जानिए; किस पर लगे बाबा राम रहीम की कुर्सी पर बैठने की साजिश के आरोप

हिसार -डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख राम रहीम की मुख्य शिष्या हनीप्रीत के साथ नया विवाद जुड़ गया है। डेरा प्रेमियों के एक धड़े ‘फेथ वर्सेज वर्डिक्ट’ ने दावा किया कि हनीप्रीत को गुपचुप तरीके से डेरे का वाइस पैटर्न और डेरा सच्चा सौदा मैनेजमेंट का चेयरपर्सन बना दिया गया है। इससे हनीप्रीत को धीरे- धीरे गद्दी का उत्तराधिकारी बनाया जा रहा है। दावा किया गया है कि गुरुग्राम में डेरा प्रमुख की पैरोल के दौरान इसमें बदलाव किए गए। फेथ वर्सेज वर्डिक्ट ग्रुप ने इससे संबंधित कागजात भी वायरल किए हैं। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र खुराना एडवोकेट ने इन दावों को सिरे से नकारा है। उनका कहना है कि डेरा की एक्जीक्यूटिव कार्यकारिणी जोकि डेरा का सारा काम काज देखती है, उसके चेयरपर्सन डा. पीआर नैन है। डेरा प्रवक्ता ने कहा कि हनीप्रीत इन्सां को साल 2011 में डेरा सच्चा सौदा की ट्रस्टी है। साल 2016 में बोर्ड आफ ट्रस्टी द्वारा उन्हें बोर्ड आफ ट्रस्टी का चेयरपर्सन नियुक्त किया था।

 

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की फैमिली आइडी में उसके परिवार के सदस्यों की बजाय हनीप्रीत का नाम शामिल है। इस फैमिली आइडी में डेरा प्रमुख की पत्नी हरजीत कौर व मां नसीब कौर के नाम भी नहीं है। डेरा प्रमुख ने स्वयं को शाह सतनाम महाराज का शिष्य बताया है और हनीप्रीत को अपनी रूहानी बेटी व मुख्य शिष्य बताया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *