Category: PUNJAB

  • बड़ी खबरः कनाडा से डिपोर्ट होगें 700 भारतीय छात्र, छात्रों के वीजा दस्तावेज निकले फर्जी, जालंधर के एजेंट से लगवाए थे वीजे

    You are currently viewing बड़ी खबरः कनाडा से डिपोर्ट होगें 700 भारतीय छात्र, छात्रों के वीजा दस्तावेज निकले फर्जी, जालंधर के एजेंट से लगवाए थे वीजे

    Big news: 700 Indian students will be deported from Canada, visa documents of students turned out to be fake, VJs were installed by agents of Jalandhar

    बड़ी खबरः कनाडा से डिपोर्ट होगें 700 भारतीय छात्र, छात्रों के वीजा दस्तावेज निकले फर्जी, जालंधर के एजेंट से लगवाए थे वीजे

     

    जालंधरः पंजाब से कनाडा जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत कनाडा सरकार करीब 700 पंजाबी छात्रों को कनाडा से डिपोर्ट करने जा रही है। बताया जा रहा है कि कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी द्वारा भारतीय छात्रों के दस्तावेजों की जांच के दौरा उन्हें फर्जी पाया है, जिसके आधार पर अब सरकार 700 से अधिक भारतीय छात्रों को डिपोर्ट करने का नोटिस जारी किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार 700 छात्र +2 पास करने के बाद, जालंधर की एजुकेशन माइग्रेशन सर्विसेज देने वाली एक कंपनी के माध्यम से एक स्थानीय एजेंट के जरिये कनाडा पहुंचे थे। छात्रों के लिए समस्या तब शुरू हुई जब सीबीएसए ने छात्रों को दिए वीजा के आधार पर दस्तावेजों की जांच की और प्रवेश प्रस्ताव पत्र को फर्जी पाया। सभी छात्रों को सुनवाई का अवसर देने के बाद डिपोर्ट किए जाने का नोटिस जारी किया गया। बताया गया कि एजेंट ने चालाकी से हमारे वीजा आवेदन फाइलों पर खुद हस्ताक्षर नहीं किए, बल्कि प्रत्येक छात्र किसी भी एजेंट की सेवाओं को काम पर रखे बिना एक स्व-आवेदक था। एजेंट ने ऐसा जानबूझकर किया था।

    बता दें कि कई छात्र जालंधर की एजुकेशन माइग्रेशन सर्विसेज देने वाली कंपनी के जरिए स्टडी परमिट पर कनाडा गए थे। वहीं अब छात्रों के सामने एकमात्र उपाय यह है कि डिपोर्ट नोटिस को अदालत में चुनौती दी जाए, जहां 3 से 4 साल लग सकते हंै। कनाडा में वकीलों की सेवाएं लेना बहुत महंगा है। सीबीएसए कनाडा के वीजा और एयरपोर्ट अधिकारियों की विफलता भी नहीं मान रहा है जिन्होंने वीजा जारी किया व सभी दस्तावेजों की प्रामाणिकता जांची।

  • पंजाबी एक्टर पर अमेरिका में हुआ जानलेवा हमला, जिम से एक्सरसाइज कर लौट रहे अमन धालीवाल पर कुल्हाड़ी से किए वार

    पंजाबी एक्टर पर अमेरिका में हुआ जानलेवा हमला, जिम से एक्सरसाइज कर लौट रहे अमन धालीवाल पर कुल्हाड़ी से किए वार

    वॉशिंगटन : विदेश में पंजाबियों के साथ भेदभाव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका में फेमस पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार अमन धालीवाल पर यह हमला एक जिम में हुआ। वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी एक हुड्‌डी पहने हुआ व्यक्ति जिम में दाखिल हुआ और तेजधार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह गालियां दे रहा था और उसके पास आने से सभी को रोक रहा था। इसी बीच जब हमलावर का ध्यान भटका, अमन ने उसे लपक लिया और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद जिम में खड़े अन्य व्यक्तियों ने भी हमलावर पर काबू पा लिया।

    आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और हालत ठीक है।

  • मान सरकार का बड़ा एक्शनः PSTET प्रश्नपत्र मामले में दो प्रोफेसर सस्पेंड,दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ मामला दर्ज…

     मान सरकार का बड़ा एक्शनः PSTET प्रश्नपत्र मामले में दो प्रोफेसर सस्पेंड,दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ मामला दर्ज…

    चंडीगढ़ -पंजाब राज्य शिक्षक एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा को सोमवार को रद्द कर दिया गया परीक्षा के प्रश्नपत्रों में उत्तर हाईलाइट होने का मामला सामने आया था। इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्रवाई करते हुए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 2 प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा पंजाब पुलिस को पेपर लीक मामले की साजिश में शामिल लोगों की पहचान करके तुरंत ही गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिया गया है। दरअसल इस मामले में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का दावा है कि कुल 60 से 57 प्रश्नों के विकल्प बोल्ड में थे। ये पुष्टि नहीं की जा सकी कि बोल्ड टेक्स्ट में साझा किए गए सभी उत्तर सही थे या नहीं।

    हालांकि कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर पेपर को शेयर कर अधिकांश बोल्ड विकल्पों को सही उत्तर बताया है। जीएनडीयू रजिस्ट्रार ने आदेश देकर कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. हरदीप सिंह और इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. रविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ मामला दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सुबह ट्वीट करके जानकारी दी थी- GNDU ने खेद व्यक्त किया है और बिना किसी शुल्क के परीक्षा फिर से आयोजित करेगा। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए मैंने अपने विभाग को आदेश दिए हैं कि तीसरी पार्टी के साथ MOU साइन करते समय उम्मीदवारों के मुआवजे का क्लॉज भी रखा जाए। इसमें परीक्षार्थियों को परेशानी क्यों हो।

  • ਪਤੀ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆ ਕੇ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਜਾਂਚ 

    ਪਤੀ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆ ਕੇ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਜਾਂਚ 

    ਪਤੀ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆ ਕੇ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਜਾਂਚ 

    MBD WEB NEWS : ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ (ਪ੍ਰਦੀਪ ਜੈਨ) ਪਤੀ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ ਡੇਢ ਸਾਲਾ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦੀ ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਘਰ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਪੱਖੇ ਨਾਲ ਫਾਹਾ ਲੈ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਲਏ ਜਾਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੈ ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮਾਤਾ ਕੁਲਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਲੜਕੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਨੂੰ 4 ਸਾਲ ਹੋ ਗਏ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਪਤੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਤਾਰਾਗੜ੍ਹ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਵੈਰੋਵਾਲ ਰੋਡ ਪਿੰਡ ਧਾਰੜ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬੇਟੀ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦਾ ਸੀ ਅਸੀਂ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਘਰ ਫੋਨ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੰਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਰੇ ਫੋਨ ਬਲਾਕ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਕੁੜੀ ਨਾਲ ਵੀ ਇਸ ਲੜਕੇ ਨੇ ਧੋਖੇ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਸ ਦੇ ਤਿੰਨ ਵਿਆਹ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ । ਉਹਨਾਂ ਲੜਕੇ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭਾਈ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੜਕੀ ਬਹੁਤ ਨੇਕ ਸੀ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਰਸਨ ਕਰਨ ਆਉਂਦੀ ਰਹਿੰਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲਦਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ।ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਪਤੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਨਕਾਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਬੀਮਾਰ ਸੀ ਅਤੇ ਅਤੇ ਇਸ ਦਾ ਪੇਕਾ ਪਰਿਵਾਰ ਇਸ ਨੂੰ ਡਾਕਟਰੀ ਇਲਾਜ ਕਰਾਉਣ ਦੀ ਥਾਂ ਇੱਕ ਬਾਬੇ ਕੋਲੋਂ ਇਲਾਚੀਆਂ ਕਰਾ ਕੇ ਦਿੰਦੇ ਸਨ । ਪੁਲੀਸ ਚੌਕੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੜਕੀ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਬੀਮਾਰ ਦੱਸੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਜਿਸਨੇ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਘਰ ਅੰਦਰਵਾਰ ਸੇਖਫਤਾ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਪੱਖੇ ਨਾਲ ਲਟਕ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਲਈ ਅਤੇ ਬਿਆਨਾਂ ਉਪਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ ।

  • किशनपुरा में देर रात सैंकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, मोहल्ले के एक परिवार पर लगाए नशा बेचने के आरोप…पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing किशनपुरा में देर रात सैंकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, मोहल्ले के एक परिवार पर लगाए नशा बेचने के आरोप…पढ़ें पूरी खबर

    Hundreds of people demonstrated late night in Kishanpura, accused a family of locality of selling drugs… Read full news

    किशनपुरा में देर रात सैंकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, मोहल्ले के एक परिवार पर लगाए नशा बेचने के आरोप…पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते किशनपुरा में बीती देर रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब मोहल्ले के लोगों ने एक परिवार पर नशा बेचने के आरोप लगाते हुए जमकर रोष प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि उक्त परिवार से नशा खरीदने के लिए आए युवकों की बाइकें गली में लगी रहती हैं, जिस कारण महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला निवासियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया।

    इस संबंधी जानकारी देते लोगों ने बताया कि भगवान वाल्मीकि मंदिर वाली गली में एक परिवार नशा बेचता है जिस कारण इनके पास नशा खरीदने वाले युवकों की बाइकें लगी रहती हैं, जिससे महिलाओं बच्चों का घर से निकल कर मंदिर तक जाना भी मुश्किल हो गया है। जिसके बाद लोगों ने देर रात तक मोहल्ले में नारेबाजी की और जमकर विरोध जताया। पुलिस भी देर मोहल्ले में पहुंची और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा।

    वहीं लोगों ने जिस परिवार पर नशा बेचने का आरोप था उनकी महिलाएं मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल में पहुंच गईं। उनका आरोप था कि उनके साथ मोहल्ले के लोगों ने मारपीट की है। मारपीट को आरोप लगाकर सिविल में अपना मेडिकल करवाने पहुंची महिलाओं के बारे में मोहल्ले वालों ने कहा कि यह उनका पुराना ड्रामा है। वह हर बार ऐसा ही करती हैं। खुद ही चोटें लगाकर मेडिकल करवाने लिए अस्पताल में पहुंच जाती हैं। इस मौके मोहल्ले वालों का कहना है कि आज तो उन्होंने सिर्फ मोहल्ले में ही विरोध किया है। लेकिन यदि यह नहीं माने तो इन पर कार्रवाई करवाने के लिए चौक पर धरना लगाएंगे।

  • पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह के समर्थक के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह के समर्थक के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर… पढ़ें पूरी खबर

    Big action of Punjab government, cancellation of arms license of Amritpal Singh’s supporter… read full news

    पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह के समर्थक के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़ः अजनाला कांड के बाद पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जिसके तहत पुलिस प्रशासन ने शनिवार को अमृतपाल के दो साथियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिये हैं। ये लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से ही जारी किए गए थे। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ और रामबन के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अमृतपाल सिंह के दो बॉडीगार्ड्स के जारी हथियारों के लाइसेंस को रद्द कर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अमृतपाल सिंह के जिन दो साथियों पर कार्रवाई की है उनमें 19 सिख रेजिमेंट से रिटायर्ड सैनिक वरिंदर सिंह और 23 बख्तरबंद पंजाब से रिटायर्ड सैनिक तलविंदर सिंह का नाम शामिल है। वरिंदर सिंह को पंजाब पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। बीते दिन खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कम से कम 6 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया था। इसके लिए केंद्र सरकार ने अनुरोध किया था।

    इस संबंधई जानकारी देते सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि विदेशों से संचालित किए जा रहे 6 से 8 यूट्यूब चैनल पिछले 10 दिनों में ‘ब्लॉक’किए गए हैं। बता दें कि अजनाला कांड के बाद पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही हैं। अजनाला में हुई हिंसा दौरान अमृतपाल सिंह के साथियों के हथियारों को लेकर जांच जारी है।

  • स्नैपचैट पर रील बनाते समय भाखड़ा नहर में डूबे युवकों के शव बरामद, आखिरी पलों का वीडियो आया सामने

    You are currently viewing स्नैपचैट पर रील बनाते समय भाखड़ा नहर में डूबे युवकों के शव बरामद, आखिरी पलों का वीडियो आया सामने

    Bodies of youths drowned in Bhakra canal recovered while making reel on Snapchat, video of last moments surfaced

    स्नैपचैट पर रील बनाते समय भाखड़ा नहर में डूबे युवकों के शव बरामद, आखिरी पलों का वीडियो आया सामने

     

    शिमलाः रोपड़ के रंगीलपुर पुल के पास सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसलने से भाखड़ा नहर में 5 दिन पहले डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दरअसल, दोनों युवक हिमाचल के रहने वाले थे, जो रोपड़ के रंगीलपुर पुल के पास सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और दोनों डूब गए। मृतकों की पहचान सुमित और विराज के रूप में हुई है, जो शिमला के रोहड़ू के रहने वाले थे।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुमित मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। और विराज अपने दोस्त को मिलने 5 मार्च शनिवार को खरड़ गया था। रविवार सुबह दोनों घूमने मोटर साइकिल पर भाखड़ा नहर रंगीलपुर के पास गए थे। इनके साथ तीसरा साथी अमन निवासी बिहार भी था। स्नैपचैट रील बनाते व सेल्फी लेते समय सुमित का पैर अचानक फिसल गया, जिसको बचाने के चक्कर में विराज ने उसका हाथ पकड़ा तो उसका पैर भी फिसल गया और दोनों नहर के तेज पानी के बहाव में बह गए।

    वहीं तीसरे साथी ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया तो पुल के साथ स्थित ख्वाजा मंदिर में सुबह सेवा करने आए एक युवक तथा होमगार्ड के जवानों ने रस्सी की मदद से दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक नहर के तेज पानी के बहाव में बह गए। वहीं, पुलिस ने आज दोनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया है।

  • राज्यसभा सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने संधू परिवार को जनकल्याण के क्षेत्र में आगे आने के लिए आशीर्वाद दिया।

    राज्यसभा सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने संधू परिवार को जनकल्याण के क्षेत्र में आगे आने के लिए आशीर्वाद दिया।

    राज्यसभा सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने संधू परिवार को जनकल्याण के क्षेत्र में आगे आने के लिए आशीर्वाद दिया।

    -वरिष्ठ पत्रकार गुरप्रीत सिंह संधू और उनकी धर्म पत्नी बीबी सरबजीत कौर ने वार्ड नंबर 4 और 5 के निवासियों के 550 हस्ताक्षरों के साथ याचिका दायर की.

    – संत सीचेवाल ने जनकल्याण के सामान्य कार्यों के लिए हर संभव मदद और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) – विश्वविख्यात पर्यावरणविद्, भारत सरकार से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और आम आदमी पार्टी राजसभा के सदस्य संत बलबीर सिंह जी सीचेवाल, जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार गुरप्रीत सिंह संधू और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरबजीत कौर जन-जन के क्षेत्र में कल्याण उन्होंने खुलकर आगे आने का आशीर्वाद दिया है।
    यह जानकारी देते हुए तजिंदर सिंह सीचेवाल ने बताया कि उनकी बड़ी बहन सरबजीत कौर जालंधर के रेरू-बेछिंत कस्बे की रहने वाली हैं और उनके पति वरिष्ठ पत्रकार गुरप्रीत सिंह संधू बीती शाम गांव सीचेवाल पहुंचे और निर्मल कुटिया सीचेवाल में संत बलबीर सिंह जी से मिले. के रूप में मिले
    इस मौके पर गुरप्रीत सिंह संधू ने संत जी को बताया कि कैसे वह अपनी 25 साल की पत्रकारिता यात्रा के दौरान पीड़ितों और जरूरतमंदों के दुखों को उठाने का प्रयास करते रहे हैं. इस काम में बीबी सरबजीत कौर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। लेकिन राजनीतिक दलों के निजी हितों को देखते हुए संधू परिवार किसी भी राजनीतिक दल की ओर से आगे आने से परहेज करता रहा है.
    लेकिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच आपसी तालमेल व तालमेल नहीं होने के कारण रेरू व उसके आसपास के वार्ड नंबर 4 व 5 का क्षेत्र साफ-सफाई, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की दृष्टि से लगातार पिछड़ता जा रहा है. कार्यों पर सहमति के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी प्रयास के तहत वार्ड नंबर 4 के इलाके में पंजाब सरकार की योजना के तहत मोहल्ला क्लीनिक खोलने के लिए बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं.
    तजिंदर सिंह सीचेवाल ने कहा कि लगभग 550 हस्ताक्षरों वाला एक मांग पत्र सौंपते हुए संधू परिवार ने पंजाब सरकार के सीमित बजट के अलावा सरकारी प्राथमिक स्कूल रेरू के भवन के अंदर एक डाकघर स्थापित करने का संत सीचेवाल से अनुरोध किया। पंजाब सरकार के इस कदम से स्कूल को अपग्रेड करने में भी बड़ी समस्या आ रही है। रेरू स्कूल के पास एक आम जगह है लेकिन उसमें बना भवन काफी जर्जर हालत में है जिससे स्थानीय युवा मौजूदा हेल्थ क्लब का ठीक से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. अतः उपरोक्त परियोजनाओं के दृष्टिगत नये भवन के निर्माण हेतु धन की तत्काल आवश्यकता है ताकि निवासियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों को सुनिश्चित किया जा सके।
    इस पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी ने संधू परिवार की परोपकारी सोच की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहने का आशीर्वाद दिया और कहा कि वर्तमान सरकार की पार्टी के साथ संयुक्त और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों को अंजाम देना। संबंधित क्षेत्र के प्रमुख नेताओं का सहयोग बहुत आवश्यक है। ऊपर से गुरप्रीत सिंह संधू ने संत जी को बताया कि पिछले कुछ सालों से वह जालंधर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रभारी श्री दिनेश ढल के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्हें जनता की सेवा में पूरा सहयोग भी मिल रहा है। वार्ड निवासी। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए संत सीचेवाल जी ने उन्हें समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आगे काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और मांग पत्र के अनुसार बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की मांग को पूरा किया. उन्होंने अप्रैल के महीने में नए सत्र के दौरान राज्यसभा सदस्यों के लिए आवंटित धन से नए भवन के निर्माण के लिए धन जारी करने का आश्वासन दिया।

    निर्मल कुटिया सीचेवाल में मांग पत्र सौंपते गुरप्रीत सिंह संधू व श्रीमती सरबजीत कौर।

  • जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गग्गू बलाचौरिया गैंग के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गग्गू बलाचौरिया गैंग के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Jalandhar police got big success, 4 members of Gaggu Balachauria gang arrested with weapons

    जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गग्गू बलाचौरिया गैंग के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

     

    फिल्लौरः जालंधर के थाना देहात की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने जंगल में 13 घंटे सर्च ऑप्रेशन चलाकर गग्गू बलाचौरिया गैंग के 3 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार को 2 दिन पहले गुप्त सूचना मिली थी कि गग्गू बलाचौरिया जो कत्ल केस में लुधियाना जेल में बंद है। वह जेल में बैठा नाजायज हथियारों और नशे की सप्लाई का नेटवर्क अपने गैंग के सहारे पंजाब के अलग-अलग शहरों में चला रहा है।

    इस दौरान इंस्पेक्टर ने देर रात अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर में नाकाबंदी की हुई थी और आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान  मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों को रोककर उनकी तलाशी लेनी चाही तो 2 आरोपी पुलिस को चकमा देकर पास के जंगल के अंदर भाग गए जबकि उनके एक साथी संदीप कुमार सैंडी वासी गांव बोपाराय को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी संदीप ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह और उसके भागे दोनों साथी लुधियाना जेल में बंद गग्गू बलाचौरिया गैंग के शूटर हैं। गग्गू के निर्देश पर पंजाब में अपहरण कर फिरौती मांगने जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए वे 4 पिस्टल और कारतूस कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश से खरीद कर लाए हैं।  जिसके बाद 13 घंटे तक चले सर्च ऑप्रेशन के बाद प्रात: 7 बजे दोनों शूटरों ने पुलिस की घेराबंदी देखकर सरैंडर कर दिया। पकड़े गए गैंगस्टर विक्की संधू और उसके साथी नरिंदर सिंह से 3 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए है।

  • जालंधर के इस अस्पताल में हंगामा, मरीज को एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज लगाने का आरोप

    You are currently viewing जालंधर के इस अस्पताल में हंगामा, मरीज को एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज लगाने का आरोप

    Uproar in this hospital of Jalandhar, patient accused of applying glucose of expiry date

    जालंधर के इस अस्पताल में हंगामा, मरीज को एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज लगाने का आरोप

     

    जालंधरः महानगर के अधीन आते सूद अस्पताल में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब यहां एक मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल के स्टाफ पर एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज लगाने के आरोप लगाए गए। वहीं, इस पूरी घटना की वीडियो भी परिजनों द्वारा बनाई गई।

    घटना संबंधी जानकारी देते परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ द्वारा एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज मरीज को लगाने के लिए लाया गया था जिसका विरोध किए जाने पर अस्पताल का स्टाफ मरीज के कमरे से भागता हुआ नजर आया। हंगामा बढ़ता देख इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बनती कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत करवाया।