मुकेरियां में हुआ दर्दनाक हादसा, पठानकोट के 3 लोगों की मौत, नशे में था ड्राईवर, गाडी के आरपार हुआ रेलिंग का गार्डर
मुकेरियांः बीती शाम होशियारपुर के अंतर्गत आते मुकेरियां में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार इनोवा कार रेलिंग से जा टकराई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। हादसा इतना भयानक था कि रेलिंग का गार्डर इनोवा गाड़ी के आर-पार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को बड़ी मुश्किल से गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचा।
जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए सभी पठानकोट के गांव नौशहरा का परिवार अपने रिश्तेदार के गांव फत्तोवाल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी में शिरकत करने के बाद यह परिवार वापस लौट रहा था। करीबन पांच किलोमीटर दूरी तय करने पर गांव जंडवाल के पास तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि रेलिंग का गार्डर इनोवा के आर-पार हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास से लोग पहुंचे तो हादसे देख हैरान रह गथए। लोगों ने बड़ी मुश्किल क्षतिग्रस्त इनोवा से लोगों को बाहर निकाला तो मौके पर ही राज¨वदर सिंह (48) पुत्र जसवंत सिंह, जश्नप्रीत सिंह (16) पुत्र कमलजीत सिंह, जश्नप्रीत सिंह (17) पुत्र परमजीत सिंह मौत हो गई थी।
राजविंदर सिंह की पत्नी भूपिंदर कौर गंभीर रूप से घायल गई। उसे सरकारी अस्पताल मुकेरियां में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। इनोवा चालक ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया। प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।








Leave a Reply