Category: PUNJAB

  • जालंधर : रंधावा मसंदां में डॉ. अंबेडकर टाइगर फोर्स पंजाब प्रधान की करंट लगने से मौत, इलाके में शोक की लहर

    You are currently viewing जालंधर के रंधावा मसंदां में डॉ. अंबेडकर टाइगर फोर्स पंजाब प्रधान की करंट लगने से मौत, इलाके में शोक की लहर

    Dr. Ambedkar Tiger Force Punjab chief dies of electrocution in Jalandhar’s Randhawa Masand, wave of mourning in the area

    जालंधर : रंधावा मसंदां में डॉ. अंबेडकर टाइगर फोर्स पंजाब प्रधान की करंट लगने से मौत, इलाके में शोक की लहर

     

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते गांव रंधावा मसंदां में उस वक्त शोक की लहर फैल गई, जब डॉ. अंबेडकर टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान रमन माही की करंट लगने के कारण मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। वहीं इलाका निवासियों ने बिजली बोर्ड के ऊपर पर्चा दर्ज करने की मांग की है।

    जानकारी अनुसार थाना मकसूदां के अधीन आते गांव रंधावा मसंदा में डॉ. अंबेडकर टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान रमन माही की करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई। गांव वासियों ने बताया कि रमन माही अपने घर के आगे से गुजरती इंटरनेट की तार को साइड कर रहा था। इसी बीच करंट आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के साथ पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

    मृतक रमन के परिवार वालों ने बिजली बोर्ड तथा कनेक्ट कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गलत तरीके से तारे डाली हुई है जिस कारण उनके परिवार के सदस्य की मौत हो गई है। उन्होंने मांग की है कि बिजली बोर्ड तथा कनेक्ट कंपनी के ऊपर पर्चा दर्ज किया जाए। मौके पर बसपा नेता बलिंदर कुमार अपने साथियों सहित पहुंच चुके हैं।

  • नशे की दलदल में डूबते युवा; नेशनल लेवल पर गोल्ड जीत चुके इस बाक्सिंग खिलाड़ी की नशे की ओवरडोज से मौत

    You are currently viewing नेशनल लेवल पर गोल्ड जीत चुके इस बाक्सिंग खिलाड़ी की नशे की ओवरडोज से मौत

    This boxing player, who won gold at the national level, died of drug overdose

    नशे की दलदल में डूबते युवा; नेशनल लेवल पर गोल्ड जीत चुके इस बाक्सिंग खिलाड़ी की नशे की ओवरडोज से मौत

     

    बठिंडाः पंजाब में फैली नशे की दलदल रोजाना कई युवाओं को निगलती जा रही है। आए दिन पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों की खबरें सुनने को मिल रही हैं। वहीं, पंजाब सरकार इस कोहड़ को पूरी तरह से खत्म करने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसा ही एक मामला बठिंडा से सामने आया है। यहां एक खिलाड़ी की नशे के कारण मौत हो गई।

    जानकारी अनुसार,  पांच बार बाक्सिंग में मेडल हासिल करने वाले 20 वर्षीय खिलाड़ी की बुधवार देर रात नशे के कारण मौत हो गई। उसका शव तलवंडी साबो में से गुजरते एक सूए के पास से बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक खिलाड़ी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक खिलाड़ी की पहचान 20 वर्षीय कुलदीप सिंह वार्ड नंबर 6 तलवंडी साबो के तौर पर हुई है। उसके शव के पास से एक सीरिंज भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक खिलाड़ी कुलदीप सिंह नेशनल स्तर पर पांच मेडल हासिल कर चुका है, जिसमें अंडर 17 और 19 में नेशनल स्तर पर दो गोल्ड मैडल हासिल किया है, जबकि एक कांस्य पदक हासिल किया है। वह बाक्सिंग का बहुत अच्छा खिलाड़ी था

  • सोनिया गांधी ने कहा Don’t talk to me; संसद में स्मृति ईरानी पर भड़कीं सोनिया गांधी; दोनों में हुई तीखी बहस

    सोनिया गांधी ने कहा Don’t talk to me; संसद में स्मृति ईरानी पर भड़कीं सोनिया गांधी; दोनों में हुई तीखी बहस

     

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अधीर रंजन चौधरी द्वारा ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर बवाल थम नहीं रहा है। पहले इस मुद्दे पर भाजपा की ओर से राज्यसभा और लोकसभा में जमकर हंगामा किया गया।

     

     

    मुझसे बात मत करो, संसद में स्मृति ईरानी पर भड़कीं सोनिया गांधी; दोनों में हुई तीखी बहस
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अधीर रंजन चौधरी द्वारा ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर बवाल थम नहीं रहा है। पहले इस मुद्दे पर भाजपा की ओर से राज्यसभा और लोकसभा में जमकर हंगामा किया गया। इसके बाद अब सदन से बाहर सोनिया गांधी और स्मृति इरानी की तीखी बहस हुई है। दरअसल सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने के बाद सोनिया गांधी जब बाहर निकल रही थीं तो उन्हें देखकर भाजपा के सांसद नारेबाजी करने लगे। इस बीच सोनिया गांधी भाजपा की सांसद रमा देवी के पास आईं और उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है।
    इसी बीच स्मृति इरानी ने बीच में दखल देने की कोशिश की, जिस पर सोनिया गांधी भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मैं आपसे बात नहीं करना चाहती। सोनिया गांधी ने Don’t talk to me कहा, जिसके जवाब में स्मृति इरानी ने भी कुछ कहा और दोनों के बीच करीब दो मिनट तक तीखी बहस चली। साफ है कि संसद में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच कड़वाहट बढ़ गई है और नेताओं के आपसी रिश्तों में भी खटास देखने को मिल रही है। बता दें कि स्मृति इरानी इस मुद्दे पर संसद में भी आक्रामक थीं। उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी की अनुमति से ही अधीर रंजन चौधरी ने ऐसा बयान दिया है, इसलिए खुद सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

    स्मृति को मिला निर्मला का साथ
    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मामले पर कहा, ”हमारे कुछ लोकसभा सांसदों को खतरा महसूस हुआ जब सोनिया गांधी हमारी वरिष्ठ नेता रमा देवी के पास यह जानने के लिए आईं कि क्या हो रहा था। इस दौरान हमारा एक सदस्य वहां पहुंचा और सोनिया गांधी ने कहा “मुझसे बात मत करो।”

    कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार
    वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ”आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया। लेकिन क्या स्पीकर इसकी निंदा करेंगे? क्या नियम सिर्फ विपक्ष के लिए होते हैं?”

    हंगामा क्यों बरपा?
    महाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर संसद में भारी हंगामा हुआ है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था। इसे अब भाजपा ने मुद्दा बना लिया है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। स्मृति इरानी ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

  • युवक की तेजधार हथियारों से बेरहमी के साथ हत्या कर शव को गन्ने के फेंका, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing रूपनगर में युवक की तेजधार हथियारों से बेरहमी के साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Youth brutally murdered with sharp weapons in Rupnagar, police engaged in investigation

     युवक की तेजधार हथियारों से बेरहमी के साथ हत्या कर शव को गन्ने के फेंका, जांच में जुटी पुलिस

     

    चमकौर साहिबः रूपनगर के अन्तर्गत आते चमकौर साहिब के गांव सलेमपुर में उस वक्त सनसनी फैस गई जब एक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं, मृतक व्यक्ति की पहचान मनजीत सिंह पुत्र धर्म सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि मनजीत खेतीबाड़ी का काम करता था और मानसिक तौर परेशान से चल रहा था। वह गांव से पैदल ही रात में कहीं निकल गया था। प्राथमिक जांच से पता चला है कि उसे मारने के बाद वहां पर फेंका गया है। गर्दन के आसपास चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधर देहात पुलिस ने 24 घंटे में जगदीश उर्फ जुम्मा बाबा के कत्ल की सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर देहात पुलिस ने 24 घंटे में जगदीश उर्फ जुम्मा बाबा के कत्ल की सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

     

    Mbd News जालंधर, : देहात के थाना पातरा में हुए कत्ल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते दिन गांव सेमी में जगदीश उर्फ जुम्मा बाबा के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटो में सुलझा लिया है। स्वर्णदीप सिंह आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर (गांव) के दिशा निर्देशों पर सरबजीत सिंह बहिया पुलिस अधीक्षक, सरबजीत रॉय पीपीएस पुलिस उपाधीक्षक, सब डिवीजन आदमपुर के नेतृत्व में क्राइम की वारदातों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की गई। पातरा थाना की मुख्य अधिकारी निरीक्षक अर्शदीप कौर की पुलिस टीम ने गांव सेमी में जगदीश लाल उर्फ ​​जुम्मा बाबा की हत्या के मामले को सुलझाकर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    जालंधर देहात पुलिस ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 26-07-2022 को थाना पातरा के मुख्य अधिकारी अर्शदीप कौर को अजय कुमार पुत्र जगदीश लाल सहित हरविंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी सेमी गांव ने आकर बताया कि मेरे पिता जगदीश लाल उर्फ जुम्मा बाबा पुत्र जीत राम जो कि साल 2009 से पीर बाबा ग्यारवीं वाली सरकार की जगह पर गांव सेमी में सेवा करते थे। जो इस स्थान पर अकेला रहता था। 26.07.2022 को सुबह 7.00 बजे गांव सेमी थाना पथरा निवासी गुरदीप सिंह पुत्र हरविंदर सिंह का फोन आया कि आपके पिता को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मार डाला है।

    पुलिस ने इस हत्या की जांच के दौरान गांव सेमी थाना पातरा निवासी सूरत सिंह पुत्र दलजीत सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी दलजीत सिंह ने स्वीकार किया कि वह डेरे पर कब्जा करना चाहता है। इस संबंध में पता चला है कि मृतक जगदील लाल उर्फ ​​जुम्मा बाबा से उसका पिछले कुछ दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दलजीत सिंह बाबा जगदीश लाल उर्फ ​​जुम्मा बाबा के स्थान पर अपना हक जताते थे, जिसके कारण उन्होंने जीत राम के पुत्र जगदीश लाल उर्फ ​​जुम्मा बाबा को कई बार खंजर मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

     

  • आदमपुर में हुआ भयानक हादसा, नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचा व्यक्ति व बच्ची

    You are currently viewing आदमपुर में हुआ भयानक हादसा, नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचा व्यक्ति व बच्ची

    Terrible accident in Adampur, car fell in canal, man and girl child survived

    आदमपुर में हुआ भयानक हादसा, नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचा व्यक्ति व बच्ची

     

    आदमपुर: महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर में के गांव कंदोला में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक कार मोटरसाइकिल सवारों को बचाते हुए नहर में जा गिरी। कार में एक व्यक्ति व एक बच्ची सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार सवारों को बाहर निकाला। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कार को नहर से निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं कार सवारों की पहचान युद्धवीर सिंह गांव डरोली कलां के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार जानकारी के युद्धवीर सिंह पुत्र भीम सिंह अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ महिंद्रा गाड़ी में डरोली कलां से आदमपुर की ओर जा रहा था कि रास्ते में अचानक सामने आ रही मोटरसाइकिल को बचाते समय गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी नहर में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से युद्धवीर सिंह और उसकी बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दुर्घटना की सुचना मिलते ही थाना मुखी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने नहर से वाहन निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

  • एसएसपी दफ्तर में अचानक चली एके-47 से गोली, थानेदार की हुई मौत,जानिए कहां घटित हुई यह घटना..

    You are currently viewing जगराओं के एसएसपी दफ्तर में चली एके-47 से गोली, थानेदार की मौत

    AK-47 fired in Jagraon’s SSP office, the death of the police officer

     एसएसपी दफ्तर में अचानक चली एके-47 से गोली, थानेदार की हुई मौत,जानिए कहां घटित हुई यह घटना..

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते जगराओं के एसएसपी दफ्तर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां तैनात एक थानेदार की एके-47 से गोली चलने के कारण मौत हो गई। मृतक थानेदार की पहचान गुरजीत सिंह (45) के रूप में हुई है तथा वह क्विक रिस्पांस टीम में तैनात थे। पुलिस ने मृतक थानेदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

    घटना की जानकारी देते डीएसपी सतविंदर सिंह ने बताया कि मृतक थानेदार गुरजीत सिंह की ड्यूटी रात 8 बजे से शुरू होनी थी। क्विक रिस्पांस टीम में तैनात सभी अधिकारी ड्यूटी पर जाने से पहले अपने हथियार पूरी तरह से तैयार करते हैं। इसी तरह शाम साढ़े सात बजे के बाद गुरजीत सिंह ड्यूटी के लिए तैयार हो गया। उसने दिन के समय ड्यूटी देने वाले मुलाजिम से ए.के.-47 चैक करकने के लिए ली। राइफल चैक करते समय गोली चल गई और थानेदार की सीने में लगी जिस कारण उसकी मौत हो गई।

    इस मौके पर मृतक थानेदार गुरजीत सिंह के पारिवारिक मैंबर व थाना प्रभारी जगराज सिंह ने बताया कि ड्यूटी बदलते समय ए.के.-47 की जांच करनी होती है कि राइफल में सब कुछ पूरा है या नहीं। इसी चेकिंग के दौरान गुरजीत सिंह के साथ यह हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई।

  • बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी को चाकू दिखा 4 लाख के कैश, 3 किलो चांदी व कार लूट हुए फरार,जानें कहां घटित हुई लूट की यह वारदात..

    You are currently viewing अमृतसर में बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी को चाकू दिखा 4 लाख के कैश, 3 किलो चांदी व कार लूट हुए फरार

    In Amritsar, bike-riding robbers showed a knife to the businessman 4 lakh cash, 3 kg of silver and car robbed absconding

     बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी को चाकू दिखा 4 लाख के कैश, 3 किलो चांदी व कार लूट हुए फरार,जानें कहां घटित हुई लूट की यह वारदात..

     

     

    अमृतसरः महानगर में बेखौफ लुटेरों के हौंसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसके बाद शहर में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोगों मे दहशत पाई जा रही है, परन्तु पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ऐसा ही एक मामला महानगर के अंतर्गत आते जोड़ा फाटक निवासी व्यापारी से बाईक सवार लुटेरों ने चाकू दिखाकर उनसे 4 लाख कैश सहित 3 किलो चांदी और कार लूट कर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

    मामले की जानकारी देते लूट का शिकार हुए व्यापारी शेर सिंह ने बताया कि वह गहनों का कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्त जोड़ा फाटक निवासी विनोद के साथ अपनी आइ-टवेंटी कार में सवार होकर शिमला गए थे। रास्ते में उन्होंने अपने व्यापारियों से मुलाकात की और तीन किलो चांदी और चार लाख रुपये उगाही के लेकर अमृतसर लौटने लगे। मंगलवार को जैसे ही वह ब्यास थाना के अधीन पड़ते रइया के पास पहुंचे तो उन्हें पेशाब लग गया। जैसे ही वह नीचे उतरे तो एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और तेजधार चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर तान दिया

    आरोपितों ने उन्हें धमकाया कि जेब में जो कुछ है उनके (लुटेरों) हवाले कर दें। इसके बाद एक लुटेरे ने उनकी जेब से पर्स और मोबाइल लूट लिया। इस बीच एक बाइक पर दो अन्य नकाबपोश (आरोपितों के साथी) वहां पहुंच गए। एक युवक तेजी से उनकी कार की तरफ लपका और ड्राइविंग सीट पर सवार हो गया। लुटेरे उनकी कार लेकर फरार हो गए। बाइक सवार दो अन्य युवक भी अपनी बाइक से भाग निकले।

    शेर सिंह ने बताया कि उनकी कार में चार किलो चांदी, तीन लाख नकदी, कपड़ों से भरे तीन बैग रखे हुए थे। घटना के तुरंत बाद शेर सिंह ने किसी तरह पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर आरोपितों की बाइक को कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया कि बाइक चोरी की है।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के तीन शार्प शूटरों का पुलिस को फिर मिला 29 दिन का रिमांड

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के तीन शार्प शूटरों का पुलिस को फिर मिला रिमांड

    Police got remand of three sharp shooters of Sidhu Musewala murder case

    सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के तीन शार्प शूटरों का पुलिस को फिर मिला 29 दिन का रिमांड

     

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में गैंगस्टरों से पूछताछ जारी है। मूसेवाला मामले में शार्पशूटर प्रियव्रत फौजी, कशिश और मददगार पवन टीनू को बुधवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया। यह तीनों जेल में बंद थे। मानसा कोर्ट में पेशी के बाद इन तीनों आरोपियों को फिर से 29 दिन का रिमांड मिला है। इस दौरान मानसा पुलिस फौजी, कशिश व पवन टीनू से दीपक मुंडी को लेकर पूछताछ करेगी। बता दें कि इन तीनों आरोपियों ने मूसेवाला के कत्ल के बाद ऑल्टो कार छीनी थी, उसके बारे में भी इनसे पूछताछ होगी।

     

    गौरतलब है कि मूसेवाला के कत्ल के लिए लॉरेंस गैंग ने कोरोला और बोलेरो मॉड्यूल यूज किए थे। इनमें कोरोला मॉड्यूल में पंजाब के शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू थे। इन दोनों का अमृतसर में एनकाउंटर हो चुका है। बोलेरो मॉड्यूल में फौजी के साथ अंकित सेरसा, कशिश और दीपक मुंडी शामिल थे। मुंडी के पहले रूपा और मन्नू के साथ होने की संभावना थी। वह उनके साथ नहीं मिला तो पुलिस फौजी से अब उसके दूसरे ठिकानों के बारे में पूछताछ करेगी।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का 29 मई की शाम मानसा के गांव जवाहरके में कत्ल कर दिया गया था। उस वक्त वह बिना गनमैन के दो रिश्तेदारों के साथ थार जीप से जा रहे थे। कत्ल से एक दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती कर 2 गनमैन वापस ले लिए थे। कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि मोहाली में कत्ल किए लॉरेंस के कॉलेज फ्रैंड विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की गई।

  • NGT ने लुधियाना नगर निगम पर सख्त रुख अपनाते हुए ठोका 100 करोड़ का जुर्माना…

     NGT ने लुधियाना नगर निगम पर सख्त रुख अपनाते हुए ठोका 100 करोड़ का जुर्माना…

     

     

    लुधियाना: नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नगर निगम को 100 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया है। यह मामला नगर निगम के जमालपुर गारबेज डंप से संबंधित है, जहां डंप से कुछ दूरी पर करीब चार महीने पहले झुग्गी में आग लगने की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी। 100 करोड़ रुपयों की यह राशि एक महीने के भीतर डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट के पास जमा करवाने का आदेश दिया गया है। एनजीटी ने इस राशि के लिए अलग से जमा खाता खोलने का आदेश दिया है ताकि इस राशि से डंप साइट पर अर्से से पड़े कूड़े के निपटारे के लिए व्यवस्था बनाई जा सके।

    इन सभी गतिविधियों पर मॉनिटरिंग कमेटी की ओर से नजर रखी जाएगी। ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा है कि अगर नगर निगम यह राशि जमा करवाने में असमर्थ है तो यह भुगतान राज्य सरकार के स्तर पर भी किया जा सकता है। इसके अलावा कचरा फैला नियमों की उल्लंघना करने वालों से भी निगम प्रशासन जुर्माना वसूल सकता है। जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि डंप साइट के पास झुग्गी में आग लगने से मारे गए 7 लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने के लिए प्रशासन उत्तरदायी ठहराया है।

    जमालपुर डंप पर पड़ा है करीब 22 लाख मीट्रिक टन कूड़ा

    जमालपुर डंप में करीब 4 दशकों से शहर का कूड़ा-कर्कट फैंका जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक अब तक यहां करीब 22 लाख मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो चुका है। कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ बन गए हैं। कूड़े के भीतर गैसें बन चुकी हैं। कूड़े में लगातार आग सुलग रही है। जहरीला धुआं और स्वाह वातावरण को दूषित कर रहा है। डंप में पड़े पुराने कूड़े का निपटारा न होने की वजह से नगर निगम को इससे पहले भी करीब सवा चार करोड़ रुपए जुर्माना लगाया जा चुका है।

    घटना के बाद एनजीटी ने किया था घटनास्थल का दौरा, निगम की कारगुजारी पर जताई थी नराजगी