पंजाब पुलिस की सतर्कता ने नाकाम की पाकिस्तान की साजिश , 4 आरोपी गिरफ्तार, तबाही का सामान बरामद

पंजाब पुलिस की सतर्कता ने नाकाम की पाकिस्तान की साजिश , 4 आरोपी गिरफ्तार, तबाही का सामान बरामद

 

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की काऊंटर इंटेलीजेंट टीम ने सीमा पार से ड्रोन आधारित हथियारों की तस्करी करने वाले माडयूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इसके सा ही बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।

आतंकवाद रोधी आप्रेशन में पंजाब पुलिस की काऊंटर इंटेलीजेंस ने एक अन्य सीमा पार ड्रोन आधारित हथियारों की तस्करी करने वाले माडयूल का पर्दाफाश किया और पंजाब में अशांति पैदा करने के लिए पाकिस्तान आईएसआई के मंसूबों को नाकाम करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने 1 एमपी 4 राइफल, 17 पिस्ताैलें, 10 मैगजीन, 700 से अधिक गोलियां, 1.1 करोड़ रुपए और 500 ग्राम हेरोइन बरामद की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *