कार सवार युवकों ने चलती कार में दो युवती के साथ किया दुष्कर्म, चार युवकों पर केस दर्ज…
लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)ः मुक्तसर के अंतर्गत आते गांवपंजाबा में कार सवार चार युवकों ने दो युवतियों का अपहरण कर उनके साथ चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवतियों के बयानों के बाद पुलिस ने चारो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित युवतियों का मेडिकल करवाया गया है।
जानकारी अनुसार पीड़ित किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी सहेली के साथ पैदल स्कूल को जा रही थी। इस दौरान ही एक कार में चार युवक आए और उन्होंने जबदस्ती दोनों को बाजू पकड़कर कार में चढ़ा लिया। आगे ले जाकर गोरी ने उसकी सहेली के साथ तथा प्रीत बराड़ ने उससे कार में ही जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरियों की मेडिकल जांच कराने के बाद उक्त चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चारों आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की ओर से उनकी तलाश की जा रही है।
इस मामले में थाना लंबी में चारों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों में लवप्रीत सिंह उर्फ प्रीत बराड़ और अजय कुमार निवासी गांव बीदोवाली, गोरी उर्फ कमल व हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन निवासी गांव पंजावा शामिल हैं।








Leave a Reply