पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बयान पर भड़की भाजपा नेता लक्ष्मीकांता चावला, बोलीं- मुस्तफा ने केवल हिंदुओं के विरूद्ध नहीं बल्कि देश के विरूद्ध भी बोला
चंडीगढ़: बीते दिनों मालेरकोटला में नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार और पंजाब के पूर्व डीजीपी रहे मोहम्मद मुस्तफा द्वारा दिए हिंदूओं के खिलाफ दिए गए बयान से जहां हिंदू समुदाए भी रोष पाया जा रहा है। वही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा इनके बयानों कीकड़ी निंदा की जा रही है। वहीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने भी पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बयानों पर खेद जताया है। इस दौरान उन्होने कहा कि मुस्ताफा ने न केवल हिंदुओं के खिलाफ बोला, बल्कि देश के खिलाप बोला है और सरकार उन पर जल्द कार्रवाई करे।
इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व मंत्री प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला ने भी मुस्तफा और उनकी पत्नी पर निशाना साधते कहा कि पंजाब में आग लगाने वाला ब्यान सुनकर बहुत दुख हुआ और उससे बड़ा दुख ये है कि आप इतनी देर वरिष्ठ अधिकारी के पद पर बने रहे। आप ने पहले भी पिछले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विषय में बहुत गलत बोला था, इतना जहर दिल में रख कर आप काम करते रहे।
वहीं रजिया सुल्तान पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने आगे कहा कि क्या पंजाब की महिला मंत्री ऐसी होनी चाहिए जिसके परिवार में पंजाब और हिंदु के लिए इतना जहर बोला जाता है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि अगर मुस्तफा सिद्धू की भाषा बोल रहे हैं तो पार्टी को जल्द ही एक्शन लेना चाहिए और अगर ये भाषा मुस्तफा की ही है तो सिद्धू को उन्हें अपनी गोद से उतार देना चाहिए। मुस्तफा ने केवल हिंदुओं के विरूद्ध नहीं बल्कि देश के विरूद्ध भी बोला है उन्होंने राष्ट्रीय अपराध किया है पंजाब सरकार और चुनाव आयोग को इस पर जल्द एक्शन लेना चाहिए।








Leave a Reply