अमृतसर में नशा तस्कर से 10 लाख रूपये वसूलने के आरोप में एडीशनल एसएचओ गिरफ्तार

You are currently viewing अमृतसर में नशा तस्कर से 10 लाख रूपये वसूलने के आरोप में एडीशनल एसएचओ गिरफ्तार

Additional SHO arrested for extorting Rs 10 lakh from drug smuggler in Amritsar

अमृतसर में नशा तस्कर से 10 लाख रूपये वसूलने के आरोप में एडीशनल एसएचओ गिरफ्तार

 

अमृतसरः पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नशा तस्कर से करीब 10 लाख रूपये वसूलने के आरोप में सीमांत थाना लोपोके के अतिरिक्त एसएचओ नरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके कब्जे से कैश बरामद कर लिया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एसटीएफ की पुलिस नशा तस्कर को पकड़ने उसके घर पहुंची थी।

जानकारी अनुसार, स्पेशल टास्क फोर्स ने कुछ समय पहले लोपोके थानाक्षेत्र के गांव चक्क औल के एक व्यक्ति को एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। इस समय वह जमानत पर है। उसने एसटीएफ को बताया कि जब वह जेल में था तो लोपोके थाना के एडिशनल एसएचओ नरिंदर सिंह ने उसे एसटीएफ के अधिकारियों को खुश करने के नाम पर लाखों रुपये वसूले थे। पता चला है कि आरोपी कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से छूटा था इसके बारे में पता चलते ही अतिरिक्त थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने उस पर पैसे देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। एडीशनल एसएचओ के झांसे में आकर उसने अपने बचाव के लिए उन्हें 9.75 लाख रुपये दे दिए । उधर, इसकी सूचना एसटीएफ के अधिकारियों को लग गई।

एसटीएफ के अधिकारियों ने सुबह नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पैसे भी बरामद कर लिए हैं। उधर एसएसपी देहाती स्वपन दीप शर्मा ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी भी खोल दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *