डेरा प्रेमी के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, बिना शर्त परिवार ने की हां
फरीदकोट -कल सुबह कत्ल किए डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार के अंतिम संस्कार को लेकर सहमति बन गई है। परिवार बिना किसी शर्त के अंतिम संस्कार के लिए सहमति जताई है। बता दें कि सुबह अंतिम संस्कार को लेकर संशय बना रहा। उल्लेखनीय है कि पहले सुबह आइजी प्रदीप कुमार यादव डेरे के नाम चर्चा घर में पहुंचे थे और पारिवारिक सदस्यों व कमेटी सदस्य हरचरण सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों के साथ मुलाकात की थी। उपरांत नाम चर्चा घर में ही हरचरण सिंह की अगुवाई में अन्य कमेटी सदस्यों व पारिवारिक सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसके खत्म होने पर हरचरण सिंह ने बताया कि परिवार द्वारा उन्हें पूर्ण इंसाफ देने की मांग रखी गई है।









Leave a Reply