Category: PUNJAB

  • भारी बरसात के कारण पठानकोट एयरपोर्ट को जाने वाला रास्ता कटा,कटाव की वजह से हिमाचल के गांवों से कटा संपर्क..

    भारी बरसात के कारण पठानकोट एयरपोर्ट को जाने वाला रास्ता कटा,कटाव की वजह से हिमाचल के गांवों से कटा संपर्क..

    पंजाब में मौसम बदल गया है। गुरुवार रात को शुरू हुई बरसात शुक्रवार सुबह भी जारी रही। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

     

    पठानकोट में रास्ता बहा।

    पंजाब में गुरुवार रात से कई जिलों में बरसात हो रही है। पठानकोट में रात से जारी भारी बरसात के कारण एयरपोर्ट को जाने वाला रास्ता चक्की दरिया में बह गया। एयरपोर्ट के अलावा हिमाचल की चार पंचायतों के कई गांवों को जाने का भी कोई रास्ता नहीं बचा है। कटाव के दूसरी तरफ रहने वाले लोगों का संपर्क पूरी तरह शहर से कट गया है। वहीं बठिंडा और जलालाबाद में भी सुबह से बरसात हो रही है।

    वहीं मुक्तसर में पहली बरसात ने ही प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। देर रात साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बरसात सुबह भी जारी रही। भारी बरसात से शहर में कई घरों व दुकानों में पानी भर गया। इससे लोग काफी परेशान दिखे। अबोहर में भी भारी बरसात से जलभराव हो गया।

    अमृतसर में भी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह चार बजे शुरू हुई हल्की बारिश सुबह 11 बजे तक जारी है। बारिश का पानी शहर की सड़कों  पर भर गया है। बच्चों को स्कूल जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश ने आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर काम ठप कर दिया। बारिश के चलते ट्रैक पर सुबह तक काम शुरू नहीं किया जा सका। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अपनी फोटो खिंचवाने और ड्राइविंग टेस्ट देने पहुंचे कई लोगों को तो बारिश में भीगने के बाद बैरंग लौटना पड़ा।

  • कालेजों में दाखिले के लिए अब भरना होगा एक ही फॉर्म,पंजाब के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत…

     कालेजों में दाखिले के लिए अब भरना होगा एक ही फॉर्म,पंजाब के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत…

     

    College Admission in Punjab पंंजाबके विद्यार्थियों के लिए अच्‍छी व राहत भरी खबर है। अब पंजाब के विद्याथियोंं काे सरकारी कालेजों में एडमिशन के लिए अब एक ही फार्म भरना होगा। हालांकि एडिड कालेज इसका विरोध कर रहे हैं।

     

    पंजाब के विद्यार्थियों के लिए अच्‍छी और राहत देने वाली खबर है। अब उनको राज्‍य में सरकारी कालेजों में द‍ाखिले के लिए बस एक फार्म भरना होगा। पंजाब के सरकारी कालेजों में इस बार कामन एडमिशन प्लेटफार्म उम्मीदवारों के लिए दाखिला प्रक्रिया के लिए केंद्रीय हब के तौर पर काम करेगा।

    स्टूडेंट्स को विभिन्न कालेजों और कोर्सों में दाखिला लेने के लिए केवल एक एप्लीकेशन फार्म ही भरना होगा। हालांकि एडिड कालेज इस का विरोध कर रहे है। पंजाब, पंजाबी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटियों से संबंधित राज्य के सरकारी कालेजों में दाखिले के लिए केंद्रीकृत दाखिला पोर्टल शुरू किया गया है। चंडीगढ़ स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में पोर्टल लांच किया।

    मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रशासनिक सुधार विभाग ने मौजूदा सत्र (2022-23) के लिए पोर्टल तैयार किया है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विद्यार्थी से डिजिटल मोड के जरिए फीस के भुगतान के लिए पेअगौव इंडिया (पेमैंट गेटवे पार्टनर) के साथ हिस्सेदारी की है।

    उन्‍होंंने कहा कि पोर्टल बिना उपस्थित हुए संपर्क रहित दाखिला प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाएगा। फीस का भुगतान भी आनलाइन ही होगा। यह स्टूडेंट्स के साथ संचार करना भी आसान बनाएगा, एप्लीकेशन मैनेजर के जरिए कालेज फार्म भरने या एतराज को दूर करने या फीस का भुगतान करने संबंधी सीधे ई-मेल या व्यक्तिगत, बल्क एसएमएस या काल के द्वारा आवेदनकर्ता के साथ संपर्क कर सकेगा। इससे मेरिट सूची तैयार करने में भी पूरी पारदर्शिता आएगी। स्टूडेंट्स दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से आनलाइन देख सकेंगे।

     

  • सरकारी स्कूल में चाकू लेकर घूसे थे युवक, DSE बराड़ बोले- माहौल खराब हुआ, छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा जरूरी

    सरकारी स्कूल में चाकू लेकर घूसे थे युवक, DSE बराड़ बोले- माहौल खराब हुआ, छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा जरूरी

    चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल मलोया में बीते कल बुधवार दो युवक चाकू लेकर स्कूल में घुस गए थे। स्कूल में घुसने से रोकने पर युवकों ने कंप्यूटर टीचर को धमकियां दी थी और स्कूल से बाहर मिलने की बात तक कही थी।

     

    चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में चाकू लेकर घूसे थे युवक, DSE बराड़ बोले- माहौल खराब हुआ, छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा जरूरी

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल मलोया में बीते कल बुधवार दो युवक चाकू लेकर स्कूल में घुस गए थे। स्कूल में घुसने से रोकने पर युवकों ने कंप्यूटर टीचर को धमकियां दी थी और स्कूल से बाहर मिलने की बात तक कही थी। दोनों युवक स्कूल के ही पूर्व छात्र हैं। स्कूल स्टाफ ने घटना की शिकायत पुलिस को भी दी है। हालांकि दोनों आरोपित युवक पुलिस हिरासत से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वहीं घटना के अगले दिन आज डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ ने गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोया आरसी-1 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी ली। सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल पहुंचे डीएसई ने सबसे पहले कंप्यूटर टीचर संदीप बंसल से बात की और कल हुआ पूरा घटनाक्रम जाना।

    डीएसई बराड़ ने कहा कि स्कूल में आने वाले स्टूडेंट्स और स्टाफ की सुरक्षा बहुत जरूरी है। सुरक्षा से कोई हेर-फेर नहीं होगा। स्कूल परिसर की शांति को भंग करने वालाें पर लगाम लगाई जाएगी ताकि स्कूल का माहौल खराब न हो और पढ़ाई बेहतर हो सके।

    डायरेक्टर एचएस बराड़ ने प्रिंसिपल मंजीत कौर गिल और अन्य शिक्षकों से भी बात की। डीएसई ने कहा कि शहर के हर स्कूल को इस प्रकार की घटनाओं से बचाने की दिशा में काम होगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स की काउंसलिंग कराने के लिए चंडीगढ़ कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) व स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी (एसएलएसए) से अपील की जाएगी। वहीं उन्होंने पुलिस विभाग की तरफ से स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का भी आश्वासन दिया।

  • श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

    श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

    श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

     

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी ख़बर सामने आई है। अमृतर एयरपोर्ट पर आज यात्रियों के सामान गायब होने का मामला सामने आया है। 50 के करीब यात्रियों को सामान मिसिंग पाया गया, जिसके चलते उन्हें परेशानी झेलते हुए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दुबई से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-56 ने देरी से उड़ान भरी।

    यह फ्लाइट रोजाना दुबई के समय अनुसार रात 10.45 बजे उड़ान भरती है, लेकिन बुधवार की रात फ्लाइट ने 12.41 बजे उड़ान भरी। जिसके चलते यह फ्लाइट श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2 घंटे की देरी से पहुंची। इस फ्लाइट का पहुंचने का समय सुबह 3.20 बजे का है, जबकि यह सुबह 5.07 बजे लैंड हुई। फ्लाइट जब अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची तो पैसेंजर्स को अपना सामान लेने के लिए लगेज बेल्ट पर काफी परेशान होना पड़ा। उनका सामान वहां से गायब पाया गया।

    आधे यात्रियों का सामान गायब

    दुबई से अमृतसर पहुंचे पैसेंजर मानव बांसल ने बताया कि दुबई से देरी से उड़ान भरने का कारण भी पैसेंजर्स का सामान ही था। लेकिन जब अमृतसर पहुंचे तो यहां भी आधे पैसेंजर्स का सामान मिसिंग था। जिसके बाद पैसेंजर्स लगेज काउंटर पर अपने सामान के लिए परेशान होतो रहे।

    ग्राउंड स्टाफ में सिर्फ 3 कर्मी

    वहीं दूसरी तरफ स्पाइसजेट ने पैसेंजर्स को ग्राउंड स्टाफ से संपर्क करने के लिए कहा है। लेकिन 50 के करीब पैसेंजर्स के लिए वहां सिर्फ 3 ही कर्मचारी हैं। जिसके चलते पैसेंजर्स को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

  • धोखाधड़ी: नकली दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दंपती को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद कीं 120 जाली डिग्रियां

    धोखाधड़ी: नकली दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दंपती को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद कीं 120 जाली डिग्रियां

     

    कमिश्नरेट पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने किंगपिन पुष्कर गोयल निवासी फत्तूढींगा कपूरथला और पत्नी रजनी गोयल को गोल्डन ऐवेन्यू फेज-2 जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से विभिन्न विश्वविद्यालयों की 120 जाली डिग्रियां और 35 खाली दस्तावेज समेत 7 लैपटॉप, 4 प्रिंटर व 5 लाख रुपये नकद मिले हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटियों की स्टांप भी बरामद हुई हैं।

    डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दंपती जाली दस्तावेज तैयार करते हैं। इसके बाद दबिश देकर सुबूतों के साथ गिरफ्तारी की गई।

    पूछताछ में पुष्कर गोयल ने खुलासा किया कि वह दो साल से साथियों के साथ मिलकर जाली दस्तावेज तैयार कर रहा है। अब तक पंजाब सहित अन्य राज्यों के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 1500 से अधिक जाली दस्तावेज तैयार किए जा चुके हैं। ये दस्तावेज बच्चों को स्टडी बेस पर विदेश भेजने के लिए ट्रेवल एजेंटों को दिए गए है। पुलिस ने आरोपी दंपती को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है।

    धोखाधड़ी कर रहे ट्रेवल एजेंट
    विदेश में पढ़ाई के इच्छुक युवाओं से ट्रेवल एजेंट असली दस्तावेज चेक करने के लिए रख लेते हैं। इन्हें कुछ दिन बाद लौटा दिया जाता है। इस बीच उनके असली दस्तावेज नकली से बदल दिए जाते हैं। पुलिस ने युवाओं से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

  • लुधियाना से एक ही परिवार की चार नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से पुलिस में हड़कंप, सभी की उम्र 13 से 16 के बीच, परिवार ने जताई ये आशंका

    लुधियाना से एक ही परिवार की चार नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से पुलिस में हड़कंप, सभी की उम्र 13 से 16 के बीच, परिवार ने जताई ये आशंका

     

    गायब हुई चार लड़कियों में दो सगी बहनें और दो उनकी चचेरी बहनें हैं। इनका परिवार कुछ समय पहले ही नेपाल से लुधियाना आया था। चारों बहनें लोगों के घरों में काम करती थीं।

     

    लुधियाना से एक ही परिवार की चार नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। मामला दस जुलाई का है। दो दिन बाद परिजनों ने थाना डिवीजन छह पुलिस को शिकायत दी। चार लड़कियों के एक साथ लापता होने से कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि नाबालिग कहां हैं। हालांकि परिवार को आशंका है कि कोई उन्हें बरगलाकर ले गया है।

    पुलिस के पास शिकायत देने पहुंचे पीड़ित परिवार ने कहा कि संदिग्ध हालात में गायब हुई चार लड़कियों में दो सगी बहनें और दो उनकी चचेरी बहनें हैं। आपस में एक ही परिवार के सदस्य कुछ समय पहले ही नेपाल से लुधियाना आए हैं। परिवार वालों का कहना है कि वह मजदूरी करते हैं और चारों लड़कियां भी घरों और कोठियों में काम करती हैं। रविवार शाम करीब सात और साढ़े सात बजे के बीच में चारों नाबालिग घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आईं

    परिवार वालों की तरफ से काफी तलाश की गई। अपने यहां जितने जानकार और रिश्तेदार थे, सभी को पूछ लिया गया, लेकिन किसी को उनके बारे में पता नहीं था। चारों की उम्र 13 से 16 साल के बीच में बताई जा रही है। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी जानकारी थाना डिवीजन छह पुलिस को दी। थाना डिवीजन छह की एसएचओ मधु बाला ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। चारों नाबालिग के पिता आपस में सगे भाई हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। रविवार से लेकर अब तक के सारे सीसीटीवी दोबारा चेक करने के लिए बोल दिया है। जल्द ही बच्चियों का पता लगा लिया जाएगा।

  • पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने शूर परिवार जालंधर के सहयोग से लगाया चौथा मासिक लंगर

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने शूर परिवार जालंधर के सहयोग से लगाया चौथा मासिक लंगर

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने शूर परिवार जालंधर के सहयोग से लगाया चौथा मासिक लंगर।

    चौथे मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें
    जालंधर सेंट्रल से विधायक श्री रमन अरोड़ा

    विशेष अतिथि के रूप में शूर फैमिली से चाँद शूर एवं राणा सी पी शूर साथ
    सस्ता आयरन स्टोर से सुरजीत सिंह भी हुए शामिल

    स्पेशल इनविटेशन पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से धरमिंदर सोंधी एवं सतपाल सेतिया हुए शामिल

     

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से एक नया आयाम स्थापित करते हुए कुष्ठ आश्रम जालंधर में मासिक लंगर की जो शुरुआत की गई थी इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य संपादक श्रीमती नीतू कपूर ने कहां की जो भी सदस्य या पारिवारिक सदस्य समाचार पत्र के साथ जुड़े है उन सभी के दिल में प्रभु ने लगन ऐसें लगाई है की समाचार पत्र की तरफ से लंगर की शुरुआत होनी चाहिए। तो हम सब ने हर महीने लगने वाले लंगर की शुरुआत की है जो की हर महीने दूसरे शनिवार शाम को कुष्ठ आश्रम में लगाया जाएगा। आज के इस चौथे मासिक लंगर में मुख्य मेहमान के तौर पर आये जालंधर सेंट्रल से विधायक श्री रमन अरोड़ा ने कुष्ठ आश्रम में सभी को खाना खिलाया रमन अरोड़ा जी ने कहाँ की ऐसी सेवा की भावना बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है क्योंकि लंगर में जरूरम्मद लोगों को बना हुआ खाना खिलाना अपने आप में ही नर और नारायण सेवा के बराबर है। उन्होंने पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार की तरफ से शुरू किये गए लंगर की तारीफ की और सभी को मुबारक देते हुए कहाँ की वो और उनकी आम। आदमी पार्टी हमेशा ही इस कार्य के साथ जुड़े रहेंगे और पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र के साथ मिल कर लोगों की सेवा करते रहेंगे श्री रमन अरोड़ा की तरफ से भी अगले महीने के लंगर का सारा खर्च देने की बात कही गई। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में आये शूर परिवार जालंधर से चाँद शूर एवं राणा सी पी शूर ने भी लंगर में सेवा की और कहां की आज के युग मे ऐसी जगह पर आ कर दान देने से और लंगर बांटने से जो सुख और शांति उन्हें मिली है वो शायद ही कभी मिली हो, शूर परिवार की तरफ से आज के लंगर में सारे लंगर का खर्चा दिया गया और भविष्य में भी हर तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया गया। दूसरे विशेष अतिथि के रूप में आये सुरजीत सिंह सस्ता आयरन स्टोर ने भी समाचार पत्र द्वारा लंगर लगाने के काम की भूरी भूरी प्रंशसा की गई और इस कार्य को भगवान की सेवा के बराबर बताया। इस मौके पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से मुख्य रूप से आये पी आर ओ श्री धरमिंदर सोंधी एवं स्पोर्ट्स इंचार्ज सतपाल सेतिया ने लंगर में होने वाले पूण्य के बारे में बताते हुए कहां की पत्रकारिता के क्षेत्र में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने एक नया आयाम स्थापित किया है ,इसके साथ उन्होंने बाकी पत्रकारों को भी इस पुण्य के काम मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया । श्री सतपाल सेतिया ने भी लंगर में 1100 रु की धनराशि की सेवा भी की। इस मौके पर पंजाब रिफ्लैक्शन परिवार की तरफ से श्री सुनील कपूर, श्री संजीव कपूर, श्रीमती अंजू कपूर,अमित कपूर, नमन कपूर ने आये हुए सदस्यो का स्वागत किया और लोगों को लंगर की महत्ता के बारे में बताया। इस मौके श्री रमेश हंस ने लंगर में 1100 रु की सेवा दे। श्री राजीव छाबड़ा एवं नीरू छाबड़ा ने 1100 रु की राशि का दान दिया । प्रमुख समाज सेवक श्री दविंदर ने इस मौके पर 1100 रु की लंगर सेवा की। श्री केवल कृष्ण द्वारा 500 रु की सेवा की गई।फोटोग्राफी की सेवा भी फोटोग्राफर अश्वनी अरोड़ा द्वारा की गई। इस मौके पर भास्कर साउंड एवं लाइट के राजीव भास्कर द्वारा लंगर का इंतज़ाम करके के साथ साथ बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा,राज कुमार कलसी, पत्रकार हरीश शर्मा,पत्रकार सुखविंदर सिंह ,पत्रकार रंजीत सिंह, पत्रकार रामपाल भगत, केवल कृष्ण,मानव खन्ना,ज्योति खन्ना,गौरीश खन्ना, कमल गुम्बर, कमल कुमार गुम्बर ,राजीव छाबड़ा, नीरू छाबड़ा, सीमा भगत,रवि खुराना बीनू खुराना,अश्विना खुराना, हर्षित खुराना ,लाड़ी ढल्ला, सपना मनराय एवं परवीन बांसल उपस्थित थे।

  • पंजाब में इन जिलों में दो दिन भारी वर्षा की संभावना,चलेंगी दो से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं

    पंजाब में इन जिलों में दो दिन भारी वर्षा की संभावना,चलेंगी दो से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं

    पंजाब में इन जिलों में दो दिन भारी वर्षा की संभावना,चलेंगी दो से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं

     

    लुधियाना : बरसात के मौसम शुरू होते ही पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को भी हल्की वर्षा हुई। हालांकि बारिश के बाद धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी भी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार लुधियाना, चंडीगढ़ पटियाला सहित कई जिलों में सुबह दस बजे के बाद से बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की वर्षा हुई। दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार व वीरवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, पठानकोट, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, मालरेकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली में भारी वर्षा की संभावना है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट मुक्तसर, मोगा व बठिंडा में हल्की वर्षा हो सकती है। बारिश के दौरान दो से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

  • जालंधर बस स्टैंड पर सरकारी बस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने किया चक्का जाम

    जालंधर बस स्टैंड पर सरकारी बस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने किया चक्का जाम

    जालंधर बस स्टैंड पर सरकारी बस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने किया चक्का जाम

     

    MBD WEB NEWS  : जालंधर (सुमेश शर्मा ) पंजाब में सरकार में चाहे बदलाव आ चुका है लेकिन सरकारी कर्मचारियों का हाल जस का तस बना हुआ है अपनी तनख्वाह समय पर पाने के लिए भी उन्हें हर महीने धरना प्रदर्शन व बसे बंद करने की नौबत लगातार आती रहती है आज भी पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन आज 2 घंटे के लिए चक्का जाम करने का एलान कर दिया है। इस दौरान आज दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक बस स्टैंड को बंद रखा जाएगा। एक दिन पूर्व यूनियन ने गेट रैलियां कर अपना रुख जाहिर कर दिया था लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न आने पर अब यूनियन द्वारा 2 घंटे के लिए बस स्टैंड को बंद किया जाएगा। इससे पहले 21 जून को भी यूनियन ने कच्चे मुलाजिमों की तनख्वाह न आने व अन्य मुद्दों को लेकर 2 घंटे के लिए चक्का जाम किया था।वही जनता ने इस बन्द में उनका समर्थन किया और कहा कि सरकार को इनके बारे में सोचना चाहिए अगर समय पर वेतन नही मिलेगा तो यह लोग अपना जीवनव्यापन कैसे करेंगें।

  • आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर करने वाले मनदीप सिंह को अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी मजीठा पुलिस…

    आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर करने वाले मनदीप सिंह को अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी मजीठा पुलिस…

    आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर करने वाले मनदीप सिंह को अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी मजीठा पुलिस…

    मामले को लगभग 48 घण्टे हो चुके लेकिन मजीठा पुलिस के हाथ खाली,नही हुई कोई गिरफ्तारी

    अपने सियासी रसूक का इस्तेमाल कर छिपता फिर रहा है मंदीप सिंह

    मजीठा थाना पुलिस अगर वक्त रहते मासूम राघव की बात सुन लेती तो आज नंगल पनवा के रहने वाले राघव शर्मा जीवित होते

    परिजनों ने लगाए थाना मुंशी पर गंभीर आरोप ; कहा झूठे केसों में फंसाने की बात कर धमकता था राघव को

    MBD NEWS: (मजीठा) आपको बता दे बीते दो दिन पहले थाना मजीठा के अंतर्गत आते गांव नंगल पनवा में रहने वाले 22 वर्षीय युवक राघव शर्मा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी । क्योंकि वह अपने ही पिता के जानने वाले मंदीप सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी sg enclave phase 1 , जोकि उसके पिता का पुराना जानकार है ,उसकी धोखाधड़ी से परेशान था।

    परिजनों ने बताया कि उनके जानकार मंदीप सिंह ने उनसे बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए लाखों रुपये ले रखे है उसके बाद उससे भी बड़ी धोखेबाज़ी नौकरी के लिए दिए दस्तावेजों से बिना किसी को बताए गाड़ी खरीद ली और इस का राघव को पता चलने पर इसी बात को राघव शर्मा अपने कुछ गांव वालों के साथ थाना मजीठा में 1जुलाई को शिकायत करने गया तो ड्यूटी पर माजूद थाना मुंशी ने उसे बेइज्जत किया और किसी नशे के मामले में फ़साने की बात कही जिसके मृतक राघव कई दिनों से परेशान रहने लगा और शनिवार की दोपहर में गांव में बने मन्दिर में जाकर आत्महत्या कर ली।

    बात यहीं खत्म नहीं हुई गांव के लोग जब मृतक के द्वारा उठाए गए कदम के बाद थाना पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कही तब भी थाना स्टाफ ने उनकी बात को अनसुना किया जिसके बाद गांव के सभी लोगों ने इकट्ठे होकर थाना मजीठा का घेराव कर आरोपी को गिरफ्तार करने और थाना मुंशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए धरना लगा दिया था।जिसके बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और थाने में धरना दे रहे लोगों की बात सुन तुरंत प्रभाव से मुंशी के खिलाफ ऑर्डर जारी किया जिसके बाद परिजनों ने धरना खत्म कर दिया था।

    आज भी राघव शर्मा के पिता पट्टी SDM से मिलने गये थे और वहां यह मांग रखी कि उनके पुत्र के दस्तावेज लगाकर मंदीप सिंह ने जो गाड़ी ले रखी उसे ब्लैकलिस्ट किया जाये।

    आप बता दे कि 1 जुलाई को इसी बात की जानकारी थाना मजीठा में मुंशी जगरूप सिंह को देने राघव शर्मा की गया था।लेकिन थाना मुंशी ने सीरियस न लेते हुए उसके गलत शब्दावली के इस्तेमाल करते भगा दिया ।

    अगर थाना पुलिस बेकसूर नौजवानों को झूठे केस में फंसाने की बात कर डराने की बात कहेगी तो लोग इंसाफ मांगने के कहाँ जाए