पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान मोगा के कालेज में भिड़े छात्र, चले ईंट-पत्थर, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान मोगा के कालेज में भिड़े छात्र, चले ईंट-पत्थर, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

 

मोगा- टी20 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेला गया मैच भले ही इंग्लैंड ने जीत लिया। लेकिन इस मैच के दौरान एक कालेज में छात्र आपस में भिड़ गए। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब गांव घल कलां में स्थित लाला लाजपत राय पालिटेक्निक कालेज में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई।

दरअसल, उत्तर प्रदेश और बिहार के छात्र इंग्लैंड तो जम्मू-कश्मीर के छात्र पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे। मैच में पाकिस्तान की हार पर दोनों गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए। उनमें पहले हाथापाई हुई और फिर लात-घूसे चले। देखते ही देखते उनके बीच ईंट और पत्थर चलने लगे। कालेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा है। इस घटना में कई छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें मोगा के सिविल अस्पताल लाया गया है। फिलहाल अब स्थिती पर काबू पा लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *