लुधियाना में गर्ल्स कालेज के हास्टल में घुसा युवक, छात्रा की गर्दन पर चाकू रख धमकाया, नाराज हो छात्राओं ने दिया धरना

लुधियाना में गर्ल्स कालेज के हास्टल में घुसा युवक, छात्रा की गर्दन पर चाकू रख धमकाया, नाराज हो छात्राओं ने दिया धरना

लुधियाना – पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज में वीरवार सवेरे गर्ल्स हॉस्टल में एक बाहरी व्यक्ति घुस गया जिसने हॉस्टल में जाकर एक छात्रा को धमकाया और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। इस घटना के विरोध में छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाथों में तख्तियां पकड़कर सुरक्षा की मांग की।

बताया जाता है कि कॉलेज हॉस्टल में घुसने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। SHO जगदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस बल कॉलेज में तैनात कर दिया गया है। संदिग्ध युवक को पुलिस जल्द लोकेट कर लेगी। छात्राओं ने धरना लगा कॉलेज प्रबंधकों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी न होने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी एक बार इसी तरह की घटना हो चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *