Category: PUNJAB

  • हादसा; छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाते वक्त फटा गैस सिलेंडर; 7 पुलिस जवान समेत 30 लोग जले

    हादसा; छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाते वक्त फटा गैस सिलेंडर; 7 पुलिस जवान समेत 30 लोग जले

     

    औरंगाबाद  : बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 जवान भी आग बुझाने के क्रम में झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    दरअसल, यह घटना औरंगाबाद के शाहगंज मुहल्ले की है, जहां अनिल गोस्वामी के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी आग बुझाने पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस की गश्ती टीम भी वहां पहुंच गई और पुलिस कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर इसी दौरान सिलिंडर ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में 7 पुलिस वाले समेत कुल लगभग 30 लोग आ गये और झुलस गए।

    फिलहाल घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, इनमें से 10 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, इन सबों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी की स्थिति सामान्य है। वहीं जिला प्रशासन ने ऐसे मौकों पर लोगों से सावधान रहने की अपील की है और कहा है कि सावधानी से आगजनी के खतरों को टाला जा सकता है।

  • हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी ,गुरमीत राम रहीम को दी गई पैरोल को रद्द करने की उठाई मांग

    हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी ,गुरमीत राम रहीम को दी गई पैरोल को रद्द करने की उठाई मांग

    चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी कर राम रहीम की पैरोल को रद्द करने की मांग की है। हत्या और साध्वियों की यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को कुछ समय पहले पैरोल दी गई थी।

    एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने लीगल नोटिस जारी करते हुए कहा कि राम रहीम बेहद गंभीर अपराधों का दोषी है और इस तरह के अपराधी को पैरोल का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। अरोड़ा ने लीगल नोटिस में राम रहीम की पैरोल को तुरंत रद्द करने की हरियाणा सरकार से मांग की है। अरोड़ा ने नोटिस में कहा कि इस प्रकार के अपराधी को खुद को प्रचारित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

  • हादसा; Indo-Pak बॉर्डर पर पुली निर्माण के दौरान मिट्‌टी धंसी- 5 मजदूर दबे

    हादसा; Indo-Pak बॉर्डर पर पुली निर्माण के दौरान मिट्‌टी धंसी- 5 मजदूर दबे

     

    अमृतसर : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तरनतारन सेक्टर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। प्रथम जानकारी के अनुसार यहां पुली का निर्माण करते वक्त एक हादसा हो गया। जमीन धंसने से 5 मजदूर मिट्‌टी के नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही BSF के जवान घटना स्थल पर पहुंचे। जवानों ने मजदूरों को मिट्‌टी के नीचे से निकाला। इस बीच अस्पताल ले जाते हुए एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय यहां 22 मजदूर काम कर रहे थे।

    घटना में डल निवासी हरचंद सिंह, शेर सिंह, सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह और चन्नण सिंह मिट्‌टी के नीचे दबे थे। पांचों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चन्नण सिंह की रास्ते में मौत हो गई।

    बता दें कि तरनतारन में खालड़ा के अंतर्गत आती BOP कलसियां की तरफ जाने के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स डिफेंस लेन DCB वॉल के पास DCB पुली का निर्माण कर रहा है। इसी दौरान यहां मिट्‌टी धंस गई जिसमें पांच मजदूर मिट्‌टी के नीचे आ गए।

  • भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का प्रहार : रोडवेज के जनरल मैनेजर समेत 4 कर्मचारी किये निलंबित

    भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का प्रहार : रोडवेज के जनरल मैनेजर समेत 4 कर्मचारी किये निलंबित

    चंडीगढ़:  मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के आदेशों पर आज पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को अनियमितताओं और भ्रष्ट गतिविधियों के दोषों के तहत तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब रोडवेज़ के श्री मुक्तसर साहिब डीपू में हो रही अनियमितताओं सम्बन्धी उनको शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिस सम्बन्धी प्राथमिक पड़ताल करवाने के लिए जांच टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच टीम द्वारा पेश की गई परीक्षक रिपोर्ट के आधार पर श्री मुक्तसर साहिब डीपू के जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा, सब-इंस्पेक्टर बलविन्दर सिंह, सीनियर सहायक परगट सिंह और कंडक्टर गुरशरन सिंह को सरकारी खज़़ाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाने और भ्रष्टाचार गतिविधियां चलाने के गंभीर आरोपों के अंतर्गत निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अधिकारी और कर्मचारी प्राईवेट बसों की अड्डा फीस तो ले लेते थे परन्तु उसकी पर्ची नहीं देते थे, और बनती रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने की जगह अपनी जेबों में डाल लेते थे। इन कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाएं (सज़ा और अपील) रूल्ज़, 1970 के नियम 4 (2) (ए) के अंतर्गत तुरंत ड्यूटी से निलंबित किया गया है। कर्मचारियों का निलंबन समय के दौरान हैड-क्वार्टर कार्यालय डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट, पंजाब, चंडीगढ़ होगा।

  • पंजाब में मान सरकार का बड़ा कदम, सडक़ों को किया जाएगा टोल मुक्त: भगवंत मान

    पंजाब में मान सरकार का बड़ा कदम, सडक़ों को किया जाएगा टोल मुक्त: भगवंत मान

    लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि भगवान विश्वकर्मा के नक्शे-कदमों पर चलते हुए आम आदमी सरकार राज्य की समूची व्यवस्था में सुधार करेगी, जिससे लोगों की तरक्की और खुशहाली को सुनिश्चित बनाया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सडक़ों को टोल मुक्त किया जाएगा। आने वाले समय में बड़े फैसले लिए जाएंगे। लाडोवाल और शंभू टोल प्लाजा पर भी अब सरकार की नजर है। साहनेवाल से हटा कर लाडोवाल में टोल प्लाजा बनवाया गया था जो नियमों के मुताबिक गलत है। यहां रामगढिय़ा कॉलेज में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी ब्रह्मांड में रचनात्मकता, इंजनीयरिंग, निर्माण शैली और प्रौद्यौगिकी के मुखी थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य की दौलत को बेरहमी से लूटा, जिस दौरान उन्होंने इसको ना पूरा होने वाला नुकसान पहुंचाया है। भगवंत मान ने कहा कि अब वह भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से राज्य को हुए नुकसान की पूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए यत्नशील हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व भर में औद्योगिक और बुनियादी ढांचे में जो विकास हुआ है, वह भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद के स्वरूप ही हुआ है। भगवंत मान ने कहा कि युगों से पूरे ब्रह्मांड के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा को सभी औद्योगिक गतिविधियों में लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही सारी मशीनरी और उपकरणों का स्वामी मानते हैं। भगवंत मान ने कहा कि सभी शिल्पकारों और वास्तुकारों के इस महान देवता ने हमारे कारीगरों, श्रमिकों और मज़दूर वर्ग को देश के विकास के लिए अत्यधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है।

    मज़दूरों और कारीगरों को राज्य और राष्ट्र के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भगवान विश्वकर्मा को सच्ची और उचित श्रद्धांजलि होगी। भगवंत मान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की विचारधारा और शिक्षाओं के अनुसार पंजाब सरकार, राज्य भर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने पर ज़ोर दे रही है, जिससे वह स्वाभिमान और गर्व से जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में कौशल प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करना समय की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के युवाओं को नौकरियों की खोज करने वालों की बजाय नौकरियाँ प्रदान करने वाले बनाने के लिए यत्नशील है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पंजाबियों को उद्यमिता और नेतृत्व के गुणों की बख्शीश है। भगवंत मान ने कहा कि इन गुणों के स्वरूप ही पंजाबियों ने दुनिया भर में अपना अलग स्थान बनाया है।

    मुख्यमंत्री ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि फूट डालने वाली ताकतें देश में जाति, धर्म, भाषा और अन्य आधारों पर लोगों में फूट डालने की कोशिशें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के हित में नहीं है, जिसके लिए हमें सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी-भाईचारा और आपसी प्रेम-प्यार जैसे नैतिक-मुल्यों को मज़बूत करना ज़रूरी है। भगवंत मान ने केंद्र में सत्ता संभालने वालों द्वारा राज्यों के अधिकारों को निगल कर देश के संघीय ढांचे को पहुँचाए जा रहे ना पूरे किए जाने वाले नुकसान पर भी दुख प्रकट किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है और इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। राष्ट्रपति भवन में मुग़ल गार्डन का उदाहरण देते हुए भगवंत मान ने कहा कि इसमें अलग-अलग किस्म के फूल हैं, जो हर किसी की आँखों को ठंडक पहुँचाते हैं, जिस कारण लोग इनको देखने के लिए एकत्र होते हैं। उन्होंने कहा कि अलग विचारों और नज़रिए वाला लोकतंत्र हमेशा सफल होता है। भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र में विरोधी पक्ष और मुख्य बैंच दोनों महत्वपूर्ण होते हैं और लोकतंत्र में हरेक के विचारों को अहमीयत मिलनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे भगवान विश्वकर्मा ने ईंट से ईंट जोडकऱ समूचे ब्रह्मांड की रचना की है, उसी तरह अब समय आ गया है जब हमें देश के बुनियादी सामाजिक ताने-बाने को मज़बूत करके अपने राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसलिए हम सभी को हाथ मिलाना होगा और यह सुनिश्चित बनाना होगा कि देश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे ले जाया जाए। भगवंत मान ने इस नेक कार्य और देश के सर्वोच्च हितों के लिए लोगों से सहयोग की माँग की।

    मुख्यमंत्री ने लुधियाना शहर के साथ भावनात्मक सांझ की बात करते हुए कहा कि अगर गाँव सतौज उनकी जन्म भूमि है तो लुधियाना कर्म भूमि है। भगवंत मान ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनको पंजाब और यहाँ के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की पुरातन शान बहाल करने के लिए पहले ही सख़्त प्रयास कर रही है और लोगों के सहयोग के साथ ही इसको सुनिश्चित बनाया जा सकता है।

  • पंजाब ; सिविल सचिवालय में संपन्न हुई बैठक में कैबिनेट ने तीन अहम फैसले,पंजाब के कर्मचारियों को मान ने दिया ये गिफ्ट..

    पंजाब ; सिविल सचिवालय में संपन्न हुई बैठक में कैबिनेट ने तीन अहम फैसले,पंजाब के कर्मचारियों को मान ने दिया ये गिफ्ट..

     

    चंडीगढ़ -मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक पंजाब सिविल सचिवालय में संपन्न हुई। इसमें पंजाब कैबिनेट ने तीन अहम फैसले लिए। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। इन फैसलों में धार्मिक ग्रंथों को लेकर जाने वाली गाड़ियों को टैक्स मुक्त करना, नाैकरी में पंजाब के युवकों को प्राथमिकता देने के लिए भर्ती नियमों में बदलाव, मोहाली मेडिकल मेडिकल कालेज के नए स्थान को मंजूरी देना शामिल है।

    भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का 6 फीसद डीए बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय भी लिया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में सीएम विंडो खोलने का भी निर्णय लिया गया है। पंजाब कैबिनेट ने पंजाब मंडी बोर्ड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट खत्म करने का भी निर्णय लिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने कहा कि थी कि वह पेंशन सिस्टम को रिव्यू कर रहे हैं। अब पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।

  • जानिए किस जगह दम्पति की तेजधार हथियार से हुई हत्या, चार अंगूठियां और कीमती घड़ी लूट कर फरार

    जानिए किस जगह दम्पति की तेजधार हथियार से हुई हत्या, चार अंगूठियां और कीमती घड़ी लूट कर फरार

     

    तरनतारन : पंजाब के कस्बा हरिके पत्तन में बुधवार रात को अज्ञात लोगों ने पूर्व सैनिक एवं पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह (60) और उसकी पत्नी राजबीर कौर को तेजधार हथियारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया। हमलावर घर में मौजूद पूर्व सैनिक की पुत्री और पुत्रवधू को स्टोर में बंधक बनाकर 12 बोर की लाइसेंसी राइफल, चार अंगूठियां और कीमती घड़ी लूट कर फरार हो गए।

    सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी सतनाम सिंह, थाना हरिके पत्तन के प्रभारी हरजीत सिंह गुरुवार को सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह की पुत्री सिमरनपाल कौर, पुत्रवधू संदीप कौर से पूछताछ शुरू कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मौके पर फिंगर प्रिंट माहिर और डाग स्कवायड की टीम को भी बुलाया गया, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घटना के समय बुधवार रात को सुखदेव सिंह टीवी देख रहा था कि जबकि पत्नी राजबीर कौर अपनी पुत्रवधू और पुत्री समेत दूसरे कमरे में थे। रात करीब एक बजे अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए। आरोपियों ने कुर्सी पर बैठे पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या की। इस दौरान पुत्री सिमरनपाल कौर और पुत्रवधू संदीप कौर को रस्सियों से बांधकर स्टोर में बंद कर दिया। दूसरे कमरे में सो रही राजबीर कौर को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घर से 12 बोर की लाइसेंसी राइफल, चार अंगूठियां, कीमती घड़ी और अन्य सामान लूट लिया।

  • हिमाचल चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने गये जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में करवाया गया भर्ती..

    हिमाचल चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने गये जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में करवाया गया भर्ती…

     

    जालंधर : हिमाचल में चुनाव प्रचार करने गए जालंधर के भाजपा नेता व पूर्व मेयर सुनील ज्योति को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें वहां से जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पूर्व मेयर सुनील ज्योति की पहले भी तबीयत खराब हो चुकी है। अपने कार्यकाल के दौरान एक बार वह अपने दफ्तर में बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें कुछ दिन तक भर्ती रहना पड़ा था।

  • परिवार के 5 को जिंदा जलाने के वाले आरोपी की पेड़ से लटकती मिली लाश…

    परिवार के 5 को जिंदा जलाने के वाले आरोपी की पेड़ से लटकती मिली लाश…

     

     

    जालंधर : जालंधर में पत्नी और बच्चों समेत पांच लोगों को जिंदा जलाने वाले कुलदीप ने खुदकुशी कर ली है। बुधवार को उसका शव सतलुज नदी के पास पेड़ से लटकता मिला है। कुलदीप नशे का आदी था। वह अपनी पत्नी से मारपीट भी करता था। अत्याचारों से परेशान होकर पत्नी परमजीत कौर दोनों बच्चों के साथ अपने मायके गांव बीटला आकर रहने लगी थी। इसके बावजूद कुलदीप काली कई बार शराब के नशे में धुत होकर ससुराल आता था और परमजीत कौर व उसके मायके वालों को गाली देता था। मगर हद तो तब हो गई जब उसने मंगलवार को अपनी पत्नी, दोनों बच्चों और सास-ससुर को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। पुलिस ने कुलदीप के सहयोगी कुलविंदर को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। वहीं कुलदीप की तलाश जारी थी लेकिन बुधवार सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली।

    बीटला निवासी लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके भाई सुरजन सिंह की छोटी बेटी परमजीत कौर की शादी गांव अरनीवाल निवासी चरणजीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद परमजीत कौर के यहां बेटी अर्शदीप कौर (8) व बेटा अनमोल सिंह (5) का जन्म हुआ। चरणजीत सिंह की हादसे में मौत के बाद परमजीत दोनों बच्चों को लेकर मायके बीटला आकर रहने लगी। एक साल पहले परमजीत कौर की दूसरी शादी कुलदीप सिंह काली निवासी गांव खुरदैशपुर के साथ हुई।

  • जानिए ; जालंधर के प्रताप बाग के सामने बिजली घर में क्यों मचा हड़कंप..

    जानिए ; जालंधर के प्रताप बाग के सामने बिजली घर में क्यों मचा हड़कंप..

    जालंधरः दिन-दिहाड़े बिजली घर में लाखों की चोरी, विभाग में मचा हड़कंपजालंधरः दिन-दिहाड़े बिजली घर में लाखों की चोरी

    जालंधर:  जालंधर के थाना 3 के अधीन आते क्षेत्र प्रतापबाग के सामने बिजली घर में एक दम हड़कंप मच गया जब कैशियर को लाखों रुपए कैश कैबिन से चोरी होने का पता चला । जानकारी के मुताबिक कैशियर ने बताया कि वह खाना खाने के लिए डेढ़ बजे अपने कैबिन को लॉक करके वहां से चला गया था। जैसे ही वह खाना खाकर 2 बजे वापिस आया तो उसने देखा कि कैश के बक्से से पैसे गायब थे।

    कैशियर ने जैसे ही पैसे की गिनती की तो पता चला कि कैश में से 2 लाख 64 हजार 557 रुपए चोरी हो गए है। चोरी की सूचना से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग की तरफ से घटना को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया गया। लेकिन घटना के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद खुद बिजली विभाग के कर्मचारी लिखित शिकायत लेकर थाने जाने की तैयारी में है।