Category: PUNJAB

  • हिमाचल प्रदेश में बड़ा   पंजाब के युवकों के साथ हुआ बड़ा हादसा: गोबिंद सागर झील में डूबे मोहाली के सात युवक, 6 शव बरामद

    हिमाचल प्रदेश में बड़ा   पंजाब के युवकों के साथ हुआ बड़ा हादसा: गोबिंद सागर झील में डूबे मोहाली के सात युवक, 6 शव बरामद

     

    मोहाली पंजाब के सात युवक गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे और अचानक डूब गए।

     

    गोबिंद सागर झील में डूबे युवक।

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोबिंद सागर झील में सात युवक डूब गए हैं। अब तक छह शव बरामद हुए हैं। सभी युवक मोहाली पंजाब के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे थे और अचानक डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।

    बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंदसागर झील में नहाने उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सात युवक पानी में डूब गए। चार युवक किसी तरह पानी से बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

    स्थानीय लोग भी मदद के पहुंचे लेकिन डूबे युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।  पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई कर रहे हैं। गोताखोर और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर हैं। एसपी अर्जित सेन ने कहा कि छह शव बरामद हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है।

  • जालंधर में स्कूल बस अनियन्त्रित हो खेत मे पलटी,बच्चों को आई चोटें, इलाज के लिए अस्पताल ले जाये गए बच्चे…

    जालंधर में स्कूल बस अनियन्त्रित हो खेत मे पलटी,बच्चों को आई चोटें, इलाज के लिए अस्पताल ले जाये गए बच्चे…

    जालंधर में स्कूल बस अनियन्त्रित हो खेत मे पलटी,बच्चों को आई चोटें, इलाज के लिए अस्पताल ले जाये गए बच्चे...

     

     

     

    MBD NEWS: (सुनील,सुमेश शर्मा) जालंधर के अधीन एते क्षेत्र गांव धीणा से दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना सदर के अधीन आते गांव धीणा में एक निजी स्कूल बस के खेतों में पलटने का मामला सामने आया है। प्राप्त हुई जानकरि के मुताबिक बस में 12 के करीब बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। वहीं हादसे में घायल हुए बच्चों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बता दें कि पिछले 1 माह में स्कूल बस हादसे के 4 से अधिक मामले सामने आ चुके है।

    मानव सहयोग स्कूल,धीना की बस धीना फोल्डीवालरोड पर एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। बस में 10 से 12 छोटे बच्चे जो नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पड़ने वाले थे वे सवार थे और किसी भी बच्चे को कोई भी गंभीर चोट नहीं लगी है।राहगीरों ने बस का शीशा तोड़ कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जिन्हे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
    बस के ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वो ट्रक को ओवरटेक करने लगा तभी खेतों की तरफ से सड़क नीचे बैठ गई जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी।फिलहाल पुलिस बस चालक से और आस पास के लोगों से जांच कर रही है और जांच के पश्चात ही बस के पलटने का कारण पता चल पाएगा।

  • ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਬਣੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ

    ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਬਣੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ

    ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਬਣੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ

     

    ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਵਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਭਰਪੂਰ ਸਮਰਥਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ

     

    ਕਿਹਾ – ਸੰਗਤ ਵਲੋਂ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਵਾਂਗਾ

     

    ਕਿਹਾ – ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਸਾਰੇ ਕਾਰਜ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੂਰਨ ਗੁਰ ਮਰਿਆਦਾ ਅਨੁਸਾਰ ਹੋਣਗੇ

     

    ਜਲੰਧਰ  :- ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦੀ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤ ਵਲੋਂ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਨੂੰ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਅਗਲੇ 3 ਸਾਲਾਂ ਲਈ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਬਣੇ 267 ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਿਚੋਂ 200 ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਲੈਟਰਪੈਡ ਤੇ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਦਸਤਖਤ ਕਰਕੇ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪੇ, ਜਿਸਨੂੰ ਸਵੀਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 5 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾ ਸਾਹਿਬ ਪਾ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਸਾਰੀ ਸਮੱਗਰੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸੋਨੇ ਦਾ ਛੱਤਰ, ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਚਾਬੀਆਂ, ਨਕਦ ਰਾਸ਼ੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੀ ਸਾਮਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਪੁਰਦ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਨੇ ਸੰਗਤ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਹਾਜਰੀ ਭਰਦੇ ਹੋਏ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦਾ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਪਤਵੰਤੇ ਸੱਜਣਾਂ ਵਲੋਂ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਸਿਰੋਪਾ ਸਾਹਿਬ ਪਾ ਕੇ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ. ਜੁਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ ਨੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਜੀ ਨੇ ਜੋ ਮੇਰੇ ਪ੍ਰਤੀ ਭਰੋਸਾ ਜਤਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਮੈਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾ ਕੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਣ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਮੈਂ ਆਪ ਸਭਨਾਂ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਜੀ ਨੂੰ ਇਹ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਵਾਉਂਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਜੀ ਵਲੋਂ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨੂੰ ਮੈਂ ਪੂਰੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਵਾਂਗਾ ਅਤੇ ਮੈਂ ਆਪਜੀ ਨਾਲ ਇਹ ਵਾਅਦਾ ਵੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਸਾਰੇ ਕਾਰਜ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੂਰਨ ਗੁਰ ਮਰਿਆਦਾ ਅਨੁਸਾਰ ਹੋਣਗੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੱਡਾ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਭਰਵਾਲ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਆਨੰਦ, ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਮਾਈਆਂ, ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ, ਬਾਵਾ ਮੋਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਹਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ, ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭਸੀਨ, ਜਗਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਜੋਗਾ, ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੱਪੂ, ਕੁਮਾਰ ਸੰਜੀਵ, ਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੀਰੂ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਲਵਲੀ, ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜੂ, ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬੇਦੀ, ਸਤਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਿੰਟੂ, ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੱਕਰ, ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬੰਕੀ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੂਰੀ, ਬਲਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੂਰੀ, ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੰਗੀ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਤੂ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪਤਵੰਤੇ ਸੱਜਣ ਹਾਜਰ ਸਨ।

  • पंजाब में सेहत मंत्री पर बवाल, आधी रात को वाइस चांसलर ने दिया इस्तीफा

    You are currently viewing पंजाब में सेहत मंत्री पर बवाल, आधी रात को वाइस चांसलर ने दिया इस्तीफा

    Ruckus over health minister in Punjab, vice chancellor resigns at midnight

    पंजाब में सेहत मंत्री पर बवाल, आधी रात को वाइस चांसलर ने दिया इस्तीफा

     

    फरीदकोटः फरीदकोट स्थित सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बीते कल गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान वह स्किन वार्ड में पहुंचे। वार्डों में पलंगों के फटे गद्दे देखकर स्वास्थ्य मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यह देख सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा तैश में आ गए। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर से मुलाकात की जो उस समय मौके पर मौजूद थे। मंत्री जोड़ा माजरा ने वाइस चांसलर को जबदस्ती फटे गद्दे पर लेटने के लिए कहा। चांसलर घबराकर फटे गद्दे पर लेट गया। बता दें कि मंत्री के व्यवहार से आहत होकर वाइस चांसलर डा. राज बहादुर ने आधी रात को अपना इस्तीफा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को भेज दिया है।

    इसके बाद अमृतसर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन, मेडिकल सुपरिनटैंडैंट डॉ. केडी सिंह और बीसी के सेक्रेटरी ओपी चौधरी ने भी इस्तीफा दे दिया। यही नहीं, मामले को लेकर अमृतसर जिले के कई वरिष्ठ सरकारी डाक्टर भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी सख्त ऐतराज दर्ज किया है।

    जानकारी अनुसार, सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान वह स्किन वार्ड में पहुंचे। वहां गद्दे फटे और जले हुए थे। इसी बात पर सेहत मंत्री उखड़ गए और उन्होंने वाइस चांसलर डा. राजबहादुर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सबके सामने उन्हें ही उक्त गद्दे पर लेटने का आदेश दे दिया। वाइस चांसलर थोड़े हिचकिचा रहे थे, तो मंत्री ने खुद हाथ से पकड़कर उन्हें लेटने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री जौड़ामाजरा ने स्पष्ट किया कि सब कुछ वाइस चांसलर हाथ में है लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मरीजों को इस तरह की घटिया स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

  • जालंधर-अमृतसर पर भयानक हादसा, बाल-बाल बचा चालक… पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हुआ भयानक हादसा, बाल-बाल बचा चालक… पढ़ें पूरी खबर

    A terrible accident happened on Jalandhar-Amritsar highway, the driver narrowly escaped … read full news

    जालंधर-अमृतसर पर भयानक हादसा, बाल-बाल बचा चालक… पढ़ें पूरी खबर…

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते राओवाली उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक कार एक आर्मी की गाड़ी से टकरा गई। जिसमें कार सवार बाल-बाल बच गया। टक्कर इतनी भयानक थी की आर्मी वाले गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी को कट मारा जिसके चलते एक खोखा और मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना की सूचना थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं कार चालक का कहना है कि वह इंडिकेटर देकर गाड़ी को मोड़ रहा था की इतने में आर्मी की तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची है परंतु गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस दोनों गाड़ियों को थाना मकसूदा ले गई है।

  • विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरीः अमृतसर से लंदन के लिए शुरू होंगी दो दो नई उड़ानें

    You are currently viewing विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरीः अमृतसर से लंदन के लिए शुरू होंगी दो दो नई उड़ानें

    Big news for the travelers going abroad: two new flights will start from Amritsar to London

    विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरीः अमृतसर से लंदन के लिए शुरू होंगी दो दो नई उड़ानें

     

    अमृतसरः अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जिसके तहत दो नई विमान कंपनियां जहां से लंदन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर रही हैं। बता दें कि कोविड के बाद से अमृतसर एयरपोर्ट से 18 प्रतिशत यात्रियों की संख्या बढ़ने के उपरांत अब यहां पर लंदन को जाने वाली दो फ्लाइट और बढ़ रही है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृतसर एयरपोर्ट से हंस एयरलाइंस और एयर-पोप नामक दो विमानन कंपनियां सितंबर महीने से उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। इन दो उड़ानों के बढ़ जाने से पंजाब के दूसरे शहरों के हवाई यात्रियों को भी दिल्ली की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहां से ही सुविधा मिल जाएगी।

    बता दें कि कोविड-19 से पहले अमृतसर एयरपोर्ट से 24 लाख यात्री अमृतसर एयरपोर्ट पर आवागमन करते थे, जबकि कोविड-19 के दौर में इनकी गिनती 60 प्रतिशत से भी कम रह गई थी। वहीं अब यात्रियों का रुझान बढ़ जाने के कारण कोविड-19 की स्थिति से हम आगे बढ़ चुके हैं और आने वाले 2 महीनों में यह संख्या 28 लाख के पार हो जाएगी। अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के महा-निर्देशक विपिन कांत सेठ इस पर विशेष फोकस रखे हुए हैं।

  • जालंधर देहात पुलिस ने सुलझाई लवदीप हत्याकांड की गुत्थी, सास-ससुरल साले गिरफ्तार… जानें क्यों हुई हत्या

    You are currently viewing जालंधर देहात पुलिस ने सुलझाई लवदीप हत्याकांड की गुत्थी, सास-ससुरल साले गिरफ्तार… जानें क्यों हुई हत्या

    Jalandhar countryside police solved the mystery of Lovedeep murder case, in-laws and in-laws arrested… know why the murder took place

    जालंधर देहात पुलिस ने सुलझाई लवदीप हत्याकांड की गुत्थी, सास-ससुरल साले गिरफ्तार… जानें क्यों हुई हत्या

     

    जालंधरः जालंधर देहात पुलिस के अंतर्गत आते आदमपुर इलाके में बीते दिनों हुए हत्या के मामलों को सुलझाते हुए पुलिस ने शुक्रवार को लवदीप उर्फ लव के ससुर जसिवंदर सिंह, सास शकुंतला देवी, साले युवराज सिंह और नाबालिग साले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वही जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीकर पत्नी व बच्चों को पीटता था। जिसके बाद उसके ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी।

    इस संबंधी जानकारी देते एसपी ने बताया कि गत दिवस लव का शव जली हालत में आदमपुर में खेतों में मिला था। उसके पिता राजिंदर ने ससुराल वालों पर शक जताया था। जांच में सामने आया कि लव शराब पीने का आदी थी और ससुराल घर में ही रहता था। शराब के नशे में वो वहां पर आए दिन क्लेश करता था। वारदात वाले दिन भी लव शराब पीकर आया और अपनी पत्नी व बच्चों को पीटने लगा। वहां मौजूद लव के साले युवराज, जो ग्रंथी है, के साथ उसका विवाद हो गया। झगड़ा ज्यादा बढ़ गया और लव के छोटे साले, सास और ससुर ने मिल कर उसकी हत्या कर दी।

    जिसके बाद आरोपियों ने लवदीप के शव को चादर में लपेट कर साइकिल पर रखा और खेतों के पास ले गए। वहां पर कठार पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाकर छिड़का और आग लगाकर पहचान मिटाने की कोशिश की। बाद में आरोपित लव के दोनों मोबाइल भी साथ ले गए। पुलिस ने दोनों मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त कड़ा, मोटरसाइिकल, पेट्रोल वाली बोतल, एक चादर, जिसमें शव लपेटा था, बरामद कर ली। एसपी बाहिया ने बताया नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। बाकियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • अमृतसर में नशा तस्कर से 10 लाख रूपये वसूलने के आरोप में एडीशनल एसएचओ गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर में नशा तस्कर से 10 लाख रूपये वसूलने के आरोप में एडीशनल एसएचओ गिरफ्तार

    Additional SHO arrested for extorting Rs 10 lakh from drug smuggler in Amritsar

    अमृतसर में नशा तस्कर से 10 लाख रूपये वसूलने के आरोप में एडीशनल एसएचओ गिरफ्तार

     

    अमृतसरः पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नशा तस्कर से करीब 10 लाख रूपये वसूलने के आरोप में सीमांत थाना लोपोके के अतिरिक्त एसएचओ नरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके कब्जे से कैश बरामद कर लिया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एसटीएफ की पुलिस नशा तस्कर को पकड़ने उसके घर पहुंची थी।

    जानकारी अनुसार, स्पेशल टास्क फोर्स ने कुछ समय पहले लोपोके थानाक्षेत्र के गांव चक्क औल के एक व्यक्ति को एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। इस समय वह जमानत पर है। उसने एसटीएफ को बताया कि जब वह जेल में था तो लोपोके थाना के एडिशनल एसएचओ नरिंदर सिंह ने उसे एसटीएफ के अधिकारियों को खुश करने के नाम पर लाखों रुपये वसूले थे। पता चला है कि आरोपी कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से छूटा था इसके बारे में पता चलते ही अतिरिक्त थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने उस पर पैसे देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। एडीशनल एसएचओ के झांसे में आकर उसने अपने बचाव के लिए उन्हें 9.75 लाख रुपये दे दिए । उधर, इसकी सूचना एसटीएफ के अधिकारियों को लग गई।

    एसटीएफ के अधिकारियों ने सुबह नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पैसे भी बरामद कर लिए हैं। उधर एसएसपी देहाती स्वपन दीप शर्मा ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी भी खोल दी है।

  • छात्रों से भरी स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, कई बच्चे घायल

    छात्रों से भरी स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, कई बच्चे घायल

    छात्रों से भरी स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, कई बच्चे घायल

     

    होशियारपुर: पंजाब में एक बार फिर स्कूल बस के एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर-पठानकोट हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप दसूहा के पास शुक्रवार को एक स्कूल बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि कई बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ। घायलों का इलाज जालंधर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है

    जब टांडा से एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी बीच जब बस रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो जालंधर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस बीच बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में करीब 12-14 बच्चे, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर सवार थे। फिलहाल इस घटना के बाद स्कूली बच्चों के अभिभावकों में दहशत का माहौल है। फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

  • कार सवार युवकों ने चलती कार में दो युवती के साथ किया दुष्कर्म, चार युवकों पर केस दर्ज…

    You are currently viewing मुक्तसर में कार सवार युवकों ने चलती कार में दो युवती के साथ दुष्कर्म, चार युवकों पर केस दर्ज

    Car-riding youths raped two girls in a moving car in Muktsar, case filed against four youths

    कार सवार युवकों ने चलती कार में दो युवती के साथ किया दुष्कर्म, चार युवकों पर केस दर्ज…

     

    लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)ः मुक्तसर के अंतर्गत आते गांवपंजाबा में कार सवार चार युवकों ने दो युवतियों का अपहरण कर उनके साथ चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवतियों के बयानों के बाद पुलिस ने चारो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित युवतियों का मेडिकल करवाया गया है।

    जानकारी अनुसार पीड़ित किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी सहेली के साथ पैदल स्कूल को जा रही थी। इस दौरान ही एक कार में चार युवक आए और उन्होंने जबदस्ती दोनों को बाजू पकड़कर कार में चढ़ा लिया। आगे ले जाकर गोरी ने उसकी सहेली के साथ तथा प्रीत बराड़ ने उससे कार में ही जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरियों की मेडिकल जांच कराने के बाद उक्त चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चारों आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की ओर से उनकी तलाश की जा रही है।

    इस मामले में थाना लंबी में चारों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों में लवप्रीत सिंह उर्फ प्रीत बराड़ और अजय कुमार निवासी गांव बीदोवाली, गोरी उर्फ कमल व हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन निवासी गांव पंजावा शामिल हैं।