Category: PUNJAB

  • बटाला की सहकारी शुगर मिल में हुआ बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से चार मजदूर झुलसे

    बटाला की सहकारी शुगर मिल में हुआ बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से चार मजदूर झुलसे

    Big accident happened in Batala’s cooperative sugar mill, four workers were scorched due to boiler explosion

    बटाला की सहकारी शुगर मिल में हुआ बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से चार मजदूर झुलसे

     

    बटालाः बटाला में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक सहकारी शुगर मिल में बॉयलर फटने से चार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। जानकारी अनुसार, घटना सोमवार सुबह 8 बजे की है। शुगर मिल में काम करने वाले सोलर मसीह निवासी बहादुरपुर, सुखजीत सिंह निवासी कंडियाल, मैनुअल मसीह निवासी शकरी और मुख्तार मसीह ने बताया कि सुपरवाइजर ने बॉयलर जबरदस्ती खुलवाया था, जिस दौरान हादसा हो गया। घायलों ने बताया कि सुबह सुपरवाइजर सतनाम सिह उनके पास आया और बॉयलर खोलने के लिए कहने लगा।

    बॉयलर का प्रैशर अधिक होने के चलते सभी ने उसे खोलने से मना कर दिया लेकिन सतनाम सिंह ने जबरदस्ती बॉयलर खोलने के लिए उन पर दबाव डाला। बॉयलर के करीब 16 बोल्ट थे, जिनमें से 14 बोल्ट इन लोगों ने खोल दिए थे। सुखजीत सिंह ने कहा कि 2 बोल्ट बॉयलर के रह गए थे। उसके बारे में सतनाम सिंह को कहा कि उनको खोलने से कोई दुर्घटना हो सकती है लेकिन वह नहीं माना और जबरदस्ती दोनों बोल्ट भी खोलने के लिए कहा। जैसे ही 1 वोल्ट को खोलने की कोशिश की तो बॉयलर से गरम पानी का प्रेशर बहुत तेजी में आया जिस से काम कर रहे चारों लोग गर्म पानी से झुलस गए

    घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है। जबकि उनका सुपरवाइजर मौके से ही गायब हो गया।  वहीं अस्पताल में डॉक्टरों का कहना है कि मजदूरों का शरीर गर्म पानी के कारण झुलस गया है। प्राथमिक सेहत सुविधाएं दी जा रही हैं। अगर अधिक जरूरत पड़ी तो मरीजों को अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया जाएगा।

  • पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बयान पर भड़की भाजपा नेता लक्ष्मीकांता चावला, बोलीं- मुस्तफा ने केवल हिंदुओं के विरूद्ध नहीं बल्कि देश के विरूद्ध भी बोला

    पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बयान पर भड़की भाजपा नेता लक्ष्मीकांता चावला, बोलीं- मुस्तफा ने केवल हिंदुओं के विरूद्ध नहीं बल्कि देश के विरूद्ध भी बोला

    BJP leader Laxmikanta Chawla, furious over the statement of former DGP Mustafa, said – Mustafa not only spoke against Hindus but also against the country

    पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बयान पर भड़की भाजपा नेता लक्ष्मीकांता चावला, बोलीं- मुस्तफा ने केवल हिंदुओं के विरूद्ध नहीं बल्कि देश के विरूद्ध भी बोला

     

    चंडीगढ़: बीते दिनों मालेरकोटला में नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार और पंजाब के पूर्व डीजीपी रहे मोहम्मद मुस्तफा द्वारा दिए हिंदूओं के खिलाफ दिए गए बयान से जहां हिंदू समुदाए भी रोष पाया जा रहा है। वही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा इनके बयानों कीकड़ी निंदा की जा रही है। वहीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने भी पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बयानों पर खेद जताया है। इस दौरान उन्होने कहा कि मुस्ताफा ने न केवल हिंदुओं के खिलाफ बोला, बल्कि देश के खिलाप बोला है और सरकार उन पर जल्द कार्रवाई करे।

    इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व मंत्री प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला ने भी मुस्तफा और उनकी पत्नी पर निशाना साधते कहा कि पंजाब में आग लगाने वाला ब्यान सुनकर बहुत दुख हुआ और उससे बड़ा दुख ये है कि आप इतनी देर वरिष्ठ अधिकारी के पद पर बने रहे। आप ने पहले भी पिछले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विषय में बहुत गलत बोला था, इतना जहर दिल में रख कर आप काम करते रहे।

    वहीं रजिया सुल्तान पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने आगे कहा कि क्या पंजाब की महिला मंत्री ऐसी होनी चाहिए जिसके परिवार में पंजाब और हिंदु के लिए इतना जहर बोला जाता है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि अगर मुस्तफा सिद्धू की भाषा बोल रहे हैं तो पार्टी को जल्द ही एक्शन लेना चाहिए और अगर ये भाषा मुस्तफा की ही है तो सिद्धू को उन्हें अपनी गोद से उतार देना चाहिए। मुस्तफा ने केवल हिंदुओं के विरूद्ध नहीं बल्कि देश के विरूद्ध भी बोला है उन्होंने राष्ट्रीय अपराध किया है पंजाब सरकार और चुनाव आयोग को इस पर जल्द एक्शन लेना चाहिए।

  • आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से, ज्ञापन सौंप सीएम चन्नी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

    आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से, ज्ञापन सौंप सीएम चन्नी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

    Aam Aadmi Party delegation received from Governor, submitted memorandum demanding action against CM Channi

    आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से, ज्ञापन सौंप सीएम चन्नी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में चल रही गैर कानूनी माइनिंग को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के सह इंचार्ज राघव चड्ढा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को एक मांग पत्र देकर सीएम चन्नी के खिलाफ गैर कानूनी माइनिंग को लेकर मामला दर्ज करने की मांग की है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके रिश्तेदारों कोलेकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों मुख्यंमत्री के हलके चमकौर साहिब में आदमी पार्टी की तरफ गैर कानूनी माइनिंग का पर्दाफाश किया गया था। राघव चड्ढा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से भी इस बात को कबूला गया था कि मुख्यमंत्री गैर कानूनी रेत माफिया चलाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों से राज्यपाल को अवगत करवाया गया है। राघव चड्ढा ने कहा कि गैर कानूनि माइनिंग में खुद राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं और उसी समय इसकी निष्पक्ष जांच हो सकती है, यदि राज्यपाल खुद इस मामले की तरफ ध्यान दें।

    इस दौरान आप के इंचार्ज राघव चड्ढा ने कांग्रेस हाईकमान पर बड़े आरोप लगाते कहा कि हाईकमान को चन्नी के गैर कानूनी माइनिंग में शामिल होने की पूरी जानकारी थी फिर भी उनको हाईकमान ने मुख्यमंत्री बना दिया है। उन्होंने कहा कि ईडी की छापेमारी के बाद भी मुख्यंमत्री चन्नी को हटाा नहीं गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं है और कानून सबके लिए बराबर है।

  • जालंधर पहुंचे भगवंत मान, बोले- इस बार पंजाब के लोग नई लिखेंगे कहानी; सीएम चन्नी पर भी साधा निशाना

    जालंधर पहुंचे भगवंत मान, बोले- इस बार पंजाब के लोग नई लिखेंगे कहानी; सीएम चन्नी पर भी साधा निशाना

    Bhagwant Mann reached Jalandhar, said – this time the people of Punjab will write a new story; CM Channi also targeted

    जालंधर पहुंचे भगवंत मान, बोले- इस बार पंजाब के लोग नई लिखेंगे कहानी; सीएम चन्नी पर भी साधा निशाना

     

    जालंधरः 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहां प्रत्येक पार्टी ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं, वहीं आमआदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान सोमवार को जालंधर में हैं। इस दौरान आयोजित एक प्रैस कांफ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होने सीएम चन्नी पर एक बार फिर से निशाना साधते कहा कि सीएम बताएं कि जिस रिश्तेदार के घर पर रेड पड़ है, उसके घर 10 करोड़ कहां से आए।

    बता दें कि आज शहर में भगवंत मान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक हस्तियों के साथ मुलाकात कर विभिन्न हलकों में जाकर चुनावी कंपैन चलाएंगे। इस क्रम में वह दोपहर 3 बजे सेंट्रल हलके में तथा 4 बजे नार्थ हलके में डोर टू डोर प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई चेहरों को पार्टी में भी शामिल करवाएंगे

    जानकारी अनुसार सोमवार को अपने चुनावी दौरे पर पहुंचे पजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे पर ईडी के रेड मामले में सवाल किया कि ईडी रेड के बाद अब सीएम कह रहे हैं कि रिश्तेदारों पर नियंत्रण नहीं कर सकता। वह बताएं कि दस करोड़ रुपये कहां से आए। मान ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर भी निशाना साधा।

    इस दौरान भगवंत मान बोले कि पंजाब के लोग बहुत धोखा खा चुके हैं लेकिन अब नहीं खाएंगे। लोगों ने तब्दीली का मन बना लिया है। दिल्ली माडल अच्छा है। इस बार पंजाब के लोग नहीं कहानी लिखेंगे। अपने धूरी विधानसभा क्षेत्र को लेकर मान ने कहा कि धूरी भी सुरक्षित सीट नहीं है। पंजाब में आप की हार या जीत की जिम्मेदारी मेरी होगी।

  • कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी ने जारी की 22 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका

    कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी ने जारी की 22 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका

    Captain’s Punjab Lok Congress Party released the first list of 22 candidates, know who got the opportunity from where

    कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी ने जारी की 22 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका

     

    चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर अपनी नई पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 20 फरवरी होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने करीब 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बता दें कि पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में करीब 38 सीटों पर अपना भाग्य अजमा रही है। जिसके तहत आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 22 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

    जानकारी अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा जारी 22 उम्मीदवारों में 2 माझा से, 3 दोआबा और 17 मालवा क्षेत्र से हैं, वहीं पार्टी द्वारा दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी करने की संभावना है। प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिन लोगों को टिकट दिए गए हैं वे बहुत मजबूत राजनीतिक साख वाले और अपने क्षेत्रों में अच्छा असर रखने वाले लोग हैं। इस लिस्ट में फरजाना आलम खान भी हैं जो शिरोमणि अकाली दल की पूर्व विधायक और पूर्व डी.जी.पी. इजहार आलम खान की पत्नी हैं। वे मालवा के मलेरकोटला से चुनाव लड़ेंगी।

    इनके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वयं इस लिस्ट में हैं जो अपनी उम्मीदवारी अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहर से कल ही घोषित कर चुके हैं। कैप्टन व फरजाना आलम के अतिरिक्त मालवा के अन्य प्रमुख उम्मीदवार हैं पटियाला के वर्तमान मेयर संजीव शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा जो पिछले कई वर्षों तक जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। बिट्टू शर्मा को पटियाला ग्रामीण से लड़ने के लिए अधिकृत किया गया है।

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव, पंजाब सहकारी बैंक के भूतपूर्व चेयरमैन और पी.एल.सी. के इंचार्ज महासचिव (संगठन) कमलदीप सैनी खरड़ से चुनाव लड़ेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष और पी.एल.सी. के वर्तमान जिला अध्यक्ष जगमोहन शर्मा लुधियाना पूर्व से मैदान में उतरेंगे।

     

  • मुकेरियां में हुआ दर्दनाक हादसा, पठानकोट के 3 लोगों की मौत, नशे में था ड्राईवर, गाडी के आरपार हुआ रेलिंग का गार्डर

    मुकेरियां में हुआ दर्दनाक हादसा, पठानकोट के 3 लोगों की मौत, नशे में था ड्राईवर, गाडी के आरपार हुआ रेलिंग का गार्डर

    Traumatic accident in Mukerian, death of 3 people of Pathankot, driver was drunk, guard of railing across car

    मुकेरियां में हुआ दर्दनाक हादसा, पठानकोट के 3 लोगों की मौत, नशे में था ड्राईवर, गाडी के आरपार हुआ रेलिंग का गार्डर

     

    मुकेरियांः बीती शाम होशियारपुर के अंतर्गत आते मुकेरियां में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार इनोवा कार रेलिंग से जा टकराई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। हादसा इतना भयानक था कि रेलिंग का गार्डर इनोवा गाड़ी के आर-पार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को बड़ी मुश्किल से गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचा।

    जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए सभी पठानकोट के गांव नौशहरा का परिवार अपने रिश्तेदार के गांव फत्तोवाल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी में शिरकत करने के बाद यह परिवार वापस लौट रहा था। करीबन पांच किलोमीटर दूरी तय करने पर गांव जंडवाल के पास तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि रेलिंग का गार्डर इनोवा के आर-पार हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास से लोग पहुंचे तो हादसे देख हैरान रह गथए। लोगों ने बड़ी मुश्किल क्षतिग्रस्त इनोवा से लोगों को बाहर निकाला तो मौके पर ही राज¨वदर सिंह (48) पुत्र जसवंत सिंह, जश्नप्रीत सिंह (16) पुत्र कमलजीत सिंह, जश्नप्रीत सिंह (17) पुत्र परमजीत सिंह मौत हो गई थी।

    राजविंदर सिंह की पत्नी भूपिंदर कौर गंभीर रूप से घायल गई। उसे सरकारी अस्पताल मुकेरियां में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। इनोवा चालक ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया। प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

  • अमृतसर में बारिश ने तोड़ा 15 दिन का रिकार्ड, 24 घंटे में 37 एमएम हुई बारिश, गिरा तापमान

    अमृतसर में बारिश ने तोड़ा 15 दिन का रिकार्ड, 24 घंटे में 37 एमएम हुई बारिश, गिरा तापमान

    Rain broke 15 days record in Amritsar, 37 mm of rain fell in 24 hours, temperature dropped

    अमृतसर में बारिश ने तोड़ा 15 दिन का रिकार्ड, 24 घंटे में 37 एमएम हुई बारिश, गिरा तापमान

     

    अमृतसरः महानगर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान महानगर में करीब 37 एमएम बारिश हुई है और शहर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिससे लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। वहीं तापमान गिरने से कई जगह लोगों अलाव सेंकते भी देखा गया है। बता दें कि 1992 में जनवरी माह में महानगर में 24 घंटों के दौरान करीब 44.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी के बाद धूप निकलने के आसार हैं।

    जिक्रयोग्य है कि नए साल की शुरुआत से ही सुर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं और 21 दिनों से पूरे पंजाब में बादल छाए हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ शनिवार रात से ही बारिश हो रही है, जो अभी तक जारी है। वहीं रविवार अधिकतम तापमान 13 डिग्री के करीब बने रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटे में 37एमएम बारिश दर्ज हुई है, जिससे बीते 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है।

    बीते 10 सालों में सबसे अधिक बारिश 32.2एमएम 22 जनवरी 2015 को हुई थी। इसी साल की शुरुआत में 7-8 जनवरी को 33.1एमएम बारिश हुई थी। लेकिन बीते 24 घंटे में 15 दिन पहले का रिकॉर्ड भी टूट गया है। मौसम विभाग ने 37एमएम बारिश दर्ज की। वहीं जनवरी महीने में 24 घंटे के अंदर सर्वाधिक बारिश 44.6एमएम 31 जनवरी 1992 को रिकॉर्ड हुई थी। इस साल जनवरी महीने में हुई कुल बारिश ने भी पिछले करीब 10 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

  • पूर्व DGP मुस्तफा  के बिगड़े बोल;कहा हमारे जलसे के बराबर हिंदुओं को इजाजत दी तो ऐसे हालात बना दूंगा कि संभाल नहीं पाओगे

    पूर्व DGP मुस्तफा  के बिगड़े बोल;कहा हमारे जलसे के बराबर हिंदुओं को इजाजत दी तो ऐसे हालात बना दूंगा कि संभाल नहीं पाओगे

     

    पंजाब में कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार पूर्व DGP मुहम्मद मुस्तफा का विवादित वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि अगर हिंदुओं को उनके जलसे के बराबर इजाजत दी तो ऐसे हालात पैदा कर दूंगा कि संभालना मुश्किल हो जाएगा। मुस्तफा पंजाब सरकार में मंत्री और मालेरकोटला से कांग्रेस कैंडिडेट रजिया सुल्ताना के पति हैं। भाजपा ने मुस्तफा के बयान पर कहा कि यह दंगे भड़काने की साजिश है।

    पूर्व डीजीपी बोले- अल्लाह की कसम जलसा नहीं होने दूंगा
    वीडियो में पूर्व डीजीपी मुहम्मद मुस्तफा कहते दिख रहे हैं, ‘मैं अल्लाह की कसम खाकर कहता हूं, कि इनका कोई जलसा नहीं होने दूंगा। मैं कौमी फौजी हूं। मैं आरएसएस का एजेंट नहीं हूं, जो डर कर घर में घुस जाऊंगा। अगर दोबारा इन्होंने ऐसी हरकत की तो खुदा की कसम घर में घुसकर मारूंगा। आज मैं सिर्फ वार्निंग दे रहा हूं। मैं वोटों के लिए नहीं लड़ रहा। मैं कौम के लिए लड़ रहा हूं। मैं पुलिस और प्रशासन को बताना चाहता हूं कि अगर दोबारा ऐसी हरकत की, मेरे जलसे के बराबर में हिंदुओं को इजाजत दी तो ऐसे हालात पैदा करूंगा कि संभालने मुश्किल हो जाएंगे।

    भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि यह हेट स्पीच है। जो मुस्तफा ने मालेरकोटला के मुस्लिम बाहुल्य वाले इलाके में दी है। मुस्तफा दंगे भड़काकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि इसका संज्ञान लें और रजिया सुल्ताना को मालेरकोटला में चुनाव लड़ने से रोकें।

    इस बारे में मुहम्मद मुस्तफा ने कहा कि मैं किसी के घर चाय पीने गया था तो वहां झाड़ू वालों के एक ग्रुप ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की। 50 गज की दूरी पर कांग्रेस के लड़कों ने म्यूजिक चला रखा था। वहां पर जाकर मैंने यह बात कही कि अगर उन्होंने दोबारा ऐसा किया तो सबक सिखाऊंगा। मुस्तफा ने कहा कि वह प्रशासन को उसकी ड्यूटी याद दिला रहे हैं।

    मुस्तफा ने कहा कि मेरे साथ सब धर्म के लोग हैं। उसमें अच्छे हिंदू भी हैं। जो हिंदुत्ववादी ताकतें देश का अमन खराब करना चाहती हैं, मैं उनसे वोट मांगने नहीं जाऊंगा। मैंने हिंदू शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। मुस्तफा ने कहा कि मैंने देश के लिए गोलियां खाई हैं। देश की बात आई तो पाकिस्तान से लड़ाई लड़ी। मैं देश को तोड़ने वाली ताकतों के पास वोट मांगने नहीं जाऊंगा। कौमी सिपाही से मेरा मतलब देश के सिपाही से था। अगर चुनाव आयोग को शिकायत की तो मैं उसका जवाब जरूर दूंगा।

  • ‘केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा, हद पार कर रहे’, बोले CM चरणजीत सिंह चन्नी

    ‘केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा, हद पार कर रहे’, बोले CM चरणजीत सिंह चन्नी

    पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ उनकी ‘बेईमान आदमी” टिप्पणी पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. दरअसल कांग्रेस नेता के भतीजे सहित कई जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  (ED) के छापे के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM चन्नी को बेईमान कहा है. जिसके बाद पंजाब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने ईडी के छापे के संबंध में केजरीवाल और आप पार्टी द्वारा मुझ पर व्यक्तिगत हमले के संबंध में अपनी पार्टी से अनुमति मांगी है. मैं जल्द ही केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा क्योंकि केजरीवाल हदें पार कर रहे हैं, तो अब यह आवश्यक है.

    चन्नी ने आगे आरोप लगाया कि केजरीवाल को दूसरों की छवि खराब करने के लिए आरोप लगाने की आदत थी, उन्होंने कहा कि अतीत में भी देखा गया था कि कैसे वह बाद में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगते हैं. उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल की आदत है कि वह चुनाव से पहले ऐसे कई नेताओं पर आरोप लगाते हैं, फिर बाद में माफी मांगकर भाग जाते हैं लेकिन इस बार वह भाग नहीं पाएंगे. अब मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा.’

  • भाजपा ने जारी की पंजाब की पहली लिस्ट ,जानिए कहां से किसे बनाया उम्मीदवार…

    भाजपा ने जारी की पंजाब की पहली लिस्ट ,जानिए कहां से किसे बनाया उम्मीदवार…

    Mbd web news: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 34 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके साथ ही भाजपा के सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

     

    भाजपा की पहली लिस्ट में 34 सीटों पर उम्मीदवार

    1. सुजानपुर – दिनेश बब्बू
    2. दीनानानगर – रेनू कश्यप
    3. हरगोबिंदपुर – बलजिंदर सिंह दकोहा
    4. अमृतसर नार्थ – सुखमिंदर सिंह पिन्टू
    5. तरनतारन – नवरीक सिंह सफीपुरा
    6. कपूरथला – रणजीत सिंह खोजेवाला
    7. जालंधर वेस्ट – मोहिंदर भगत
    8. जालंधर सैंट्रल – मनोरंजन कालिया
    9. जालंधर नार्थ – केडी भंडारी
    10. मुकेरियां – जंगीलाल महाजन
    11. दसूहा – रघुनाथ राणा
    12. होशियारपुर – तीक्ष्ण सूद
    13. चब्बेवाल – डा. दिलबाग राय
    14. गढ़शंकर – नमीषा मेहता
    15. बंगा – मोहनलाल बंगा
    16. बलाचौर – अशोक बाठ
    17. फतेहगढ़ साहिब – दीदार सिंह भट्टी
    18. अमलोह – कंवरवीर सिंह टोहड़ा
    19. खन्ना – गुरप्रीत सिंह भट्टी
    20. लुधियाना सैंट्रल – गुरदेव शर्मा
    21. लुधियाना वेस्ट – बिक्रम सिंह सिद्धू
    22. गिल – एसआर लद्दड़
    23. जगराओं – कंवर नरेंद्र सिंह
    24. फिरोजपुर सिटी – राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
    25. जलालाबाद – पूरणचंद
    26. फाजिल्का – सुरजीत कुमार ज्याणी
    27. अबोहर – अरुण नारंग
    28. मुक्तसर – राजेश पटेला
    29. फरीदकोट – गौरव कक्कड़
    30. भुच्चो मंडी – रुपिंदर सिंह सिद्धू
    31. तलवंडी साबो – रविप्रीत सिंह सिद्धू
    32. सरदूलगढ़ – जगजीत सिंह मिल्खा
    33. संगरुर – अरविंद खन्ना
    34. डेरी बस्सी – संजीव खन्ना