वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में रहेंगे अब सलमान खान, लारेंस बिश्नोई की धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला

 वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में रहेंगे अब सलमान खान, लारेंस बिश्नोई की धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला

 

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। यह फैसला पिछले दिनों अभिनेता को मिली धमकी के बाद राज्य सरकार ने किया। उक्त जानकारी महाराष्ट्र पुलिस ने दी। दरअसल पिछले दिनों अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था।

अभिनेता अनुपम खेर, उद्योगपति अजय पीरामल और आनंद पीरामल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की सुरक्षा भी खतरे के मद्देनजर वाई प्लस श्रेणी की कर दी है। इसका मतलब है कि इनमें से प्रत्येक के साथ दो सशस्त्र सिपाही 24 घंटे तैनात रहेंगे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *