साँझीवालता प्रेस क्लब मजीठा द्वारा करवाई गई पुलिस पब्लिक मीट में नहीं पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी …
जनता ने लाइव कार्यक्रम में पुलिस पर गम्भीर आरोप,इंसाफ़ की गुहार लगाने के लिए भी देना पड़ता पैसा,लेकिन फिर भी नही मिलता इंसाफ
MBD WEB NEWS : (मजीठा) अमृतसर के देहात क्षेत्र में आते कस्बा मजीठा के प्रेस क्लब द्वारा आज एक पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन किया गया जिस की शुरुआत से होते ही पुलिस के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनानी शुरू कर दी और कोई भी अधिकारी पहले तो फोन उठाने से ही बचता नजर आया लेकिन जब वार्ता का आरंभ लाइव होते हुए देखा तो उसके बाद मौके पर अपनी एक एस एस आई को भेज दिया।जिसकी अभी एक दो पहले ही यहां नयुक्ति हुई है।
यहां आपको बता दें कि इस मीट के द्वारा मजीठा की जनता ने पुलिस अधिकारियों को थाने द्वारा अपने रुके हुए कामों से अवगत कराने के लिए काफी तैयारी कर रखी थी। जिसकी भनक लगते ही पुलिस अधिकारियों और थाना इंचार्ज द्वारा इस कार्यक्रम से दूरी बनाने की बात सामने आ रही है वही मीट में आए लोगों ने पुलिस विभाग के लोगों पर संगीन आरोप लगाते हुए कैमरे पर यह बातें साफ तौर से कहीं कि एक तरफ जहां मजीठा नशे की दलदल में समाता जा रहा है वही पुलिस का ढिलमुल रवैया बढ़ते अपराध का जिम्मेवार बनता जा रहा है । वही भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि अब तो थाने में घुसने से पहले भी लोग यह सोचते हैं कि अगर जेब में पैसे हैं तो ही उनके केस पर सुनवाई होगी अन्यथा जनता बैठे राम भरोसे

यही जनता का आक्रोश नहीं थमा और लोगों ने अपने चल रहे केसों को लेकर पुलिस द्वारा की गई धक्केशाही और भ्र्ष्टाचार को लाइव कार्यक्रम के दौरान जनता के बीच रखा। अब सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस अधिकारियों को यह सब बातों का पहले से पता है और फिर भी वह चुप्पी साधे हुए हैं तो जाहिर सी बात है कि इस बात का खामियाजा आम जनता को आगे आने वाले समय में भी भुगतना होगा।
इस संबंध में जब पत्रकारों द्वारा एसएसपी देहाती अमृतसर से संपर्क साधा गया तो उन्होंने सभी केसों को इकट्ठा कर उनसे मिलने की बात कही और आश्वासन दिया कि वह खुद इस तरफ विशेष ध्यान देकर जल्द से जल्द निदान करने की कोशिश करेंगे।









Leave a Reply