Category: PUNJAB

  • बेरहम पति ने उठाया बेहद ख़ौफ़नाक कदम; पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया…

     बेरहम पति ने उठाया बेहद ख़ौफ़नाक कदम; पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया…

     

    जालंधर : जालंधर-लुधियाना के बीच रास्ते में पड़ते एक गांव से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बीती देर रात एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जला दिया। जानकारी के अनुसार, सतलुज दरिया के नजदीक एक गांव में देर रात पति अपने अपने ससुराल घर पहुंचा। उसने घर में सो रही पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को पैट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर खुद फरार हो गया। इस दौरान सभी लोगों की मौत हो गई।

    मरने वालों में परमजीत कौर (28), बेटा गुरमेहल (5), बेटी अर्शदीप कौर (7), सास जोगिंदरो बाई और ससुर सरजन सिंह (58) शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी शवों को नकोदर के सिविल अस्पताल मे रखवा दिया है। बेरहम पति ने इस वारदात को अंजाम क्यों और किस कारण दिया अभी इसका कुछ पता नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने लगाया सातवां मासिक लंगर,  सातवें मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने लगाया सातवां मासिक लंगर, सातवें मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने लगाया सातवां मासिक लंगर।

    सातवें मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें
    जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल।

    विशेष अतिथि के रूप में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से आये पदाधिकारी एवं सदस्य।

    MBD WEB NEWS: जालंधर ( सुमेश शर्मा) 16 अक्तूबर पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ एक नया आयाम स्थापित करते हुए कुष्ठ आश्रम जालंधर में मासिक लंगर की जो शुरुआत की गई थी इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य संपादक श्रीमती नीतू कपूर ने कहां की जो भी सदस्य या पारिवारिक सदस्य समाचार पत्र के साथ जुड़े है उन सभी के दिल में प्रभु ने लगन ऐसें लगाई है की समाचार पत्र की तरफ से जरूरमंदो के लिए लंगर की शुरुआत होनी चाहिए। तो हम सब ने हर महीने लगने वाले लंगर की शुरुआत की है जो की हर महीने दूसरे शनिवार शाम को कुष्ठ आश्रम में लगाया जाता है।

    आज के इस सातवें मासिक लंगर में मुख्य मेहमान के तौर पर आये जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के जालंधर नार्थ से एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल साथ मे उनके भाई रोहित ढल्ल ने कुष्ठ आश्रम में सभी को आज इडली,वड़ा और आइस क्रीम का लंगर बांटा। श्री दिनेश ढल्ल ने कहाँ की ऐसी सेवा की भावना बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है क्योंकि लंगर में जरूरतमंद लोगों को बना हुआ खाना खिलाना अपने आप में ही नर और नारायण सेवा के बराबर है।

    उन्होंने पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार की तरफ से शुरू किये गए लंगर की तारीफ की और सभी को मुबारक देते हुए कहाँ की वो और उनकी आम आदमी पार्टी हमेशा ही इस कार्य के साथ जुड़े रहेंगे और पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र के साथ मिल कर लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन चंडीगढ़ सर्किल के जालंधर से रीजनल सेक्रेटरी श्री विनय डोगरा साथ विशेष डोगरा उनके साथ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से श्री धरमिंदर सोंधी,श्री करणबीर सिंह,श्री पवन कुमार श्री सतपाल सेतिया,श्री मोहित सेखड़ी ने लंगर लगाने में होने वाले पूण्य के बारे में बताया और कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में और समाज सेवा में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने एक नया आयाम स्थापित किया है ,इसके साथ उन्होंने बाकी लोगों को भी इस पुण्य के काम मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। श्री सतपाल सेतिया की तरफ से आज के इस लंगर में 1100/- रु और श्री रविंदर (किट्टी) की तरफ से 500/- रु की सेवा भी की गई। इस मौके पर पंजाब रिफ्लैक्शन परिवार की तरफ से श्री सुनील कपूर, श्री संजीव कपूर, श्रीमती अंजू कपूर,अमित कपूर,केशव कपूर एवं नमन कपूर ने आये हुए सदस्यो का स्वागत किया और लोगों को लंगर की महत्ता के बारे में बताया और इसके लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भसीन ग्राफ़िक्स की तरफ से लंगर में 1100/- रु का योगदान दिया गया ।श्री राजीव छाबड़ा एवं नीरू छाबड़ा ने 1100/- रु का लंगर में योगदान दिया। । प्रमुख समाज सेवक श्री नरिंदर ने इस मौके पर 1100/- रु की लंगर सेवा की। श्री भोले प्रशाद द्वारा 5000/- रु की सेवा की गई। इस मौके पर भास्कर साउंड एवं लाइट के राजीव भास्कर द्वारा लंगर में टेंट एवं साउण्ड की सेवा करके बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस मौके पर श्रीमती कमलेश चड्ढा ने पंजाब रिफ्लेक्शन के पत्रकार हरीश शर्मा की प्रेरणा से लंगर के लिए 500/- रु का योगदान दिया। आज के इस लंगर में दीपक शर्मा, राधा चौहान, किरण आनंद,बीनू खुराना, सुमित कालिया ने शामिल हो कर महत्वपूर्ण योगदान दिया

  • अब जमीन के बंटवारे के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर,सरकार ने वेबसाइट लांच दी बड़ी सुविधा…

    अब जमीन के बंटवारे के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर,सरकार ने वेबसाइट लांच दी बड़ी सुविधा…

    चंडीगढ: पंजाब सरकार ने जमीन के पारिवारिक विभाजन की प्रक्रिया को आम लोगों के लिए सरल बना दिया है। सरकार ने इस प्रक्रिया के लिए एक वेबसाइट शुरू की है, जिस पर जमीन के मालिक अपने पारिवारिक सदस्यों में अपनी जमीन के विभाजन के बारे में आवेदन दाखिल करेंगे। इस तरह जमीन मालिक को दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे और जमीन बंटवारे की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही संबंधित अधिकारियों की ओर से सत्यापन के साथ पूरी होगी।

    राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने बताया कि इसका सबसे बड़ा लाभ संबंधी जमीन मालिक के साथ-साथ हिस्सेदार पारिवारिक सदस्यों के लिए यह रहेगा कि जमीन की सीमा-रेखा करवाना आसार हो जाएगा। इसके बाद संबंधित हिस्सेदार जोकि जमीन के नए मालिक होंगे, अपनी जमीन की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस कदम से जमीन को लेकर परिवारों के बीच आपसी झगड़े और अदालती केसों में कमी होगी।

    उन्होंने बताया कि इसके जरिये कोई भी खेवटदार अपनी साझी खेवट के बारे में सभी पक्षों की सहमति से तैयार बंटवारे के दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है। अलग-अलग हिस्सेदारों के नाम तय हो जाने के बाद, फसलों आदि का मुआवजा हासिल करने में भी जमीन मालिकों को सुविधा होगी। इसके अलावा जमाबंदी की नकल भी वेबसाइट के जरिये ही सस्ती दर पर मिल सकेगी। हिस्सेदारों के नाम दर्ज रहने से ऐसी जमीनों पर अदालती आदेशों से भी निजात मिलेगी, क्योंकि अब तक हिस्सेदारी स्पष्ट न होने की स्थिति में हिस्से के दावेदारों द्वारा बार-बार अदालत का दरवाजा खटखटाया जाता है। इस वेबसाइट पर आवेदन को किस तरह अपलोड किया जाना है, वह सारी प्रक्रिया भी वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराई गई है। इस फैसले से प्रदेश के जटिल हो चुके राजस्व रिकॉर्ड को भी सरल किया जा सकेगा।

    राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने बताया कि जमीन का मालिक अपनी जमीन के पारिवारिक विभाजन संबंधी आवेदन वेबसाइट https://eservices.punjab.gov.in पर दर्ज कर सकता है और उसके बाद अपने आवेदन की स्थिति भी जान सकता है। आवेदनकर्ता को इस वेबसाइट पर अपना नाम, पिता/पति का नाम, गांव का नाम, सब-तहसील/ तहसील, जिला, खाता और खेवट नंबर के विवरण समेत आवेदन दाखिल करना होगा। आवेदनकर्ता को जमीन के सभी हिस्सेदारों द्वारा हस्ताक्षर किया प्रस्तावित विभाजन का एक ज्ञापन और जमीन के विभाजन को दिखाता फील्ड मैप भी दाखिल करना होगा।

    वेबसाइट पर अपलोड ये आवेदन सर्कल राजस्व अधिकारी द्वारा कार्रवाई करने के बाद कानूनगो इंचार्ज और फिर संबंधित पटवारी को भेजे जाएंगे। राजस्व रिकॉर्ड के साथ ज्ञापन के सभी तथ्यों को सत्यापित करने के बाद पटवारी संबंधित पक्ष को कार्रवाई के लिए निजी तौर पर उपस्थित होने और इंतकाल दर्ज करने के लिए बुलाएंगे। इंतकाल दर्ज करने के बाद संबंधित पटवारी इसे सत्यापित करने के लिए कानूनगो के समक्ष पेश करेंगे और फिर अंतिम आदेश के लिए संबंधित सीआरओ (सहायक क्लेक्टर ग्रेड-2) के समक्ष पेश करेंगे। इंतकाल को सत्यापित करने के बाद प्रत्येक आवेदन के लिए वेबसाइट पर संक्षिप्त ऑर्डर दर्ज कर दिया जाएगा।

  • पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को किया गया गिरफ्तार, AIG को 50 लाख रिश्‍वत देते हुए रंगे हाथों पकड़ा विजिलेंस ने…

    पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को किया गया गिरफ्तार, AIG को 50 लाख रिश्‍वत देते हुए रंगे हाथों पकड़ा विजिलेंस ने…

     

    चंडीगढ़  : पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। खबर के अनुसार, यहां के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को आज पंजाब विजिलेंस की टीम ने चंडीगढ़ के पास जीरकपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। ख़बरों के अनुसार, सुंदर शाम अरोड़ा विजिलेंस के किसी अधिकारी को 50 लाख रुपये की रिश्‍वत दे रहे थे और इसी दौरान उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

    वहीं उनके पीए समेत कई अन्य लोग भी विजिलेंस की नजर में आ गए हैं। विजिलेंस प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। अरोड़ा को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

    विजिलेंस ब्यूरो कुछ समय से पूर्व मंत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति समेत 3 मामलों की जांच कर रही थी। विजिलेंस की टीम उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी थी। इसी बीच जब मंत्री को लगा कि वह केस में जेल जा सकते हैं तो उन्होंने मामले की जांच कर रहे एआईजी मनमोहन सिंह को ही रिश्वत देने की योजना बना डाली।

    उन्होंने अधिकारी को एक करोड़ पर रिश्वत देने का ऑफर दिया। साथ ही कहा कि वे उनके घर पैसे लेकर आएंगे। इसी बीच अधिकारी ने यह बात अपने सीनियर अधिकारियों को बताई। मामला तुरंत मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया गया। इसके बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई। सबसे पहले पूर्व मंत्री को जीरकपुर स्थित कॉस्मो माल के पास बुलाया गया। जहां पर वह पचास लाख रुपये लेकर पहुंचे। विजिलेंस ने उसी समय उनकी गिरफ्तारी डाल दी। इस दौरान दो सरकारी गवाह भी बनाए गए। साथ ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस का कहना है कि वह सोच भी नहीं सकते थे कि आरोपी इस तरह का काम करेंगे।

    विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य निदेशक वी कुमार ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘हमारी टीम ने सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत की पेशकश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और उन्हें धारा 8 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के तहत गिरफ्तार कर लिया है और 50 लाख रुपये रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है। हम आरोपी पूर्व मंत्री को आज अदालत में पेश करेंगे और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेंगे।’

  • बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री कार्यालय में  मेहमाननवाजी में अब बेसन, बर्फी, पनीर पकौड़े नहीं मिलेंगे मुफ्त…

    बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री कार्यालय में  मेहमाननवाजी में अब बेसन, बर्फी, पनीर पकौड़े नहीं मिलेंगे मुफ्त…

    हाल के दिनों में मुख्यमंत्री कार्यालय पर खर्च किए जाने वाले फंड में भारी कमी की गई है। आप सरकार आने के बाद दूध की खरीद कम कर दी गई है। इससे पहले पिछली कांग्रेस सरकार के समय वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने भी खर्चों में कटौती का हवाला देते हुए अपने कार्यालय के बाहर ही लिखकर लगा दिया था कि कृपया चाय पिलाने को न कहें।

     

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
    पंजाब सिविल सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों और मुलाजिमों को अब मुफ्त में बेसन, बर्फी और पनीर के पकौड़े नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस खर्च में कटौती कर दी है और अब इस कार्यालय में किसी भी अधिकारी से मिलने के लिए अगर कोई व्यक्ति पहुंचे तो उसे चाय और बिस्कुट ही खिलाए जाएंगेमुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए ‘फिजूलखर्ची’ पर पाबंदी लगा दी है। प्रदेश के मेहमाननवाजी विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अधीक्षक और सुरक्षा अधिकारी (डीएसपी) अब केवल चाय और बिस्कुट के लिए पर्ची भर सकेंगे।
    गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री कार्यालय पर खर्च किए जाने वाले फंड में भारी कमी की गई है। आप सरकार आने के बाद दूध की खरीद कम कर दी गई है। इससे पहले पिछली कांग्रेस सरकार के समय वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने भी खर्चों में कटौती का हवाला देते हुए अपने कार्यालय के बाहर ही लिखकर लगा दिया था कि कृपया चाय पिलाने को न कहें। उन्होंने अपने कार्यालय में चाय-पकौड़े बंद करवा दिए थे। वैसा ही कदम अब आप सरकार ने उठाया है।
  • J&k के शोपियां में आतंकियों ने फिर करी कायराना हरकत, कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या

    J&k के शोपियां में आतंकियों ने फिर करी कायराना हरकत, कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या

     

    शोपियां -शोपियां जिले में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है। गोली लगने से पूरन घायल हो गए थे। उन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। यह वारदात शोपियां के चौधरी गुंड इलाके में हुई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर करके आतंकियों की तलाश शुरू की।

    वहीं, सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को बरामद किया। पुलिस ने कहा कि शनिवार सुबह बांदीपोरा-सोपोर मार्ग पर अष्टिंगो गांव में सुरक्षा बलों ने 18 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया।

  • त्यौहारों के सीजन में पड़ी महंगाई की मार; एक बार फिर बढ़ा अमूल ने दूध के दाम, प्रति किलो किया दो रुपये का इजाफा

    त्यौहारों के सीजन में पड़ी महंगाई की मार; एक बार फिर बढ़ा अमूल ने दूध के दाम, प्रति किलो किया दो रुपये का इजाफा

    त्यौहारों के सीजन में पड़ी महंगाई की मार; एक बार फिर बढ़ाए वेरका और अमूल ने दूध के दाम, जानिए कितनी भारी पड़ेगी आपकी जेब पर…

    वेरका 4 महीनों में दूध के रेट 2 बार बढ़ा चुका है इसके पीछे का तर्क यही है कि दूध उत्पादक काफी समय से संघर्ष कर रहे थे उनका दलील थी कि चारा और अन्य चीजें काफी महंगी हो गई है।

    पंजाब
    पंजाब – फोटो : www.verka.coop

    देशभर में वेरका के बाद अब फेमस डेयरी अमूल दूध ने चुपके से दूध के रेट बढ़ा दिए है। जिससे त्योहारों पर आम आदमी का बजट बिगड़ सकता है। शनिवार को कंपनी ने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अमूल ने बाजार में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज से लागू हो गयी है। इससे पहले अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

    कितने बढ़े दाम

    इससे पहले भी अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। नए रेट के अनुसार अमूल शक्ति दूध अब 50 रुपये प्रति लीटर, अमूल गोल्ड 62 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 56 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा था।

    त्योहारों के मौसम में वेरका ने एक और झटका दे दिया है। वेरका ने दूध के दाम फिर से बढ़ा दिए हैं। आधा किलो के पैकेट में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि किलो में दो रुपये रेट बढ़ गए हैं। नए रेट 16 तारीख से लागू होंगे।
    याद रहे कि वेरका 4 महीनों में दूध के रेट 2 बार बढ़ा चुका है इसके पीछे का तर्क यही है कि दूध उत्पादक काफी समय से संघर्ष कर रहे थे उनका दलील थी कि चारा और अन्य चीजें काफी महंगी हो गई है। ऐसे में दूध के रेट बनाए जाने चाहिए। इसके बाद वेरका की तरफ से काफी समय से मार्केट की स्टडी की गई। जिसके बाद इस दिशा में फैसला लिया गया है।
    वेरका के नए दाम
    गोल्ड 500 एमएल  32  रुपये
    गोल्ड 1 लीटर      63 रुपये
    गोल्ड 1.5 लीटर   93 रुपये
    शक्ति 500 एमएल  29 रुपये
    शक्ति 1 लीटर   57 रुपये
    शक्ति 1.5 लीटर  83 रुपये
    गोल्ड 6 लीटर     360 रुपये
    शक्ति 6 लीटर     323 रुपये
  • हिमाचल :चुनावी सर्वे में सामने आया जनता का मूड, जानिए अबकी बार किसकी बन सकती है सरकार

    हिमाचल :चुनावी सर्वे में सामने आया जनता का मूड, जानिए अबकी बार किसकी बन सकती है सरकार

    हिमाचल :चुनावी सर्वे में सामने आया जनता का मूड, जानिए अबकी बार किसकी बन सकती है सरकार

    चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञानभवन में तारीखों का ऐलान किया। भाजपा शासित पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इस बीच एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने ताजा ओपनियन पोल भी पेश किया है। राज्य में पिछले 37 सालों से एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस सरकार का चलन रहा है। यहां जनता हर 5 साल में सरकार बदलती रही है।

    सीएम के रूप में पहली पसंद कौन?
    सर्वे में लोगों से जब सीएम पद की पहली पसंद को लेकर सवाल किया गया तो 32 फीसदी ने जयराम ठाकुर को सबसे बेहतर बताया। 26 फीसदी लोग अनुराग ठाकुर को सीएम देखना चाहते हैं। कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह को 18 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद के रूप में बताया तो 24 फीसदी लोग अन्य किसी चेहरे को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

    सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?
    ओपनियन पोल के मुताबिक, 49 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया है। 15 फीसदी बिजली, सड़क पानी को सबसे बड़ा मुद्दा मानते हैं। 7 फीसदी ने भ्रष्टाचार और 29 फीसदी ने अन्य को वजह बताया है।

    जयराम ठाकुर के काम से कितने लोग खुश?
    ओपिनियन पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज से अधिकतर लोग खुश हैं। सीएम का कामकाज कैसा है, इसके जवाब में 38 फीसदी लोगों ने ‘अच्छा’ कहा। 29 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के काम को औसत बताया तो 33 फीसदी ने खराब माना। यानी 71 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के कामकाज से संतुष्ट हैं।

    किस पार्टी को कितने वोट फीसदी?
    सी-वोटर के ओपनियन पोल के मुताबिक, 37 सालों से हिमाचल में सरकार बदलने की प्रथा इस बार बदल सकती है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 46 फीसदी वोट शेयर हासिल हो सकता है। कांग्रेस को 35.2 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी को 6.3 फीसदी वोट शेयर से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य को 12.5 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, हिमाचल में भाजपा को 38-46 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। कांग्रेस को 20-28 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। आम आदमी पार्टी को 0-1 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खातों में 0-3 सीटें जा सकती हैं।

    2017 का चुनाव परिणाम क्या था
    पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। आम आदमी पार्टी के खाते में एक भी सीट नहीं आई थी तो अन्य को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

  • डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को कोर्ट से मिली बड़ी राहत,  40 दिन की पैरोल

    डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को कोर्ट से मिली बड़ी राहत,  40 दिन की पैरोल

     

    रोहतक : हरियाणा के रोहतक से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को पैरोल मिलने की पुष्टि हुई है। इस बार गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली है।

    वहीं जेल प्रशासन के पास रिलीज ऑर्डर नहीं पहुंचे थे। वहीं इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

    सूत्रों के अनुसार, राम रहीम को पैरोल मिल चुकी है, अब यह तय किया जा रहा है कि पैरोल अवधि कहां व्यतीत की जाएगी। राजस्थान के किसी डेरे के अलावा बागपत में भी विचार किया जा रहा है, जहां पिछली पैरोल की अवधि व्यतीत की गई थी।

    राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। पंजाब चुनाव के दौरान उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी, जो जिस दौरान वह गुरुग्राम स्थित डेरे में रहा था। उसके बाद 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो यूपी के बागपत स्थित डेरे में व्यतीत की गई थी। अब प्रदेश में आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले पैरोल दी जा रही है। अबकी बार 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है। केवल यह तय होना बाकी है कि राम रहीम की पैरोल अवधि कहां कटेगी।

  • चंद सेकेंड में मौत के मुंह में समाया युवक,चलती ट्रेन पर लटक कर किसी हीरो की तरह स्टंट करना पड़ा महंगा..

     चंद सेकेंड में मौत के मुंह में समाया युवक,चलती ट्रेन पर लटक कर किसी हीरो की तरह स्टंट करना पड़ा महंगा..

    खन्ना के चांवा पायल स्टेशन के पास चलती ट्रेन से लटककर स्टंट करता एक युवक मौत के मुंह में समा गया।

    चलती ट्रेन पर स्टंट करते हुए हादसे का शिकार हुआ युवक

    खन्ना के चांवा पायल स्टेशन के पास चलती ट्रेन से लटककर किसी हीरो की तरह स्टंट करता एक युवक मौत के मुंह में समा गया। युवक लुधियाना से दिल्ली की तरफ जा रही मालवा एक्सप्रेस की बोगी से बाहर लटका हुआ था। वह बोगी के एक दरवाजे से बाहर लटकर स्टंट दिखा रहा था और उसी बोगी के दूसरे दरवाजे से कुछ युवक उसकी वीडियो बना रहे थे। ट्रेन के चांवा पायल स्टेशन पार करते ही युवक का सिर लाइन के नजदीक लगे खंभे से टकराया और वह चलती ट्रेन से सिर के बल नीचे जा गिरा।ट्रेन से नीचे गिरते ही वह तीन से चार फुट ऊपर उछला और फिर पटरी किनारे जा गिरा। वह चंद सेकेंड में ही मौत के मुंह में समा गया। हादसे के बाद वीडियो बना रहे युवकों ने शोर मचाया तो बोगी में बैठे यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम पर सूचना देकर ट्रेन को रुकवाया।

    सूचना पाकर चांवा पायल स्टेशन से जीआरपी के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने मौके पर आकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं होने की वजह से पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। जीआरपी को युवक की स्टंट करते समय की वीडियो मिली है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।