म्यूजिक इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, पंजाबी गायक नछत्तर गिल की पत्नी का निधन, कई दिनों से थी बीमार

You are currently viewing म्यूजिक इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, पंजाबी गायक नछत्तर गिल की पत्नी का निधन, कई दिनों से थी बीमार

A wave of mourning spread in the music industry, Punjabi singer Nachhatar Gill’s wife passed away, was ill for several days

म्यूजिक इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, पंजाबी गायक नछत्तर गिल की पत्नी का निधन, कई दिनों से थी बीमार

 

फगवाड़ाः पंजाब के मशहूर गायक नछत्तर गिल की पत्नी दलविंदर कौर का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 48 साल की थी। बताया जा रहा है कि दलविंदर कौर कुछ दिन से बीमार चल रही थी और उनका इलाज भी जारी था, लेकिन आज उनके अचानक देहांत से गायक नछत्तर गिल व उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज दोपहर को बंगा रोड श्मशान घाट फगवाड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि अभी दो दिनों पहले ही नच्छत्तर गिल की बेटी की शादी हुई थी और कल यानि 17 नवंबर को उनके बेटे की शादी होनी थी। लेकिन इस बीच पत्नी की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है। गायक एवं लेखक नछत्तर गिल की पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है। उनकी धर्मपत्नी दलविंदर कौर के निधन से जानकारों और पूरी पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *