जालंधर में अवैध निर्माणों पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़े अवैध निर्माण

You are currently viewing जालंधर में अवैध निर्माणों पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़े अवैध निर्माण

Corporation’s yellow paw on illegal constructions in Jalandhar, broke illegal constructions

जालंधर में अवैध निर्माणों पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़े अवैध निर्माण

 

जालंधर: महानगर में नगर निगम द्वारा अवैध निर्माणों पर की जा रही कार्रवाई के तहत शुक्रवार को भी निगम का पीला पंजा अमन नगर में हो रहे अवैध निर्माणों पर चला। यहां एक पुरानी बंद पड़ी फैक्टरी की आड़ में 2-2 मरले के मकानों का निर्माण करवाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम द्वारा शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि यहां कभी बिस्कुट फैक्टरी हुआ करती थी परंतु उसे तोड़कर वहां कॉलोनी काटी जा रही थी और छोटे-छोटे मकानों का निर्माण कर लिया गया था ।

मिली जानकारी के अनुसार इस बाबत निगम को कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद निगम कमिश्नर के निर्देशों पर एटीपी महीप सरीन, बिल्डिंग इंस्पेक्टर धीरज भगत और उन पर आधारित टीम ने बिस्कुट फैक्टरी में डिच मशीनें चला कर कई निर्माणों को तोड़ दिया। इस आड़ में नगर निगम को लाखों करोड़ों के रेवेन्यू का चूना लगाया जा रहा था।

इस संबंधी जानकारी देते एटीपी ने बताया कि उक्त इमारत के मालिक को नोटिस दिया गया था परन्तु निर्माण ना रोके जाने के कारण आज यह कार्रवाई की गई है। एटीपी ने बताया कि फैक्टरी की आड़ में नगर निगम को लाखों करोड़ों के रेवेन्यू का चूना लगाया जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *