Category: PUNJAB

  • भारतीय सेना ने अमृतसर सेक्टर में तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाले ड्रोन को गिराने पर  तीन किलो हेरोइन बरामद की

    भारतीय सेना ने अमृतसर सेक्टर में तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाले ड्रोन को गिराने पर  तीन किलो हेरोइन बरामद की

     

    जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अमृतसर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पाक ड्रोन द्वारा गिरायी गयी तीन किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है।

    बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तड़के लगभग 0312 बजे, सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अमृतसर जिले के धनो कलां गांव के पास पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) के प्रवेश की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अभ्यास के अनुसार जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान अग्रिम इलाके में तैनात जवानों ने खेतों में कुछ गिरने की आवाज सुनी।

    अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने ग्राम धनो कलां के खेतों से हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए, जिनका कुल वजन – 3.055 किलोग्राम था।

  • जालंधर के लाडोवाली रोड पर बन रही निर्माणाधीन कॉमर्शियल इमारत पर निगम की कार्रवाई, तोड़ी सीढ़ियां

    You are currently viewing जालंधर के लाडोवाली रोड पर बन रही निर्माणाधीन कॉमर्शियल इमारत पर निगम की कार्रवाई, तोड़ी सीढ़ियां

    Corporation’s action on commercial building under construction on Ladowali Road, Jalandhar, broken stairs

    जालंधर के लाडोवाली रोड पर बन रही निर्माणाधीन कॉमर्शियल इमारत पर निगम की कार्रवाई, तोड़ी सीढ़ियां

     

     

    जालंधरः महानगर में शुक्रवार सुबह शहर के सबसे व्यस्त इलाके लाडोवाली रोड फाटकों के पास एक इमारत पर कार्रवाई करते हुए उसके कुछ हिस्से को गिरा दिया है। बताया जा रहा है कि यह हिस्सा निगम के नक्शे के अनुसार नहीं बनाया गया था। जिसके बाद आज नगर निगम ने इसके खिलाफ कार्रवाई की है। बता दें कि नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने लाडोवाली रोड पर जिस बन रही कॉमर्शियल इमारत पर कार्रवाई की है उस पर इससे पहले भी दो बार डिमोलिशन की कार्रवाई हो चुकी है। पांच महीने पहले अक्टूबर महीने में जब नोटिस के बावजूद इमारत के मालिकों ने सीढ़ियां ठीक नहीं की तो निगम ने सीढ़ियां तोड़ डाली थी।

    जानकारी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत पर कार्रवाई की गई है, उसका नक्शा किसी महिला के नाम पर पास है। कॉमर्शियल बिल्डिंग में एक तो बेसमेंट बना दिया गया, जो नक्शे में नहीं और पास भी नहीं था। इसके अलावा नक्शे में पार्किंग दिखाई गई थी, लेकिन पार्किंग वाले स्थान पर भी सीढ़ियां बनाकर पार्किंग स्थल को कवर कर लिया।

    जिक्रयोग्य है कि निगम की टीम द्वारा नवंबर महीने में शिकायत मिलने के बाद बिल्डिंग ब्रांच ने मौके पर मशीन लाकर सीढ़ियों को तोड़ दिया था। अब इसी इमारत पर आज तीसरी बार बिल्डिंग ब्रांच ने डिमोलिशन की कार्रवाई की है।

  • पंजाब बजट पेशः न नया टैक्स, न कोई छूट, विद्यार्थियों को मिलेगा खास तोहफा, होशियारपुर व कपूरथला को मिले दो मेडिकल कालेज

    You are currently viewing पंजाब बजट पेशः न नया टैक्स, न कोई छूट, विद्यार्थियों को मिलेगा खास तोहफा, होशियारपुर व कपूरथला को मिले दो मेडिकल कालेज

    Punjab budget presented: no new tax, no exemption, students will get special gift, Hoshiarpur and Kapurthala get two medical colleges

    पंजाब बजट पेशः न नया टैक्स, न कोई छूट, विद्यार्थियों को मिलेगा खास तोहफा, होशियारपुर व कपूरथला को मिले दो मेडिकल कालेज

     

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा आड विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। इसमें न तो कोई नया टैक्स लगाया गया और न ही किसी तरह की छूट दी गई। चीमा ने अपने बजट भाषण की शुरुआत आम आदमी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ की। राज्य के वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1,96,462 करोड़ रुपए का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26% ज्यादा रहा।

    शक्रवार को पेश किए बजट में अपने भाषण दौरान के वित्तमंत्री ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खास योजना रखी गई है। अगर इस कक्षा का कोई बच्चा अच्छा आईडिया देता है तो उसे 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं होशियारपुर और कपूरथला में दो नए मेडिकल कालेज बनाने का ऐलान किया गया है। वित्तमंत्री ने इंडस्ट्री के लिए 5 नई स्कीम के साथ-साथ 147 नए मोहल्ला क्लीनिक और होशियारपुर-कपूरथला में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने ढाई लाख नौकरियां देने की बात भी कही।

    2022-23 में पंजाब का कुल बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपए का था। सरकार का सबसे ज्यादा फोकस एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर पर रहा। स्कूलों में पहली बार एस्टेट मैनेजर लगाने का ऐलान किया गया जो वहां का रूटीन कामकाज देखेंगे। वित्तमंत्री ने कहा कि एस्टेट मैनेजर लगने के बाद टीचर्स सिर्फ पढ़ाने पर फोकस करेंगे जिससे एजुकेशन का लेवल सुधरेगा।

  • मान सरकार लाएगी नई कृषि नीति, पंजाब के किसानों को कर्ज से मुक्ति

     मान सरकार लाएगी नई कृषि नीति, पंजाब के किसानों को कर्ज से मुक्ति

    चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश कर रही है। पिछले साल प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब की सत्ता में काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बजट पेश कर रहे हैं।

    भगवंत मान सरकार ने साल 2022-23 में पंजाब में प्रति व्यक्ति आय में 7.40% की बढ़ोतरी का दावा किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में कहा कि आप ने पंजाब के हर परिवारों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का अपना चुनावी वादा पूरा किया।

    वहीं चीमा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के उपाय तलाशने के लिए पंजाब सरकार जल्द नई कृषि नीति लाएगी। आगामी सत्र में किसानों को डीएसआर पद्धति का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब का प्रभावी राजस्व घाटा और राजकोषीय घाटा क्रमशः 3.32% और 4.98% आंका गया है। राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण पराली जलाने की घटनाओं में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।

  • लुधियाना में गर्ल्स कालेज के हास्टल में घुसा युवक, छात्रा की गर्दन पर चाकू रख धमकाया, नाराज हो छात्राओं ने दिया धरना

    लुधियाना में गर्ल्स कालेज के हास्टल में घुसा युवक, छात्रा की गर्दन पर चाकू रख धमकाया, नाराज हो छात्राओं ने दिया धरना

    लुधियाना – पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज में वीरवार सवेरे गर्ल्स हॉस्टल में एक बाहरी व्यक्ति घुस गया जिसने हॉस्टल में जाकर एक छात्रा को धमकाया और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। इस घटना के विरोध में छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाथों में तख्तियां पकड़कर सुरक्षा की मांग की।

    बताया जाता है कि कॉलेज हॉस्टल में घुसने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। SHO जगदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस बल कॉलेज में तैनात कर दिया गया है। संदिग्ध युवक को पुलिस जल्द लोकेट कर लेगी। छात्राओं ने धरना लगा कॉलेज प्रबंधकों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी न होने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी एक बार इसी तरह की घटना हो चुकी है।

  • फिल्मों में सभी को हंसाने वाले सतीश कौशिक का हुआ निधन ,30 साल से चला रहे थे अभिनय का जादू

    सभी को हंसाने वाले दचलाया अभिनय का जादू

     

    मुंबई : मशहूर एक्टर, कॉमेडियन और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री में लंबा वक्त गुजारा। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सतीश कौशिक अपने पीछे परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए हैं।

    सतीश कौशिक ने करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। इन वर्षों में उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू बिखेरा, बल्कि अपने निर्देशन और डायलॉग लेखन से भी खूब दिल जीते। जनवरी में जी5 पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ में उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता।

    अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने करोड़ों की दौलत कमाई। अपनी पत्नी और बेटी के लिए वह अच्छी खासी संपत्ति छोड़कर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर करीब 40 करोड़ रुपये की दौलत के मालिक थे। बता दें कि सतीश कौशिक होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली आए थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, मगर एक्टर को वह बचा नहीं सके।

    बता दें कि कौशिक कंगना रणौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाले थे। कुछ समय पहले ही उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था।

  • डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दी देशवासियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं; युवकों से की अपील , हर्ष उल्लास के साथ सयंम से करें ट्रैफिक नियमों का पालन…

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दी देशवासियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं; युवकों से की अपील , हर्ष उल्लास के साथ सयंम से करें ट्रैफिक नियमों का पालन…

    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दी देशवासियों को रंगों के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं; युवकों से की अपील , हर्ष उल्लास के साथ सयंम से करें ट्रैफिक नियमों का पालन…


    डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने युवकों से जोश के साथ होश में रहकर होली खेलने की करी अपील

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) पूरे देश में इस समय होली का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें हर परिवार के युवक-युवतियों होली को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित नजर आ रहे हैं हर तरफ रंग बिरंगे रंगों और पिचकारी उसे दुकानें सजी हुई है छोटे बच्चे जहां अपने मम्मी पापा से पिचकारी लेने की जिद करने में जुटे हैं वही युवा वर्ग होली मनाने के उत्साह में कुछ नई नई प्लानिंग में झूटे हुए है जिसे देख जालंधर प्रशासन द्वारा भी तैयारियां पुरजोर शुरू की हुई है ताकि हर कोई बिना किसी दिक्कत अपने परिवार के साथ होली मना सकें। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं वही युवकों से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के द्वारा अपील की गई है कि वह होली खेलने में ट्रैफिक नियमों का पूर्ण पालन करें ताकि किसी दूसरे को होली खेलने में दिक्कत का सामना ना करना पड़े अक्सर देखा जाता है की होली खेलने वाले बाइक सवार कई बार उत्तेजित होकर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं जिससे शहर में परिवारों के साथ निकलने वाले लोग असहज महसूस करते हैं। पुलिस हर वर्ष ऐसी चेतावनी जारी करती है कि बाइक सवार युवक ट्रैफिक नियमों की पालना अवश्य करें।

    इन बातों का विशेष तौर पर रखें ध्यान

    होली एक ऐसा त्यौहार हैं जिसे देश के विभिन्न भागों में भिन्न-भिन्न तरीकों से मनाया जाता हैं। इसमें मुख्यतया रंगों और पानी का इस्तेमाल ज्यादा होता हैं। सभी एक-दूसरे के ऊपर तरह-तरह के रंग और पानी उड़ेलते हुए ही नज़र आते हैं।

    चूँकि पहले के समय में केवल प्राकृतिक रंगों से ही खेलने की परंपरा थी जिन्हें ज्यादातर सभी लोग अपने घरों में ही बनाते थे। ये रंग शरीर के लिए भी लाभदायक होते थे किंतु आजकर बाजार में तरह-तरह के रंग आ गए हैं। बाजार में जो प्राकृतिक रंगों के नाम से भी बिक रहे हैं वे भी पूरी तरह से प्राकृतिक हो, यह निश्चित नही।

    इसके लिए आपको पहले से ही कुछ आवश्यक बातों को ध्यान में रखकर होली का पर्व खेलना चाहिए ताकि बाद में किसी गंभीर समस्या का सामना ना करने पड़े। यह सावधानियां छोटी-छोटी हैं लेकिन इससे आपको कोई समस्या भी नही होगी और आप होली का पूरा आनंद भी उठा पाएंगे। आइए जानते हैं।

    होली के दिन बरते यह सावधानियां (Holi Safety Tips In Hindi)
    आज हम आपको संपूर्ण जानकारी देंगे कि होली खेलने से पहले क्या करना चाहिए, होली खेलते समय क्या करना चाहिए, होली खेलने के बाद क्या करना चाहिए, होली किसे खेलनी चाहिए और किसे नही, होली को रंगों से खेले या नही, प्राकृतिक रंग कैसे बनाए और कुछ अन्य आवश्यक (Holi Par Kya Savdhaniya Rakhni Chahiye) बातें। आइए जाने होली के दिन रखी जाने वाली सावधानियां।

    होली पर रखे इन बातों का ध्यान (How To Play Safe Holi In Hindi)

    #1. सबसे पहले बात करते हैं रंगों की। पहले केवल गुलाल और लाल रंग से ही खेलने की परंपरा थी। होली का मुख्य रंग गुलाल माना जाता हैं किंतु आजकल काले, पीले, हरे, नीले, चमकीले इत्यादि कई भांति के रंग आ गए हैं। इन रंगों में खतरनाक रसायन इत्यादि मिले होते हैं जो आपके शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    इनसे बचाव के लिए बाज़ार में प्राकृतिक रंगों की भी बाढ़ सी आ गयी हैं किंतु ये रंग कितने प्राकृतिक हैं यह भी पता नही चल सकता। फिर भी ये प्राकृतिक रंग बाकि रंगों से बेहतर हैं। इसलिये आप जितना हो सके इन प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल करे। सबसे बेहतर तो यह होगा कि आप अपने घर पर ही रंग बनाए जो नुकसानदायक तो बिल्कुल नही होंगे बल्कि आपकी त्वचा को लाभ भी पहुंचाएंगे।

    #2. दूसरी महत्वपुर्ण बात यह हैं कि गहरे रंगों को खरीदने से बचे और दूसरों को भी ऐसा ही करने को कहे। जैसे कि गहरा हरा, काला, नीला रंग इत्यादि। दरअसल इन रंगों को गहरा करने के लिए इनमें रसायन की मात्रा ज्यादा मिलायी जाती हैं जो यदि आपकी आँखों इत्यादि में चली जाए तो गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं।

    #3. दो रंगों का इस्तेमाल मुख्य रूप से ना करे, एक तो सिल्वर चमकीला रंग और दूसरा गहरा हरा रंग। सिल्वर चमकीले रंग में एल्युमीनियम ब्रोमाइड पाया जाता हैं जो त्वचा संबंधी कैंसर के लिए उत्तरदायी होता हैं जबकि गहरे हरे रंग में कॉपर सल्फेट पाया जाता हैं जो आँखों में अंधापन पैदा कर सकता हैं।

    #4. यदि आपको आभूषण-गहने पहनने इत्यादि में रुचि हैं तो होली वाले दिन इसे ना पहने। एक दिन के लिए ही सही लेकिन आप अपने कानों की बालियाँ, गले की चेन, हाथों का कड़ा, अंगूठियाँ, इत्यादि कुछ भी ना पहने। दरअसल होली खेलते हुए इन सबसे या तो आपको चोट लग सकती हैं या फिर जिसके साथ आप होली खेल रहे हैं, वे भी चोटिल हो सकते हैं।

    दूसरा, इनके खुलकर गिर जाने या चोरी हो जाने का भी डर रहता हैं। इसलिये होली वाले दिन चाहे असली गहने हो या आर्टिफीशियल गहने, इन्हें ना ही पहने।

    #5. कुछ लोग इस बात का इतना ध्यान नही रखते और होली वाले दिन अपने पुराने कपड़े इत्यादि पहन लेते हैं जो कि कई जगह से घिस भी चुके होते हैं। आप कपड़े चाहे कैसे भी पहने, हमें इसमें कोई आपत्ति नही लेकिन उन्हें पहनते समय इस बात का पूरा ध्यान रखे कि पानी लगने के बाद वे पारदर्शी ना हो जाए क्योंकि इससे आपको ही शर्मिदगी का सामना करना पड़ेगा।

    दरअसल जिन कपड़ों की परत पतली होती हैं या जो ज्यादा घिस चुके होते हैं, वे पानी पड़ने के बाद पारदर्शी बन जाते हैं जिससे आपके शरीर का अंदर का भाग दिखने लगता हैं। इसलिये आप इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखे।

    #6. कुछ लोगों को समय-समय पर चेहरे का फेशिअल, ब्लीच, थ्रेडिंग इत्यादि करने की आदत होती हैं। तो जब होली आने वाली हो तब कम से कम उससे एक सप्ताह पहले ऐसा कुछ भी करवाने से बचे। अन्यथा ऐसा करने से होली वाले दिन जब आपकी त्वचा रंगों में संपर्क में आएगी तब उसको बहुत नुकसान हो सकता हैं।

    #7. होली पर लोग रंगों के साथ-साथ एक-दूसरे पर पानी भी डालते हैं। कुछ गुब्बारों में भरकर डालते है तो कुछ सीधा बाल्टी ही उड़ेल देते हैं। इस बात का ध्यान रखिये कि यह मौसम सर्द ऋतु के जाने और ग्रीष्म ऋतु के आने का होता हैं। इसलिये ज्यादा समय तक पानी से भीगे ना रहे अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं।

  • पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सरकार से इंसाफ की लगा रहे है गुहार…

     पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सरकार से इंसाफ की लगा रहे है गुहार…

     

    चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के बाहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्व. सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर आज पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

    माता पिता अपने बेटे की हुई हत्या को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा भी धरने पर बैठे हैं।

  • पटियाला पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किए फॉर्च्यूनर लूटने वाले आरोपी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    You are currently viewing पटियाला पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किए फॉर्च्यूनर लूटने वाले आरोपी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Patiala police arrested the accused of robbing Fortuner in 48 hours, recovered a huge amount of weapons

    पटियाला पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किए फॉर्च्यूनर लूटने वाले आरोपी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

     

    पटियालाः पिछले दिनों पटियाला से हथियारों की नोक पर फॉर्च्यूनर कार को लूटने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तर कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूलिस ने भारी मात्रा में हथियार तथा लूटी हुई फॉर्च्यूनर कार बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पकडे गए आरोपियों के नाम गुरिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, गगनदीप सिंह और तरनजीत सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 3 मार्च को कार बाजार पारता में कार खरीदने के बहाने से आए अज्ञात व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर की ट्राई लेने के बहाने पिस्तौल की नोक पर गाडी छीन कर फरार हो गए। जिसके बाद मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया पर 48 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गाडी और हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 पिस्टल भी बरामद की।  पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ी 29 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट, दुबई से जूतों में छिपाकर लाए थे… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ी 29 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट, दुबई से जूतों में छिपाकर लाए थे… पढ़ें पूरी खबर

    Foreign cigarettes worth Rs 29 lakh caught at Amritsar airport, brought from Dubai hidden in shoes… read full news

    अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ी 29 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट, दुबई से जूतों में छिपाकर लाए थे… पढ़ें पूरी खबर

    महानगर के अंतर्गत आते अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 29 लाख रुपए की विदेशी सिगरेट बरामद की है। अमृतसर कस्टम विभाग ने खेप को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विदेशी सिगरेट की यह खेप एक प्रसिद्ध ब्रांड के जूतों में छिपाकर लाई जा रही थी। वहीं पुलिस इस खेप को मंगवाने वाले का पता लगा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अमृतसर एयरपोर्ट पर तैनात अमृतसर सीमा शुल्क आयुक्तालय के अधिकारियों ने दुबई से आने वाले विदेशी ब्रांड ईएसएसई गोल्डन लीफ सिगरेट की तस्करी का मामला दर्ज किया। मिली जानकारी के अनुसार इस खेप को नाइकी जूतों के काले रंग के पैकेट्स में छिपाकर लाया जा रहा था।

    वहीं इस संबंधी जानकारी देते कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खेप को खोल कर जांच शुरू की गई तो उसमें से 2.60 लाख सिगरेट्स निकली हैं। जिनकी इंटरनेशनल वैल्यू 29.5 लाख रुपए के करीब आकी जा रही है। फिलहाल अभी जांच जारी है और इस खेप को मंगवाने वाले व भेजने वाले की जानकारियां हासिल की जा रही हैं।