ब्रेकिंग न्यूजः अजनाला जेल से लवप्रीत तूफान रिहा, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का है करीबी

ब्रेकिंग न्यूजः अजनाला जेल से लवप्रीत तूफान रिहा, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का है करीबी

 

अमृतसरः पंजाब की अजनाला कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद अमृतसर की जेल से अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई हो चुकी है।  इस दौरान एसएसपी ग्रामीण, अमृतसर सतिंदर सिंह ने बताया था कि लवप्रीत तूफान को रिहा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। और कोर्ट द्वारा उसे रिहा करने के आदेश जारी किए गए हैं।  लवप्रीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सारे सिखों को एक साथ इकट्ठे होना चाहिए।

इस मामले में वारिस पंजाब दे के समर्थकों ने वीरवार को अमृतसर के अजनाला में एक थाने के बाहर जबरदस्त हंगामा किया  था।  ये लोग वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। गौरतलब है कि एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था। इस कारण अमृतपाल सिंह की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में लोग तलवार व अन्य हथियार लेकर पंजाब के अजनाला में एकत्रित हुए और पुलिस थाने पर हमला भी किया था। अमृतपाल सिंह ने अपने साथी लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर कल से अजनाला थाने में डेरे डाले हुए थे। उन्होंने कहा कि था कि जब तक उनका साथी रिहा नहीं होता वह अजनाला से नहीं जाएंगे।

अजनाला की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कई गई है। मौके पर एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह भी खुद पुलिस स्टेशन के अंदर मौजूद हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से घर कर रखा गया है, ताकि जो घटना गुरुवार के दिन घटी थी, वह दोबारा न घट सके। अमृतपाल के साथी पप्पल प्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल कोई निजी लड़ाई नहीं लड़ रहा है।  लवप्रीत तूफान की रिहाई के बाद सभी कार्यकर्ता श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने भी जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *