[ad_1]
[ad_2]
Source link
Category: PUNJAB
-
चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, पुलिस ने शुरू किया वॉटर कैनन का प्रयोग… पढ़ें क्या है मामला

चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, पुलिस ने शुरू किया वॉटर कैनन का प्रयोग… पढ़ें क्या है मामला
चंडीगढ़: रविवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ पानी के दामों में की गई बढ़ोतरी के चलते जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया।
जानकारी अनुसार बुधवार को चंडीगढ़ में पानी के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर 17 में प्रदर्शन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस दौरान उनपर वॉटर कैनन भी चलाए। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि आप पानी की दरों के मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी। हम यह मांग करते हैं कि इस मुद्दे पर नगर निगम के सदन में खुली बहस हो और जो भी 35 पार्षद सामूहिक रूप से तय करेंगे, वह सभी को स्वीकार्य होगा।
बता दें कि इस समय न केवल आप बल्कि शहर के निवासी भी पानी की बढ़ी हुई दरों का विरोध कर रहे हैं।
-
मनी लांड्रिंग मामले में कोर्ट ने पूर्व सीएम चन्नी के भांजे को 20 अप्रैल तक भेजा जेल

मनी लांड्रिंग मामले में कोर्ट ने पूर्व सीएम चन्नी के भांजे को 20 अप्रैल तक भेजा जेल
जालंधर: मनी लांड्रिंग मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपेंद्र सिंह उर्फ हनी को जालंधर की अदालत में पेश किया। जहां ईडी की दलीलों के बाद अदालत ने भूपेंद्र को 20 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जिक्र योग्य है कि ईडी ने भूपेंद्र को मनी लांड्रिंग और अवैध रेत खनन के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया था।बता दें कि अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के आरोपों में हनी इस समय कपूरथला जेल में बंद है।
-
अब पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या

अब पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या
पटियाला : मंगलवार देर रात पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने कुछ युवकों ने बहसबाजी के बाद एक कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है वही मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह गांव दौण कलां के रूप में है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने धर्मेंद्र सिंह की कुछ लोगों के साथ बहस हो गई जिसके बाद दो नकाबपोश लोगों ने धर्मेंद्र को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि शूटर लारेंस बिशनोई गैंग से संबंधित बताए जा रहे हैं ।वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
जालंधर वासियों के लिए आई बड़ी खबर, अब रविवार को भी खुले में सुविधा सेंटर… पढ़ें पूरी खबर

जालंधर वासियों के लिए आई बड़ी खबर, अब रविवार को भी खुले में सुविधा सेंटर… पढ़ें पूरी खबर
जालंधर: जी हां अब रविवार वाले दिन भी आप सुविधा सेंटर में अपने काम करवा सकते हैं, इस दौरान लोगों को सभी सेवा केंद्रों में तमाम तरह की सुविधाएं छुट्टी वाले दिन भी दी जाएंगी।
नई व्यवस्था के तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी काउंटर जनता के लिए खुले रहेंगे। जबकि सुबह 8 से 10 तथा शाम 4 से 6 बजे तक 50 फीसद काउंटर खुले रखे जाएंगे।
इस संबंधी जानकारी देते एडीसी जनरल अमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि जनता को सप्ताह के सभी दिन सेवाएं देने के लिए सेवा केंद्रों की कार्य प्रणाली में परिवर्तन किया गया है। इसके मुताबिक 7 अप्रैल से लेकर 7 मई तक सेवा केंद्र सप्ताह के सभी दिन खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को अतिरिक्त समय तक सेवाएं प्रदान करने के लिए अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इससे पूर्व सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सेवा केंद्र खोले जाते थे।
-

Pathankot Rakit Mahajan Donate His Hairs For Cancer Patients – समाजसेवा: कैंसर रोगियों के लिए 14 माह बाल बढ़ाकर कटवाए, पठानकोट के रकित चला रहे जनजागरूकता अभियान
नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:51 PM ISTसार
रकित का कहना है कि अपने एक कैंसर पीड़ित जानकार की हालत और मनोदशा देखकर उन्होंने यह फैसला किया। फिर उन्होंने इंटरनेट पर सर्च करके ऐसी संस्था का पता लगाया जो दान किए गए कुदरती बालों से विग बनाकर कैंसर रोगियों को मुफ्त में देती हो।
ख़बर सुनें
विस्तार
कीमोथैरेपी से कैंसर रोगियों के बाल गिर जाते हैं। सिर पर प्राकृतिक बाल देर से वापस आते हैं। हर कैंसर रोगी प्राकृतिक बालों से बनी महंगी विग नहीं खरीद सकता। ऐसे मरीजों की एक मुस्कान के लिए पठानकोट का रकित महाजन प्रयासरत है। यही वजह है कि रकित ने 14 महीने अपने बाल 14 इंच तक लंबे किए। फिर उनको कटवाकर कैंसर मरीजों की विग के लिए महाराष्ट्र भेज दिए।रकित का कहना है कि अपने एक कैंसर पीड़ित जानकार की हालत और मनोदशा देखकर उन्होंने यह फैसला किया। फिर उन्होंने इंटरनेट पर सर्च करके ऐसी संस्था का पता लगाया जो दान किए गए कुदरती बालों से विग बनाकर कैंसर रोगियों को मुफ्त में देती हो। रकित ने बताया कि उन्होंने मदद चैरिटेबल ट्रस्ट महाराष्ट्र द्वारा चलाए गए ‘कॉप विद कैंसर’ अभियान का पता चला। संस्था के ई-मेल के जरिए राबता कायम कर नियम समझे और जनवरी 2021 में बाल बढ़ाने शुरू किए। 14 महीने तक बालों को बढ़ाया। जब बाल 14 इंच तक लंबे हुए तो शनिवार को उन्हें कटवाकर उक्त संस्था के नाम कोरियर कर दिया। रकित का कहना है कि अब यह सिलसिला जारी रहेगा।
कैंसर पीड़ित जानकार की मनोदशा देख किया था फैसला
बीएससी (एमएलटी) से ग्रेजुएट रकित का कहना है कि उनके एक जानकार को कैंसर था। छोटी उम्र में उसके बाल गिर गए। बीमारी दूर से दिखाई नहीं देती। गंजेपन के कारण उसे क्या महसूस होता होगा। हालांकि, कई प्रयासों के बावजूद वह उसे बचा नहीं पाए। उसके साथ बिताए पलों में उसकी मनोदशा का अंदाजा हो गया। जिसके चलते उसने बाल बढ़ाने शुरू कर दिए। रकित ने बताया कि उक्त संस्था 12 इंच से छोटे बाल नहीं लेती। कुदरती बालों की विग बनाने की लंबी प्रक्रिया है। जिसे उक्त संस्था बखूबी पूरा करती है।
अंग दान की प्रक्रिया पूरी की, 18 बार रक्तदान और पांच बार डोनेट किए एसडीपी सैंपल
पठानकोट के मोहल्ला सराय के रहने वाले रकित महाजन कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हैं। इनमें अधिकतर रक्त मुहैया करवाने वाली संस्था हैं। रकित 18 बार रक्तदान कर चुके हैं। पांच बार एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट) डोनेट कर चुके हैं। इसके अलावा थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए अपना बॉन मैरो सैंपल दे चुके हैं। रकित ने बताया कि गत वर्ष उन्होंने अपने सभी अंगदान करने के लिए सभी प्रक्रिया फोर्टिस अस्पताल में पूरी कर ली है।
ऐसे काम करने से मिलती है अजीब खुशी-रकित
रकित का कहना है कि किसी की मदद करने से उन्हें अजीब खुशी मिलती है। रकित अब युवाओं को रक्तदान के साथ-साथ कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए बाल बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। रकित ने बताया कि जब उसने बाल बढ़ाने शुरू किए तो लोगों ने फैशन समझा। अब जब लोगों को पता चल रहा है तो वही लोग शाबाशी दे रहे हैं। रकित ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें सनकी कहा तो कईयों ने उसका मजाक उड़ाया। लेकिन, परिवार ने उनके हर फैसले पर साहस बढ़ाया। परिवार के साहस के कारण यह काम कर पाया।
-

दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, करतारपुर की ज्योति की ससुरालियों ने दहेज के लिए की हत्या
अमृतसरः जिले के अंतर्गत आते ब्यास में इस वक्ती की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ससुरालियों ने दहेज के लालच में आकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति, देवर, ननद और सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। वहीं आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।
वारदात की जानकारी देते मृतका की मां जसबीर कौर ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उनकी बेटी ज्योति की शादी ब्य़ास निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। परिवार और रिश्तेदारों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था परन्तु ज्योति के ससुराल वाले शादी के कुछ दिन बाद ही ज्योति को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था।
जसबीर कौर ने बताया कि 30 मार्च को उन्हें फोन पर बताया गया कि ज्योति की तबीतय ठीक नहीं है और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जब वह परिवार के साथ अस्पताल में पहुंचीं तो ज्योति को होश नहीं था। उसकी गर्दन पर रस्सी जैसे निशान थे। रविवार को ज्योति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे स्वजनों के हवाले कर दिया है।
ब्यास थाने के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। करतारपुर के सराय खास निवासी जसबीर कौर की शिकायत पर उनकी बेटी ज्योति की दहेज हत्या के आरोप में दामाद गुरप्रीत सिंह उर्फ गुप्ता, देवर सन्नी, ननद शालू और सास जसविंदर कौर को नामजद किया है।











