पंजाब विधानसभा चुनावः जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस के उम्मीदवार राजिंदर बेरी सहित कई उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
जालंधरः 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहां नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का पांचवा दिन है और जालंधऱ सेट्रल से कांग्रेस के उम्मीदवार राजिंदर बेरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी के साथ शिरोमणि अकाली दल व बसपा के संयुक्त उम्मीदवार चंद्न ग्रेवाल ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्रेवाल ने डीसी कॉम्प्लेक्स में एसडीएम-1 एचएस अटवाल को नामांकन सौंपा। इस दौरान उनके समर्थक भी पहुंचे।
अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद विधायक राजिंदर बेरी ने बातचीत करते कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने सेंट्रल में व्यापक स्तर पर विकास कार्य करवाए हैं। इसके अलावा सरकारी योजनाओं को योग्य लोगों तक पहुंचाने के लिए भी व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाते रहे। यही कारण है कि सेंट्रल हलके के लोग उन्हें दोबारा से सेवा का अवसर देंगे। बेरी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। घर घर नौकरी तथा बिजली के रेट कम करके कई घोषणाएं भी की। ऐसे में पंजाब की जनता निश्चित रूप से कांग्रेस को ही दोबारा सत्ता में लेकर आएगी। बता दें कि जालंधर में 9 विधानसभा सीटें हैं।
जिक्रयोग्य है कि अब तक जालंधर में आज विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की लाइन लगी हुई है। अभी तक 4 दर्जन के करीब उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। आज नामांकन भरने का पांचवां दिन है। कल तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे इसके चलते ज्यादातर उम्मीदवारों की कोशिश है जो अभी तक नामांकन नहीं भर पाए हैं वह आज ही नामांकन भर दें, जिससे नामांकन पत्र में अगर कोई कमी रह जाती है तो उसे सही किया जा सके।








Leave a Reply