सावन मास के पहले मंगलवार पर इन 3 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की रहेगी विशेष कृपा, जानें कौन सी वह तीन राशिया?
Sawan 1st Tuesday 19 July 2022: सावन में पड़ने वाले मंगलवार का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भगवान शिव के साथ बजरंगबली का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Sawan Tuesday 2022: भगवान शिव को समर्पित सावन मास 14 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है, जिसका समापन 12 अगस्त को होगा। सावन में सोमवार के साथ ही मंगलवार का भी विशेष महत्व होता है। सावन में मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से संकटों से मुक्ति मिलने व मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। ऐसे में सावन के पहले मंगलवार पर भगवान शिव के साथ बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने का शुभ संयोग बन रहा है। जानें सावन के पहले मंगलवार पर किन राशियों पर रहेगी पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा-
मेष- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मेष राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के मजबूत होने की मान्यता है। कहते हैं कि हनुमान जी की पूजा करने से आर्थिक उन्नति होती है।
सिंह– शास्त्रों के अनुसार, सिंह राशि वालों पर बजरंगबली अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। हनुमान जी की पूजा करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ संकटों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
कुंभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि वालों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इस राशि के जातक जिस काम में हाथ डालते हैं उन्हें जल्दी सफलता हासिल होती है। हनुमान जी की कृपा से इनका जीवन खुशहाल रहता है।








Leave a Reply