Category: PUNJAB

  • अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    Firing again in Amritsar, one youth injured, police engaged in investigation

    अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसरः अमृतसर के अन्तर्गत आते ऋषि विहार में उस वक्त दहशत का माहैल बन गया, जब वीरवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चला दी, जो पास से गुजर रहे एक युवक की टांग पर लग गई। वहीं, इसी झगड़े में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग भी ईंट लगने से जख्मी हो गया है। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते ऋषि विहार में रहने वाले रत्न लाल ने बताया कि उनका तीन-चार महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा किसी और के साथ नहीं, उसी के दोहते और पोते के बीच चल रहा है। देर रात उनके घर पर फोन आया और उनका पोता अपने एक-दो साथियों को लेकर काली माता मंदिर के पास पहुंच गया। दूसरे तरफ के युवक अपने साथ 20-22 लड़कों को लाए थे। पहले आरोपियों ने दातरें और फिर ईंटें मारी। अंत में आरोपियों ने फायर किए, जिसमें से एक गोली 20 साल के बलदेव सिंह के जा लगी।

    इस संबंधी जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है, जिस पर अभी कार्रवाई चल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • विदेश में ट्रेनिंग के लिए जा रहे प्रिंसिपलों के दूसरे बैच को CM भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी

    विदेश में ट्रेनिंग के लिए जा रहे प्रिंसिपलों के दूसरे बैच को CM भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी

     

    – कोई सिफारिश नहीं, मेरिट के आधार पर हो रही है ट्रेनिंग के लिए चयन: मुख्यमंत्री

     

    – 4 मार्च से 11 मार्च तक चलेगा सिंगापुर में प्रिंसिपलों का ट्रेनिंग सैशन

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी तबदीली का गवाह बनेगा जिससे विद्यार्थी अपने उज्जवल भविष्य की सृजना कर सकेंगे।

    यहाँ मैगसीपा में अध्यापकों के दूसरे बैच को सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान इन अध्यापकों को विदेशों में प्रचलित आधुनिक अध्यापन अभ्यासों की ट्रेनिंग दी जायेगी। उन्होंने कहा कि वापसी के बाद यह अध्यापक विद्यार्थियों और अपने साथी अध्यापकों के साथ इन अभ्यासों को सांझा करेंगे और यह यकीनी बनाऐंगे कि विद्यार्थी विदेशों में पढ़ाई के पैटर्न से अवगत हो सकें। भगवंत मान ने कल्पना की कि इससे राज्य के विद्यार्थी विदेशों में पढ़े-लिखे अपने साथियों का मुकाबला करने के योग्य होंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है जो विद्यार्थियों की भलाई के लिए राज्य की समूची शिक्षा प्रणाली को बड़े स्तर पर मज़बूती देगा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गौरव वाली बात है क्योंकि यह अध्यापक आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र में बदलाव के एजेंट के तौर पर काम करेंगे। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि इससे विद्यार्थियों को बहुत फ़ायदा होगा और राज्य की शिक्षा प्रणाली में अपेक्षित गुणात्मक तबदीली आयेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गौरव और संतोष वाली बात है कि इनमें से ज़्यादातर अध्यापक राज्य या राष्ट्रीय पुरस्कार ऐवार्डी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपना अलग स्थान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन अध्यापकों का चयन करने का एकमात्र मापदंड मेरिट है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि वह शिक्षा सुधार में अग्रणी भूमिका निभाएं। भगवंत मान ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद उनको राज्य भर के किसी भी स्कूल में तैनात करने के लिए उनके साथ पहले ही समझौता किया जा चुका है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी ही एक पहलकदमी जो शिक्षा के सुधार के लिए बहुत सहायक सिद्ध होगी, वह है स्कूल आफ एमिनेंस। उन्होंने कहा कि यह स्कूल भावी मुकाबलों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए और ज्यादा सहायक सिद्ध होंगे। भगवंत मान ने कल्पना की कि यह स्कूल दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बनेंगे जिसको देश भर में अपनाया जायेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी यत्नों का एकमात्र उद्देश्य नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय हिस्सेदार बना कर हुनर के पलायल के रुझान को पलटना है। उन्होंने कहा कि पंजाबी नौजवानों में बड़ा सामर्थ्य है जिस कारण विश्व प्रसिद्ध आई. टी कंपनियाँ और यूनिवर्सिटियाँ राज्य के साथ ज्ञान सांझा करने सम्बन्धी समझौता करना चाहती हैं। भगवंत मान ने कहा कि वास्तव में पंजाब देश भर में मानक शिक्षा के मॉडल के तौर पर उभरा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर का दौरा शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों के पेशेवर ज्ञान और महारत में विस्तार करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अपनी किस्म की यह पहली पहलकदमी अध्यापकों की विदेश जाकर ट्रेनिंग के लिए राज्य योजना का हिस्सा है, जिसको मंत्री मंडल की तरफ से मंज़ूरी दी गई है और इसका उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि अध्यापकों के पेशेवर हुनर में विस्तार हो जिससे वह विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें। भगवंत मान ने कहा कि इस कदम का एकमात्र उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मानक शिक्षा यकीनी बनाना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ट्रेनिंग अध्यापकों को पढ़ाने के अत्याधुनिक ढंगों, लीडरशिप के हुनर, अध्यापन-ट्रेनिंग सामग्री तैयार करने और महामारी के बाद की दुनिया में आडियो- विजुअल टैकनोलोजी के बारे जानने का मौका, असैंशियलज़ आफ स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट, स्कूल के माहौल में बदलाव, बिल्डिंग टीचर्ज प्रोफेशनल कैपिटल, कोर्स सम्बन्धी लीडरशिप, मैंटरिंग एंड लैसन अबजरवेशन सकिल्लज़, अध्यापन और सीखने में नविनता और प्रभावी संचार के साथ लैस करके उनके तजुर्बे को और विशाल करने में और ज्यादा सहायक सिद्ध होगी।

    उन्होंने कल्पना की कि यह पहलकदमी राज्य में शिक्षा प्रणाली के सुधार के लिए एक मील पत्थर साबित होगी। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब इन यत्नों स्वरूप पंजाब जल्द ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन कर उभरेगा।

  • निगम चुनाव को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं वोटर, नहीं मिलने वाला दल बदल कर टिकट पाने वालों को फायदा

    निगम चुनाव को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं वोटर, नहीं मिलने वाला दल बदल कर टिकट पाने वालों को फायदा

    निगम चुनाव को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं वोटर, नहीं मिलने वाला दल बदल कर टिकट पाने वालों को फायदा

    जनता से किए वादे जो पहले भी पूरे नहीं कर सके उन्हें जनता इस बार नहीं देने वाली अपना अमूल्य वोट

    मात्र वादों से नहीं , जनता की समस्याओं को दूर करने वाले ही बनेंगे इस बार “पार्षद”

    MBD WEB NEWS: (सुमेश शर्मा) पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार दल बदल कर टिकट पाने की कोशिशों में जुटे हैं शहर के कई नामी चेहरे , ऐसा किसी एक पार्टी में नहीं लगभग सभी पार्टियों में देखा जा रहा है कि एक दल को छोड़ दूसरे दल में अपनी जगह बनाने के लिए अपने मित्रों, साथियों, रिश्तेदारों यहां तक की अपने विरोधियों को भी साथ ले पुरानी पार्टी छोड़ नई पार्टी में जगह बनाने में जुटे हैं कई लोग

    कोई बीजेपी छोड़ आप में आ रहा है कोई कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में आ रहा है लोग इस बात से हैरान हैं इन दलबदलू नेताओं को शहर की समस्याओं से ज्यादा इस समय अपनी टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं।

    शहर में गंदगी के हालात दिन भर दिन बिगड़ते जा रहे हैं कहीं कोई सफाई को लेकर अभियान नही चला रहा ,नाहि ट्रैफिक की समस्या को लेकर कोई नेता ध्यान नहीं देता। शहर में लगने वाले धर्मों के कारण लोग घंटो ट्रैफिक के जाम में फंसे रहते हैं

    चुगिट्टी चौक पर बनने वाला पुल बनाने की अंतिम तिथि को निकले महीना बीत चुका है और इससे प्रभावित होने वाले लाखों लोग दिन में कई कई बार रेलवे फाटक पर फंसे अक्सर एक-दूसरे से यही कहते दिखाई देते हैं कि भगवान जाने कब तक पूरा होगा इस पुल का कार्य । अरे किसी तरह फाटक को पार कर जैसे ही चुगिट्टी चौक के आसपास पहुंचते हैं तो शहर कर दर्शन हो जाते है एक गंदी बदबू उनका स्वागत करते नजर आती है लोग इस बात से हैरान हैं कि हमने वोट तो दिया था कि जल्द से जल्द हमारी यह समस्या खत्म होगी लेकिन आप सरकार के नेता भी दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपनी पार्टी में जगह देने में ज्यादा व्यस्तता दिखा रहे हैं जबकि इन नेताओं को जनता के रुके हुए कार्य जल्द पूरे कर जनता के दिलों में अपनी जगह बनाने की जरूरत है

  • जालंधर की गीता कॉलोनी में नशे में टल्ली ड्राइवर का देर रात हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर की गीता कॉलोनी में नशे में टल्ली ड्राइवर का देर रात हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Late night commotion of drunk talli driver in Geeta Colony of Jalandhar, police arrested

    जालंधर की गीता कॉलोनी में नशे में टल्ली ड्राइवर का देर रात हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते बस्ती शेख के इलाके स्थित गीता कॉलोनी में बुधवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब नशे में धुत ड्राइवर गीता कॉलोनी में ट्रक लेकर घुस गया। वहीं, मोहल्ले निवासियों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर धुलाई कर डाली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासियों ने बताया कि ड्राइवर ने इतना नशा किया हुआ था कि उसे आगे घर की दीवार भी नजर नहीं आई। वाहनों की तोड़फोड़ और घर की दीवार से ट्रक की टक्कर के बाद मोहल्ला वासी जाग गए और देर रात तक जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारा तो उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। चालक को होश में लाने के लिए उसके मुंह पर पानी फेंका गया, लेकिन वह फिर भी होश में नहीं आया और लड़खड़ाता रहा।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए मोहल्ले में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पुलिस को बताया कि जब तंग गली में ट्रक आया तो वह सामने से आ रहे थे। ट्रक चालक ने पहले कारों को टक्कर मारी फिर ट्रक को बैक करने लगा। इसके बाद तेजी से आगे ट्रक को बढ़ाया। ट्रक उनकी तरफ तेजी से बढ़ा तो उन्होंने मोटरसाइकिल को वहीं पर फेंक कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक को चालक ने घर की दीवार के साथ दे मारा। वहीं, हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया।

  • अमृतसर में शिवसेना-सिख जत्थेबंदियां आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण, अमृतपाल सिंह का पूतला फूकंने के लिए पहुंचे थे शिवसैनिक

    You are currently viewing अमृतसर में शिवसेना-सिख जत्थेबंदियां आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण, अमृतपाल सिंह का पूतला फूकंने के लिए पहुंचे थे शिवसैनिक

    Shiv Sena-Sikh groups face to face in Amritsar, atmosphere tense, Shiv Sainiks arrive to burn Amritpal Singh’s effigy

    अमृतसर में शिवसेना-सिख जत्थेबंदियां आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण, अमृतपाल सिंह का पूतला फूकंने के लिए पहुंचे थे शिवसैनिक

     

    अमृतसरः महानगर में वीरवार को उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब शिवसेना समर्थक संत सिंह सुखा सिंह चौक पर अमृतपाल सिंह का पूतला फूकंने के लिए पहुंचे। जहां पर उनके विरोध में सिख जत्थेबंदिया भी पहुंच गई जिसके बाद माहौल बिगड़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अंत में पंजाब पुलिस उनके बीच आकर खड़ी हुई और प्रोटेस्ट को स्थगित कर दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर शिव सेना बाल ठाकरे प्रदर्शन करने के लिए संत सिंह सुखा सिंह चौक पर पहुंच गई। प्रधान संजीव भास्कर ने बताया कि अमृतपाल की तरफ से अजनाला में की गई घटना दुखदायी है। उसने एक तरफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आसरा लेकर अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर दबाव भी बनाया। पुलिस उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके बाद इस प्रोटेस्ट को आयोजित किया गया है।

    शिव सेना बाल ठाकरे की तरफ से अमृतपाल सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने की जानकारी मिलते ही सिख जत्थेबंदियां भी चौक पर पहुंच गई। सिख जत्थेबंदियों ने सख्त वॉर्निंग दी कि वे अमृतपाल का पुतला नहीं फूंकने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह शिव सेना के सदस्य आए दिन सिखों के खिलाफ बोलते हैं और कभी-कभी भिंडरांवाला का पुतला भी जलाते हैं। ऐसा करके ये पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं।

  • राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भायुमो खोलेगा सरकार के खिलाफ मोर्चा, करेगा कंपनी बाग में प्रदर्शन

    You are currently viewing राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भायुमो खोलेगा सरकार के खिलाफ मोर्चा, करेगा कंपनी बाग में प्रदर्शन

    Bhayumo will open a front against the government against the deteriorating law and order in the state, will protest in Company Bagh

    राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भायुमो खोलेगा सरकार के खिलाफ मोर्चा, करेगा कंपनी बाग में प्रदर्शन

     

    जालंधरः पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था और आए दिन हो रही लूटपाट तथा गोलीबारी की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं लोग पुलिस के साथ-साथ राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। जिसके बाद कई राजनीतिक पार्टी राज्य सरकार की नाकामी के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है। इसी के तहत बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा भी पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर के कंपनी बाग चौक में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन करेगा।

    मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिला प्रधान पंकज जुल्का के नेतृत्व में शाम के समय श्री राम चौक (कंपनी बाग) में पंजाब सरकार का पुतला फूकेंगे। जिला प्रधान जुल्का ने कहा कि राज्य में हालात यह खड़े हो गए हैं कि कोई दिन ऐसा नहीं गुज़रता जिस दिन गोलीबारी, लूट, चोरी, हत्याओं की खबर सुनने को न मिलती हो। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से हालात कुछ ज्यादा ही बदतर हो गए हैं। खालिस्तानी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं, नशे का चलन एकाएक बढ़ गया है। जबकि सत्ता संभालने से पहले केजरीवाल और भगवंत मान ने वादा किया था कि चार महीने में नशा खत्म कर देंगे। जबकि पंजाब में उल्टा बढ़ गया है।

    बता दें कि पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सभी इकाइयां जहां सक्रिय हो गई हैं, वहीं सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावों के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

  • पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार… पढ़ें क्यों किया था कत्ल

    You are currently viewing पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार… पढ़ें क्यों किया था कत्ल

    Police arrested the accused of killing a student in Punjabi University… read why he was murdered

    पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार… पढ़ें क्यों किया था कत्ल

     

    पटियालाः बीते दिनों जिले में स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पीजी का बिजली का बिल न देने को लेकर यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है

    मिल जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर कल छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों की ओर से वीसी दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया था। स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों ने यूनिवर्सिटी में सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े किए थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की प्रशासन से मांग की थी। लोगों ने स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    बता दें कि गत दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में बीते दिनों 2 युवकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें 20 वर्षीय युवक नवजोत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। नवजोत पटियाला यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

  • कपूरथला में थाने के बाहर खड़ी कारों को लगी भयंकर आग, 15 कारें तथा 60 दोपहिया वाहन जलकर हुए राख

    You are currently viewing कपूरथला में थाने के बाहर खड़ी कारों को लगी भयंकर आग, 15 कारें तथा 60 दोपहिया वाहन जलकर हुए राख

    Cars parked outside the police station in Kapurthala caught fire, 15 cars and 60 two-wheelers burnt to ashes

    कपूरथला में थाने के बाहर खड़ी कारों को लगी भयंकर आग, 15 कारें तथा 60 दोपहिया वाहन जलकर हुए राख

     

    कपूरथलाः जिले के अंतर्गत आते सुभानपुर थाने में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब थाने का् बाहर खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में वहां खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत फायरब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस आग में करीब 15 कारों के साथ कई दोपहिया वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित थाना सुभानपुर के बाहर खड़ी बड़ी संख्या में कारें व दोपहिया वाहन शार्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें कीं। इस दौरान कुछ कारों को बचा लिया गया लेकिन इस आग की चपेट में आकर 60 के करीब मोटरसाइकिल-स्कूटर तथा 15 के करीब कारें व अन्य वाहन जल गए।

    मौके पर पहुंचे एसपी (डी.) हरविन्द्र सिंह की सूचना पर करतारपुर, भुलत्थ, कपूरथला तथा अन्य स्थानों से आई 5 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरूआती जांच में खुलासा हुआ कि यह आग गाडिय़ों के आसपास लगे बिजली के 2 बड़े ट्रांसफार्मर में हुए शार्ट-सर्किट से लगी है।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

    Firing again in Amritsar, after a dispute between two groups in posh area, there was a lot of firing, video viral

    अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

     

    अमृतसरः शहर में क्राइम की वारदातों लगातार बढ़ रही है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब पॉश एरिया माडल टाउन में गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। दरअसल, यहां 2 पक्षों में में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने गोलियां चलाई तो दूसरे ने तलवारे लहराई। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार महानगर के अंतर्गत आते माडल टाऊन इलाके में बीती रात दो पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। वहीं पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक पक्ष के लोग गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • न्यू बेअंत नगर में श्री राधिका कन्फेक्शनरी की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना,मात्र 3 से4 मिंट में ताले तोड़ दिया चोरी वारदात को अंजाम ,cctv में कैद हुई पूरी वारदात…

    न्यू बेअंत नगर में श्री राधिका कन्फेक्शनरी की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना,मात्र 3 से4 मिंट में ताले तोड़ दिया चोरी वारदात को अंजाम ,cctv में कैद हुई पूरी वारदात…

    न्यू बेअंत नगर में श्री राधिका कन्फेक्शनरी की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना,मात्र 3 से4 मिंट में ताले तोड़ दिया चोरी वारदात को अंजाम ,cctv में कैद हुई पूरी वारदात…

    MBD WEB NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा) थाना रामा मंडी के अधीन आते क्षेत्र में बीती रात न्यू बेअंत नगर छज्जा सिंह गेट के सामने बनी दुकानों में चोरों के द्वारा श्री राधिका कन्फेक्शनरी की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया । चोर मात्र दो-तीन मिनट में ही ताले तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हो गए और सीधे गल्ले में रखें रुपये पर हाथ साफ कर निकल गया लेकिन गल्ले में उसे कुछ ज्यादा रकम हासिल न होने पर चोर एक बार फिर से वापस आया और पूरी तरह से दुकान की तफ्तीश शुरू की लेकिन उसे इस बात का जरा सा भी अंदेशा नहीं हुआ कि उसके द्वारा किया यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो रही है

    श्री राधिका कन्फेक्शनरी के मालिक अमित ने बताया कि वह जब सुबह 9:00 बजे दुकान पर आए तो दुकान का शटर टूटा हुआ देख उन्हें लगा कि चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और शटर तोड़कर अंदर नहीं घुस पाए लेकिन जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो चोरों द्वारा अंदर घुसने की फुटेज देख हैरान रह गए उन्होंने देखा कि चोर सीधा अंदर आ कर गले से पैसे निकालता है और भाग निकलता है लेकिन गले में कुछ ज्यादा पैसे ना मिलने पर वह एक बार दोबारा वापस लौटते हैं और पूरी तरह से दुकान की जांच करते हैं कि कहीं कोई और पैसे तो नहीं रखें वारदात के बाद शटर को नीचे कर वहां से रवाना हो जाते हैं


    इस वारदात के बाद स्थानीय दुकानदार काफी भयभीत हो गए हैं की चोरी की इस वारदात के बाद उनकी दुकानें भी अब सुरक्षित नहीं है हालांकि राधिका कन्फेक्शनरी के मालिक के द्वारा थाना रामामंडी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है

    आपको बता दें कि इसके पहले भी इस क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम देने में चोर सफल रहे हैं कभी किसी घर के बाहर रखें गटर के ढक्कन गायब दिखाई देते हैं और किसी घर मे ताला लगा दिखा वहां से तो घरों की पानी की मोटर ,टूटिया ,सिलेंडर आदि चोरी होने की खबर सामने आती ही रहती है।

    चोरी की इस वारदात के बाद आसपास में रहने वाले निवासियों ने भी आशंका जताई कि उनकी गाड़ियां भी रात के समय घरों के बाहर खड़ी रहती हैं ऐसे में कहीं कोई बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने में चोर सफल ना हो जाये। इसके लिए पुलिस को रात्रि के समय पीसीआर के द्वारा गश्त बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि पिछले सप्ताह में भी इसी मोहल्ले के एक गली से एक कार चोरी होने की वारदात को अंजाम दिया गया