Category: PUNJAB

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी; किसानों को दी जा रही ये सलाह

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी; किसानों को दी जा रही ये सलाह

    मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक, भारी (64.5 से 114.5 मिमी) से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है।

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी; किसानों को दी जा रही ये सलाह
    मानसून की दस्तक के साथ ही भारत के कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। महाराष्ट्र के बाद आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अगले दो दिनों के दौरान 10 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है

    इस दौरान किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अतिरिक्त पानी की निकासी के उपाय करें और इसे खेतों में जमा न होने दें, ताकि ओवर-हाइड्रेशन और तेज हवाओं के कारण धान की खेती को होने वाले नुकसान से बचा जा सके। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक, भारी (64.5 से 114.5 मिमी) से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है। विभाग के अनुमान के मुताबिक इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

     

    आईएमडी ने बयान में कहा, “08 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली में गरज/बिजली के साथ हल्की बारिश संभावना है। उसके बाद 09-10 जुलाई के दौरान इस क्षेत्र में व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना है।” होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, लुधियाना, जालंधर और पंजाब के कई अन्य शहरों में 9 जुलाई से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के कई शहरों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है।

  • जश्न मनाते हुए खुलेआम घूमे; सिद्धू मूसेवाला के बेखौफ हत्यारों ने 35 दिनों में बदले 35 ठिकाने

     जश्न मनाते हुए खुलेआम घूमे; सिद्धू मूसेवाला के बेखौफ हत्यारों ने 35 दिनों में बदले 35 ठिकाने

    Sidhu Moose Wala Case: स्पेशल सेल ने यह भी खुलासा किया कि शूटर और उन्हें शरण देने वाले खासतौर से यूपी, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने ठिकाने बनाते जा रहे थे।

    फरारी में जश्न, खुलेआम घूमे; सिद्धू मूसेवाला के बेखौफ हत्यारों ने 35 दिनों में बदले 35 ठिकाने
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार अंकित सिरसा और उसकी गैंग के लोग वारदात को अंजाम देने के बाद सात राज्यों में छिपकर रह रहे थे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि फरारी के 35 दिनों में आरोपियों ने 35 ठिकाने बदले, ताकि पुलिस को इनका पता नहीं चले। दिल्ली आते ही पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

    स्पेशल सेल ने यह भी खुलासा किया कि शूटर और उन्हें शरण देने वाले खासतौर से यूपी, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने ठिकाने बनाते जा रहे थे। हालांकि, इन जगहों पर स्पेशल सेल की टीम छापेमारी कर रही थी, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो जा रहे थे। रविवार रात स्पेशल सेल को पता चला कि अंकित सिरसा अपने साथी सचिन के साथ दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास आने वाला है।

    जानकारी पर डीसीपी प्रमोद कुशवाहा की टीम ने उसे धर दबोचा। जांच में यह भी पता चला कि मूसेवाला की हत्या में जो हथियार इस्तेमाल हुए, उन्हें दो दिन बाद अनजान शख्स लेकर चला गया। इसकी भी पहले से योजना बनाई गई थी।

    पूछताछ में प्रियव्रत फौजी ने बताया कि हत्या के बाद नौ दिन तक मानसा में छिपे रहे। इसके बाद वह लगातार ठिकाने बदलते रहे। अंत में गुजरात पहुंचे। अंकित ने बताया कि वे 2 से 7 जून तक गुजरात के कच्छ में रुके। इसके बाद फौजी बिना मास्क के घूमने लगा। इस वजह से अंकित, दीपक और सचिन भिवानी वहां से भाग निकले।

    आरोपियों ने हत्या के बाद जश्न मनाया था
    शूटर के मोबाइल से एक वीडियो सामने आया है। इसमें मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी शूटर अंकित, प्रियव्रत, सचिन कपिल और दीपक मुंडी बेखौफ होकर कार में घूमते रहे। उन्होंने कार में हथियारों के साथ जश्न भी मनाया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तब का है, जब हत्या के बाद आरोप फरारी काट रहे थे। गाड़ी में गाना बज रहा है और शूटर विदेशी हथियार लहराते हुए वीडियो बनवा रहे हैं।

  • फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 4 जुलाई से, 7 दिन में सीखें खुशहाल जीवन जीने की कला

    फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 4 जुलाई से, 7 दिन में सीखें खुशहाल जीवन जीने की कला

     

    *फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 4 जुलाई से, 7 दिन में सीखें खुशहाल जीवन जीने की कला*

    *98760-10094 पर काल या व्हाटसैप पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन*

    जालंधर – श्री श्री ज्ञान विकास केन्द्र की तरफ से सात दिवसीय फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय शहनशाह पैलस, मॉडल हाउस में 4 जुलाई से शुरु हो कर 7 दिन चलने वाली इस वर्कशॉप में साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। इस वर्कशॉप में चिंता व तनाव जो कि सभी बिमारीयों की जड़ है से शत-प्रतिशत मुक्ति, चिड़-चिड़ेपन व गुस्से पर काबू पाना, आलस्य से मुक्ति, कार्य क्षमता में वृद्धि, पति-पत्नी में चल रहे तनावों से मुक्ति के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मन व बुद्दि तीनो प्रकार से तंदरुस्ती पाने के तरीके बताए जाएँगे। साथ ही हर समय प्रसन्न रहना व विद्यार्थीयों को कम समय में ज्यादा याद कर पाना और स्मरण शक्ति के तीव्र विकास के तरीके बताए जाएंगें।

    ब्रह्मर्षि विशाल जी द्वारा रोजाना सुबह 4 बजे से 6 बजे तक करवाए जाने वाली इस वर्कशॉप में साधक फ्री रजिट्रेशन करवा कर हिस्सा ले सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए केन्द्र के मेनेजर मंजीत सिंह गरचा ने बताया कि कैंप में आने वाले को अपने साथ कुछ भी लाने की आवश्यकता नहीं हैं। इस वर्कशॉप में आने वाले सभी पार्टीसिपेंटस की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए आप 98760-10094 पर काल या व्हाटसैप कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

  • पंजाब सरकार का होने जा रहा कैबिनेट विस्तार, अब यह 5 चेहरे हो सकते हैं शामिल

    पंजाब सरकार का होने जा रहा कैबिनेट विस्तार, अब यह 5 चेहरे हो सकते हैं शामिल

    पंजाब सरकार का होने जा रहा कैबिनेट विस्तार, अब यह 5 चेहरे हो सकते हैं शामिल

    Punjab Govt Cabinet Expansion: पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार में सोमवार को 5 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. कैबिनेट विस्तार से सीएम सहित मंत्रियों की संख्या 15 हो जाएगी.

    पंजाब (Punjab) में कल (सोमवार को) कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) होने जा रहा है, जिसमें पंजाब सरकार (Punjab Govt) 5 विधायकों को मंत्री बनाकर जल्द ही मंत्रिमंडल (Cabinet) का हिस्सा बनाने जा रही है. माना जा रहा है कि और मंत्रियों के शामिल होने से पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 तक पहुंच जाएगी. इस साल हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद और राज्य में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनने के बाद, भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था.

    भगवंत मान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

    पंजाब की भगवंत मान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा. सूत्रों के मुताबिक, ये पांच विधायक सोमवार को शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक, ये 5 विधायक मंत्री बन सकते हैं.

    1. डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर दक्षिण से विधायक

    2. अमन अरोड़ा, संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार के विधायक

    3. फौजा सिंह सरारी, गुरु हर सहाय से विधायक

    4. चेतन सिंह जोड़ामाजरा, समाना, पटियाला से विधायक

    5. अनमोल गगन मान, खरड़ से विधायक

    अभी पंजाब कैबिनेट में हैं 9 मंत्री

    बता दें कि मई महीने में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सीएम भगवंत मान के पास है. अब सोमवार यानी 4 जुलाई की शाम 5 बजे भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार होगा. अब कैबिनेट की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी. कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों की क्षमता है. वर्तमान में पंजाब कैबिनेट में 9 मंत्री हैं.

    किसके पास हैं कौन से मंत्रालय

    मुख्यमंत्री भगवंत मान: गृह विभाग एवं न्याय, विजिलेंस, प्रशासनिक सुधार, नागरिक उड्डयन, सामान्य प्रशासन, कार्मिक, आवास और शहरी विकास, स्थानीय निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य, कृषि एवं कृषक कल्याण, बागबानी, जल एवं भू संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण, इनवेस्टमेंट प्रमोशन, विज्ञान तकनीक और पर्यावरण, संसदीय मामले, चुनाव, शिकायत निवारण, स्वतंत्रता सेनानी, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार उत्पत्ति एवं प्रशिक्षण, श्रम, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर, गवर्नेंस रिफॉर्म, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, सूचना एवं जनसंपर्क और स्वास्थ्य विभाग है.

    हरपाल चीमा: वित्त, योजना, कार्यक्रम कार्यान्वयन, आबकारी एवं कराधान और सहकारिता.

    गुरमीत सिंह मीत हेयर: स्कूली शिक्षा, खेल एवं युवा मामले, उच्च शिक्षा.

    डॉ. बलजीत कौर: सामाजिक न्याय, आधिकारिता एवं अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास.

    हरभजन सिंह ईटीओ: बिजली, लोक निर्माण विभाग.

    लालचंद: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन, वन्य जीव.

    कुलदीप सिंह धालीवाल: ग्रामीण विकास एवं पंचायतें, पशु पालन, मछली पालन व डेयरी विकास, एनआरआई मामले.

    लालजीत सिंह भुल्लर: परिवहन, आतिथ्य.

    ब्रह्म शंकर जिंपा: राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल स्रोत, जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग.

    हरजोत सिंह बैंस: विधि एवं विधायी मामले, खनन एवं भूविज्ञान, पर्यटन एवं संस्कृति मामले, जेल विभाग.

  • पंजाब पुलिस की चौकसी ने फेल की 7 हत्याओं की प्लानिंग, लॉरेंस-रिंदा गैंग के 11 बदमाश गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस की चौकसी ने फेल की 7 हत्याओं की प्लानिंग, लॉरेंस-रिंदा गैंग के 11 बदमाश गिरफ्तार

     

     

    पुलिस अधिकारी प्रमोद बान के साथ मौजूद रहे जालंधर ग्रामीण एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह समूह हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, फिरौती, लूट और पड़ोसी राज्यों में ड्रग्स तस्करी में शामिल थे।

    पंजाब पुलिस ने फेल की 7 हत्याओं की प्लानिंग, लॉरेंस-रिंदा गैंग के 11 बदमाश गिरफ्तार
    पंजाब में पुलिस ने गैंगस्टर कल्चर के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। खबर है कि पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गैंग पर शिकंजा कसा है, जिसे लॉरेंस बिश्नोई और हरविंदर सिंह रिंदा का समर्थन हासिल है। खास बात है कि बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। वहीं, मोहाली में पुलिस के इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर्स पर हुए हमले में रिंदा का नाम सामने आया था।

    गुरुवार को एडीजीजी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स प्रमोद बान ने बताया कि गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 5 शूटर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर ग्रामीण पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में 9 हथियार और 5 लूटे गए वाहन भी बरामद किए गए हैं।

    बान के साथ मौजूद रहे जालंधर ग्रामीण एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह समूह हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, फिरौती, लूट और पड़ोसी राज्यों में ड्रग्स तस्करी में शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने कम से कम 7 हत्याएं, पुलिस हिरासत से 2 भागने के प्रयास और चार डकैतियों को विफल कर दिया है।’

    ADGP ने जानकारी दी कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बिश्नोई गैंग को रिंदा के इशारों पर विक्रम बराड़ चला रहा था। वह गोल्डी बराड़ का सहयोगी है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में रहने वाला बराड़ बिश्नोई के साथ पढ़ता था और फिलहाल विदेश में है। 6 राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस के मुताबिक, रिंदा पाकिस्तान में है और इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) के साथ काम कर रहा है।

    बीते दो महीनों में जलंधर पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर्स से जुड़े 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 38 हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस गैंग की गिरफ्तारी से दोआबा क्षेत्र और खासतौर से जालंधर में अपराध की कमर टूट गई है।

    ये हुए गिरफ्तार
    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान मोहम्मद यासीन अख्तर उर्म जैसी पुरेवाल, सागर सिंह, अमर मलिक, नवी, अंकुश सभरवाल उर्फ पाया, सुमित जसवाल उर्फ काकू, अमनदीप, शिव कुमार उर्फ शिवा, विशाल उर्फ फौजी, अन्नू उर्फ पहलवान के तौर पर हुई है। ये सभी हिस्ट्री शीटर्स हैं।

  • पंजाब में आज से हर घर को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली,

    भगवंत मान बोले- वादा पूरा कर रही AAP की सरकार,पंजाब में आज से हर घर को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली..

     

     

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 27 जून को आप-सरकार का पहला बजट पेश करते हुए कहा था कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने से सरकारी खजाने पर 1,800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

    पंजाब में आज से हर घर को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, भगवंत मान बोले- वादा पूरा कर रही AAP की सरकार
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को दी गई ‘गारंटी’ को पूरा कर रही है। शुक्रवार से हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। आप सरकार ने इससे पहले एक जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी।उन्होंने कहा, ‘पिछली सरकारें चुनावों के दौरान वादे करती थीं। वादे पूरे होते-होते पांच साल बीत जाते थे लेकिन हमारी सरकार ने पंजाब के इतिहास में एक नई मिसाल कायम की है। आज हम पंजाबियों को दी गई एक और गारंटी को पूरा करने जा रहे हैं। आज से पंजाब के हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।’

    2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए प्रमुख वादों में से एक था, हर महीने हर घर में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना।

    आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब लोगों को मुफ्त बिजली मुहैया कराने वाला दिल्ली के बाद दूसरा राज्य बन गया है। उन्होंने कहा, “आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि पंजाब दिल्ली के बाद जीवन रेखा बिजली मुफ्त पाने वाला दूसरा राज्य बन गया है। पंजाबियों के लिए ‘केजरीवाल दी पहली गारंटी’ हकीकत बन गई है।

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 27 जून को आप-सरकार का पहला बजट पेश करते हुए कहा था कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने से सरकारी खजाने पर 1,800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

    चीमा ने कहा था, “आप सरकार 1 जुलाई से पंजाब के सभी नागरिकों को प्रति माह 300 यूनिट घरेलू बिजली आपूर्ति मुफ्त प्रदान करके पंजाब के लोगों को दी गई अपनी पहली गारंटी को पूरा कर रही है। इससे पंजाबियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अत्यधिक बिजली बिल के संकट से जूझ रहे हैं।”

  • अमृतसरः पेंट की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    You are currently viewing अमृतसरः पेंट की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    Amritsar: A massive fire broke out in the paint factory, fire brigade vehicles reached the spot

    अमृतसरः पेंट की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

     

    अमृतसरः महानगर में वीरवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मेहता रोड पर फोकल प्वाइंट स्थित ब्राइट इंटरप्राइजेज पेंट फैक्टरी में सुबह पांच बजे भीषण आग लग गई, आग लगने से फैक्टरी के अंदर पड़े केमिकल के ड्रमों में तेज धमाके हुए। कैमिकल से हुए धमाकों से आसपास के इलाके दहल गए। घटना की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर नगर निगम एवं ढाव बस्तीराम सेवा सोसायटी की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि बाहर से भी गाड़ियां मंगवानी पड़ी।

    जानकारी अनुसार, फैक्टरी कर्मचारियों ने बताया कि सुबह तकरीबन पांच बजे उन्हें धमाकों की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पेंट फैक्टरी में भीषण आग लगी थी। एक साथ तकरीबन चार से पांच धमाके हुए। धमाके इतने जबरदस्त थे कि उनकी बिल्डिंग में भी कंपन महसूस की गई। इसके बाद तुरंत उन्होंने फैक्टरी मालिक को इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फायर ब्रिगेड के नंबर पर भी फोन किया।

    मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि पेंट फैक्टरी होने के कारण अंदर इथेनाल भरा पड़ा है। आग बुझाने के लिए फायर कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। यहां तक कि फायर ब्रिगेड को अपनी गाड़ियों में फोम डाल कर आग बुझानी पड़ी। जैसे ही वह फोम व पानी का स्प्रे बंद करते हैं, आग फिर से भड़क जाती है। साढ़े चार घंटे में 13 गाड़ियां पानी व फोम की लग चुकी हैं। फैक्टरी बंद होने के कारण शटर व खिड़कियां बंद थी। कुछ शटर तो अंदर हुए धमाकों से ही उखड़ गए, लेकिन कुछ को फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने शिकंजा डालकर खींचा और तोड़ा। आग की तपन इतनी अधिक थी कि 150 से 200 मीटर तक खड़ा होना भी मुश्किल था।

  • पंजाब में कृषि विभाग में 1,178 करोड़ का घोटाला, ईडी ने शुरू की जांच, सरकार ने दिए दस्तावेज तैयार रखने के आदेश

    You are currently viewing पंजाब में कृषि विभाग में 1,178 करोड़ का घोटाला, ईडी ने शुरू की जांच, सरकार ने दिए दस्तावेज तैयार रखने के आदेश

    1,178 crore scam in agriculture department in Punjab, ED started investigation, government ordered to keep documents ready

    पंजाब में कृषि विभाग में 1,178 करोड़ का घोटाला, ईडी ने शुरू की जांच, सरकार ने दिए दस्तावेज तैयार रखने के आदेश

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के 2017 के बहुचर्चित सिंचाई घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दूसरे नोटिस को लेकर पंजाब सरकार घबरा गई है। सरकार की ओर से कृषि विभाग के अधिकारियों को मांगे गए दस्तावेज तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पंजाब में कृषि अवशेष निस्तारण के लिए केंद्र के द्वारा जारी सब्सिडी की 1178 करोड़ रुपये के खुर्दबुर्द करने के मामले में ईडी जांच कर रही है। राज्य सरकार ने मामले में कृषि अधिकारियों को घोटाले से संबंधित रिकॉर्ड के साथ तैयार रहने के लिए कहा है.सरकार ने एक विभाग को लिखे एक पत्र में कहा है कि ईडी जल्द कभी भी निरीक्षण कर सकता है।

    जानकारी अनुसार इस घोटाले का खुलासा अक्तूबर 2019 में हुआ था। खुलासे में यह उजागर हुआ था कि बठिंडा में 34 कृषि मशीनरी बैंक 80 प्रतिशत केंद्रीय सब्सिडी की मदद से स्थापित किए जाने हैं। राज्य को सब्सिडी मिली, लेकिन कृषि मशीनरी बैंक केवल कागजों पर ही रह गए। तत्कालीन कांग्रेस सरकार की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब इस मामले को तूल दिया तो पिछली सरकार ने इसे छुपाने की कोशिश की, लेकिन तत्कालीन कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में उनकी ही सरकार में हुए 1178 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश कर दिया। उन्होंने सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की थी।

    सरकार ने पत्र में कहा है कि अपशिष्ट प्रबंधन (सीआरएम) और कृषि मशीनीकरण (एसएमएएम) योजनाओं से संबंधित पूरे रिकॉर्ड की तीन प्रतियां विभाग को संभाल कर रखनी चाहिए, क्योंकि किसी भी समय इसकी आवश्यकता हो सकती है। बठिंडा में 34 कृषि मशीनरी बैंक 80 प्रतिशत केंद्रीय सब्सिडी की मदद से स्थापित किए जाने थे, लेकिन कृषि मशीनरी बैंक केवल कागजों पर ही रह गए।

  • तरनतारन में फिर चली गोलियां, बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मियों पर युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कर्मियों ने खेतों में छिपकर बचाई जान

    You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोलियां, बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मियों पर युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कर्मियों ने खेतों में छिपकर बचाई जान

    Bullets fired again in Tarn Taran, youths fired indiscriminately on electricity workers who went to catch electricity theft, workers saved their lives by hiding in the fields

    तरनतारन में फिर चली गोलियां, बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मियों पर युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कर्मियों ने खेतों में छिपकर बचाई जान

     

    तरनतारनः तरनतारन में बिजली चोरी पकड़ गई पावरकाम की चैकिंग टीम पर युवक ने अंधाधुध फायरिंग कर दी। जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद बिजली कर्मचारियों की शिकायत के बाद थाना सदर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ पावरकाम द्वारा एक लाख रुपए जुर्मा भी लगाया गया। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए एक मुहिम चलाई गई है, जिसके तहत एक्सईएन शहरी द्वारा एसडीओ शहरी तरनतारन नरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई थी। इस टीम में जेई सुरिंदर सिंह रंधावा, जेई दिलबाग सिंह, सहायक लाइनमैन बिक्रम सिंह सहित करीब 8 कर्मचारी शामिल थे।

    इस संबंधी जानकारी देते एसडीओ कुलबीर सिंह ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे गांव सराय दीवाना में कार्रवाही करते हुए तरनतारन-जिओबाला रोड पर गांव बाकीपुर स्थित गुरसेवक सिंह की आटा चक्की में बिजली चोरी करने के तहत चैकिंग करने पहुंचे। उस समय टीम ने देखा कि मिल मालिक ने बिजली चोरी करने के लिए सीधी तारें लगाई थी। जब टीम ने मिल मालिक के घर का दरवाजा खटखटाया तो उसने बिना दरवाजा खोले ही कुंडी उतार दी, जिसकी टीम ने वीडियो बना ली। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद मिल मालिक गुरसेवक सिंह पुत्र अवतार सिंह व अन्य लोगों ने राइफल से बिजली कर्मियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    एसडीओ कुलबीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों में बताया गया है कि गुरसेवक सिंह पुत्र अवतार सिंह सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा लगभग 2 दर्जन राउंड फायरिंग की गई, जिस कारण सारी टीम को दो सरकारी गाड़ियों को मौके पर छोड़कर अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचित करते हुए मामला ध्यान में लाया गया। जिसके बाद थाना सदर तरनतारन के मुख्य इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को सुरक्षित वापस लाया गया। एसडीओ कुलबीर सिंह ने बताया कि मिल मालिक गुरसेवक सिंह पर 8 लाख 25 हजार 339 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

  • जालंधर में बेखौफ अपराधी, लम्मा पिंड चौक के पास खड़ी 6 कारों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ अपराधी, लम्मा पिंड चौक के पास खड़ी 6 कारों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

    Fearless criminals in Jalandhar broke the glass of 6 cars parked near Lamma Pind Chowk, police engaged in investigation

    जालंधर में बेखौफ अपराधी, लम्मा पिंड चौक के पास खड़ी 6 कारों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः पंजाब में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। शहर में हो रही वारदातों के कारण जहां आम जन में काफी दहशत पाई जा रही है। वहीं बीती रात महानगर के अंतर्गत आते लम्मा पिंड चौक देर रात शरारतीतत्वों ने खड़ी करीब 6 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये। बताया जा रहा है चड्ढा स्वीट शाप के पास स्थित एक पार्क के पास गाड़ियां खड़ी थीं, जहां मंगलवार देर रात शरारतीत्वों द्वारा शीशे तोड़ दिये गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

    घटना की जानकारी देते एक कार के मालिक राहुल शर्मा ने बताया कि रोज की तरह कल रात भी गाड़ी पार्क की थी। यहां पर तकरीबन 5 लोग रोजाना गाड़ी पार्क करते हैं। सुबह करीब 5:30 बजे गाड़ी साफ करने पहुंचा तो देखा कि सभी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर थाना रामामंडी की पुलिस पहुंची। 6 गाड़ियां हैं, जिनके शीशे टूटे हुए मिले हैं।

    उन्होंने कहा कि गाड़ियों के मालिकों की शिकायत ले ली है। आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और उसे खंगालना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों में एक युवक पत्थर बाजी करता दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिस का मानना है कि यह एक व्यक्ति का काम नहीं है। पुलिस दूसरे एंगल पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।