Many people fainted due to poisonous gas leaking in the factory, police sealed the entire area, rescue continues
फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से कई लोग हुए बेहाश, पुलिस ने सील किया पूरा इलाका, रेस्क्यू जारी
लुधियानाः लुधियाना के अधीन आते ग्यासपुरा इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में एकाएक ऑक्सीजन गैस लीक होने लगी। फैक्ट्री में गैस लीक होने के बाद वहां काम कर रहे तमाम मजदूर आनन-फानन में फैक्ट्री से बाहर भागने लगे। गैस रिसाव होने के कारण कई लोगों की हालत भी बिगड़ गई लेकिन समय रहते ही उन्हें रेस्क्यू किया गया।
बताया जा रहा है कि यह हादसा फैक्ट्री में पाइप फटने के कारण हुआ। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है, ताकि किसी अन्य व्यक्ति पर इसका प्रभाव न पड़े। फैक्ट्री में एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। इसके साथ मौके पर जिला प्रशासन भी मौजूद है। फिलहाल हालात पर काबू पा लिया गया है।








Leave a Reply