तरनतारन में फिर चली गोलियां, बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मियों पर युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कर्मियों ने खेतों में छिपकर बचाई जान

You are currently viewing तरनतारन में फिर चली गोलियां, बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मियों पर युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कर्मियों ने खेतों में छिपकर बचाई जान

Bullets fired again in Tarn Taran, youths fired indiscriminately on electricity workers who went to catch electricity theft, workers saved their lives by hiding in the fields

तरनतारन में फिर चली गोलियां, बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली कर्मियों पर युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कर्मियों ने खेतों में छिपकर बचाई जान

 

तरनतारनः तरनतारन में बिजली चोरी पकड़ गई पावरकाम की चैकिंग टीम पर युवक ने अंधाधुध फायरिंग कर दी। जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद बिजली कर्मचारियों की शिकायत के बाद थाना सदर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ पावरकाम द्वारा एक लाख रुपए जुर्मा भी लगाया गया। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए एक मुहिम चलाई गई है, जिसके तहत एक्सईएन शहरी द्वारा एसडीओ शहरी तरनतारन नरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई थी। इस टीम में जेई सुरिंदर सिंह रंधावा, जेई दिलबाग सिंह, सहायक लाइनमैन बिक्रम सिंह सहित करीब 8 कर्मचारी शामिल थे।

इस संबंधी जानकारी देते एसडीओ कुलबीर सिंह ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे गांव सराय दीवाना में कार्रवाही करते हुए तरनतारन-जिओबाला रोड पर गांव बाकीपुर स्थित गुरसेवक सिंह की आटा चक्की में बिजली चोरी करने के तहत चैकिंग करने पहुंचे। उस समय टीम ने देखा कि मिल मालिक ने बिजली चोरी करने के लिए सीधी तारें लगाई थी। जब टीम ने मिल मालिक के घर का दरवाजा खटखटाया तो उसने बिना दरवाजा खोले ही कुंडी उतार दी, जिसकी टीम ने वीडियो बना ली। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद मिल मालिक गुरसेवक सिंह पुत्र अवतार सिंह व अन्य लोगों ने राइफल से बिजली कर्मियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

एसडीओ कुलबीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों में बताया गया है कि गुरसेवक सिंह पुत्र अवतार सिंह सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा लगभग 2 दर्जन राउंड फायरिंग की गई, जिस कारण सारी टीम को दो सरकारी गाड़ियों को मौके पर छोड़कर अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचित करते हुए मामला ध्यान में लाया गया। जिसके बाद थाना सदर तरनतारन के मुख्य इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को सुरक्षित वापस लाया गया। एसडीओ कुलबीर सिंह ने बताया कि मिल मालिक गुरसेवक सिंह पर 8 लाख 25 हजार 339 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *