तरनतारन में प्री वेडिंग फोटोशूट करवा रही लड़की को गाड़ी में आए बदमाशों ने किडनैप…
अमृतसर : तरनतारन में प्री वेडिंग फोटोशूट करवा रही एक लड़की का फिल्मी अंदाज में गन प्वाइंट पर किडनैप करने का मामला सामने आया है। मामला तरनतारन जीटी रोड का है। एक इनोवा कार में सवार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। लड़की एपने मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा रही थी।
जानकारी के मुताबिक तरनतारन के गांव रसूलपुर नहर के साथ गुरुद्वारा बाबा काहन सिंह के पास लड़की अपने मंगेतर के साथ प्री वेडिंग फोटोशूट कराने पहुंची थी। उसके साथ उसके कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। इसी दौरान इनोवा कार में एक दर्जन के करीब बदमाशों ने मौके पर आकर फायरिंग शुरू कर दी और गन प्वाइंट पर लड़की को किडनैप कर फरार हो गए। तरनतारन पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर 12 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों और किडनैप की गई लड़की की तलाश कर रही है।
थाना सदर तरनतारन के प्रभारी गुरचरण सिंह का कहना है कि महिला ने जिन आरोपियों के नाम शिकायत में दर्ज करवाए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक इनोवा कार और मोटरसाइकिल पुलिस को नबीपुर गांव से बरामद हुए हैं। पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। गुरचरण सिंह का कहना है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि मामला आपसी रंजिश का तो नहीं है।









Leave a Reply