हादसे की घटना के बारे सुनते ही मदद के लिए पहुंचा एंबुलेंस ड्राइवर, वहां पर मिली अपने ही बेटे की लाश

हादसे की घटना के बारे सुनते ही मदद के लिए पहुंचा एंबुलेंस ड्राइवर, वहां पर मिली अपने ही बेटे की लाश

 

नई दिल्ली : इंडोनेशिया में एक दुखद मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक एंबुलेंस ड्राइवर को रोड एक्सीडेंट की एक घटना के बारे में पता चला। इसके बाद वह अपनी गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचता है। इसके बाद वहां जो देखता है, उसके पैर के नीचे से जमीन ही खिसक जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया के एक शहर में रोड एक्सीडेंट की एक घटना सामने आती है। यह घटना बहुत ही भयानक होती है, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो जाती है। लोगों ने यह घटना देखी तो सबसे पहले एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद एक एंबुलेंस ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर तुरंत ही मौके पर पहुंचता है। एंबुलेंस ड्राइवर इंडोनेशिया के एक मेडिकल संस्था में काम करता है। ड्राइवर को 6 नवंबर की शाम 4 बजे एक सड़क हादसे की सूचना मिली। इमरजेंसी कॉल होने के चलते वह तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच जाता है।

जैसे ही एंबुलेंस ड्राइवर घटनास्थल पर पहुंचता है, वहां उसे उसके बेटे की बाइक दिखाई देती है। इससे उसका दिल काफी धक-धक करने लगता है। इसके बाद एंबुलेंस ड्राइवर देखता है कि एक लाश के चारों तरफ लोग भीड़ लगाकर खड़े होते हैं। एंबुलेंस ड्राइवर उस भीड़ को चीरता हुआ तेजी से लाश के पास पहुंचता है। जैसे ही वह लाश को देखता है उसकी आंखों से आंसू निकल आते हैं। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। वह फूट-फूटकर रोने लगता है। दरअसल, जिस युवक का एक्सीडेंट होता है और उसकी मौत हो जाती है। वह एंबुलेंस ड्राइवर का ही बेटा होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *