डीजीपी गाैरव यादव की दो टूक- चाहे कोई भी व्यक्ति हो भड़काऊ भाषण देने पर करेंगे सख्त कार्रवाई

डीजीपी गाैरव यादव की दो टूक- चाहे कोई भी व्यक्ति हो भड़काऊ भाषण देने पर करेंगे सख्त कार्रवाई

 

लुधियाना -पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने आज साफ ताैर पर कहा कि नफरतभरे और भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के भाषणों पर कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो पंजाब के हालात को खराब नहीं होने दिया जाएगा।

डीजीपी आज पंजाबभर में चलाई जा रही नशा तस्करी के के खिलाफ मुहिम के सिलसिले में लुधियाना पहुंचे थे। उनके साथ एडीजीपी गुरप्रीत दियो एवं पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू भी उपस्थित थे। DGP गौरव यादव ने बताया कि आज चेकिंग दौरान घोड़ा कालोनी से पुलिस को 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 2लोगो से 6-6 ग्राम हेरोइन मिली है। उन्होंने कहा कि गनकल्चर को प्रमोट नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ऑर्डर दिए गए हैं कि जिन लोगों ने लाइसेंसी असला लिया है, उनकी वेरिफिकेशन दोबारा से की जाए। क्राइम डाटा ऑनलाइन किया गया है, इसके बाद ही छापामारी पूरे पंजाब में की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *