अमृतसर में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जीते तो सरकारी दफ्तरों में नेताओं की नहीं बल्कि लगेगी भगत सिंह व अंबेडकर की तस्वीरें
अमृतसर: 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों अपने पंजाब दौरे पर हैं। वहीं पंजाब चुनावों से पहले रविवार को उन्होंने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बड़ा ऐलान किया।
केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री और नेताओं की नहीं बल्कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह का संघर्ष हमेशा याद किया जाता रहेगा। दोनों के रास्ते बेशक अलग थे पर उनकी मंजिल एक ही थी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी के मौके पर यह ऐलान किया था कि दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीरें लगाईं जाएगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री और नेताओं की नहीं बल्कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी ताकि लोग उनकी तस्वीरों को देख कर प्रेरणा लेते रहें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के हम फैन नहीं बल्कि भक्त हैं और उनकी पूजा करते हैं।








Leave a Reply