मनजीत सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही है जगह-जगह दबिश,आरोपी परिवार सहित हुआ फरार…

MBD NEWS: मजीठा थाना के अंतर्गत आते गांव नंगल पनवा के रहने वाले राघव शर्मा ने बीते दिनों अपने पिता के एक जानकार मनजीत सिंह के द्वारा हुई धोखाधड़ी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी जिसके बाद थाना मजीठा में मनजीत सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी जिसके लिए पुलिस मनजीत सिंह के नजदीकी लोगों और रिश्तेदारों के घरों में दबिश देकर मनजीत सिंह के बारे पता लगाने की कोशिश में जुटी है ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके ।हालांकि पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई ,वही राघव शर्मा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बीते दिन भी राघव की मां की तबीयत भी काफी बिगड़ गई थी। राघव के परिवार ने आम आदमी पार्टी की सरकार से यह गुजारिश की कि जल्द से जल्द उनके बेटे को ऐसा कदम उठाने वाले मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए ताकि ऐसी धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति किसी और परिवार के घर का चिराग ना बुझा दे।









Leave a Reply