Tag: मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

  • बठिंडाः श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    You are currently viewing बठिंडाः श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    Bathinda: Fierce fire broke out at Shri Guru Gobind Singh Refinery, fire department vehicles reached the spot

    बठिंडाः श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

     

    बठिंडाः बठिंडा के अधीन आते रामा में स्थित श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां रिफाइनरी अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से साइट में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए। आग लगने की सूचना साइट पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दुर तक दिखाई दे रही थी। वहीं, घटनास्थल पर तुरंत बठिंडा के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रिफाइनरी को खाली करवा दिया है।

    घटना संबंधी जानकारी देते रिफाइनरी के अधिकारी ने बताया कि आग लगने से रिफाइनरी में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल, रिफाइनरी में आग किस कारण लगी, उसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जो अंदर थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग पर  काफी हद तक दमकल विभाग ने काबू पा लिया है। बता दें कि रिफाइनरी के साथ लगते इलाके को भी सील कर दिया गया है।

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    You are currently viewing होजरी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    Fierce fire broke out in hosiery factory, goods worth lakhs burnt to ashes, fire department vehicles reached the spot

    फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

     

    लुधियानाः महानगर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बस्ती जोधेवाल के निकट शक्ति नगर इलाके में स्थित एक धागा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 6:00 बजे बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से शुरू हुई, देखते ही देखते आग ने सारे माल सहित मशीनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से धुंआ निकलता देख आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हुई है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, आग लगने से फैक्ट्री की बिल़्डिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

    मिली जानकारी अनुसार, आग इतनी भयानक है कि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की दीवारों पर दरारे तक आ गई है। हालांकि, उन्हें डर सता रहा है कि कहीं बिल्डिंग गिर ना जाए। इसीलिए एहतियातन आसपास के घरों को खाली करवाया जा रहा है।

  • ऊन के भरे हुए गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां

    You are currently viewing ऊन के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां

    Fierce fire in wool warehouse, goods worth lakhs burnt to ashes, 5 vehicles of fire department reached the spot

    ऊन के भरे हुए गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां

     

    लुधियानाः महानगर में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां टिब्बा रोड़ स्थित माया नगर इलाके में ऊन की वेस्ट के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग किस वजह से लगी अभी तक ये पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भीषण है कि उसने पड़ोस का घर भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने से गोदाम में पड़ा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। इलाके के लोगों ने जैसे ही देखा कि गोदाम से बाहर आग की लपटें आ रही हैं तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लग गई है। गोदाम के अंदर मालिक की 2 गाडिय़ा भी खड़ी थी। जोकि आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयंकर लगी है कि कई किलोमीटर तक दूर से ही आग का धूंआ शहर में नजर आ रहा है।

    घटना स्थल पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई है। आग की लपटे धीरे-2 साथ वाली इमारतों को भी चपेट में ले रही है। ऊन की वेस्ट का गोदाम होने के कारण आग थम नहीं रही। आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।

  • इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    You are currently viewing इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

     

    अमृतसरः अमृतसर के हॉल बाजार में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हॉल बाजार के अंदर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आस-पास के लोगों ने आग की लपटों को देखकर इलेक्ट्रॉनिक गोदाम के मालिक और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। हालांकि आग कैसे लगी इस संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि प्लास्टिक व गत्ता अधिक होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग सुबह 6 बजे के करीब लगी थी उन्होंने आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में लगी थी। तीसरी मंजिल पर इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान, टीवी, कूलर, वाशिंग मशीन आदि रखे हुए थे। आग लगने से गोदाम के अंदर रखा करोड़ों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक ने बताया कि उसका गोदाम काफी बड़ा है और उसमें 100 से ज्यादा एसी और गीजर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे फोन आया और उन्हें पता चला कि गोदाम में आग लगी है और उन्होंने कहा कि आग की वजह से उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • दिल्ली के लाजपत राय मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 13 गाड़ियां

    दिल्ली के लाजपत राय मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 13 गाड़ियां

    Massive fire broke out in Delhi’s Lajpat Rai Market, 13 vehicles of fire brigade reached the spot

    दिल्ली के लाजपत राय मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 13 गाड़ियां

     

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से 60 के करीब दुकानें जलकर राख हा गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 13 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से करोड़ों का नुकसान हो गया है। आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है।

    वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजकर 43 मिनट पर लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।

    वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजकर 43 मिनट पर लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।

    घटना की जानकारी देते चश्मदीदों की मानें तो इस आग की घटना सुबह पौने 5 बजे घटी और आग की लपटें इतनी बड़ी थीं की कुछ ही पहल में सभी दुकानों को अपने चपेट में ले लिया जिसमें 70 से 80 दुकानें जलकर खाक हो गईं, वहीं इससे करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • गुजरात के सूरत में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत; 20 से ज्यादा लोग गंभीर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

    गुजरात के सूरत में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत; 20 से ज्यादा लोग गंभीर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

    6 dead due to gas leak in Gujarat’s Surat; More than 20 people serious, team of fire department reached the spot

    गुजरात के सूरत में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत; 20 से ज्यादा लोग गंभीर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

     

    सूरत: गुजरात के अंतर्गत आते सूरत में वीरवार सुबह एक फैक्टरी में गैस रिसाव होने के कारणदम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 के करीब लोग बीमार हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सुचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। हादसा सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके में केमिकल टैंकर में रिसाव होने से बड़ा हादसा घटित हो गया।

    जानकारी के मुताबिक जहरीले रसायन के संपर्क में आने के चलते 25 लोगों को निकाला गया। जिनका सूरत न्यू सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना लगते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया था। खबर के मुताबिक जीआईडीसी में राजकमल चिकड़ी प्लॉट नंबर 362 के बाहर 10 मीटर की दूरी पर खड़े केमिकल टैंकर से कुछ ही दूरी पर मजदूर सो रहे थे, जो इस जहरीले रसायन से प्रभावित हुए हैं। खबर है कि यह हादसा उस दौरान हुआ, जब टैंकर से केमिकल फेंका जा रहा था।फिलहाल, 8 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

    जानकारी अनुसार हादसा सचिन औद्योगिक क्षेत्र के बाहर खड़े एक टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे मजदूरों का दम घुटने लगा। गैस लीक होते ही घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। बता दें कि सचिन जीआईडीसी सूरत का एक औद्योगिक क्षेत्र है। ये घटना वीरवार सुबह 4 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वहीं इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर लिखा- “सूरत में गैस रिसाव के कारण दुर्भाग्य से कई लोग मारे गए हैं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को यह सहन करने की शक्ति मिले। मैं इस घटना में बीमार पड़ने वालों की सलामती के लिए भी प्रार्थना करता हूं।”