जालंधर : रंधावा मसंदां में डॉ. अंबेडकर टाइगर फोर्स पंजाब प्रधान की करंट लगने से मौत, इलाके में शोक की लहर
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते गांव रंधावा मसंदां में उस वक्त शोक की लहर फैल गई, जब डॉ. अंबेडकर टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान रमन माही की करंट लगने के कारण मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। वहीं इलाका निवासियों ने बिजली बोर्ड के ऊपर पर्चा दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी अनुसार थाना मकसूदां के अधीन आते गांव रंधावा मसंदा में डॉ. अंबेडकर टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान रमन माही की करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई। गांव वासियों ने बताया कि रमन माही अपने घर के आगे से गुजरती इंटरनेट की तार को साइड कर रहा था। इसी बीच करंट आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के साथ पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
मृतक रमन के परिवार वालों ने बिजली बोर्ड तथा कनेक्ट कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गलत तरीके से तारे डाली हुई है जिस कारण उनके परिवार के सदस्य की मौत हो गई है। उन्होंने मांग की है कि बिजली बोर्ड तथा कनेक्ट कंपनी के ऊपर पर्चा दर्ज किया जाए। मौके पर बसपा नेता बलिंदर कुमार अपने साथियों सहित पहुंच चुके हैं।








Leave a Reply