ऊन के भरे हुए गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां
लुधियानाः महानगर में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां टिब्बा रोड़ स्थित माया नगर इलाके में ऊन की वेस्ट के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग किस वजह से लगी अभी तक ये पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भीषण है कि उसने पड़ोस का घर भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने से गोदाम में पड़ा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। इलाके के लोगों ने जैसे ही देखा कि गोदाम से बाहर आग की लपटें आ रही हैं तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लग गई है। गोदाम के अंदर मालिक की 2 गाडिय़ा भी खड़ी थी। जोकि आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयंकर लगी है कि कई किलोमीटर तक दूर से ही आग का धूंआ शहर में नजर आ रहा है।
घटना स्थल पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई है। आग की लपटे धीरे-2 साथ वाली इमारतों को भी चपेट में ले रही है। ऊन की वेस्ट का गोदाम होने के कारण आग थम नहीं रही। आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।








Leave a Reply