Category: PUNJAB

  • बठिंडा सेंट्रल जेल में हुई गैंगवार, आतंकी रिंदा के भाई को कैदियों ने सिर पर मारी रॉड, गंभीर घायल

    You are currently viewing बठिंडा सेंट्रल जेल में हुई गैंगवार, आतंकी रिंदा के भाई को कैदियों ने सिर पर मारी रॉड, गंभीर घायल

    Gang war broke out in Bathinda Central Jail, terrorist Rinda’s brother was hit on the head by inmates, seriously injured

    बठिंडा सेंट्रल जेल में हुई गैंगवार, आतंकी रिंदा के भाई को कैदियों ने सिर पर मारी रॉड, गंभीर घायल

     

    बठिंडाः बठिंडा की सेंट्रल जेल में शुक्रवार देर रात कैदियों में आपसी गैंगवार हो गई, जिसमें एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपी कैदियों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल कैदी आतंकी रिंदा का चचेरा भाई है तथा उस पर भी कई मामले दर्ज हैं। घायल कैदी की पहचान राजवीर सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर राजवीर सिंह लंबे समय से विभिन्न मामलों में बठिंडा जेल में बंद है। बीती रात वह अपनी बैरक में था। तभी तीन कैदी शुभम, गुरमुख सिंह और जगरोशन सिंह वहां आ गए। तीनों किसी बात पर बातचीत कर रहे थे। तभी तीनों की उसके साथ बहस हो गई। इसी दौरानएक कैदी ने उसके सिर पर जोर से रॉड मार दी और वह वहीं गिर गया। शोर सुन जेल मुलाजिम तुरंत बैरक में पहुंचे। घायल राजवीर को उसी समय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

    वहीं गैंगस्टर राजवीर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने जेल प्रशासन की हिदायत पर एमएलआर काट संबंधित थाने को भी भेज दी है। वहीं पुलिस अधिकारी मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • अमृतपाल ने दी डीजीपी गौरव यादव को धमकी, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा

    You are currently viewing अमृतपाल ने दी डीजीपी गौरव यादव को धमकी, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा

    Amritpal threatened DGP Gaurav Yadav, said – if this happens, the same thing will happen again

    अमृतपाल ने दी डीजीपी गौरव यादव को धमकी, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा

     

    चंडीगढ़ः अमृतसर में अजनाला पुलिस थाने पर कब्जे की घटना के कुछ घंटों बाद ही जहां पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा थाने पर कब्जे की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की बात कहने के कुछ ही देर बात अमृतपाल ने एक बार फिर पंजाब के डीजीपी को सीधी धमकी दे दी है। इतना ही नहीं अमृतपाल ने डीजीपी को नसीहत देते हुए इस मामले को बंद करने की सलाह भी दे दी है। जेल से छूटने के बाद लवप्रीत सिंह तूफान गोल्डन टेंपल पहुंचा था। देर रात अमृतपाल सिंह भी गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंच गया। डीजीपी के कार्रवाई करने के बयान पर अमृतपाल सिंह भड़क गया।

    मिली जनकारी के अनुसार अमृतपाल पंजाब डीजीपी गौरव यादव को सीधे शब्दों में चुनौती देते हुए नजर आएं हैं। अमृतपाल ने कहा कि सोझ समझ कर बयान दें, अगर फिर झूठे पर्चे दर्ज हुए तो दोबारा प्रदर्शन किया जाए, अब इस चैपटर को यही पर खत्म कर देना चाहिए। पहले गैंगस्टर पैदा किए अब खाड़कू पैदा करना चाहते हैं। वीडियोग्राफी पर कार्रवाई की तो दोबारा आएंगे। गलत एफआईआर दर्ज करने वालों के खिलाफ डीजीपी कार्रवाई करें।

    जिक्रयोग्य है कि अमृतपाल के समर्थक तूफान के रिहा होने के बाद डीजीपी ने प्रेस वार्त श्री गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में थाने पर हमला करने शर्मनाक है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कल की घटना में पुलिस पर हमला किया गया और इस दौरान 6 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायलों के बयानों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा कल की घटना को लोकरे सभी वीडियो खंगाली जा रही हैं। उसके बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप, गुरदासपुर के परिवार से वीजा के नाम पर लिये 2.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप, गुरदासपुर के परिवार से वीजा के नाम पर लिये 2.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    Jalandhar’s another travel agent accused of fraud, Rs 2.50 lakh taken from Gurdaspur’s family in the name of visa, police engaged in investigation

    जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप, गुरदासपुर के परिवार से वीजा के नाम पर लिये 2.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

     

    जालंधरः पंजाब में जहां रोजाना हजारों युवा विदेशों में अपने सुनहरे भविष्य की उम्मीद लिए विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं पंजाब में फैला इमीग्रेशन दफ्तरों का जाल और कुछ ट्रैवल एजेंटों द्वारा इनके साथ धोखाधड़ी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर शाम उस वक्त सामने आया जब एक परिवार ने जालंधर के पुलिस लाइन के पास स्थित एक ट्रैवल एजेंट पर फैमली वीजा के नाम पर 2.50 ठगने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के एक ट्रैवल एजेंट ने गुरदासपुर के एक परिवार को कनाडा भिजवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए लिए थे, लेकिन जब काफी समय गुजर जाने के बाद भी वीजा नहीं आया तो उन्होंने जालंधर में आकर ट्रैवल एजेंट के साथ बातचीत की। यही बातचीत गर्मागर्मी में बदल गई और परिवार ने दफ्तर में जमकर हंगामा किया। ठगी के शिकार हुए परिवार ने दफ्तर में तो हंगामा किया ही, साथ ही देर शाम ऑफिस का सामान भी बाहर फेंकना शुरू कर दिया। दफ्तर में लोगों के बीच अपना इंप्रेशन जताने के लिए रखा आलीशान सोफा भी ऑफिस से बाहर निकाल कर फेंक दिया। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने ट्रैवल एजेंट से कनाडा जाने के लिए फैमिली का वीजा लगवाया था। काफी समय हो गया है अभी तक वीजा नहीं मिला और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगी का शिकार हुए परिवार की शिकायत ले ली है। मौके पर पहुंचे थाना बरादारी के एएसआई सुखदीप सिंह ने कहा कि ट्रैवल एजेंट के लाइसेंस के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • ब्रेकिंग न्यूजः अजनाला जेल से लवप्रीत तूफान रिहा, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का है करीबी

    ब्रेकिंग न्यूजः अजनाला जेल से लवप्रीत तूफान रिहा, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का है करीबी

     

    अमृतसरः पंजाब की अजनाला कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद अमृतसर की जेल से अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई हो चुकी है।  इस दौरान एसएसपी ग्रामीण, अमृतसर सतिंदर सिंह ने बताया था कि लवप्रीत तूफान को रिहा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। और कोर्ट द्वारा उसे रिहा करने के आदेश जारी किए गए हैं।  लवप्रीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सारे सिखों को एक साथ इकट्ठे होना चाहिए।

    इस मामले में वारिस पंजाब दे के समर्थकों ने वीरवार को अमृतसर के अजनाला में एक थाने के बाहर जबरदस्त हंगामा किया  था।  ये लोग वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। गौरतलब है कि एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था। इस कारण अमृतपाल सिंह की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में लोग तलवार व अन्य हथियार लेकर पंजाब के अजनाला में एकत्रित हुए और पुलिस थाने पर हमला भी किया था। अमृतपाल सिंह ने अपने साथी लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर कल से अजनाला थाने में डेरे डाले हुए थे। उन्होंने कहा कि था कि जब तक उनका साथी रिहा नहीं होता वह अजनाला से नहीं जाएंगे।

    अजनाला की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कई गई है। मौके पर एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह भी खुद पुलिस स्टेशन के अंदर मौजूद हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से घर कर रखा गया है, ताकि जो घटना गुरुवार के दिन घटी थी, वह दोबारा न घट सके। अमृतपाल के साथी पप्पल प्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल कोई निजी लड़ाई नहीं लड़ रहा है।  लवप्रीत तूफान की रिहाई के बाद सभी कार्यकर्ता श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने भी जाएंगे।

  • PSEB 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित,जानिए क्या है वजह…

     PSEB 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित,जानिए क्या है वजह…

    चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार आज होने वाली बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा कब कराई जाएगी, इस बारे में विभाग ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

  • विवाह के बंधन में बंदे दीपिका और आदित्यनरेन, भीगी पलकों से दीपिका को डोली में बैठाया शर्मा परिवार ने

    विवाह के बंधन में बंदे दीपिका और आदित्यनरेन, भीगी पलकों से दीपिका को डोली में बैठाया शर्मा परिवार ने

     

    विवाह के बंधन में बंदे दीपिका और आदित्यनरेन, भीगी पलकों से दीपिका को डोली में बैठाया शर्मा परिवार ने

     

     

     

    MBD WEB NEWS :(जिंदल) जालंधर के टावर एनक्लेव के निवासी सुदर्शन शर्मा की सुपुत्री दीपिका शर्मा का शुभ विवाह बेंगलुरु निवासी और कनाडा में कार्यरत में आदित्य नरेन से बीती रात 22 -02 -2023 को जालंधर के एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ ।

    विवाह में बेंगलुरु से आए आदित्यनरेन के परिवार के परिजनों को शर्मा परिवार की तरफ ने भव्य स्वागत किया और वर वधु को दोनों परिवारों ने नाचते गाते हुए हिंदू रीति-रिवाजों से लग्न फेरे संपन्न करा सुखी दांपत्य हेतु आशीर्वाद दिया

    MBD WEB NEWS की तरफ से दीपिका शर्मा एवं आदित्यनरेन को तिथि 22-02-2023 में परिणय सूत्र में बंधने पर हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाइयां! आने वाला प्रत्येक दिन नव विवाहित जोड़े के जीवन में सफलता और खुशियां लेकर आए , भगवान से हमारी यही प्रार्थना है!

  • जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    You are currently viewing जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    Jalandhar: Police raided the surrounding areas of Kazi Mandi, created a stir

    जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

     

    जालंधरः डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत मंगलवार सुबह महानगर के अधीन आते काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार के पर यह कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल को देख काजी मंडी तथा आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इन इलाकों नशे की बिक्री हो रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सारे इलाके को चारों और से नाकाबंदी कर घेर लिया गया है। इस दौरान 300 के करीब पुलिस कर्मियों सहित डीसीपी जसकरण सिंह तेजा, पुलिस कमिश्नर, एसीपी सीआईए स्टाफ, एसीपी सैट्रल सहित अलग-अलग थानों के एसएचओ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इस दौरान 99 के करीब लोग जिनपर पहले से मामले दर्ज हैं उनके घरों में छापेमारी की गई। इस सर्च में पुलिस को कई घरों से नशीले प्रदार्थ बरामद हुए हैं। इसे पुलिस कमिश्नर का कहना है कि शहर में लगातार ऐसे ही सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे और नशा बेचने वालो के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि शहर में नशा कारोबारी काफी फल-फूल रहे हैं। आए दिन नशे के ओवरडोज से नौजवानों की मौतें हो रही हैं, लूट व अन्य वारदातों की घटनाएं हो रही हैं, जिन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आज शहर के काजी मंडी इलाके में भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की है।

  • भारतीय गणराज्य के महानायक थे छत्रपति शिवाजी महाराज: मनोज नन्ना

    भारतीय गणराज्य के महानायक थे छत्रपति शिवाजी महाराज: मनोज नन्ना

    भारतीय गणराज्य के महानायक थे छत्रपति शिवाजी महाराज: मनोज नन्ना

     

    विशाल भगवा मार्च में बढ़-चढ़कर भाग लेगा मराठा समाज

    MBD WEB NEWS:(सुमेश शर्मा) स्थानीय लाल बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष में जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव कमेटी, लाल बाजार, जालंधर, द्वारा करवाए ग    कार्यक्रम में बोलते हुए हिन्दू मंदिर एक्ट टीम के प्रांत संयोजक मनोज नन्ना ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय गणराज्य के महानायक थे। वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज को लोग हिन्दू हृदय सम्राट भी कहते हैं। भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में शिवाजी महाराज की गौरव गाथा दर्ज है। हिंदू मंदिर एक्ट संबंधी निकाले जा रहे भगवा मार्च संबंधी जानकारी देते हुए मनोज नन्ना ने कहा कि 25 फरवरी को पटेल चौक स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड से सुबह 11:00 बजे निकलने वाला विशाल भगवा मार्च हिंदू मंदिर एक्ट तुरंत बनाए जाने को लेकर निकाला जा रहा है ताकि हिंदू धर्म, समाज , मंदिर, सामाजिक कार्यों में लगी संस्थाओं को सशक्त बनाया जा सके। इसलिए मराठा समाज भी विशाल भगवा मार्च में बढ़-चढ़कर भाग ले। प्रोग्राम में भीमसेन जी, सुभाष पाटिल, उप प्रधान शिवाजी सूर्यवंशी, शंकर पवार, विजय पवार, परमेश्वर गायकवाड ,दीपक माने ,प्रमोद पाटिल, नितिन जागव, नवनाथ पवार ,सत्यवान शिंदे, प्रल्हाद शिंदे ,संदीप जांगव , विक्रम पाटील , स्वर्णकार संघ प्रधान हरमीत जी ,जज जी इत्यादि उपस्थित रहे।

  • लुधियाना की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में लोगों को आ रही दिक्कत, 2018 के बाद से फरवरी में एयर क्वालिटी खराब

    You are currently viewing लुधियाना की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में लोगों को आ रही दिक्कत, 2018 के बाद से फरवरी में एयर क्वालिटी खराब

    Ludhiana’s air is toxic, people are facing breathing problems, since 2018, air quality deteriorated in February

    लुधियाना की हवा हुई जहरीली, सांस लेने में लोगों को आ रही दिक्कत, 2018 के बाद से फरवरी में एयर क्वालिटी खराब

     

    लुधियानाः लुधियाना का प्रदूषण लेवल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। महानगर के लोग प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया है। ऐसी हवा स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक मानी जाती है। इतनी खराब गुणवत्ता वाली हवा में सांस लेने से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। लोग अगर ज्यादा समय तक ऐसी खराब हवा में रहते हैं तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आंकड़ों के अनुसार, 2018 के बाद से फरवरी महीने में हवा की गुणवत्ता खराब रही है। इससे पहले फरवरी महीने में हवा इतनी प्रदूषित नहीं होती थी।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को लुधियाना में एक्यूआई 274 था और शनिवार को 200 तक आ गया था। बता दें कि इससे पहले वीरवार को लुधियाना में एक्यूआई 282 दर्ज किया गया था। ऐसे एक्यूआई वाली हवा बहुत जहरीली होती है। इसके अलावा पता चला है कि 2018 के बाद से ही महानगर में फरवरी के महीने में हवा की गुणवत्ता काफी खराब आ रही है। 2018 और 2020 को छोड़ कर बाकी सभी वर्षों में फरवरी महीने में हवा की गुणवत्ता काफी खराब थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे एक्यूआई वाली हवा में खुद का ख्याल रखना चाहिए। नाक और मुंह को ढक कर रखना चाहिए। जरूरत न हो तो घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।