7 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन के बाद भोगपुर में छिपे 3 गैंगस्टरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता…

7 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन के बाद भोगपुर में छिपे 3 गैंगस्टरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता…

 

जालंधर: जालंधर के भोगपुर कस्बे के चक झंडू गांव में 3 गैंगस्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है और 7 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 3 गैंगस्टरों को काबू कर लिया गया है। बता दें इन गैंगस्टरों को काबू करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस सुबह से इलाके में ड्रोन के जरिए सर्च ऑपरेशन चला रही थी। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया था। जालंधर के पुलिस अधीक्षक सरबजीत सिंह बाहिया ने कहा कि तीन संदिग्धों को राउंड अप किया है। उन्होंने कहा कि अभी तीनों से पूछताछ की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *