Category: PUNJAB

  • जीजा ने चाकू से गोदकर की साले की हत्या,पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

    जीजा ने चाकू से गोदकर की साले की हत्या,पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

    मृतक की बहन नरेंद्र कौर ने बताया कि उसका पति काफी समय से धमकी दे रहा था कि वह उसके भाई को जान से मार देगा। उसने कई बार धमकी भरे मैसेज भी भेजे हैं, जिसका रिकॉर्ड भी उसके पास है। उसने बताया कि वह उसकी बेटी को ले जाने की धमकी भी देता था।

    पंजाब के मोहाली जिले में पत्नी से विवाद के चलते जीजा सिमरनजीत सिंह निवासी पपराली ने अपने साले की सोमवार शाम करीब सात बजे बाजार के बीच चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने दिल के पास चाकू से कई वार किए हैं। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान चन्नप्रीत सिंह निवासी रतनगढ़ सिंबल के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी से फरार हो गया।

    पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक चन्नप्रीत सिंह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    पुलिस मुताबिक, चन्नप्रीत सिंह की बहन नरेंद्र कौर की शादी सिमरनजीत सिंह के साथ हुई थी। नरेंद्र कौर की एक छोटी बच्ची भी है लेकिन, पति-पत्नी दोनों के रिश्ते मधुर नहीं थे। काफी समय से दोनों में विवाद चल रहा था। अक्सर वह पत्नी को मायके में छोड़ देता था। इसी वजह से साले और जीजा के रिश्तों में खटास थी।

     

    करीब छह महीने से नरेंद्र कौर मायके में रह रही थी। सोमवार शाम चन्नप्रीत सिंह अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल पर बाजार से सामान लेने गया था। तभी दोनों का पीछा करता हुआ आरोपी भी वहां पर पहुंच गया। अस्पताल के सामने सामान खरीदने के लिए जब वह रुके तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने उसके दिल के पास कई बार वार किए। जिससे उससे शरीर से काफी खून बह गया। इसके बाद चन्नप्रीत घायल होकर नीचे गिर गया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। चन्नप्रीत को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    भाई को मारने की फोन पर मैसेज कर दे रहा था धमकी
    मृतक की बहन नरेंद्र कौर ने बताया कि उसका पति काफी समय से धमकी दे रहा था कि वह उसके भाई को जान से मार देगा। उसने कई बार धमकी भरे मैसेज भी भेजे हैं, जिसका रिकॉर्ड भी उसके पास है। उसने बताया कि वह उसकी बेटी को ले जाने की धमकी भी देता था।।

    जिस गाड़ी से आरोपी आया था, उस पर पंजाब और हरियाणा लिखा था
    मृतक की बहन ने बताया कि आरोपी एक गाड़ी में आया था। जिस गाड़ी में वह आया था उस पर पंजाब और हरियाणा लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि गाड़ी को वह रोड के दूसरे किनारे खड़ी कर आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह आसानी से भाग निकला।

  • जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर रजि: ने 12 वें वार्षिक लंगर हेतु जालन्धर के पुलिस कमिश्नर सरदार गुरशरण सिंह संधू को चुनरी पहना कर दिया निमंत्रण पत्र

    जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर रजि: ने 12 वें वार्षिक लंगर हेतु जालन्धर के पुलिस कमिश्नर सरदार गुरशरण सिंह संधू को चुनरी पहना कर दिया निमंत्रण पत्र

    जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर रजि: ने 12 वें वार्षिक लंगर हेतु जालन्धर के पुलिस कमिश्नर सरदार गुरशरण सिंह संधू को चुनरी पहना कर दिया निमंत्रण पत्र

    जालन्धर के पुलिस कमिश्नर सरदार गुरशरण सिंह संधू जी मुख्य अतिथि के तौर पर होगें शामिल

    31 जुलाई रविवार को उजाला केसरी समाचार पत्र के कार्यलय के बाहर लगाया जा रहा है विशाल लंगर

    जालंधर (अकुश शर्मा) जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि:) की और से 12वां विशाल लंगर 31 जुलाई दिन रविवार 2022 को दुर्गा मंदिर मार्केट में लगाया जा रहा है।

    इस लंगर में जालन्धर के पुलिस कमिश्नर सरदार गुरशरण सिंह संधू जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होगें।इस अवसर पर प्रधान नीरज जिन्दल गोल्डी ने माननीय पुलिस कमिश्नर साहिब को चुनरी पहनाकर निमंत्रण पत्र दिया साथ में चेयरमैन सोढ़ी लूथरा, धरमिंदर कुमार, सैम किशनपुरिया, मनोज कुमार, चंदर आदि उपस्थित थे।
    संस्था के चेयरमैन सोढ़ी लूथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की भांति इस बार भी लंगर को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। संस्था की और से लंगर के दौरान पूरी-छोले, कडी-चावल, चपाती-मटर पनीर, दाल मखनी, मिक्स वैज व कुलफी, आईसक्रीम व ठंडे का विशेष आयोजन किया गया है।
    लंगर में जालंधर के मशहूर कैटर हीरा लाल की और से गोल-गप्पे, टिक्की, न्यूडल्स, डोसा, चिल्ला, खट्टे-मिट्ठे लड्डू, पाव-भाजी, पासता, दही-भल्ले, क्रीम भल्ला, पापड़ी-चाट, पापकोन व अन्य कई स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षण का केंद्र होगे।
    संस्था के प्रमुख सेवादार नीरज जिन्दल गोल्डी ने कहा कि आए हुए भक्तजनों को माता की चुनरी व चित्र भेट कर सम्मानित किया जाएगा।

  • साँझीवालता प्रेस क्लब मजीठा द्वारा करवाई गई पुलिस पब्लिक मीट में नहीं पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी …

    साँझीवालता प्रेस क्लब मजीठा द्वारा करवाई गई पुलिस पब्लिक मीट में नहीं पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी …

    साँझीवालता प्रेस क्लब मजीठा द्वारा करवाई गई पुलिस पब्लिक मीट में नहीं पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी …

     

     

    जनता ने लाइव कार्यक्रम में पुलिस पर गम्भीर आरोप,इंसाफ़ की गुहार लगाने के लिए भी देना पड़ता पैसा,लेकिन फिर भी नही मिलता इंसाफ

    MBD WEB NEWS : (मजीठा) अमृतसर के देहात क्षेत्र में आते कस्बा मजीठा के प्रेस क्लब द्वारा आज एक पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन किया गया जिस की शुरुआत से होते ही पुलिस के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनानी शुरू कर दी और कोई भी अधिकारी पहले तो फोन उठाने से ही बचता नजर आया लेकिन जब वार्ता का आरंभ लाइव होते हुए देखा तो उसके बाद मौके पर अपनी एक एस एस आई को भेज दिया।जिसकी अभी एक दो पहले ही यहां नयुक्ति हुई है।

    यहां आपको बता दें कि इस मीट के द्वारा मजीठा की जनता ने पुलिस अधिकारियों को थाने द्वारा अपने रुके हुए कामों से अवगत कराने के लिए काफी तैयारी कर रखी थी। जिसकी भनक लगते ही पुलिस अधिकारियों और थाना इंचार्ज द्वारा इस कार्यक्रम से दूरी बनाने की बात सामने आ रही है वही मीट में आए लोगों ने पुलिस विभाग के लोगों पर संगीन आरोप लगाते हुए कैमरे पर यह बातें साफ तौर से कहीं कि एक तरफ जहां मजीठा नशे की दलदल में समाता जा रहा है वही पुलिस का ढिलमुल रवैया बढ़ते अपराध का जिम्मेवार बनता जा रहा है । वही भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि अब तो थाने में घुसने से पहले भी लोग यह सोचते हैं कि अगर जेब में पैसे हैं तो ही उनके केस पर सुनवाई होगी अन्यथा जनता बैठे राम भरोसे

    यही जनता का आक्रोश नहीं थमा और लोगों ने अपने चल रहे केसों को लेकर पुलिस द्वारा की गई धक्केशाही और भ्र्ष्टाचार को लाइव कार्यक्रम के दौरान जनता के बीच रखा। अब सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस अधिकारियों को यह सब बातों का पहले से पता है और फिर भी वह चुप्पी साधे हुए हैं तो जाहिर सी बात है कि इस बात का खामियाजा आम जनता को आगे आने वाले समय में भी भुगतना होगा।

    इस संबंध में जब पत्रकारों द्वारा एसएसपी देहाती अमृतसर से संपर्क साधा गया तो उन्होंने सभी केसों को इकट्ठा कर उनसे मिलने की बात कही और आश्वासन दिया कि वह खुद इस तरफ विशेष ध्यान देकर जल्द से जल्द निदान करने की कोशिश करेंगे।

  • इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस कर मालकिन व नौकरानी को बंधक बना 15 लाख कैश व 20 तोले सोने के जेवर लूटे..

    इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस कर मालकिन व नौकरानी को बंधक बना 15 लाख कैश व 20 तोले सोने के जेवर लूटे..

    करीब डेढ़ बजे न्यू कैंट रोड की गली नंबर दो में रहने वाले कैमिस्ट लवली जैन के घर तीन नौजवान पहुंचे और इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस गए। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार व पिस्तौल निकाल ली और घर की मालकिन मोनिका जैन व घर में काम करने वाली नौकरानी को बंधक बना लिया।

    वारदात के बात जानकारी देती पीड़िता

    New cantt रोड की गली नंबर दो में शनिवार दोपहर इंटरनेट ठीक करने के बहाने एक घर में दाखिल हुए तीन अज्ञात नौजवानों ने घर की मालकिन महिला व नौकरानी को बंधक बना लिया और करीब 15-16 लाख की नकदी व 20 तोले सोने के गहने लूट कर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने किरच से मालकिन को घायल भी कर दिया। सारा घटनाक्रम पिस्तौल की नोक पर अंजाम दिया गया। घर से कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में मोटरसाइकिल पर आए इन तीन नकाबपोश आरोपियों की तस्वीर भी कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

    शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे न्यू कैंट रोड की गली नंबर दो में रहने वाले कैमिस्ट लवली जैन के घर तीन नौजवान पहुंचे और इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस गए। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार व पिस्तौल निकाल ली और घर की मालकिन मोनिका जैन व घर में काम करने वाली नौकरानी को बंधक बना लिया।

    आरोपियों ने मालकिन महिला पर तेज धार किरच से वार करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद पिस्तौल की नोक पर घर से 15-16 लाख की नकदी व करीब 20 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गए। आरोपी करीब एक घंटे तक घर की तलाशी लेते रहे और बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर चले गए।

     

    पीड़ित महिला मोनिका जैन ने बताया कि डोरबैल बजने पर उनकी नौकरानी ने दरवाजा खोला। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाया और नौकरानी को धक्का देकर घर में जबरन दाखिल हो गए। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर अलमारियों की चाबी मांगी और इंकार करने पर आरोपियों ने किरच से वार कर दिए। बाद में आरोपी घर से सारी नकदी व गहनों के अलावा मालकिन के पहने हुए गहने भी उतरवा कर ले गए।

    घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीएसपी जसमीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की शिनाख्त करके उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • नशे की सप्लाई लाइन को बंद करना और नॉर्थ हल्का को अपराध मुक्त रखना होगी प्राथमिकता : एसीपी नार्थ सिंगला

     

    नशे की सप्लाई लाइन को बंद करना और नॉर्थ हल्का को अपराध मुक्त रखना होगी प्राथमिकता : एसीपी नार्थ सिंगला

     

    MBD WEB NEWS: जालंधर (वर्मा ): पुलिस कमिश्नरेट में नार्थ हल्का के एसीपी मोहित कुमार सिंगला ने कुछ दिनों पहले अपना कार्यभार संभाला लिया है ।एसीपी सिंगला ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि वह जालंधर के नार्थ हल्का को अपराध मुक्त बनाने को प्राथमिकता देंगे और नॉर्थ हल्का के इलाकों में हो रहे अपराधों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे।  उन्होंने आगे कहा कि पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू के नेतृत्व में उनकी मुख्य प्राथमिकता नशों की सप्लाई लाइन को खत्म करना और शरारती तत्वों पर नकेल कसना होगी। अपराधियों के वर्गीकरण और उनकी प्रभावी निगरानी पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। नशा के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा । नॉर्थ हल्का से इस बुराई को पूरी तरह खत्म करने पर जोर दिया जाएगा।इसी के साथ ही नार्थ हल्का के अंर्तगत पड़ते थानां न:1,3,8 की तरफ से इलाकों के अलग अलग चौराहों पर स्पेशल नाकेबंदी भी की जा रही है व पुलिस पार्टी की पेट्रोलियम टीमो से गश्त भी हो रही इस मौके पर एसीपी नार्थ मोहित कुमार सिंगला ने इलाके निवासीयो से अपील की है कि अगर आप के इलाकों में कोई भी व्यक्ति नशों की सप्लाई करता है तो व इलाकों के अंर्तगत पड़ते हुए थानां प्रभारियो या मेरे से सम्पर्क कर सकता है उस व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा

  • जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को हुई यह तकलीफ…

    जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को हुई यह तकलीफ…

    जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को जोड़ों में दर्द की शिकायत, डॉक्टर की सलाह में सोने के लिए मिला लकड़ी का बिस्तर

     

    जेल में नवजोत सिद्धू ने घुटने के जोड़ों में तेज दर्द की शिकायत की है। शिकायत के बाद एक ऑर्थोपेडिक सर्जन ने जेल में सिद्धू की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हे जमीन पर न सोने की सलाह दी है।

    पटियाला सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने घुटने के जोड़ों में तेज दर्द की शिकायत की है। शिकायत के बाद एक ऑर्थोपेडिक सर्जन ने जेल में सिद्धू की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हे जमीन पर न सोने की सलाह दी है। जिसके बाद जेल प्रशासन ने सिद्धू के लिए लकड़ी के बिस्तर की व्यवस्था की है।

    1988 के रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू एक साल की जेल की सजा काट रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कथित तौर पर जोड़ों के दर्द के कारण नियमित काम करने में असमर्थ हैं। यह पता चला है कि सिद्धू को जमीन पर सोना पड़ता है और अपने 123 किलो वजन को देखते हुए उनके लिए उठना मुश्किल हो जाता है। सिद्धू की टॉयलेट सीट भी उनकी हाइट और वजन के लिए कम बताई गई है।

    जांच के बाद डॉक्टर ने सिद्धू को वजन कम करने की सलाह दी थी। उन्हें घुटने को मजबूत करने वाले व्यायाम- क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग एक्सरसाइज की सलाह दी गई है। साथ ही सिद्धू को फर्श पर नहीं बल्कि बिस्तर पर सोने की सलाह दी गई है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने उपचार के उपाय नहीं किए तो उनके जोड़ों में दर्द और बढ़ जाएगा।

    डॉक्टरों ने सिद्धू को पेन किलर और जोड़ों के दर्द ठीक करने के लिए दवाएं दी हैं। डॉक्टर की सलाह के बाद जेल प्रशासन ने सिद्धू को लकड़ी की चारपाई दी है।

  • दो गुट कर रही थी लड़ाई, पुलिस का सायरन बजते ही लोगो मे मची भगदड़, बुजुर्ग महिला की जान

     दो गुट कर रही थी लड़ाई, पुलिस का सायरन बजते ही लोगो मे मची भगदड़, बुजुर्ग महिला की जान

    बुजुर्ग सुखविंदर कौर घर से दूध लेने जा रही थी। इसी दौरान भगदड़ मची और वे गिर गईं। कुछ लोग उनके ऊपर से निकल गए और गर्दन की हड्डी टूटने के कारण उनकी मौत हो गई।

    बुजुर्ग सुखविंदर कौर।
    बुजुर्ग सुखविंदर कौर
    फिरोजपुर में जलालाबाद के अरनीवाला के गांव ढिप्पांवाली में दो गुट आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस का सायरन बजा और वहां भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में वहां से गुजर रही एक महिला गिर गई और लोगों के पांव तले दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनजिंदर सिंह वासी ढिप्पांवाली ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गुरुवार रात 10 बजे उसकी मां सुखविंदर कौर (68) उसके चाचा चरणजीत सिंह के घर से दूध लेने के लिए जा रही थी।
    मनजिंदर सिंह अपने पड़ोसी सरबजीत सिंह के साथ अपने घर के मुख्य गेट के बाहर खड़ा था। उस समय करना सिंह सहित 25 अज्ञात व्यक्ति और दूसरी तरफ चिट्टी सहित 20 अज्ञात व्यक्ति झगड़ा कर रहे थे, क्योंकि चिट्टी ने करना सिंह के घर से मोटरसाइकिल चोरी किया था। इसी कारण दोनों ने बाहर से गुंडे बुला रखे थे, जो उस समय तलवारों व अन्य तेजधार हथियारों के साथ झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। कुछ समय बाद पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए पहुंची तो दोनों पक्षों के लोगों में भगदड़ मच गई।
    इस भगदड़ के बीच किसी व्यक्ति ने उसकी माता सुखविंदर कौर को धक्का मारा। वह सड़क पर गिर गईं और आरोपी उसकी माता के ऊपर से गुजरकर भागने लगे। माता की गर्दन की हड्डी टूट गई। उन्हें अरनीवाला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस संबंध में आसपास के लोगों के घरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है, उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
  • पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल

    पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल

    पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल

    MBD WEB NEWS :जालंधर(सुमेश शर्मा ) पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की तरफ से एसोसिएशन के चैयरमेन अमन बग्गा और अध्यक्ष शिन्द्रपाल सिह के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकारों की टीम ने आज जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर स. जसप्रीत सिंह से विशेष मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

    इस अवसर पर डीएमए के चैयरमेन अमन बग्गा अध्यक्ष शिन्द्रपाल सिह जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, वाइस चेयरमैन प्रदीप वर्मा, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू, सीनियर उपाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह, सेक्रेटरी नरिंदर गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी विशाल शर्मा ने जालंधर के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर स. जसप्रीत सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन का स्वागत किया।

    इस अवसर पर डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को हम भरोसा दिलाते है कि पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कोई भी समस्या हो उन्हें मेरे ध्यान में लाया जाएं । सभी पत्रकारों को पूरा सम्मान देने का प्रयास करेंगे।

    इस मौके चेयरमैन अमन बग्गा शिंदर पाल सिंह अजीत सिंह बुलंद ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) प्रशासन के साथ लंबे समय से मिलकर कार्य कर रही है । कोरोना के समय में भी डीएमए के पत्रकारों ने जिला प्रशासन , पुलिस व समाज को पूर्ण सहयोग दिया है।
    उन्होंने कहा कि भविष्य में भी DMA अपनी सकारात्मक खबरों के द्वारा लोगों को जागृत करती रहेगी । वही समाज हित के मुद्दों पर कार्य कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों का भी सहयोग करती रहेगी।

    वही इस मौके प्रदीप वर्मा गुरप्रीत सिंह संधू अमरप्रीत सिंह नरिंदर गुप्ता संदीप वर्मा व विशाल शर्मा ने बताया कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर DMA संस्था हमेशा ही डट कर मैदान में खड़ी रहती है । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी पत्रकार को कोई समस्या आएगी तो उन्हें जालंधर के डीसी सीपी एसएसपी समेत सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाकर तुरंत हल करवाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान की रक्षा के लिए लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य कर रही है।

  • मनजीत सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही है जगह-जगह दबिश,आरोपी परिवार सहित हुआ फरार…

    मनजीत सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही है जगह-जगह दबिश,आरोपी परिवार सहित हुआ फरार…

    मनजीत सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही है जगह-जगह दबिश,आरोपी परिवार सहित हुआ फरार…

     

    MBD NEWS: मजीठा थाना के अंतर्गत आते गांव नंगल पनवा के रहने वाले राघव शर्मा ने बीते दिनों अपने पिता के एक जानकार मनजीत सिंह के द्वारा हुई धोखाधड़ी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी जिसके बाद थाना मजीठा में मनजीत सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी जिसके लिए पुलिस मनजीत सिंह के नजदीकी लोगों और रिश्तेदारों के घरों में दबिश देकर मनजीत सिंह के बारे पता लगाने की कोशिश में जुटी है ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके ।हालांकि पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई ,वही राघव शर्मा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बीते दिन भी राघव की मां की तबीयत भी काफी बिगड़ गई थी। राघव के परिवार ने आम आदमी पार्टी की सरकार से यह गुजारिश की कि जल्द से जल्द उनके बेटे को ऐसा कदम उठाने वाले मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए ताकि ऐसी धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति किसी और परिवार के घर का चिराग ना बुझा दे।

     

     

  • बेखौफ अपराधी : लुधियाना के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की तेज धारदार हथियारों से हत्या..

    बेखौफ अपराधी : लुधियाना के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की तेज धारदार हथियारों से हत्या..

    बेखौफ अपराधी : लुधियाना के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की तेज धारदार हथियारों से हत्या..

    लुधियाना सिविल अस्पताल में गुरुवार देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी श्रवण कुमार पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

    लुधियाना सिविल अस्पताल में गुरुवार देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी श्रवण कुमार पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

    लुधियाना सिविल अस्पताल
    लुधियाना सिविल अस्पताल में गुरुवार देर रात मारपीट के बाद इलाज कराने आए ताजपुर रोड के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या उस समय की, जब श्रवण कुमार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर अपने इलाज का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान हथियारों से लैस नौजवान वहां पहुंच गए। श्रवण उनसे बचने के लिए इमरजेंसी वार्ड में घुस गया।
    हमलावरों ने इमरजेंसी वार्ड में अंदर घुसकर तेजधार हथियार से श्रवण पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। सिविल अस्पताल के स्टाफ को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से वहां से फरार हो गए। लोगों के अनुसार, सिविल अस्पताल के अंदर बनी पुलिस चौकी के मुलाजिम सो रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान बनाए गए वीडियो की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
    जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार का देर रात को कुछ युवकों के साथ मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। श्रवण कुमार अपने दोस्त के साथ मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां दोनों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस 6-7 नौजवान वहां पहुंच गए। आरोपियों को देखकर श्रवण कुमार इमरजेंसी की तरफ भाग गया जबकि उसका दोस्त वहां से भाग गया।

    आरोपी श्रवण कुमार का पीछा करते हुए इमरजेंसी वार्ड में ही घुस गए और वहां उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इसी दौरान नौजवानों ने इमरजेंसी वार्ड के सारे सामान को भी तोड़ फोड़ दिया। शीशे तोड़ दिए और वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। घटना के समय एक नौजवान ने मामले का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में कई बार मारपीट की वारदात हो चुकी हैं। इसके बावजूद वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।