कांवड़ यात्रा मार्गों से लुहारों को हटाया जाए, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

कांवड़ यात्रा मार्गों से लुहारों को हटाया जाए, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच द्वारा जिला पुलिस को जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि लुहारों को या तो शिफ्ट किया जाना चाहिए या यात्रा के लिए मार्ग को इस तरह से चार्ट (तय) किया जाना चाहिए।

 

कांवड़ यात्रा मार्गों से लुहारों को हटाया जाए, वो मांसाहारी हैं; दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी कर कांवड़ यात्रा मार्गों पर रहने वाले लुहारों को कहीं और शिफ्ट करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर रहने वाले लुहारों को कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए क्योंकि वे मांसाहारी भोजन करते हैं और हड्डियां सड़क पर ही छोड़ देते हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच द्वारा जिला पुलिस को जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि लुहारों को या तो शिफ्ट किया जाना चाहिए या यात्रा के लिए मार्ग को इस तरह से चार्ट (तैयार) किया जाना चाहिए, ताकि वे रास्ते में न आएं। इसके साथ ही पुलिस द्वारा किसी भी फर्जी पोस्ट को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी गई है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लुहार सड़क के किनारे रहते हैं और मांसाहारी खाना खाते हैं। अधिकारी ने कहा कि अवशेषों की उचित निपटान प्रणाली न होने के कारण वे हड्डियों को सड़क पर ही छोड़ देते हैं और पवित्र तीर्थयात्रा के लिए जाने वाले कांवड़ यात्रियों को इससे समस्या होती है।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि 14 जुलाई से शुरू हुई यात्रा से पहले सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कोविड महामारी के कारण इस बार यह यात्रा दो साल के अंतराल के बाद हो रही है।

पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि 14 जुलाई से 26 जुलाई तक सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। पुलिस ने कहा था कि 21 जुलाई के बाद कांवड़ियों का यातायात बढ़ने की उम्मीद है।

दिल्ली में कुछ विशेष मार्ग हैं जो कांवड़ियों को समर्पित किए गए हैं। उनके लिए कुल 338 कैंप लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा था कि वाहन चालकों और सड़क पर चलने वालों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और अपनी समर्पित सड़क लेन में चलना चाहिए।

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने यात्री रजिस्ट्रेशन प्रणाली शुरू की थी। सभी कांवड़िए अपने मोबाइल फोन के माध्यम से kavad.delhipolice.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *