Category: PUNJAB

  • मानसा पुलिस को मिला गैंगस्टर टीनू का 8 दिन का रिमांड, भागने के बाद किस-किस ने की मदद पुलिस करेगी जांच… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing मानसा पुलिस को मिला गैंगस्टर टीनू का 8 दिन का रिमांड, भागने के बाद किस-किस ने की मदद पुलिस करेगी जांच… पढ़ें पूरी खबर

    Mansa police got 8 days remand of gangster Tinu, after escaping, who helped the police to investigate… read full news

    मानसा पुलिस को मिला गैंगस्टर टीनू का 8 दिन का रिमांड, भागने के बाद किस-किस ने की मदद पुलिस करेगी जांच… पढ़ें पूरी खबर

     

    मानसाः दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल व सीआईए के बर्खास्त इंचार्ज प्रितपाल की गिरफ्त से फरार हुए गैंगस्टर दीपक टीनू को आज फिर मानसा कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां अदालत ने पुलिस को 8 दिन का रिमांड दिया है। बता दें कि पुलिस ने अदालत से गैंगस्टर टीनू का 10 दिन का रिमांड माँगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ 9 नवंबर तक का ही रिमांड हासिल हुआ है।

    बताया जा रहा है कि मानसा पुलिस टीनू को दिल्ली से मानसा लाई है, जहां उसे सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाने के बाद यहां की अदालत से कार्रवाई करवाकर सीआईए स्टाफ मानसा, राजपुरा, या खरड़ में रखेगी, जहां एजीटीएफ की टीम उससे पूछताछ करेगी। इस दौरान उससे औक खुलासे होने की आशंका है। वहीं, पुलिस यह पता करने की कोशिश में है कि टीनू भागने के बाद कहां-कहां गया और किस-किस ने उसे भगाने में मदद की। वहीं कौन से लोग है जो जाली पासपोर्ट तैयार कर इन गैंगस्टरों को दे रहे है और वह विदेश भाग रहे है इस पर भी पुलिस काम कर रही है।

  • फर्जी वीजा पर जर्मनी जा रहा जालंधर का युवक अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, मामला दर्ज

    You are currently viewing फर्जी वीजा पर जर्मनी जा रहा जालंधर का युवक अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, मामला दर्ज

    Jalandhar youth going to Germany on fake visa arrested from Amritsar airport, case registered

    फर्जी वीजा पर जर्मनी जा रहा जालंधर का युवक अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, मामला दर्ज

     

     अमृतसरः अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी वीजा के साथ जर्मनी जा रहे जालंधर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नकोदर के रहने वाले प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। जिसके बाद एयरपोर्ट पुलिस ने प्रभजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    बता दें कि इमिग्रेशन अधिकारी रंगैल सिंह ने आरोपी को पकड़ कार्रवाई शुरू की। रंगैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अमृतसर से जर्मनी जाने की तैयारी में था। फ्लाइट पकड़ने से पहले जब उसके डॉक्यूमेंट चेक किए गए तो पासपोर्ट पर लगा हुआ वीजा फेक पाया गया। फिलहाल आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि उसके पासपोर्ट पर यह फेक वीजा कहां से लगा, ताकि फेक वीजा तैयार करने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके।

  • फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से कई लोग हुए बेहाश, पुलिस ने सील किया पूरा इलाका, रेस्क्यू जारी

    You are currently viewing फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से कई लोग हुए बेहाश, पुलिस ने सील किया पूरा इलाका, रेस्क्यू जारी

    Many people fainted due to poisonous gas leaking in the factory, police sealed the entire area, rescue continues

    फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से कई लोग हुए बेहाश, पुलिस ने सील किया पूरा इलाका, रेस्क्यू जारी

     

     

    लुधियानाः लुधियाना के अधीन आते ग्यासपुरा इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में एकाएक ऑक्सीजन गैस लीक होने लगी। फैक्ट्री में गैस लीक होने के बाद वहां काम कर रहे तमाम मजदूर आनन-फानन में फैक्ट्री से बाहर भागने लगे। गैस रिसाव होने के कारण कई लोगों की हालत भी बिगड़ गई लेकिन समय रहते ही उन्हें रेस्क्यू किया गया।

    बताया जा रहा है कि यह हादसा फैक्ट्री में पाइप फटने के कारण हुआ। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है, ताकि किसी अन्य व्यक्ति पर इसका प्रभाव न पड़े। फैक्ट्री में एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। इसके साथ मौके पर जिला प्रशासन भी मौजूद है। फिलहाल हालात पर काबू पा लिया गया है।

  • भगत सिंह के जीवन पर आधारित नाटक के फांसी वाले सीन की रिहर्सल कर रहा था बच्चा, फंदे से लटक कर मौत

    भगत सिंह के जीवन पर आधारित नाटक के फांसी वाले सीन की रिहर्सल कर रहा था बच्चा, फंदे से लटक कर मौत

    चित्रदुर्ग (कर्नाटक) -यहां दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें 12 साल के बच्चे की माैत हो गई। बच्चा एक नाटक की रिहर्सल कर रहा था। मृतक बच्चे का नाम संजय गौड़ा था। संजय एसएलवी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। संजय के स्कूल में भगत सिंह की फांसी के एक सीन का प्ले किया जाना था। संजय को स्कूल में भगत सिंह का रोल करना था।

    जानकारी में आगे पता चला कि संजय घर में भगत सिंह को फांसी की प्रैक्टिस करता था। प्रैक्टिस के दौरान उसने स्टूल लगाकर फांसी का फंदा गले में डाल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चा घर में अकेला था। बच्चे संजय गौड़ा के माता-पिता नागराज और भाग्यलक्ष्मी एक भोजनालय चलाते हैं। उनका बेटा संजय सातवीं में पढ़ता था। जब रात करीब 9 बजे वे घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो बेटे को पंखे से लटका पाया।

  • इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    You are currently viewing इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

     

    अमृतसरः अमृतसर के हॉल बाजार में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हॉल बाजार के अंदर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आस-पास के लोगों ने आग की लपटों को देखकर इलेक्ट्रॉनिक गोदाम के मालिक और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। हालांकि आग कैसे लगी इस संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि प्लास्टिक व गत्ता अधिक होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग सुबह 6 बजे के करीब लगी थी उन्होंने आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में लगी थी। तीसरी मंजिल पर इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान, टीवी, कूलर, वाशिंग मशीन आदि रखे हुए थे। आग लगने से गोदाम के अंदर रखा करोड़ों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक ने बताया कि उसका गोदाम काफी बड़ा है और उसमें 100 से ज्यादा एसी और गीजर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे फोन आया और उन्हें पता चला कि गोदाम में आग लगी है और उन्होंने कहा कि आग की वजह से उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • श्री दरबार साहिब पहुंचे अमृतपाल सिंह का बड़ा बयान, कहा- 84 का समय काला नहीं बल्कि सुनहरा दौर था

    You are currently viewing श्री दरबार साहिब पहुंचे अमृतपाल सिंह का बड़ा बयान, कहा- 84 का समय काला नहीं बल्कि सुनहरा दौर था

    Amritpal Singh’s big statement reached Shri Darbar Sahib, said – the time of 84 was not a black but a golden period

    श्री दरबार साहिब पहुंचे अमृतपाल सिंह का बड़ा बयान, कहा- 84 का समय काला नहीं बल्कि सुनहरा दौर था

     

     

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से रविवार को श्री दरबार साहिब में अमृत संचार करवाया जा रहा है। इस अमृत संचार में इस साल ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख भाई अमृतपाल सिंह श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए। इस दौरान अमृतपाल सिंह ने नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वह बढ़-चढ़ कर अमृतपान करें। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब गुलाम है, उतनी देर तक वह पंजाब के लिए कुछ भी नहीं कर सकते। आगे बोलते उन्होंने कहा कि चाहे वह सिख है चाहे और गैर सिख है पंजाबियत की बात करेगा तो वह उसका साथ जरूर देंगे। अमृतपाल सिंह ने कहा कि वे अमृतपान करने के लिए लोगों को महीने में एक बार जरूर अपील करेंगे।

    साथ ही अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर से बड़ा बयान देते हुए कहा कि 84 का युग काला युग नहीं बल्कि यह हमारे लिए एक स्वर्ण युग था। उन्होंने कहा कि काल का दौर अब चल रहा है जिसमें नौजवानों का नुकसान हो रहा है और नौजवान चिट्टे की भेंट चढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि 1984 समय हमें शहादत मिली थी और शहादत मिलना हमारे लिए सम्मान की बात है, इसलिए 1984 के दौर को कभी भी काला दौर नहीं देना चाहिए।

    गौरतलब है कि भाई अमृतपाल सिंह पंजाब में युवाओं को अमृतपान करने के लिए कह रहे हैं और उन्होंने सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर अमृतपान लेने को कहा। वहीं आज भारी गिनती में अमृतपान करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है और एक बार फिर भाई अमृतपाल सिंह पंजाब को आजाद कराने की बात कर रहे हैं।

  • जालंधर में बेखौफ हुए चोर, प्रॉपटी डीलर की घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी चुराई, वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ हुए चोर, प्रॉपटी डीलर की घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी चुराई, वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

    Fearless thieves in Jalandhar stole Innova car parked outside property dealer’s house, incident caught on CCTV cameras

    जालंधर में बेखौफ हुए चोर, प्रॉपटी डीलर की घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी चुराई, वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं और आए दिन चारों और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे कर पुलिस के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार रात को बस्ती बावा खेल में उस वक्त सामने आया, जब चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी को चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    घटना की जानकारी देते गाड़ी के मालिक और संदीप कुमार ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी इनोवा को घर के पास ही एक खाली प्लाट में खड़ी करते रहे हैं। देर रात भी उन्होंने वहीं पर गाड़ी खड़ी की थी। सुबह देखा तो इनोवा वहां नहीं थी। उन्होंने अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि वह गाड़ी लेकर नहीं गया। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि आधी रात को कोई उनकी गाड़ी चुरा कर ले गया। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को शिकायत दी।

    उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने गाड़ी को तलाश करने के लिए कुछ भी नहीं किया। न तो उन्होंने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और न ही बस स्टैंड रेलवे स्टेशन या किसी पार्किंग स्थल को चेक किया। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने उनको गाड़ी जल्दी ढूंढ़कर वापस दिलवाने का आश्वासन दिया है।

  • पंजाब सरकार का आईएएस और आईपीएस अधिकारयों को तोहफा, जुलाई से मिलेगा 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पंजाब सरकार का आईएएस और आईपीएस अधिकारयों को तोहफा, जुलाई से मिलेगा 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता… पढ़ें पूरी खबर

    Punjab government’s gift to IAS and IPS officers, 38 percent dearness allowance will be available from July… read full news

    पंजाब सरकार का आईएएस और आईपीएस अधिकारयों को तोहफा, जुलाई से मिलेगा 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता… पढ़ें पूरी खबर

     

     

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आईएएसआई और आईपीएस अधिकारियों को तोहफा देते हुए 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी कर दिया है और जिसकी जुलाई माह से बकाया राशि भी जारी कर दी गई है। बता दें कि आईएएस व आईपीएस अधिकारियों को केन्द्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ता दिया जाता है। जैसे ही केन्द्र सरकार महंगाई भत्ते में वृद्धि करती है तो साथ में ही राज्य सरकार भी इनको महंगाई भत्ता दे देती है।

    जानकारी अनुसार इससे पहले उन्हें 34% महंगाई भत्ता मिलता था। इसे लेकर वित्त विभाग ने पत्र भी जारी कर दिया है। इन अधिकारियों को जुलाई माह से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की बकाया राशि भी जारी कर दी गई है। इन अधिकारियों को अक्तूबर का वेतन बढ़ा हुआ मिलेगा। दूसरा आईएएस व आईपीएस अधिकारियों पर केन्द्र की तर्ज पर 7वां वेतन आयोग लागू हो चुका है, लेकिन पंजाब के कर्मचारियों पर 6वां वेतन आयोग लागू हुआ है।

    जिक्रयोग्य है कि सरकार ने अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक मार्किट से 11,464 करोड़ रुपए का कर्जा लिया है, जोकि पिछले साल के मुकाबले 9% ज्यादा है। इसलिए सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाये को लेकर बाद में फैसला लेगी कि यह बकाया कैसे देना है। पीएसएस कैडर ऑफिसर एसोसिएशन, पंजाब सिविल सचिवालय के प्रधान मनजीत सिंह रंधावा ने मांग की है कि 2015 में तत्कालीन बादल सरकार ने अधिसूचना जारी की थी कि ऑल इंडिया सविर्सिज के अधिकारियों को भी महंगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों के साथ ही दिया जाएगा, लेकिन बाद में कैप्टन सरकार ने यह पत्र वापस ले लिया। उनकी मांग है कि ऑल इंडिया सविर्सिज को भी राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ ही महंगाई भत्ता व बकाया जारी किया जाए।

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिया सरकार को अल्टीमेटम , 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो छोड़ जाऊंगा देश… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला के पिता ने किया ऐलान, 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो छोड़ जाऊंगा देश… पढ़ें पूरी खबर

    Sidhu Musewala’s father announced, if justice is not given by November 25, I will leave the country… read full news

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिया सरकार को अल्टीमेटम , 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो छोड़ जाऊंगा देश… पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियानाः अपने बेटे के लिए इंसाफ की जंग लड़ रहे सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सरकार को 25 तक अल्टीमेटम देते हुए ऐलान किया है कि सरकार ने अगर उन्हें 25 नवंबर तक इंसाफ न दिलाया तो वह अपनी एफआईआर वापस लेकर देश को छोड़ जाएंगे। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को एक सभा के दौरान कहा कि मूसेवाला की हत्या हुए 5 महीने का समय हो चुका है, लेकिन सरकार से इंसाफ नहीं मिल रहा। मुझे कानून पर भरोसा था, इसी कारण अभी तक कहीं कोई धरना आदि नहीं दिया, लेकिन अब सरकार सुनवाई नहीं कर रही।

    पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मूसेवाला ने अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में रहने की बजाए अपने देश में रहने का फैसला किया था, लेकिन पंजाब में गैंगस्टरों ने जाल बुनने शुरू कर दिए और उसे शिकार बना लिया। बलकौर सिंह ने कहा कि यदि 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो वह बेटे शुभदीप मूसेवाला के कत्ल की एफआईआर डीजीपी से बात करके वापस ले लेंगे। जिस रास्ते पर मेरा बेटा गया मैं भी उसी रास्ते पर जाऊंगा।

    मूसेवाला के पिता ने कहा कि एनआईए भी अब उन लोगों को सम्मन कर रही है जो सिद्धू के हक में खड़े हैं। सिद्धू का मोबाइल, पिस्टल व अन्य सामान एनआईए के पास ही है जैसे मर्जी चैक करे। मूसेवाला का गैंगस्टरों के साथ कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन एजेंसियां उसका नाता गैंगस्टरों से जोड़ने पर तुली है। मूसेवाला एक शो का सवा करोड़ रुपए विदेश में लेता रहा है। वह चंद पैसों के लिए गैंगस्टरों के साथ क्यों रिश्ता रखेगा। सीआईए इंचार्ज गैंगस्टरों के साथ पार्टियां करता रहा है, लेकिन सरकार आंखें बंद करके बैठी हैं। वहीं, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कोई कलाकार खुलकर मूसेवाला के हक में नहीं आया, अगर कोई आया है तो सिर्फ 2 लड़कियां।

  • हिंदु नेता पर  जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी तोता गिरफ्तार…

    You are currently viewing किला मोहल्ला में गोलीकांड का मुख्य आरोपी तोता गिरफ्तार, हिंदु नेता पर किया था जानलेवा हमला

    Parrot, the main accused of the shooting in Qila Mohalla, was arrested, a deadly attack on the Hindu leader

    हिंदु नेता पर  जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी तोता गिरफ्तार…

     

     

    जालंधरः महानगर के अधीन पड़ते किला मोहल्ला में दिवाली की रात हिंदु नेता और उसके बेटे पर तेजाधार हथियारों से हमला करने के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले शिवम चौहान उर्फ तोता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तोता को जालंधर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जबकि तोता के पिता अजय चौहान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

    जानकारी अनुसार, तोता दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने रंगे हाथ काबू किया है। बताया जा रहा है कि तोता को दिल्ली से जालंधर लाया जा रहा है। गौरतलब है कि दीवाली वाली रात तोता ने जुआ खेलते समय शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष महाजन पर गोलियां चला दी थी। इतना ही नहीं सुभाष महाजन के बेटे दिनेश महाजन पर तेजधार हथियारों से हमला किया था।

    इस घटना में सुभाष महाजन और उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस पर पुलिस ने तोता और उसके साथियों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया था। लेकिन तोता वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने तोता की गिरफतार की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस तोता को गिरफ्तार कर दिल्ली से जालंधर ला रही है।