Category: PUNJAB

  • पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान मोगा के कालेज में भिड़े छात्र, चले ईंट-पत्थर, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

    पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान मोगा के कालेज में भिड़े छात्र, चले ईंट-पत्थर, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

     

    मोगा- टी20 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेला गया मैच भले ही इंग्लैंड ने जीत लिया। लेकिन इस मैच के दौरान एक कालेज में छात्र आपस में भिड़ गए। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब गांव घल कलां में स्थित लाला लाजपत राय पालिटेक्निक कालेज में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई।

    दरअसल, उत्तर प्रदेश और बिहार के छात्र इंग्लैंड तो जम्मू-कश्मीर के छात्र पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे। मैच में पाकिस्तान की हार पर दोनों गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए। उनमें पहले हाथापाई हुई और फिर लात-घूसे चले। देखते ही देखते उनके बीच ईंट और पत्थर चलने लगे। कालेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा है। इस घटना में कई छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें मोगा के सिविल अस्पताल लाया गया है। फिलहाल अब स्थिती पर काबू पा लिया गया है।

  • पंजाब में बढ़ते गन कल्चर के खिलाफ मान सरकार ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, अब तक जारी सभी हथियार लाइसेंस की होगी समीक्षा

    पंजाब में बढ़ते गन कल्चर के खिलाफ मान सरकार ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, अब तक जारी सभी हथियार लाइसेंस की होगी समीक्षा

     

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन कल्चर को खत्म करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.  दिशा निर्देशों के मुताबिक हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन (सोशल मीडिया पर प्रदर्शन सहित) सख्त तौर पर वर्जित होगा.

    पंजाब में गन कल्चर के बढ़ते प्रभाव को लेकर राज्य सरकार सख्त हो गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन कल्चर को खत्म करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. सीएम के निर्देश के मुताबिक अब तक जारी सभी हथियारों के लाइसेंस की अगले 3 महीनों के भीतर पूरी समीक्षा की जाएगी. कोई नया हथियार लाइसेंस तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक कि डीसी व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट न हो कि ऐसा करने के लिए असाधारण आधार मौजूद हैं.

    और क्या कहते हैं सरकार के आदेश

    -दिशानिर्देशों के मुताबिक हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन (सोशल मीडिया पर प्रदर्शन सहित) सख्त तौर पर वर्जित होगा. आने वाले दिनों में अलग-अलग इलाकों में रैंडम चेकिंग की जाएगी.

    -हथियारों या हिंसा का महिमामंडन करने वाले गाने वर्जित होंगे. किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    -हथियारों का जल्दबाजी या लापरवाह उपयोग या जश्न की फायरिंग में उपयोग जिससे मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाए, एक दंडनीय अपराध होगा. उल्लंघन करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

    विपक्ष दलों ने उठाया सवाल
    बता दें पंजाब में गन कल्चर को लेकर विपक्षी दल भी सवाल उठाने लगे हैं. पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने युवाओं, विशेषकर नाबालिगों में बंदूक की संस्कृति के बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ आने और इस खतरनाक प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने का आह्वान किया. यह कहते हुए कि अपराध में युवाओं की संलिप्तता की जांच करने की तत्काल आवश्यकता है, भाजपा नेता ने कहा कि पहले मूसेवाला की हत्या और अब कोटकपूरा में एक डेरा अनुयायी पर घातक हमले में उनकी भूमिका सामने आई है.

  • मेडिकल स्टोर संचालक से नशीली गोलियों के साथ पकड़ा, एक करोड़ की ड्रग मनी भी हुई बरामद

     मेडिकल स्टोर संचालक से नशीली गोलियों के साथ पकड़ा, एक करोड़ की ड्रग मनी भी हुई बरामद

     

    फगवाड़ा- पंजाब में फगवाड़ा पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को 2050 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया और बाद में उससे एक करोड़ रुपये की ‘ड्रग मनी’ भी बरामद की।

    पुलिस उपाधीक्षक जसप्रीत सिंह ने रविवार को बताया कि शहर थाना प्रभारी अमनदीप नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परमजीत सिंह पम्मा उर्फ डॉक्टर मेहमी, जो फगवाड़ा के गुरू नानक नगर में रहता है और मधली गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है, को दाना मंडी के पास नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा पर कहीं से आते हुए संदेह के आधार पर पकड़ा। पुलिस के अनुसार परमजीत के पास से गोलियां बरामद हुईं और बाद में पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सात वर्षों से यह काम कर रहा है और काफी पैसा कमा चुका है। पुलिस ने उसके घर से एक करोड़ एक लाख चौबीस हजार रुपये जब्त किये। बाद में आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

  • पंजाब; माहौल खराब करने की साजिश, राधास्वामी डेरे की दीवार पर लिखे देश विरोधी नारे

    पंजाब; माहौल खराब करने की साजिश, राधास्वामी डेरे की दीवार पर लिखे देश विरोधी नारे

     

    फिरोजपुर : पंजाब में एक बार फिर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। फिरोजपुर में राधा स्वामी डेरे की दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे गए हैं। इस संबंध में विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है।

    डेरे को लेकर आतंकी पन्नू की यह दूसरी वीडियो है। इससे पहले आतंकी पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्यास स्थित डेरा राधा स्वामी में आने से पहले वीडियो को जारी किया था। जिसमें पन्नू ने डेरा मुखी को प्रधानमंत्री से ना मिलने की नसीहत दी थी

  • दर्दनाक हादसा; अवैध रेत भर कर जा रहे वाहन ने बाइक को मारी टक्कर- परिवार के 4 लोगों की मौत

    दर्दनाक हादसा; अवैध रेत भर कर जा रहे वाहन ने बाइक को मारी टक्कर- परिवार के 4 लोगों की मौत

     

    अमृतसर : अमृतसर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार अवैध तरीके से रेत ले जा रहे वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें पति-पत्नी और एक बेटे व बेटी की मौत हो गई। इस घटना में पूरा परिवार ही बिखर गया। हादसे से दो बच्चियां अनाथ हो गईं। घटना अमृतसर के अजनाला के अंतर्गत आते गांव सरंगदेव की है।

    थाना अजनाला की एसएचओ सुपिंदर कौर ने जानकारी दी कि फिलहाल शवों को अजनाला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अगर यहां अवैध माइनिंग हो रही है तो उसकी भी जांच की जाएगी।

    वहीं मृतक के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुरजीत सिंह हलवाई का काम करता है। बीती रात गांव भिंडियां में उसके साले की शादी थी। शादी से रात के समय वह, पत्नी व दो बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव सरंगदेव स्थित घर की तरफ आ रहे थे।

    उनके गांव में अवैध रेत का कारोबार चलता है। रेत लाद कर भारी वाहन तेजी से निकलते हैं। बीती रात भी रेत लेकर निकली बोलेरो कार ने उनके भाई के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में सुरजीत के अलावा उसकी पत्नी संतोख कौर, सोनू और प्रीत की मौत हो गई।

    दो बेटियों हो गई अनाथ कुलदीप ने बताया कि सुरजीत की तीन बेटियां व एक बेटा था। अरदासों के बाद उसे तीन बेटियों के बाद बेटा मिला था। घटना में बेटे व छोटी बेटी की भी मौत हो गई। अब घर पर दो ही बेटियां 7 साल की कुलविंदर व 9 साल की सुखविंदर कौर ही बची हैं।

  • पंजाब सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले फेरबदल, 33 अधिकारियों के लिए जारी हुई सूची…

    पंजाब सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले , 33 अधिकारियों के लिए जारी हुई सूची…

    चंडीगढ़- पंजाब में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। 33 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है। नीचे दी गई लिस्ट में आप जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनके नाम देख सकते है।

  • डेरा प्रेमी के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, बिना शर्त परिवार ने की हां

    डेरा प्रेमी के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, बिना शर्त परिवार ने की हां

     

    फरीदकोट -कल सुबह कत्ल किए डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार के अंतिम संस्कार को लेकर सहमति बन गई है। परिवार बिना किसी शर्त के अंतिम संस्कार के लिए सहमति जताई है। बता दें कि सुबह अंतिम संस्कार को लेकर संशय बना रहा। उल्लेखनीय है कि पहले सुबह आइजी प्रदीप कुमार यादव डेरे के नाम चर्चा घर में पहुंचे थे और पारिवारिक सदस्यों व कमेटी सदस्य हरचरण सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों के साथ मुलाकात की थी। उपरांत नाम चर्चा घर में ही हरचरण सिंह की अगुवाई में अन्य कमेटी सदस्यों व पारिवारिक सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसके खत्म होने पर हरचरण सिंह ने बताया कि परिवार द्वारा उन्हें पूर्ण इंसाफ देने की मांग रखी गई है।

  • लुधियाना में एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, डिप्रेशन की वजह से उठाया कदम… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing लुधियाना में एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, डिप्रेशन की वजह से उठाया कदम… पढ़ें पूरी खबर

    ASI commits suicide by shooting himself in Ludhiana, steps taken due to depression… read full news

    लुधियाना में एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, डिप्रेशन की वजह से उठाया कदम… पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते सराभा नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, थाने के पास ही स्थित एक कमरे में एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता सुबह चला जब साथी कर्मचारी उसके कमरे में गए तो वहां एएसआई का शव पड़ा देखा, जिसके बाद संबंधित थाने को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त एएसआई कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मनोहर लाल डिप्रेशन में थे। डिप्रेशन की क्या वजह है या किस बात की टेंशन दिमाग में थी, इस पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जानकारी अनुसार मृतक एएसआई की पहचान मनोहर लाल के रूप में हुई है तथा वह बीते जून माह से ही थाना सराभा नगर में मालखाना के मुंशी के रूप में तैनात था।

  • बड़ी खबर; सुधीर सूरी हत्या कर हिंदू-सिखों के बीच दंगे करवाना चाहती है पाकिस्तानी एजेंसी, कनाडा तक जुड़े तार

    बड़ी खबर; सुधीर सूरी हत्या कर हिंदू-सिखों के बीच दंगे करवाना चाहती है पाकिस्तानी एजेंसी, कनाडा तक जुड़े तार

     

    पंजाब में सुधीर सूरी की हत्या के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से लेकर कनाडा में रह रहे खालिस्तानी समर्थकों तक का हाथ.

    सुधीर सूरी हत्या: हिंदू-सिखों के बीच दंगे करवाना चाहती है पाकिस्तानी एजेंसी, कनाडा तक जुड़े तार

    शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्‍या.

    पंजाब के अमृतसर में हुए शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस हत्या के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हाथ था. दरअसल पाकिस्तान इस हत्या के बाद खालिस्तान के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीयर स्तर पर उठाना चाहता है. इसके पीछे की साजिश हिंदू और सिखों के बीच तनाव पैदा करना था. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने पंजाब में हिंदू नेताओं को मरवाकर दंगे कराने की साजिश रची थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईएसआई से पहले से ही हरविंदर सिंह रिन्दा कॉन्टैक्ट में था. इसकी मदद से पंजाब में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है.

    बता दें कि हिंदू वादी नेता सुधीर सूरी की कुछ दिनों पहले अमृतसर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सरेआम गोलियां मारकर हत्या की गई थी. इस मामले में पुलिस ने स्थानीय युवक को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया था. उसी से पूछताछ में लगातार कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में पहले जानकारी आई थी कि कट्टरपंधी विचारधारा के चलते युवक ने यह कदम उठाया है. इस हत्या से सबक लेकर पुलिस अब उन हिंदूवादी नेताओं की लिस्ट तैयार कर रही है जो कि आतंकियों के निशाने पर हैं. उनकी सुरक्षा और बढ़ाई जा रही है.

    पाकिस्तान से लेकर खालिस्तान तक जुड़े तार

    इस साजिश के तार सिर्फ पाकिस्तान तक ही नहीं बल्कि भारत विरोधीं संगठन जो कि कनाडा में पल रहे है उन तक से जुड़े हुए हैं. पंजाब में माहौल खराब करने की साजिश को भारत की खुफिया एजेंसियों ने डी-कोट किया है. इस साजिश में खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा का नाम भी सामने आ रहा है. जांच एजेंसी को यह शक है कि इस हमले के पीछे लांडा का हाथ भी हो सकता है. इस पूरे मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है. इसमें 1981 प्लेन हाइजैक के आरोपी रहे खालिस्तानी गजिंदर सिंह की भूमिका की तफ्तीश भी की जा रही है.