Category: PUNJAB

  • शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद हिंदू नेताओं को लेकर पंजाब पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, दी बुलेट प्रूफ जैकेट

    You are currently viewing शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद हिंदू नेताओं को लेकर पंजाब पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, दी बुलेट प्रूफ जैकेट

    After the murder of Shiv Sena leader Sudhir Suri, Punjab Police took a big step regarding Hindu leaders, gave bullet proof jacket

    शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद हिंदू नेताओं को लेकर पंजाब पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, दी बुलेट प्रूफ जैकेट

     

    लुधियानाः अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। दरअसल, हिंदू नेता की मौत के बाद पंजाब के कई अन्य नेताओं को लगातार अब कॉल या वाट्सएप मैसेज के जरिए धमकियां मिल रही है कि सूरी को मार दिया। अब तुम लोगों की बारी है। ऐसे में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसलिए जिन हिंदू नेताओं को ज्यादा खतरा नजर आ रहा है, उन हिंदू नेताओं को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है और उन्हे कहा गया है कि बाहर आते जाते समय जैकेट को पहन कर रखा जाए।

    मिली जानकारी अनुसार, रविवार शाम को पुलिस कमिश्नर की तरफ से कुछ हिंदू नेताओं को पुलिस लाइन में बुलाया गया था। जहां हिंदू नेता राजीव टंडन, योगेश बख्शी, अमित अरोड़ा, नीरज भारद्वाज और हरकिरत खुराना को बुलेटप्रूफ जैकेटे दी गई है। उल्लेखनीय है कि इन नेताओं को पहले ही पुलिस के सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं। अमित अरोड़ा ने पुलिस प्रशासन की पहल का स्वागत किया है और कहा कि इससे हिंदू नेताओं में असुरक्षा की भावना नहीं आएगी।

    गौरतलब है कि गोपाल मंदिर के बाहर खंडित मूर्तियों की बेअदबी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हिंदू नेता सुधीर सूरी की रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करने वाले संदीप सिंह उर्फ सन्नी ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने संदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसका पिस्तोल बरामद कर लिया था। बाद में जांच के दौरान पता चला कि संदीप कुछ दिन पहले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह से मुलाकात करके लौटा था। इसके बाद ही यह मामला काफी गर्मा गया था।

  • ब्रेकिंग न्यूजः शिअद ने किया बीबी जगीर कौर को किया शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, पढ़ें पूरी खबर..

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः शिअद ने किया बीबी जगीर कौर को किया शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, पढ़ें पूरी खबर..

    Breaking news: SAD expelled Bibi Jagir Kaur from Shiromani Akali Dal, read full news..

    ब्रेकिंग न्यूजः शिअद ने किया बीबी जगीर कौर को किया शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित, पढ़ें पूरी खबर..

     

    जालंधरः बीबी जगीर कौर के बागी तेवरों को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जगीर कौर अकाली दल से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक आज सिकंदर सिंह मलूका की प्रधानगी में हुई। जिसमें बीबी जगीर कौर आज 12 बजे तक समय दिया था परंतु बीबी जगीर कौर ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया जिसके चलते बीबी जगीर पर अनुशासनीय कमेटी ने कार्रवाई की है।

    बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जगीर कौर को 3 बार मौका दिया गया। उन्हें आज 12 बजे तक दफ्तर में आने के लिए आमंत्रित किया गया था। अकाली दल ने कल 2 बजे बठिंडा में अनुशासनात्मक एक्शन कमेटी की बैठक बुलाई थी। अकाली दल ने बीबी जगीर कौर को लेकर फाइल तैयार कर ली थी और पार्टी कार्रवाई के मूड में थी परंतु बीबी जगीर कौर को कल अनुशासनीय कमेटी ने एक और मौका दिया था।

    गौरतलब है कि बीबी जगीर कौर एसजीपीसी की प्रधान रह चुकी हैं। एसजीपीसी का 9 नवंबर को चुनाव है जिसे लेकर बीबी जगीर कौर के तीखे तेवर सामने आए थे और कल घोषणापत्र भी जारी किया था।

  • सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘वार’इस दिन होगा रिलीज, सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जानकारी

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘वार’इस दिन होगा रिलीज, सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जानकारी

    Sidhu Musewala’s new song ‘War’ will be released on this day, information given on social media account

    सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘वार’इस दिन होगा रिलीज, सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जानकारी

     

     मानसाः दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनका दूसरा गाना गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन रिलीज होने जा रहा है। इसकी जानकारी सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट के अनुसार, इस गीत का टाइटल ‘वार’ रखा गया है। जिसे 8 नवंबर को गुरू नानक देव जी के पर्काश पर्व पर अरदास के बाद दोपहर 10 बजे रिलीज किया जाएगा।

    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद यह दूसरा गीत है, जो रिलीज होने जा रहा है। यह उन गीतों में से एक गीत है, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला ने गाया तो जरूर, लेकिन रिलीज करने से पहले ही उनका कत्ल कर दिया गया। यह गीत असल में भी एक ‘वार’ है, जिसे उन्होंने पंजाब के वीर नायक हरि सिंह नलवा के लिए गाया था।

    गौरतलब है कि सरदार हरि सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे। महान लड़ाके हरि सिंह नलवा ने पठानों के विरुद्ध कई युद्धों का नेतृत्व किया और महाराजा रणजीत सिंह को जीत दिलाई। हरि सिंह नलवा को भारत के श्रेष्ठ योद्धाओं में जगह दी जाती है। हरि सिंह नलवा एक बार महाराजा रणजीत सिंह के साथ शिकार पर थे। इस दौरान उनका सामना शेर से हो गया, लेकिन हरि सिंह नलवा ने मुकाबला करते हुए शेर का जबड़ा हाथों से ही चीर दिया था।

  • कड़ी सुरक्षा के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम संस्कार में उमड़ा समर्थकों का हुजूम, ‘सूरी अमर’ रहे के गूंज रहे नारे

    You are currently viewing कड़ी सुरक्षा के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू, उमड़ा समर्थकों का हुजूम, ‘सूरी अमर’ रहे के गूंज रहे नारे

    Shiv Sena leader Sudhir Suri’s last journey begins amid tight security, supporters gathered, slogans of ‘Suri Amar Rahe Rahe’ resonated

    कड़ी सुरक्षा के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम संस्कार में उमड़ा समर्थकों का हुजूम, ‘सूरी अमर’ रहे के गूंज रहे नारे

     

     

     अमृतसरः अमृतसर में रविवार को शिवसेना नेता सुधीर सूरी का भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुधीर सूरी के घर से लेकर दुर्गियाना मंदिर तक पुलिस बल तैनात किया गया है। इस समय इलाके में दुख की लहर नजर आ रही है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने शव यात्रा में शामिल होने वाले हिंदू नेताओं को नजरबंद कर दिया था। इस पर सूरी का परिवार भड़क गया। परिवार ने ऐलान किया था कि जब तक इन हिंदू नेताओं को नहीं छोड़ेंगे, तब तक वह शव यात्रा नहीं निकालेंगे। इसके बाद पुलिस ने हिंदू नेताओं को छोड़ दिया।

    जानकारी अनुसार, शिवसेना नेता सुधीर सुरी ने घर के आगे एक साईं जी का मंदिर बनाया गया था जहां उनका पार्थिव शरीर लाया गया और इसके बाद अंतिम रस्में पूरी की गई। सुधीर सूरी की मां अपने बेटे की शव यात्रा के साथ रोते हुए नजर आई। इस दौरान भारी संख्या में शिव सेना नेता के समर्थकों द्वारा ‘सूरी अमर’ रहे के नारे लगाए जा रहे हैं। सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा दुर्गियाना मंदिर नजदीक शिवपुरी श्मशानघाट तक थोड़ी देर में पहुंचेगी।

    गौरतलब है कि देर रात जिला प्रशासन की तरफ से मांगें मानने का आश्वासन देने के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए माना था। पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया गया और रूट डायर्वट किए गए हैं। शिव सेना सुधीर सूरी के समर्थक, परिवार शव यात्रा के साथ पैदल चलते हुए नजर आ रहे हैं साथ में पुलिस मुलाजिम सड़क की दोनों ओर तैनात है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। लोग भी अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में समर्थकों का हुजूम सुधीर सूरी को अंतिम विदाई देने पहुंचा है।

  • अमृतसर में हुए सुधीर सूरी की हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा..

    अमृतसर में हुए सुधीर सूरी की हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा..

     

    अमृतसर : अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी को आज दोपहर अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के अभी तक के बयानों, उसकी गाड़ी से मिली फोटोस्टेट आदि के आधार पर रिमांड की मांग की थी। इस पहले कनाडा में बैठे भगोड़े गैंगस्टर लखबीर लांडा ने सोशल मीडिया पर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी ली। वहीं, पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।सुधीर सूरी के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। सूरी को कुल 4 गोलियां लगी। जिनमें 3 गोलियां उनके शरीर में लगी थी। चौथी कंधे से आर-पार हो गई। परिवार अब अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गया है। उनकी मांग है कि सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाए। इस मामले की CBI जांच कराई जाए। इसके अलावा अमृतसर नॉर्थ के ACP और 2 SHO को सस्पेंड किया जाए। परिवार की इन मांगों पर अभी सरकार या प्रशासन से कोई जवाब नहीं आया है। वहीं सूरी के बेटे माणिक ने कहा कि आज सुबह उसे भी धमकी भरा फोन आया है। कल पिता को भी थ्रेट कॉल आई थी।

    पुलिस प्रशासन सूरी परिवार के बीच काफी देर चली बैठक के बाद परिवार की बातें मानने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सहमति बन गई जिसके बाद परिवार के लोगों ने रविवार 12:00 बजे अंतिम संस्कार का समय तय किया।

  • Amritsar : घटनास्थल पर पहुंच फॉरेंसिक टीम ने सुधीर सूरी हत्‍या मामले में शुरू की जांच , सिख नेता अमृतपाल सिंह किये गये नजरबंद

    Amritsar : घटनास्थल पर पहुंच फॉरेंसिक टीम ने सुधीर सूरी हत्‍या मामले में शुरू की जांच , सिख नेता अमृतपाल सिंह किये गये नजरबंद

     

    घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
    फॉरेंसिक टीम शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्‍थल का मुआयना किया। पता चला है कुछ देर बाद पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारियों के साथ एनआइए की टीम की बैठक होगी।

    अमृतसर- अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकों लेकर शिवसेना समर्थकों की तरफ से कई जगह पर विरोध किया जा रहा है। हत्‍या के मामले की जांच फॉरेंसिक टीम ने भी शुरू ही है। पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह सन्‍नी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ सिख नेता भाई अमृतपाल सिंह खालसा को मोगा जिले के एक गांव में एक घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।

    अमृतपाल सिंह खालसा नजरबंद, जालंधर कार्यकर्म में होना था शामिल
    सिख नेता भाई अमृतपाल सिंह खालसा को मोगा जिले के एक गांव में एक घर पर पुलिस ने नजरबंद किया गया है। आरोपित संदीप सिंह सन्‍नी के अमृतपाल के संपर्क में होने की बात सामने आई थी। घर के बाहर भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात है। भाई अमृतपाल सिंह खालसा को पुलिस ने गांव सिंघावाला गुरुद्वारा भाई सेवा सिंह के पास एक घर में नजरबंद किया है ताकि वह जालंधर कार्यक्रम में शामिल न हो सकें।

    गैंगस्‍टर लखबीर सिंह लंडा ने ली हत्‍या की जिम्‍मेदारी
    कनाडा में रह रहे कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने सुधीर सूरी हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। लखबीर सिंह इस समय कनाडा में बैठकर पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरमिंदर सिंह रिंदा के साथ पंजाब में आतंक का नेटवर्क चला रहा है।

    रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सुधीर सूरी के परिवार और प्रशासन के बीच हुई बैठक के दौरान शर्ते जाने के बाद रविवार 12:00 अंतिम संस्कार के लिए सहमति बन गई है परिवार ने रविवार को 12:00 बजे संस्कार करने का समय निर्धारित किया है

  • सुधीर सूरी मर्डर केस के बाद सतर्क हुई केंद्रीय एजेंसियां जांच के लिए पहुंची…

    सुधीर सूरी मर्डर केस के बाद सतर्क हुई केंद्रीय एजेंसियां जांच के लिए पहुंची…

     

    अमृतसर : शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी के मर्डर का मामला तेजी से गंभीर रुख लेता जा रहा है। नइ मामले में अब सेंट्रल एजेंसियों की एंट्री हो गई है। आज दिल्ली से सेंट्रल एजेंसियों के बड़े अधिकारी अमृतसर पहुंचे हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारी सुधीर सूरी के मर्डर के आरोपी सन्दीप सिंह उर्फ सन्नी से पूछताछ करेंगे।

    वहीं शिवसेना (टकसाली) ने आज पूरे राज्य में बंद की अपील की है। इसे देखते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी बीच अमृतसर में माहौल तनापवूर्ण बना हुआ है। सूरी के समर्थकों ने आज पंजाब बंद की कॉल दी थी। जिसके बाद जबरन बाजार बंद कराए गए। इस दौरान पुलिस भी वहां तैनात रही।

    वहीं सुधीर सूरी के पोस्टमार्टम के लिए परिवार ने 4 मांगे रखी हैं। इनमें सूरी को शहीद का दर्जा देने, हत्याकांड की CBI जांच, एसीपी नॉर्थ और 2 SHO को सस्पेंड किया जाए।

  • जालंधर में हिंदू संगठनों ने नगर कीर्तन के चलते वापस ली बंद की काल, बोले- बीएमसी चौक पर किया जाएगा थोड़ी देर प्रदर्शन

    You are currently viewing जालंधर में हिंदू संगठनों ने नगर कीर्तन के चलते वापस ली बंद की काल, बोले- बीएमसी चौक पर किया जाएगा थोड़ी देर प्रदर्शन

    In Jalandhar, Hindu organizations called off bandh due to Nagar Kirtan, said – there will be a demonstration at BMC Chowk for a while

    जालंधर में हिंदू संगठनों ने नगर कीर्तन के चलते वापस ली बंद की काल, बोले- बीएमसी चौक पर किया जाएगा थोड़ी देर प्रदर्शन

     

     

    जालंधर: अमृतसर में हिंदू नेता की गोलियां मारकर की गई हत्या के विरोध में जालंधर के हिंदू संगठनों द्वारा की गई बंद की काल को स्थगित कर दिया है। जिक्रयोग्य है कि आज महानगर में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। वहीं हिंदू नेता का कहना है कि वह जालंधर के बीएमसी चौक पर थोड़ी देर के लिए प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रशासन ने शहर में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है।

    इस संबंधी जानकारी देके हुए शिव सेना हिंद के प्रधान ईशान शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू संगठन अमृतसर में है इसलिए अमृतसर बंद है। जालंधर में बी.एम.सी. चौक में थोड़ी देर में प्रदर्शन किया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि शुक्रवार को हिंदू नेता सुधीर सूरी की कल अमृतसर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके चलते रोष में आई शिव सेना ने आज पंजाब बंद की कॉल दी थी परंतु जालंधर में पंजाब बंद की कॉल को स्थगित किया गया है।

    आपको बता दें कि जालंधर में अभी ऐसा कुछ नहीं है। जालंधर में श्री गुरु नानक प्रकाश पर्व पर आज नगर कीर्तन निकल रहा है जिसके चलते फिलहाल बंद की कॉल को स्थगित कर दिया गया है लेकिन जालंधर में बी.एम.सी. चौक में थोड़ी देर में प्रदर्शन किया जाएगा।

  • लखबीर लंडा हरिके ने ली सुधीर सूरी के कत्ल की जिम्मेदारी, Social Media पर पोस्ट डाल कर किया खुलासा; हिंदू संगठनों का आज पंजाब बंद

     लखबीर लंडा हरिके ने ली सुधीर सूरी के कत्ल की जिम्मेदारी, Social Media पर पोस्ट डाल कर किया खुलासा; हिंदू संगठनों का आज पंजाब बंद

     

    अमृतसर : हिंदू नेता व शिवसेना टकसाली के अध्यक्ष सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर लंडा हरीके ने ली है। लखबीर के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई है जिसमें कहा गया कि सूरी का कत्ल हमारे भाईयों ने किया है।

    लंडा ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज जो सुधीर सूरी का कत्ल हुआ वो उनके भाइयों ने किया है। उसने किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने वालों को भी चेतावनी दी है कि उनका हाल भी ऐसा ही होगा। उसने लिखा कि उनकी बारी भी आएगी। सिक्योरिटी लेकर उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि वे बच जाएंगे। उसने आगे लिखा कि जो भी उनके साथ खड़े हैं वह मरते दम तक उनका साथ निभाएंगे। अंत में पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अभी तो सिर्फ शुरूआत हुई है।

    इस संबंध में जिले के एस.पी. विशालजीत सिंह का कहना है कि तरनतारन जिला निवासी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा द्वारा सोशल मीडिया पर मिले इस पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह नकली भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि लंडा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    वहीं सूरी की हत्या के बाद हिंदू संगठनों व परिवार ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है।

  • पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने लोगों को सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से सावधान रहने के लिए कहा

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने लोगों को सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से सावधान रहने के लिए कहा

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने लोगों को सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से सावधान रहने के लिए कहा

    शिवसेना नेता सुधीर सूरी हत्याकांड के बाद पंजाब पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा ,चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात

    पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील,कहा सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानों से रहे सावधान

    MBD WEB NEWS : अमृतसर में हुए शिवसेना नेता सूरी हत्याकांड के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब के लोगों को अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए जनता को सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि पंजाब के माहौल को शांत रखा जा सके। क्योंकि ऐसे मामलों में लोग भड़काऊ बातें बोल कर माहौल खराब कर सकते हैं इसलिए पंजाब पुलिस ने हर तरफ पुलिस बल तैनात कर चौकसी बरतनी शुरू कर दी है

    गौरव यादव ने बताया की हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
    कल वह खुद अमृतसर आ कर मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।