Category: PUNJAB

  • जानिए; किस पर लगे बाबा राम रहीम की कुर्सी पर बैठने की साजिश के आरोप

    हिसार -डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख राम रहीम की मुख्य शिष्या हनीप्रीत के साथ नया विवाद जुड़ गया है। डेरा प्रेमियों के एक धड़े ‘फेथ वर्सेज वर्डिक्ट’ ने दावा किया कि हनीप्रीत को गुपचुप तरीके से डेरे का वाइस पैटर्न और डेरा सच्चा सौदा मैनेजमेंट का चेयरपर्सन बना दिया गया है। इससे हनीप्रीत को धीरे- धीरे गद्दी का उत्तराधिकारी बनाया जा रहा है। दावा किया गया है कि गुरुग्राम में डेरा प्रमुख की पैरोल के दौरान इसमें बदलाव किए गए। फेथ वर्सेज वर्डिक्ट ग्रुप ने इससे संबंधित कागजात भी वायरल किए हैं। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र खुराना एडवोकेट ने इन दावों को सिरे से नकारा है। उनका कहना है कि डेरा की एक्जीक्यूटिव कार्यकारिणी जोकि डेरा का सारा काम काज देखती है, उसके चेयरपर्सन डा. पीआर नैन है। डेरा प्रवक्ता ने कहा कि हनीप्रीत इन्सां को साल 2011 में डेरा सच्चा सौदा की ट्रस्टी है। साल 2016 में बोर्ड आफ ट्रस्टी द्वारा उन्हें बोर्ड आफ ट्रस्टी का चेयरपर्सन नियुक्त किया था।

     

    डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की फैमिली आइडी में उसके परिवार के सदस्यों की बजाय हनीप्रीत का नाम शामिल है। इस फैमिली आइडी में डेरा प्रमुख की पत्नी हरजीत कौर व मां नसीब कौर के नाम भी नहीं है। डेरा प्रमुख ने स्वयं को शाह सतनाम महाराज का शिष्य बताया है और हनीप्रीत को अपनी रूहानी बेटी व मुख्य शिष्य बताया है।

  • होटल में चल रही थी रंगरलियां, लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते की वीडियो हुआ वायरल

     होटल में चल रही थी रंगरलियां, लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते की वीडियो हुआ वायरल

    लुधियाना- सोशल मीडिया पर इन दिनों लुधियाना के एक होटल की वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें कई बड़े कारोबारी बाहरी राज्यों से बुलाई गई लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते नजर आ रहे है। लड़कियों के साथ रंगरलियां मनाते कारोबारियों का मूड उस समय बिगड़ गया जब पुलिस ने होटल में रेड मार दी।


    लुधियाना के पुखराज होटल में दो दिन पहले जिस अश्लील डांस पार्टी पर पुलिस ने रेड मारी थी, इस पार्टी में दिल्ली और मुंबई के कई कारोबारी लड़कियों के साथ डांस करते हुए पकड़े गए थे। इस पार्टी में बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही थी।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि पुखराज होटल में बाहरी राज्यों के कुछ कारोबारी आए हुए हैं। इन कारोबारियों ने मनोरंजन के लिए दिल्ली, हरियाणा और मुंबई की लड़कियां बुलाई है। इस पार्टी में शहर के कई लोग भी शामिल थे। होटल में पकड़ी गई लड़कियों में 5 दिल्ली की रहने वाली हैं जबकि 2 लड़कियां मुंबई व हरियाणा की बताई गई। पार्टी में 25 से अधिक कारोबारी शामिल थे। पकड़े गए लोगों में लुधियाना के अलावा अमृतसर, पटना, इलाहाबाद और दिल्ली के कारोबारी शामिल हैं। होटल में कारोबारियों द्वारा दूसरे राज्यों से लाकर लड़कियों से अश्लील डांस करवाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।

  • सर्वसहमति से अमन बग्गा बने पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रधान, प्रदीप वर्मा को दी चेयरमैन की जिम्मेदारी

    सर्वसहमति से अमन बग्गा बने पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रधान, प्रदीप वर्मा को दी चेयरमैन की जिम्मेदारी

    सर्वसहमति से अमन बग्गा बने पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रधान, प्रदीप वर्मा को दी चेयरमैन की जिम्मेदारी

    अमन बग्गा बोले- जल्द करेंगे डीएमए की नई टीम की घोषणा, पत्रकारों की मांगों को लेकर जल्द करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात

    MBD WEB NEWS जालंधर ( सुमेश शर्मा) जालंधर के वरिष्ठ व अनुभवी पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक विशेष बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस मौके बैठक में न्यूज़ वेबसाइट्स, अखबारों और टीवी चैंनलों के लगभग 120 पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    इस अवसर पर लगभग 3 वर्ष से DMA के चेयरमैन के पद की जिम्मेदारी निभाने वाले पत्रकार अमन बग्गा पर मौके पर पहुंचे 120 से ज्यादा पत्रकारों ने विश्वास जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन-DMA (रजि.) का प्रधान नियुक्त किया ।

    इस अवसर पर डीएमए की कार्यकारिणी कमेटी ने यह फैंसला लिया कि अमन बग्गा बतौर प्रधान अब डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को लीड करेंगे । पहले की तरह डीएमए उन के नेतृत्व में कार्य करेगी। सभी पदाधिकारी अमन बग्गा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

    वही इस मौके अमन बग्गा ने प्रधान बनने के बाद सब से पहले चेयरमैन पद की नियुक्ति करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप वर्मा को चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि प्रदीप वर्मा का पत्रकारिता में 22 वर्ष का अनुभव है। वह कई वर्षों से अपनी अखबार छाप रहे है और साथ ही न्यूज़ वेबसाइट चला रहे है।

    उन्होंने बताया कि प्रदीप वर्मा पहले दिन से डीएमए के लिए विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे है । डीएमए के प्रति उन की सेवाओं व पत्रकारिता में उन के अनुभव को देखते हुए सभी पत्रकारों की सहमति से उन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी और नए चुने गए पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी की घोषणा करते हुए उन्हें ससम्मान नियुक्ति पत्र देंगे। उन्होंने बताया कि पत्रकारों की मांगों को लेकर नवंबर महीने में डीएमए की कार्यकारिणी कमेटी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात करेगी।

    इस मौके प्रदीप वर्मा ने भरोसा दिलाया कि वह प्रधान अमन बग्गा और वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह बुलंद, गुरप्रीत सिंह संधू, योगेश सूरी, अमरप्रीत सिंह, शिंदर पाल सिंह चाहल, जसविंदर आज़ाद, सुमेश शर्मा, विनोद मरवाहा, परमजीत सिंह, महावीर सेठ, धरमिंदर सोंधी, राजेश शर्मा,गोलडी जिंदल, नरिंदर गुप्ता, संदीप वर्मा, नीतू कपूर समेत सभी पत्रकार साथियों के साथ पहले की तरह मिलकर डीएमए की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

    इस अवसर पर मोहित सेखड़ी, पुष्पिंदर कौर ,विशाल शर्मा, सुदेश बग्गा, गुरनेक सिंह विरदी, हनी सिंह, पंकज सोनी, संदीप बंसल, वरुण गुप्ता, रमेश कुमार जतिंदर रावत , सुखविंदर लक्की, करणवीर ,केवल कृष्ण,मनोज सोनी, रविन्द्र किट्टी,जतिन बब्बर, पंकज बब्बू , अनुराग कौंडल , सन्नी भगत , पवन कुमार, राजेश भगत, सतपाल सेतिया, संजय सेतिया , एचएस चावला, बसंत, जसविंदर बल,सुनील कपूर, वरिंदर शर्मा ,साहिल अरोड़ा , दीपक लूथरा, कमलजीत , रवि जसल , दिनेश मल्होत्रा ,विजय अटवाल, मनप्रीत सिंह, योगेश कत्याल , अजय कुमार ,गगन जोशी बादल ,कबीर सौंधी , सतबीर सिंह , विधि चन्द , मनजिंदर सिंह ,कुलप्रीत सिंह निशा , शम्मी सिंह ,निखिल शर्मा,सन्नी,बलप्रीत ,विक्रम,
    सुखवंत कौर मौजूद थे।

  • डिप्टी कमिशनर पुलिस ने दीवाली के मद्देनजर पटाखों के संबंध में विस्तृत आदेश किया जारी

    डिप्टी कमिशनर पुलिस ने दीवाली के मद्देनजर पटाखों के संबंध में विस्तृत आदेश किया जारी

    बिना लाइसैंस परिसर के पटाखों की बिक्री पर रोक, बर्लटन पार्क में अस्थायी लाइसैंसी दुकानों पर बिकेंगे पटाखे

    डिप्टी कमिशनर पुलिस ने दीवाली के मद्देनजर पटाखों के संबंध में विस्तृत आदेश किया जारी

    विभिन्न अवसरों पर पटाखे चलाने का निर्धारित समय

    MBD NEWS: जालंधर, 10 अक्टूबर डिप्टी कमिशनर पुलिस (अमन एवं कानून) अंकुर गुप्ता ने दीवाली के मद्देनजर पटाखों की बिक्री एवं चलाने के संबंध में सी.पी.सी. आईपीसी की धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति लाइसेंसी जगहों के अलावा कहीं भी पटाखे नहीं बेचेगा। इसी तरह कमिश्नरेट जालंधर की सीमा के भीतर बर्लटन पार्क में अस्थायी लाइसैंस की दुकानों के बिना कहीं भी पटाखे नहीं बेचे जाएंगे।
    डीसीपी (लॉ एंड आडर) अंकुर गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे साईलैंस जोन में पटाखे नहीं चलाए जाएंगे। सुची गांव की सीमा और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और एचपीसीएल प्लांटो से 500 गज की दूरी पर ही पटाखे चलाए जा सकते है। विदेशी पटाखों जैसे कि खिलौनो और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की शक्ल वाले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध है। लाइसैंस धारक को लाइसेंस होल्डर को केवल पटाखा फैक्ट्री या कंपनी से मंजूरशुदा पटाखों को बेचने की अनुमति होगी जबकि विदेशी पटाखों की अनुमति नहीं होगी जिससे लोगों के जीवन और स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। विदेशी पटाखों पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
    आदेश के अनुसार, लाइसेंस धारक 2015 की रिट याचिका 728 के तहत आदेश दिनांक 23.10.2018 के अनुसार ग्रीन पटाखे बेचेगा और प्रतिबंधित पटाखे नहीं बेचेगा। यह आदेश जुडे पटाखों जैसे तार आदि के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, जो बड़े पैमाने पर वायु, ध्वनि प्रदूषण और ठोस अपशिष्ट की समस्या पैदा करते हैं। लाइसैंस धारक विदेशी मूल के पटाखे न तो रखेंगे, न ही बेचेंगे और न ही प्रदर्शित करेंगे।
    पटाखे चलाने का निर्धारित समय: आदेश में यह भी कहा गया है कि दिवाली के दिनों में जब अक्सर ये पटाखे जलाए जाते हैं, तो इनका समय रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के दौरान, पटाखों को रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक जलाया जा सकता है। गुरुपर्व पर पटाखे फोड़ने का निर्धारित समय सुबह 4 बजे से सुबह 5 बजे तक और रात 9 बजे से रात 10 बजे तक है।
    डीसीपी की द्वारा जारी आदेश 9 अप्रैल 2023 तक प्रभावी रहेंगे।

  • यूपी से अमृतसर खचाखच भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में किशोरी की हुई मौत…

    यूपी से अमृतसर खचाखच भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में किशोरी की हुई मौत…

    यूपी से अमृतसर खचाखच भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में किशोरी की हुई मौत…

     

    यूपी से अमृतसर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से खचाखच भरी बोलेरो खन्ना के हाईवे पर गांव बाहोमाजरा के पास पलट गई। हादसा सोमवार तड़के हुआ। हादसे में सिमरनजीत कौर (17) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 17 लोगों को चोटें आईं। एक महिला जसविंदर कौर को ज्यादा चोटें लगी हैं, जिसका अभी खन्ना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

    जानकारी के अनुसार, बोलेरो में नौ बच्चों सहित 18 लोग सवार थे। सभी यूपी के जिला रामपुर के बिलासपुर शहर के आनंद नगर के रहने वाले हैं। तरसेम सिंह गाड़ी चला रहा था। अचानक उसकी आंख लग गई और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी खेतों में जा गिरी। तरसेम सिंह की बेटी सिमरनजीत सिंह कौर आगे बैठी थी। हादसे के बाद वह गाड़ी से निकल कर सड़क पर जा गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोग खेतों में ही गिरे जिससे उन्हें ज्यादा चोंटे नहीं आईं।

     

    घायलों में तरसेम सिंह (47), पलविंदर सिंह (30), मृतका का नाना हरदीप सिंह (95), नानी स्वर्ण कौर (87), सिमरनजीत कौर (16), गुरमेज कौर (50), मां जसविंदर कौर (43), लाड कौर (30), हरशदीप कौर (14) मनजोत सिंह (16), गुरिंदर कौर (14), हरमंदीप कौर (13) अनुरीत कौर (15), संदीप कौर (15), अबीजोत सिंह (16) व ऊपनप्रीत कौर (15) शामिल हैं जिन्हें खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
  • पंजाब में 5 BJP नेताओं की सिक्योरिटी बढ़ी, केंद्र ने दी वाई कैटेगरी की सुरक्षा

    पंजाब में 5 BJP नेताओं की सिक्योरिटी बढ़ी, केंद्र ने दी वाई कैटेगरी की सुरक्षा

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के पांच भाजपा नेताओं पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी नेताओं को वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

    जानकारी के मुताबिक ये पांचों नेता हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल और कमलदीप सैनी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इन सभी को वाई कैटेगरी के तहत सीआरपीएफ के जवानों का कवर दिया जाएगा।

    सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इन पांचों नेताओं पर खतरे को लेकर गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने सभी को सुरक्षा देने का फैसला लिया। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया था। ये पांचों नेता भी कैप्टन के साथ ही भाजपा में शामिल हुए थे।

  • रंजिश के चलते डॉक्टर की किरच से हमला कर बेरहमी से किया कत्ल, 10 बार किया हमला, एक आरोपी पकड़ा गया

    रंजिश के चलते डॉक्टर की किरच से हमला कर बेरहमी से किया कत्ल, 10 बार किया हमला, एक आरोपी पकड़ा गया

     

    बटाला : पंजाब के बटाला के स्टाफ रोड पर रविवार शाम एक आरएमपी डॉक्टर की दो युवकों ने किरच से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण रंजिश बताया जा रहा है। डॉक्टर पर हत्यारों ने किरच से 10 बार वार किए थे। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।

    खबर लिखे जाने तक थाना सिविल लाइन की पुलिस दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर रही थी। जानकारी के अनुसार बटाला के स्टाफ रोड पर स्थित डॉ. गुरमीत सिंह (62) एक निजी क्लीनिक चला रहा थे। आगे क्लीनिक था और पीछे उनका घर है। वह घर में अकेले ही रहते थे। दो साल पहले पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर रही उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और एक बेटा और बहू सूरत में रहते हैं।

    रविवार शाम जब डॉ. गुरमीत सिंह क्लीनिक में नहीं थे तो उनकी तलाशी में पड़ोसी घर पहुंचे। घर में डॉ. गुरमीत सिंह का शव लहू से सना पड़ा था। इस निर्मम हत्या को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर डीएसपी ललित कुमार पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

    डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि रजिंशन दो युवकों ने किरच से डॉ. गुरमीत सिंह की हत्या की है। दो हमलावरों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है जिसकी पहचान जोबन निवासी बटाला के रूप में हुई है। दूसरा अभी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • तरनतारन में प्री वेडिंग फोटोशूट करवा रही लड़की को गाड़ी में आए बदमाशों ने किडनैप…

    तरनतारन में प्री वेडिंग फोटोशूट करवा रही लड़की को गाड़ी में आए बदमाशों ने किडनैप…

     

    अमृतसर : तरनतारन में प्री वेडिंग फोटोशूट करवा रही एक लड़की का फिल्मी अंदाज में गन प्वाइंट पर किडनैप करने का मामला सामने आया है। मामला तरनतारन जीटी रोड का है। एक इनोवा कार में सवार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। लड़की एपने मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा रही थी।

    जानकारी के मुताबिक तरनतारन के गांव रसूलपुर नहर के साथ गुरुद्वारा बाबा काहन सिंह के पास लड़की अपने मंगेतर के साथ प्री वेडिंग फोटोशूट कराने पहुंची थी। उसके साथ उसके कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। इसी दौरान इनोवा कार में एक दर्जन के करीब बदमाशों ने मौके पर आकर फायरिंग शुरू कर दी और गन प्वाइंट पर लड़की को किडनैप कर फरार हो गए। तरनतारन पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर 12 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों और किडनैप की गई लड़की की तलाश कर रही है।

    थाना सदर तरनतारन के प्रभारी गुरचरण सिंह का कहना है कि महिला ने जिन आरोपियों के नाम शिकायत में दर्ज करवाए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक इनोवा कार और मोटरसाइकिल पुलिस को नबीपुर गांव से बरामद हुए हैं। पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। गुरचरण सिंह का कहना है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि मामला आपसी रंजिश का तो नहीं है।

  • पंजाब पुलिस की सतर्कता ने नाकाम की पाकिस्तान की साजिश , 4 आरोपी गिरफ्तार, तबाही का सामान बरामद

    पंजाब पुलिस की सतर्कता ने नाकाम की पाकिस्तान की साजिश , 4 आरोपी गिरफ्तार, तबाही का सामान बरामद

     

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की काऊंटर इंटेलीजेंट टीम ने सीमा पार से ड्रोन आधारित हथियारों की तस्करी करने वाले माडयूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इसके सा ही बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।

    आतंकवाद रोधी आप्रेशन में पंजाब पुलिस की काऊंटर इंटेलीजेंस ने एक अन्य सीमा पार ड्रोन आधारित हथियारों की तस्करी करने वाले माडयूल का पर्दाफाश किया और पंजाब में अशांति पैदा करने के लिए पाकिस्तान आईएसआई के मंसूबों को नाकाम करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने 1 एमपी 4 राइफल, 17 पिस्ताैलें, 10 मैगजीन, 700 से अधिक गोलियां, 1.1 करोड़ रुपए और 500 ग्राम हेरोइन बरामद की।

  • बटाला में पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, दोनों ओर से चल रही गोलियां

    बटाला में पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, दोनों ओर से चल रही गोलियां

     

    बटाला : पंजाब में गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए आप सरकार व पुलिस की टीमें लगातार एक्शन मोड में हैं। वहीं इस समय एक बड़ी खबर बटाला से आ रही है। प्रथम जानकारी के अनुसार यहां पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बटाला के गांव कोटला बोझा में ए कैटेगरी का गैंगस्टर बबलू किसी घर में छिपा है। जिसके बाद गैंगस्टर को काबू करने के लिए पुलिस की टीमों ने गांव को घेरा डाल लिया। हालांकि इस एनकाउंटर में गैंगस्टरों ने भी पुलिस पर जवाबी फायरिंग की जा रही है।

    फिलहाल दोनों ओर से अभी भी फायरिंग जारी है। वहीं इस मुठभेड़ के कारण आस-पास के इलाके के लोग भी सहमे हुए हैं।