लखबीर लंडा हरिके ने ली सुधीर सूरी के कत्ल की जिम्मेदारी, Social Media पर पोस्ट डाल कर किया खुलासा; हिंदू संगठनों का आज पंजाब बंद
अमृतसर : हिंदू नेता व शिवसेना टकसाली के अध्यक्ष सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर लंडा हरीके ने ली है। लखबीर के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई है जिसमें कहा गया कि सूरी का कत्ल हमारे भाईयों ने किया है।
लंडा ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज जो सुधीर सूरी का कत्ल हुआ वो उनके भाइयों ने किया है। उसने किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने वालों को भी चेतावनी दी है कि उनका हाल भी ऐसा ही होगा। उसने लिखा कि उनकी बारी भी आएगी। सिक्योरिटी लेकर उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि वे बच जाएंगे। उसने आगे लिखा कि जो भी उनके साथ खड़े हैं वह मरते दम तक उनका साथ निभाएंगे। अंत में पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अभी तो सिर्फ शुरूआत हुई है।
इस संबंध में जिले के एस.पी. विशालजीत सिंह का कहना है कि तरनतारन जिला निवासी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा द्वारा सोशल मीडिया पर मिले इस पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह नकली भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि लंडा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं सूरी की हत्या के बाद हिंदू संगठनों व परिवार ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है।









Leave a Reply