Category: PUNJAB

  • सख्त हुई सरकार; अब सोशल मीडिया में नहीं डाल सकेंगे हथियारों के साथ पोस्ट, प्रशासन ने लगाई हथियारों के प्रदर्शन पर पाबंदी… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing अब सोशल मीडिया में नहीं डाल सकेंगे हथियारों के साथ पोस्ट, प्रशासन ने लगाई हथियारों के प्रदर्शन पर पाबंदी… पढ़ें पूरी खबर

    Now posts with weapons will not be able to be posted on social media, the administration has banned the display of weapons… read full news

    सख्त हुई सरकार; अब सोशल मीडिया में नहीं डाल सकेंगे हथियारों के साथ पोस्ट, प्रशासन ने लगाई हथियारों के प्रदर्शन पर पाबंदी… पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः जी हां अगर आपको भी सोशल मीडिया में हथियारों के साथ पोस्ट करने का शौक है तो ये आपके लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकता है और आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। पंजाब में लगातार लोगों के बीच बढ़ रहे हथियारों के चलन और आए दिन हो रही वारदातों के बाद अब पंजाब सरकार हथियारों पर पाबंदी के लिए कड़े कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत अब सरकार के आदेश के बाद प्रशासन ने जिलाभर में हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।

    इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने धारा 144 के तहत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आदेश दिए हैं कि जिले में कोई भी हथियारों का प्रदर्शन नहीं करेगा। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि न कोई सार्वजनिक रूप से फिजिकल प्रदर्शन करेगा और न ही कोई सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करके हथियारों का प्रदर्शन करेगा और न ही हिंसा दिखाते हुए पंजाबी गानों को दिखाएगा।

    डीसी ने कहा कि हिंसा को प्रदर्शित करते पंजाबी गानों का भी किसी सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार भी प्रतिबंधित रहेगा। भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाली भाषणबाजी, विवाह शादियों में झूठी शान के लिए हथियार दिखाने वहां पर फायरिंग करने पर भी पाबंदी लगाई गई है। यदि किसी ने भी आदेशों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस रद कर हथियार जब्त कर लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने इंसानों से लेकर जानवरों, पक्षियों तक का खून पीने वाली खतरनाक चाइनीज डोर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। डीसी जसप्रीत सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि जिलाभर में चाइनीज डोर के बेचने और इससे इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश 31 जनवरी 2023 तक लागू रहेंगे।

  • म्यूजिक इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, पंजाबी गायक नछत्तर गिल की पत्नी का निधन, कई दिनों से थी बीमार

    You are currently viewing म्यूजिक इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, पंजाबी गायक नछत्तर गिल की पत्नी का निधन, कई दिनों से थी बीमार

    A wave of mourning spread in the music industry, Punjabi singer Nachhatar Gill’s wife passed away, was ill for several days

    म्यूजिक इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, पंजाबी गायक नछत्तर गिल की पत्नी का निधन, कई दिनों से थी बीमार

     

    फगवाड़ाः पंजाब के मशहूर गायक नछत्तर गिल की पत्नी दलविंदर कौर का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 48 साल की थी। बताया जा रहा है कि दलविंदर कौर कुछ दिन से बीमार चल रही थी और उनका इलाज भी जारी था, लेकिन आज उनके अचानक देहांत से गायक नछत्तर गिल व उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज दोपहर को बंगा रोड श्मशान घाट फगवाड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    बता दें कि अभी दो दिनों पहले ही नच्छत्तर गिल की बेटी की शादी हुई थी और कल यानि 17 नवंबर को उनके बेटे की शादी होनी थी। लेकिन इस बीच पत्नी की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है। गायक एवं लेखक नछत्तर गिल की पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है। उनकी धर्मपत्नी दलविंदर कौर के निधन से जानकारों और पूरी पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

  • पंजाब सरकार का ऐलान, 26 जनवरी से शुरू होंगे 500 नए मोहल्ला क्लीनिक

    You are currently viewing पंजाब सरकार का ऐलान, 26 जनवरी से शुरू होंगे 500 नए मोहल्ला क्लीनिक

    Punjab government announced, 500 new mohalla clinics will start from January 26

    पंजाब सरकार का ऐलान, 26 जनवरी से शुरू होंगे 500 नए मोहल्ला क्लीनिक

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब की मान सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया है यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। सरकार और 500 और मोहल्ला क्लीनिक खोलने जा रही है। इसके लिए ग्रामीण व शहरी प्राइमरी हेल्थ सेंटरों को आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किया जाएगा। 26 जनवरी 2023 को मोहल्ला क्लीनिकों की शुरूआत की जाएगी। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2022 में खुले आम आदमी क्लीनिक से संबंधित सरकारी आंकड़ों के अनुसार 100 आम आदमी क्लीनिकों में रोजाना 7 हजार से अधिक रोगी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। वर्तमान में यह क्लिनिक 100 प्रकार की दवाएं और 41 बुनियादी लैब टेस्ट सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

    जिक्रयोग्य है कि पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने उन 521 पीएचसी की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किए जाने पर विचार किया जा रहा है। यह क्लीनिक 26 जनवरी 2023 को शुरू कर दिए जाएंगे। इस स्कीम के अनुसार यह क्लीनिक राज्य के गांवों और कस्बों में स्थित पीएचसी के पहले से मौजूद भवनों में खोले जाएंगे। यहां नए उपकरणों और बुनियादी ढांचे के साथ इन इमारतों को अपग्रेड किया जाएगा।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार, सबसे अधिक 44 क्लीनिक अमृतसर जिले में खोले जाने हैं। इसके बाद लुधियाना में 47, पटियाला में 40, जालंधर में 37, होशियारपुर और गुरदासपुर में 33-33, बठिंडा में 24, संगरूर 26, फाजिल्का 22, फिरोजपुर, एसएएस नगर और मुक्तसर 19-19 क्लीनिक खोले जाएंगे। वहीं, केंद्र सरकार ने एमबीबीएस डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा संचालित आम आदमी क्लीनिकों की सराहना की थी। आम आदमी क्लीनिक में विभिन्न लैब टेस्ट और निशुल्क दवाओं की उपलब्धता से रोगियों को राहत मिलने सहित ओपीडी में योगदान देने की बात कही गई थी।

  • युद्ध मे एक कदम और आगे बड़ा रूस; पोलैंड पर हमले के बाद भड़क उठा NATO- पोलिश सेना को किया अलर्ट

    युद्ध मे एक कदम और आगे बड़ा रूस; पोलैंड पर हमले के बाद भड़क उठा NATO- पोलिश सेना को किया अलर्ट

    मॉस्को : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अब नाटो देशों के शामिल होने और ऐसा होने पर तीसरा विश्वयुद्ध छिड़ने का खतरा और बढ़ गया है। दरअसल, नाटो के सदस्य पोलैंड ने दावा किया है कि उसके प्रेजेवोदो गांव में रूस की दो मिसाइलें गिरीं। इनसे 2 लोगों की मौत हुई। पोलैंड की सरकार ने बताया कि संकट की हालत को देखते हुए आपातकालीन बैठक की गई। वहीं, हंगरी के पीएम ने रक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। वहीं नाटो भी अब भटक गया है और आपातकालीन बैठक के बाद पोलिश सेना को अलर्ट मोड पर रहने रो कह दिया गया है।

    पोलैंड की सरकार का दावा है कि मिसाइलें गिरी हैं। इनसे अनाज सुखाने के भंडार और एक अन्य जगह दो लोगों ने जान गंवाई। वहीं रूस की मिसाइलें गिरने की खबर के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलिंस्की ने बयान में कहा कि नाटो क्षेत्र पर हमला गंभीर मसला है। आतंक हमारे देश की सीमा तक ही नहीं रहा। कार्रवाई जरूरी हो गई है।

    वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने कहा कि नाटो के संविधान के अनुच्छेद 5 के तहत हम एक-एक इंच की सुरक्षा करेंगे। बता दें कि नाटो के संविधान के अनुच्छेद 5 के तहत किसी भी सदस्य देश पर हमला पूरे संगठन पर हमला माना जाता है।

    इस बीच, जी-20 शिखर सम्मलेन में बाली गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां ने पोलैंड के पीएम मैतियुज मोराविकी और राष्ट्रपति आंद्रे दुदा से बात की। सभी ने पोलैंड को हर तरह के समर्थन का ऐलान किया है।

    नाटो देशों के इस तेवर के बाद रूस की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। रूस ने कहा है कि उसने मंगलवार को यूक्रेन के पोलैंड से सटी सीमा के आसपास कोई मिसाइल नहीं दागी। रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक ऐसे में कोई भी मिसाइल भटककर पोलैंड में नहीं गिर सकती। रूस ने पलटकर मामले को तूल देने की कोशिश का आरोप लगाया है।

  • पंजाब सरकार लड़कियों के लिए विशेष स्कीम शुरू की,ऐसे उठा सकते हैं लाभ..

    पंजाब सरकार लड़कियों के लिए विशेष स्कीम शुरू की,ऐसे उठा सकते हैं लाभ..

    चंडीगढ़- पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में ऑनलाइन आशीर्वाद पोर्टल लॉन्च किया। अब लड़कियां शादी के लिए घर बैठे ही आर्थिक मदद के लिए सरकार के पास आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगी। इस मौके पर मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस पोर्टल से आवेदन करने वाली लड़कियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीधा आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि दिसंबर 2022 तक आशीर्वाद योजना की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में रखा जाएगा, लेकिन जनवरी 2023 से इस योजना के लाभ के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई लोग उन्हें स्लिप दिखाकर कहते थे कि उन्होंने आवेदन किया, लेकिन सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं मिला।

    Punjab Ashirwad Scheme 2022: Apply Online, Application Form Pdf

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस ऑनलाइन सुविधा से लड़कियों को इस झंझट से छुटकारा मिलेगा। पोर्टल पर आवेदन करने के समय अर्जी स्वीकार होने या किसी कारणवश नहीं होने की जानकारी तुरंत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद योजना के लाभ के लिए फिलहाल तहसील ऑफिस, सुविधा केंद्र और डिस्ट्रिक्ट ऑफिस में जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।

  • डीजीपी गाैरव यादव की दो टूक- चाहे कोई भी व्यक्ति हो भड़काऊ भाषण देने पर करेंगे सख्त कार्रवाई

    डीजीपी गाैरव यादव की दो टूक- चाहे कोई भी व्यक्ति हो भड़काऊ भाषण देने पर करेंगे सख्त कार्रवाई

     

    लुधियाना -पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने आज साफ ताैर पर कहा कि नफरतभरे और भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के भाषणों पर कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो पंजाब के हालात को खराब नहीं होने दिया जाएगा।

    डीजीपी आज पंजाबभर में चलाई जा रही नशा तस्करी के के खिलाफ मुहिम के सिलसिले में लुधियाना पहुंचे थे। उनके साथ एडीजीपी गुरप्रीत दियो एवं पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू भी उपस्थित थे। DGP गौरव यादव ने बताया कि आज चेकिंग दौरान घोड़ा कालोनी से पुलिस को 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 2लोगो से 6-6 ग्राम हेरोइन मिली है। उन्होंने कहा कि गनकल्चर को प्रमोट नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ऑर्डर दिए गए हैं कि जिन लोगों ने लाइसेंसी असला लिया है, उनकी वेरिफिकेशन दोबारा से की जाए। क्राइम डाटा ऑनलाइन किया गया है, इसके बाद ही छापामारी पूरे पंजाब में की जा रही है।

  • ऊन के भरे हुए गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां

    You are currently viewing ऊन के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां

    Fierce fire in wool warehouse, goods worth lakhs burnt to ashes, 5 vehicles of fire department reached the spot

    ऊन के भरे हुए गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां

     

    लुधियानाः महानगर में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां टिब्बा रोड़ स्थित माया नगर इलाके में ऊन की वेस्ट के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग किस वजह से लगी अभी तक ये पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भीषण है कि उसने पड़ोस का घर भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने से गोदाम में पड़ा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। इलाके के लोगों ने जैसे ही देखा कि गोदाम से बाहर आग की लपटें आ रही हैं तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लग गई है। गोदाम के अंदर मालिक की 2 गाडिय़ा भी खड़ी थी। जोकि आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयंकर लगी है कि कई किलोमीटर तक दूर से ही आग का धूंआ शहर में नजर आ रहा है।

    घटना स्थल पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई है। आग की लपटे धीरे-2 साथ वाली इमारतों को भी चपेट में ले रही है। ऊन की वेस्ट का गोदाम होने के कारण आग थम नहीं रही। आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।

  • जालंधर के गोराया में हुई बड़ी वारदात, मामूली विवाद में व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल

    You are currently viewing जालंधर के गोराया में हुई बड़ी वारदात, मामूली विवाद में व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल

    Big incident in Jalandhar’s Goraya, a person was brutally murdered in a minor dispute

    जालंधर के गोराया में हुई बड़ी वारदात, मामूली विवाद में व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल

     

    गोरायाः महानगर के अंतर्गत आते गोराया में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां मामूली विवाद के कारण एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू दी है। वहीं आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। वहीं मृतक की पहचान गुरपाल सिंह निवासी मतफलू के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार वारदात थाना गोराया के अंतर्गत चौकी दोसांझ कला के गांव मतफलू में गत रात्रि खेत की वट तोड़ने और मिट्टी निकालने से रोकने पर हुए झगड़े के दौरान हुई। मिली जानकारी के अनुसार गुरपाल सिंह पुत्र प्यारा सिंह (70) वासी मतफलू अपनी जमीन में काम कर रहा था कि हरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह तथा निर्मल सिंह पुत्र चिंता सिंह उसकी जमीन के साथ लगती वट से मिट्टी निकालने लग पड़े। उसने जब रोका तो हरजीत सिंह तथा निर्मल सिंह ने उसके सिर में कसी मार कर उसका कत्ल कर दिया।

    घटना की सूचना मिलने पर गोराया पुलिस और दोसांझ कलां पुलिस मौके पर पहुंची। उसने लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. ने बताया कि कत्ल के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं तथा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के भतीजे सुखदेव सिंह ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

  • जंडियाला गुरु में नशे के खिलाफ आई जी और एस एस पी देहाती की अगुवाई में चलाया गया सर्च अभियान ..

    जंडियाला गुरु में नशे के खिलाफ आई जी और एस एस पी देहाती की अगुवाई में चलाया गया सर्च अभियान ..

    जंडियाला गुरु में नशे के खिलाफ आई जी और एस एस पी देहाती की अगुवाई में चलाया गया सर्च अभियान ..

    Mbd web News अमृतसर (प्रदीप जैन) जंडियाला गुरु के नशे की बिक्री में मोहल्ला शेखपुरा ,मानोवाला खूह, मोहल्ला पटेल नगर ,तरनतारन बाईपास ,नई आबादी ,श्मशानघाट ,ज्योतिसर मोहल्ला ,साबुन वाली गली समेत ऐसे इलाके में जिनमे बड़े स्तर पर नशे की बिक्री होती है ।पुलिस ने कई बार छापेमारी भी की लेकिन अब तक कोई बड़ा नशा तस्कर हाथ नही आया है ।आज भी सुबह 11 बजे के करीब आई जी राकेश कुमार अग्रवाल और एस एस पी देहाती स्वपन शर्मा की अगुवाई में मोहल्ला शेखपुरा ,वार्ड नंबर 1 समेत सर्च ऑपरेशन किया । जिसमें पुलिस ने 9 लोगों को राउंड अप किया है ।जिससे पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है
    आई जी राकेश अग्रवाल ने बताया कि जो नशा करने वाले नशा छोड़ना चाहते हैं उनको नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवा कर उनका इलाज किया जाएगा।

  • साईकल से घर लौट रहे बच्चे की चाइना डोर ने ले ली जान, जानें कहां हुआ ये दर्दनाक हादसा…

    साईकल से घर लौट रहे बच्चे की चाइना डोर ने ले ली जान, जानें कहां हुआ ये दर्दनाक हादसा…

     

    रूपनगर : रूपनगर के नजदीक गांव कोटला निहंग में एक 13 वर्षीय बच्चे की चाइना डोर से गला कटने के बाद मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, गांव कोटला निहंग का 13 वर्षीय गुलशन जो आठवीं कक्षा का छात्र था, कल शाम चाइना डोर से गला कटने के कारण घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह वह रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर के नजदीक साइकिल पर अपने घर लौट रहा था। गला कटने के बाद वह रुमाल बांधकर जैसे-तैसे घर पहुंचा और परिजनों को सूचित करते ही मूर्छित हो गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे। वहां से उसे पीजीआई भी ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने चाइना डोर को पूरी तरह प्रतिबंध करने की मांग की है। इसके साथ ही परिजनों ने पतंगों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है ताकि चाइना डोर का इस्तेमाल ही न हो सके।