Category: PUNJAB

  • जालंधर के इस क्षेत्र में मिला खून से लथपथ हुआ अज्ञात युवक का शव, पूरे इलाके में मची दहशत…

    You are currently viewing जालंधर के इस इलाके में मिला खून से लथपथ हुआ युवक का शव, इलाके में दहशत

    Dead body of a young man covered in blood found in this area of ​​Jalandhar, panic in the area

    जालंधर के इस क्षेत्र में मिला खून से लथपथ हुआ अज्ञात युवक का शव, पूरे इलाके में मची दहशत…

     

    जालंधरः महानगर में थाना लाबंड़ा के अधीन आते चिट्ठी गांव के मोड़ के पास सोमवार सुबह उस वक्त दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई जब लोगों ने वहां हत्या करके फेंके गए शव को देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस थाना लांबड़ा को फोन करके इसकी सूचना दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

    जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक को तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट कर मारा गया है। लाश के पास नशे के टीके औऱ शराब की बोतल भी मिली है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना वाली जगह फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है।

    मामले की जानकारी देते लोगों ने बताया कि जब लोग सुबह अपने कामकाज के लिए निकले तो उन्होंने नहर के किनारे पड़ी खून से लथपथ लाश को देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस थाना लांबड़ा को फोन करके सूचना दी। गांव वालों का कहना है कि यह मर्डर देररात को किया गया लगता है। जहां डेड बॉडी मिली है, वह इलाका भी सुनसान है। उस रास्ते पर रात को कोई आता-जाता भी नहीं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

  • जालंधऱ के ढन्न मोहल्ला में हुआ दर्दनाक हादसा, बरसाती पानी में करंट आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत

    You are currently viewing जालंधऱ के ढन्न मोहल्ला में हुआ दर्दनाक हादसा, बरसाती पानी में करंट आने से बाइक सवार छात्र की मौत

    Tragic accident happened in Dhanna Mohalla of Jalandhal, bike rider student died due to current in rain water

    जालंधऱ के ढन्न मोहल्ला में हुआ दर्दनाक हादसा, बरसाती पानी में करंट आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत

     

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते रेलवे रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क किनारे लगे एक खंभे पर लगे मीटर से पानी में करंट आ गया, जब युवक अपनी बाईक पर वहां से गुजर रहा था तो कंरट की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं मृतक की पहचान सरताज सिंह निवासी बाग कर्म बख्श, ढन्न मोहल्ला के रूप में हुई है। सरताज 11वीं कक्षा का छात्र था और वह लाडोवाली रोड स्थित स्कूल में पढ़ता था।

    जानकारी अनुसार सरताज सिंह देर रात घर से बाईक पर बाजार जा रहा था कि रेलवे रोड पर बरसाती पानी भरा हुआ था जिसमें करंट फैला हुआ था, जब सरताज अपनी बाईक पर पानी के बीच से गुजरा तो करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह पानी में ही गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि काफी देर तक युवक का शव बाइक से साथ पानी में ही तैरता रहा, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

    मामले की जांच कर रहे एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि स्वजनों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें  इससे पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं हादसे का पता चलते ही सरताज के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सिविल अस्पताल में बदहवास मां मृत बेटे के मुंह में सांस भरकर उसमें जान फूंकने का प्रयास करती रही। वह कहती जाती, उठ पुत्त घर चलिए…। इसे देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।

  • पंजाब में फ्री बिजली की शर्तों पर घिरी आम आदमी पार्टी की सरकार, विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल, बोले- सरकार ने पंजाबियों ते साथ किया धोखा

    You are currently viewing पंजाब में फ्री बिजली की शर्तों पर घिरी मान सरकार, विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल, बोले- सरकार ने पंजाबियों ते साथ किया धोखा

    Hon’ble government surrounded on charges of free electricity in Punjab, opposition leaders raised questions, said – Government cheated Punjabis

    पंजाब में फ्री बिजली की शर्तों पर घिरी आम आदमी पार्टी की सरकार, विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल, बोले- सरकार ने पंजाबियों ते साथ किया धोखा

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार द्वारा फ्री बिजली के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र की शर्तों को लेकर एक बार फिर से सियासी घमासान मच गया है। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों द्वारा पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने ऐसी कोई शर्तें नहीं लागू की थीं, परन्तु अब चुनाव जीतने के बाद पंजाब की जनता पर इन शर्तों को थोप कर पंजाबियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने आप सरकार द्वारा जारी स्वघोषणा पत्र की शर्तों को गिनवाया है। वहीं इस संबंधी अभी तक पंजाब सरकार की ओर से कोई भी आधारिक बयान सामने नहीं आया है।

    जानकारी अनुसार रविवार को पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग, अकाली दल के सीनियर नेता डा. दलजीत सिंह चीमा द्वारा आप सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। राजा बड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की 600 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी महज सियासी स्टंट साबित हुई। सरकार की हिदायतों के मुतताबिक जो भी परिवार इनकम टैक्स देता है, सरकारी पेंशन लेता है या सरकारी कर्मचारी है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने शर्तें लगाकर पंजाबियों से धोखा किया है। अब ऐसी शर्तें क्यों?

    सीनियर अकाली नेता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि सरकार की शर्तों से 80% परिवार फ्री बिजली सुविधा से बाहर हो गए। भगवंत मान की सरकार ने पंजाबियों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यह हैरानीजनक है कि कुछ दिन पहले सीएम मान ने इस स्कीम से 51 लाख परिवारों को फायदा पहुंचने का दावा किया था। अब यह शर्तों वाला नोटिफिकेशन आ गया है। साफ है कि सीएम के सारे दावे खोखले और जमीनी हकीकत से दूर हैं।

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर मंकीपाक्स को लेकर हाई अलर्ट, अथारिटी ने शुरू की यात्रियों की स्क्रीनिंग

    अमृतसर एयरपोर्ट पर मंकीपाक्स को लेकर हाई अलर्ट, अथारिटी ने शुरू की यात्रियों की स्क्रीनिंग

     

     

    अमृतसरः पंजाब में मंकी पाक्स के अलर्ट के बाद अब अमृतसर एयरपोर्ट पर भी मंकी पाक्स के खतरे को देखते हुए अथारिटी ने हाई अलर्ट कर दिया है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। जिसके तहत त्वचा पर रैशेज या खुजली की शिकायत वाले यात्रियों को तुरंत अस्पताल में आईसोलेट करने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि दिल्ली में बीते दिनों एक 31 वर्षीय महिला मंकीपाक्स का एक केस और केरल में 3 मामले सामने आने के बाद अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।

    जानकारी अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचने होने वाले हर यात्री की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। पहले चरण में यदि कोई यात्री बुखार से पीड़ित पाया जाता है तो उसके चेहरे पर हाथों की जांच की जाती है। त्वचा पर रैशेज (दाने) या खुजली की शिकायत होने पर अस्पताल में आइसोलेट करने का प्रविधान है। एयरपोर्ट पर तैनात डा. एसपी सिंह ने बताया कि हम एक-एक मरीज की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर बार-बार सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

    जिक्रयोग्य है कि दो दिन पहले ही पंजाब स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डा. रणजीत सिंह ने केंद्र सरकार की हिदायतों के बाद राज्य के सभी सिविल सर्जनों को अलर्ट रहने को कहा था। उन्होंने ही अमृतसर व मोहाली के सिविल सर्जनों को एयरपोर्ट अथारिटी के साथ तालमेल कर विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए थे।

  • विवादों से सुर्खियां पाने वाले Johal Hospital पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सैनिकों ने PAP चौक में दिया धरना

    विवादों से सुर्खियां पाने वाले Johal Hospital पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सैनिकों ने PAP चौक में दिया धरना

    विवादों से सुर्खियां पाने वाले Johal Hospital पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सैनिकों ने PAP चौक में दिया धरना

     

     

    MBD NEWS: (शर्मा) जालंधर में आये दिन विवादों के कारण मीडिया की सुर्खियां पाने जोहल अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर पूर्व सैनिकों ने पीएपी चौक पर धरना लगा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन जोहल अस्पताल में पूर्व सैनिकों और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच देर रात झड़प हुई थी। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक को 15 दिन पहले रोड एक्सीडेंट मामले में अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

    हालांकि इस हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर अस्पताल कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें दोनों पक्षो की ओर से कुर्सियां भी चलाई गई थी। इस मामले को लेकर आज एक बार फिर से दोनों पक्षो के बीच मामला गरमा गया है।

    वही अस्पताल की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पूर्व सैनिकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। थाने में मामले दर्ज होने पर गुस्से पूर्व सैनिकों की ओर से आज थाना रामामंडी चौक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह धरना पूर्व सैनिकों की अलग-अलग जत्थेबंदियों की ओर से दिया जा रहा है। पूर्व सैनिकों ने पीएपी चौक में सर्विस लाइन को जाम कर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • बड़ी खबर; चंडीगढ़ निगम ने काटा मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का चालान, जानिए किस वजह और कितना लगा जुर्माना…

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः चंडीगढ़ निगम ने काटा मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का चालान, पढ़ें कितना लगा जुर्माना

    Breaking news: Chandigarh Corporation cut the challan of Chief Minister Bhagwant Mann’s house, read how much fine was imposed

    बड़ी खबर; चंडीगढ़ निगम ने काटा मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का चालान, जानिए किस वजह और कितना लगा जुर्माना…

     

     

    चंडीगढ़ः इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, चंडीगढ़ नगर निगम ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ नगर निगम ने उन पर ये कार्रवाई घर के बाहर गंदगी फैलाने की वजह से की है और इसके लिए उन पर करीब 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।

    बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार विवाह के बंधन में हालही में बंधे हैं। विवाह के दौरान उनके साथ दिल्ली के सीएम और उनके खास दोस्त अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे थे। मान की शादी पूरे सिक्ख रीति रिवाजों के साथ हुई थी। गोल्डन शेरवानी में भगवंत मान और सुर्ख लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में भगवंत मान की दूसरी पत्नी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

  • श्री देवी तलाब मंदिर में फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 25 जुलाई से, 7 दिन में बनाएं जिंदगी खुशहाल

    श्री देवी तलाब मंदिर में फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 25 जुलाई से, 7 दिन में बनाएं जिंदगी खुशहाल

    98760-10094 पर काल या व्हाटसैप पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (शर्मा) : श्री श्री ज्ञान विकास केन्द्र की तरफ से सात दिवसीय फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय श्री देवी तलाब मंदिर में 25 जुलाई से शुरू हो कर 7 दिन चलने वाली इस वर्कशॉप में साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। इस वर्कशॉप में चिंता व तनाव जो कि सभी बिमारीयों की जड़ है से शत-प्रतिशत मुक्ति, चिड़-चिड़ेपन व गुस्से पर काबू पाना, आलस्य से मुक्ति, कार्य क्षमता में वृद्धि, पति-पत्नी में चल रहे तनावों से मुक्ति के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मन व बुद्दि तीनो प्रकार से तंदरुस्ती पाने के तरीके बताए जाएँगे। साथ ही हर समय प्रसन्न रहना व विद्याथीर्यों को कम समय में ज्यादा याद कर पाना और स्मरण शक्ति के तीव्र विकास के तरीके बताए जाएंगें।
    ब्रह्मर्षि विशाल जी द्वारा रोजाना सुबह 4 बजे से 6 बजे तक करवाई जाने वाली इस वर्कशॉप में साधक फ्री रजिट्रेशन करवा कर हिस्सा ले सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए केन्द्र के मेनेजर मंजीत सिंह गर्चा ने बताया कि वर्कशॉप में आने वाले को अपने साथ कुछ भी लाने की आवश्यकता नहीं हैं। इस वर्कशॉप में आने वाले सभी पार्टीसिपेंटस की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए आप 98760-10094 पर काल या व्हाटसैप कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

  • राघव शर्मा को इंसाफ दिलाने हेतू परिजनों ने पुलिस उच्च अधिकारियों से की गुजारिश…

    राघव शर्मा को इंसाफ दिलाने हेतू परिजनों ने पुलिस उच्च अधिकारियों से की गुजारिश…

    राघव शर्मा को इंसाफ दिलाने हेतू परिजनों ने पुलिस उच्च अधिकारियों से की गुजारिश…

    दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी मंदीप सिंह को पकड़ने में मजीठा पुलिस रही असफल

    मुख्यमंत्री भगवंत मान से राघव के लिए इंसाफ की मांग ,पिता ने कहा मेरा पुत्र तो गया,किसी और के साथ न हो जाये ऐसा इसलिए जल्द से जल्द हो कार्यवाही

     

    MBD NEWS: मजीठा:- पंजाब के मजीठा थाना के अंतर्गत आते गांव नंगल पनवा के रहने वाले राघव शर्मा ने बीते दिनों अपने पिता के एक जानकार मंदीप सिंह के द्वारा हुई धोखाधड़ी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी जिसके बाद थाना मजीठा में मनदीप सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस को दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सफलता हाथ नही लगी।

    पुलिस ने आरोपी के नजदीकी लोगों और रिश्तेदारों के घरों में दबिश देकर मंदीप सिंह के बारे पता लगाने की कोशिश में जुटी है ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके ।हालांकि पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई ,वही राघव शर्मा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बीते दिन भी राघव की मां की तबीयत भी काफी बिगड़ गई थी।

    राघव के परिवार ने आम आदमी पार्टी की सरकार से यह गुजारिश की कि जल्द से जल्द उनके बेटे को ऐसा कदम उठाने वाले मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए ताकि ऐसी धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति किसी और परिवार के घर का चिराग ना बुझा दे ।

    राघव के पिता ने कहा कि अपने पुत्र को इंसाफ दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी जिसमें पुलिस के आला अफसरों ने थाना मजीठा को लताड़ भी लगाई की जल्द से जल्द कार्रवाही कर दोषियों को गिरफ्तार करे।

  • दर्शनों के लिए श्री हरिमंदिर साहिब के लिए 10 दिन पहले निकले परिवार के शव कार सहित नहर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस.

    You are currently viewing श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए 40 दिन पहले निकले परिवार के शव कार सहित नहर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस.

    The bodies of the family, who came out 40 days ago to visit Sri Harimandir Sahib, were recovered from the canal along with the car, the police engaged in the investigation.

     दर्शनों के लिए श्री हरिमंदिर साहिब के लिए 10 दिन पहले निकले परिवार के शव कार सहित नहर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस.

     

    फरीदकोटः फरीदकोट पुलिस ने शुक्रवार को सरहिंद नहर से एक कार बरामद कर दी, जिसमें कार सवार चार लोगों के शव भी बरामद किये गये हैं। पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकाल कर जांच शुरू की तो मृतकों की पहचान फरीदकोट  निवासी भारमजीत सिंह (36), उसकी पत्नी रुपिदंर कौर (35), 12 वर्षीय पुत्री मनप्रीत कौर तथा 10 वर्षीय राजदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है, वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी जानकारी में महिंदरपाल सिंह निवासी गांव राजोवाल ने बताया कि उनकी बेटी रुपिंदर कौर की शादी 15 साल पहले भारमजीत सिंह के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी थे। भारमदीप सिंह अपने परिवार के साथ करीब 40 दिन पहले घर से श्री दरबार साहिब अमृतसर में माथा टेकने जाने के लिए निकले थे। जिसके बाद उनका कोई भी अता-पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को भी की थी। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को सरहिंद नहर से शव बरामद कर उनकी पहचान के बाद इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी।

    जिक्रयोग्य है कि भारमजीत सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में काम करते थे। शुक्रवार को सरहिंद नहर से पुलिस ने कार सहित चार शव बरामद किये जिसके बाद मृतकों की पहचान हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • खरड़ के सरकारी स्कूल में बारिश बनी आफत, स्कूल में भरा पानी, बच्चों को वापस भेजा घर

    Rain became a disaster in Kharar’s government school, water filled the school, children were sent back home

    खरड़ के सरकारी स्कूल में बारिश बनी आफत, स्कूल में भरा पानी, बच्चों को वापस भेजा घर

    चंडीगढ़ः पंचकूला और मोहाली में सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है। मानसून की यह बारिश मोहाली जिले के खरड़ कस्बे में सरकारी स्कूल के लिए आफत बनकर आई। स्कूल में बारिश का पानी अंदर तक भर जाने के कारण स्कूल को बंद करना पड़ा, जिस वजह से छुट्टी करके बच्चों को घर भेजना पड़ा। पानी इतना ज्यादा था कि न बैठने की जगह थी और न ही खड़े हो पा रहे हैं। ऐसे में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ की तरफ से अभिभावकों को कहा जा रहा है कि वह आज अपने बच्चों को स्कूल न भेजें और जो बच्चे स्कूल आए हैं उन्हें वापस घर ले जाएं।

    गौरतलब है कि चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में सुबह छह बजे से बारिश शुरू हुई थी जो कि अभी भी जारी है। सड़कों पर कई फीट पानी भर जाने से लोगों के वाहन भी पानी में बंद हो गए। इतना ही नहीं कई लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है। शहर की सड़कें जलमग्न हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस भी शहर की सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति में ट्रैफिक को कंट्रोल कर रही है। वहीं जिन जगहों पर दिक्कत हैं उन जगहों से लोगों को ट्रैवल करने से मना कर रही है।