साईकल से घर लौट रहे बच्चे की चाइना डोर ने ले ली जान, जानें कहां हुआ ये दर्दनाक हादसा…

साईकल से घर लौट रहे बच्चे की चाइना डोर ने ले ली जान, जानें कहां हुआ ये दर्दनाक हादसा…

 

रूपनगर : रूपनगर के नजदीक गांव कोटला निहंग में एक 13 वर्षीय बच्चे की चाइना डोर से गला कटने के बाद मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, गांव कोटला निहंग का 13 वर्षीय गुलशन जो आठवीं कक्षा का छात्र था, कल शाम चाइना डोर से गला कटने के कारण घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह वह रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर के नजदीक साइकिल पर अपने घर लौट रहा था। गला कटने के बाद वह रुमाल बांधकर जैसे-तैसे घर पहुंचा और परिजनों को सूचित करते ही मूर्छित हो गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे। वहां से उसे पीजीआई भी ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने चाइना डोर को पूरी तरह प्रतिबंध करने की मांग की है। इसके साथ ही परिजनों ने पतंगों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है ताकि चाइना डोर का इस्तेमाल ही न हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *