Category: PUNJAB

  • नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, अमृतसर जा रहा युवक गंभीर घायल

    You are currently viewing नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, अमृतसर जा रहा युवक गंभीर घायल

    Major accident on Nawanshahr-Phagwara National Highway, youth going to Amritsar seriously injured

    नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, अमृतसर जा रहा युवक गंभीर घायल

     

    फगवाड़ाः नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर गांव कहमा बस स्टैंड के पास उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जो कि अमृतसर जा रहा था। कार के हाईवे पर पलटने बाद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक अमृतसर का रहने वाला है के सिर पर चोट लगने से काफी खून बह रहा था, लेकिन वह होश में था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

    बता दें कि नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर गांव काहमा में जब कार हादसा हुआ तो पीछे चल रही कार में बैठे लोग मोबाइल फोन से रिकार्डिंग कर रहे थे। हादसे का यह सारा दृश्य उनके मोबाइल फोन में कैद हो गया। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हादसा टायर फटने से हुआ या कार चालक को झपकी लग गई थी। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जेल में बंद पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने की घर पर रेड

    You are currently viewing जेल में बंद पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने की घर पर रेड

    Jailed ex-minister Sunder Sham Arora’s troubles increased, Vigilance raided his house

    जेल में बंद पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने की घर पर रेड

     

    होशियारपुरः विजिलेंस ब्यूरो लगातार पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर शिकंजा कसती जा रही है। बता दें कि आज एक बार फिर होशियारपुर स्थित आवास पर बुधवार को विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। विजिलेंस की टीम सुबह पूर्व मंत्री के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिक्रयोग्य है कि कुछ समय पहले सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस विभाग को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस समय पूर्व मंत्री अरोड़ा रोपड़ जेल में बंद हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम के द्वारा पूर्व मंत्री के घर पर 3 घंटे तक जांच पड़ताल की और जिसके बाद विजिलेंस की टीम वापस लौट गई। उस दौरान विजिलेंस की जांच में यह बात सामने आई थी कि टाउनशिप की फाइल में दो पन्ने निकालकर नए लगा दिए गए थे। 1987 की डीड के अनुसार यह प्लॉट सिर्फ औद्योगिक उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जा सकता था।

    विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ था कि सुंदर शाम अरोड़ा होशियारपुर से के.आई.ए. कार से मोहाली एयरपोर्ट रोड पहुंचे थे। फिर उन्होंने अपनी कार बदली और कंपनी के एक सहयोगी की इनोवा क्रिस्टा कार ले ली। वह इनोवा में रिश्वत के पैसे लेकर एआईजी मनमोहन कुमार पहुंचे थे। इसी दौरान इनोवा कार के मालिक का पी.ए. भी उनके साथ मौजूद था। जब सुंदर शाम अरोड़ा एआईजी मनमोहन कुमार को रिश्वत के तौर पर 50 लाख रुपए देने लगा तो विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

  • मनीषा गुलाटी ही रहेंगी पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष ,पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को हटाने का अपना फैसला लिया वापिस

    मनीषा गुलाटी ही रहेंगी पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष ,पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को हटाने का अपना फैसला लिया वापिस

    चंडीगढ़ : मनीषा गुलाटी को महिला आयोग के पद से हटाने का फैसला सरकार ने वापिस ले लिया है। जानकारी के अनुसार मनीषा गुलाटी की याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को हटाने का अपना फैसला वापस ले लिया है और इसकी जानकारी हाईकोर्ट को दे दी है।

    इससे मनीषा गुलाटी अब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के पद पर काबिज रहेंगी। जबकि इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा उनका कार्यकाल 6 महीने पहले ही खत्म करने के आदेश जारी किए गए थे। राज्य सरकार के इस फैसले को मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर आज सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में मनीषा गुलाटी को पद से हटाए जाने के आदेश वापस लिए जाने की जानकारी दी।

  • भारतीय रेलवे ने होली पर घर जानें वाले यात्रियों के लिए दिया बड़ा तोहफा,होली पर दी 13 स्पेशल ट्रेनों की सौगात

    भारतीय रेलवे ने होली पर घर जानें वाले यात्रियों के लिए दिया बड़ा तोहफा,होली पर दी 13 स्पेशल ट्रेनों की सौगात

     

    नई दिल्ली : अगर आप होली पर घर जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय रेल ने होली पर 13 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार दो दिनों में इन ट्रेनों में के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

    होली से 1 महीने पहले ही बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग पूरी हो चुकी हैं। जिसकी वजह से लोग रिजर्वेशन सेंटर के बाहर कंफर्म टिकट के लिए भटकते हुए नजर आ रहे हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इसमें से 11 ट्रेन आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली से चलेंगी। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा से भी कुछ ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए चलाने की बात हो रही है। सबसे ज्यादा ट्रेनें बिहार के लिए चलाई जाएंगी।

    ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रूट डेट और राउंड्स
    04066/04065 दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल Exp. पुरानी दिल्ली से पटना 4 मार्च से 12 मार्च तक छह फेरे
    04068/04067 फेस्टिवल स्पेशल Exp. नई दिल्ली से दरभंगा 2 मार्च से 10 मार्च तक 6 फेरे
    04070/04069 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से सीतामढ़ी 4 मार्च से 14 मार्च तक 4 फेरे
    04064/04063 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से जोगबनी 4 मार्च से 14 मार्च तक 4 फेरे
    04062/ 04061 सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल Exp. पुरानी दिल्ली से बरौनी 3 मार्च से 11 मार्च तक 4 फेरे
    04060/04059 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से जयनगर 3 मार्च से 11 मार्च तक 6 फेरे
    04412/04411 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से सहरसा 2 मार्च से 10 मार्च तक 6 फेरे
    04048/04047 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से मुजफ्फरपुर 6 मार्च से 9 मार्च तक 4 फेरे
    04052/04051 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से वाराणसी 3 मार्च से 13 मार्च तक 8 फेरे
    04672/04671 एसवीडीके फेस्टिवल स्पेशल Exp. नई दिल्ली से कटरा 5 मार्च से 13 मार्च तक 4 फेरे
    04053/04054 AC फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से उधमपुर 6 मार्च से 10 मार्च तक 5 फेरे
  • पंजाब की कानून व्यवस्था लेकर भाजपा के जयवीर शेरगिल ने घेरा,लोगों के लिए घातक है मान सरकार.

    पंजाब की कानून व्यवस्था लेकर भाजपा के जयवीर शेरगिल ने घेरा,लोगों के लिए घातक है मान सरकार.

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मान को खुलेआम बोले गए उनके झूठ के लिए फटकार लगाई है। यहां जारी एक बयान में शेरगिल ने कहा कि यह शर्मनाक है कि आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से पंजाब में बड़ी संख्या में अपराधिक घटनाओं के बावजूद मान झूठे दावे कर रहे हैं।

    शेरगिल ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह वास्तव में चौंकाने वाला है कि प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, मुक्तसर जिले के रहने वाले 20 वर्षीय युवक हरमनदीप सिंह की फिरौती को लेकर हत्या, मशहूर कबड्डी खिलाड़ियों (संदीप सिंह “नंगल अंबियाँ” और धर्मिंदर सिंह) की हत्या, पटियाला में चलती कार में 11 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, जालंधर में नशा विरोधी वर्कर राम गोपाल की हत्या, नकोदर (जालंधर) में पुलिस कांस्टेबल मनदीप सिंह की गोलीबारी में हत्या, पुलिस प्रतिष्ठानों पर दो अलग-अलग आरपीजी हमलों के अलावा अन्य कई आपराधिक घटनाओं के बावजूद मान यह दावा कर रहे हैं कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है।

    शेरगिल ने सीमावर्ती राज्य पंजाब में कानून व्यवस्था की बुरी तरह से विफलता के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि पंजाब और पंजाबी आप सरकार के शासनकाल में सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा प्रवक्ता ने राज्य में व्याप्त अराजकता पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने आप सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह पंजाब के लोगों व उनकी संपत्ति की रक्षा करने में पूरी तरह से मान की नाकाबिलियत को दर्शाता है, जिनके पास गृह विभाग का जिम्मा भी है।
    शेरगिल ने यह भी कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि साढ़े आठ महीने बीत जाने के बाद भी सिद्धू मूसेवाला के पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने में विफल रही है। शेरगिल ने कहा कि आप सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। जिसके कार्यकाल के सिर्फ 11 महीनों में ही कानून व्यवस्था इतनी बदतर हालत में पहुंच चुकी है कि आए दिन हत्याएं हो रही है। उन्होंने कहा कि मान को यह नहीं भूलना चाहिए कि आप के पहले 21 दिनों के शासन में राज्य में 19 हत्याएं हुई थीं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि यहां कानून का शासन नहीं है, बल्कि आप के शासनकाल में जंगलराज और अराजकता कायम हो चुके हैं।
    शेरगिल ने मान पर चुटकी लेते हुए कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री की पत्नी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीडिया की खबरों के अनुसार, अब राज्य में जिलों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी के साथ 40 पुलिस कर्मी तैनात होंगे, जो मान के इस दावे को पूरी तरह से झुठलाता है कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कि मान साहब – पंजाब यह बदलाव पंजाब नहीं चाहता था। आम आदमी पार्टी के शासन में गैंगस्टर/अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के बजाय मान अपने आका अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य के संसाधनों का दोहन कर दिल्ली दरबार को खुश करने में लगे हुए हैं।
    शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब की शांति को खतरे में है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाए रखना और पंजाब के लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना होनी चाहिए।

  • ब‌र्ल्टन पार्क के पास युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जालंधर पुलिस राजस्थान रवाना

    You are currently viewing ब‌र्ल्टन पार्क के पास युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जालंधर पुलिस राजस्थान रवाना

    3 accused arrested from Rajasthan in the murder of a youth near Burlton Park, Jalandhar police leaves for Rajasthan

    ब‌र्ल्टन पार्क के पास युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जालंधर पुलिस राजस्थान रवाना

     

    जालंधरः बीते दिनों जालंधर के बल्टर्न पार्क के पास हुई युवक की तेजधार हथियारों से हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड, राहुल सभ्रवाल के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी की पहचान की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के ब‌र्ल्टन पार्क के पास हुई घुम्मण की हत्या के मामले को पुलिस ने तो उसी दिन सुलझा लिया था, लेकिन हत्या करने वाले आरोपी जालंधर से फरार होकर अन्य राज्य में जा छुपे थे। पुलिस कुछ लोगों को राउंडअप किया था। उनसे पुलिस को सूचना मिल गई थी कि सभी आरोपी राजस्थान की तरफ भागे हैं। पुलिस टीम तुरंत राजस्थान की तरफ रवाना हो गई थी। राउंडअप किए गए लोगों से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस पार्टी ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार लिया है।

    वहीं हत्यारों के राजस्थान में गिरफ्तार होने के बारे में सूचना मिलते ही जालंधर से पुलिस उन्हें लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गई है। पुलिस कल तक उन्हें जालंधर लेकर पहुंच जाएगी। आरोपियों ने शनिवार को सुबह तड़के साढ़े तीन-चार बजे के बीच मकसूदां मंडी में काम करने वाले सत्ता घुम्मण का तेजधार हथियारों से काट कर बेरहमी से कत्ल कर दिया था।

  • मुख्यमंत्री मान ने की अधिकारियों के साथ बैठक, होला मोहल्ला की तैयारियों के लिए दिए सख्त निर्देश

    You are currently viewing मुख्यमंत्री मान ने की अधिकारियों के साथ बैठक, होला मोहल्ला की तैयारियों के लिए दिए सख्त निर्देश

    Chief Minister Mann held a meeting with the officials, gave strict instructions for the preparations of Hola Mohalla

    मुख्यमंत्री मान ने की अधिकारियों के साथ बैठक, होला मोहल्ला की तैयारियों के लिए दिए सख्त निर्देश

     

    चंडीगढ़: सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले होला मोहल्ला की तैयारियों के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने होला मोहल्ला की तैयारियों की अधिकारियों से जहां जानकारी ली, वहीं सभी कार्यों को समय पर मुकम्मल करने के निर्देश भी दिये। इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि हमारी सरकार होला मोहल्ला में ऐसी व्यवस्था करेगी कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

    बता दें कि सोमवार को हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को होला मोहल्ला को लेकर जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूरी करने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि होला-मोहल्ला में बड़ी गिनती में देश-विदेशों से खालसा की जन्मभूमि पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचती है और संगत की सहूलियत को मुख्य रखते हुए हर तरह के प्रबंध किए जाएं।

  • लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आंतक, शराब के दो ठेकों में लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

    You are currently viewing लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आंतक, शराब के दो ठेकों में लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

    Terror of fearless robbers in Ludhiana, robbery in two liquor contracts, masked robbers carried out the robbery

    लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का आंतक, शराब के दो ठेकों में लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

     

    खन्नाः महानगर के अंतर्गत आते खन्ना में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात खन्ना से सामने आया है। यहां मोटरसाइिकल सवार बदमाशों ने दो शराब के ठेके लूटे। पहले बीजा में शराब के ठेके पर लूट को वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद करीब 12 किलोमीटर दूर खन्ना में जीटी रोड पर अनाज मंडी के पास वारदात कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं।

    बीजा में लूट के बारे में जानकारी देते हुए ठेके के करिंदे पूर्ण चंद ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार 2 लुटेरे आए जिन्होंने मुंह ढके हुए थे। आते ही उसे डरा धमका कर गल्ले में से करीब 19 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।  वारदात के बाद मौके पर पहुंचे शराब कारोबारी गुरशरण सिंह गोगिया ने कहा कि सरेआम लूटें हो रही हैं। इससे पहले उनके ग्रुप के मलौद और बिलासपुर ठेकों पर लूट हो चुकी है।

    वहीं दूसरी तरफ स्थानीय जीटी रोड पर स्थित अनाज मंडी के गेट के पास शराब के ठेके पर 2 युवकों ने बड़े शातिर तरीके से ठेके में पड़ा गल्ला उठाया और मौके से फरार हो गए।  मौके पर पहुंचे ठेके के मालिक चेयरमैन सतनाम सोनी ने बताया कि 2 सरदार युवक पहले अहाते पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसके बाद उन्होंने उनके कारिंदे से क्वार्टर मांगा और एक ने इस दौरान मोटरसाइकिल स्टार्ट कर लिया और दूसरे लड़के ने वहां पड़ा गल्ला उठाया और वह मोटरसाइकिल पर लुधियाना की तरफ फरार हो गए।

  • लुधियाना में तेज रफ्तार थार ने लोगों पर ढाया कहर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing लुधियाना में तेज रफ्तार थार ने लोगों पर ढाया कहर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    High speed Thar wreaks havoc on people in Ludhiana, incident captured in CCTV camera

    लुधियाना में तेज रफ्तार थार ने लोगों पर ढाया कहर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     

    लुधियानाः लुधियाना के चौड़ा मार्केट के पास उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार बेकाबू थार ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस दौरान बाजार में खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बता दें कि एक यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने थार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार थार ने पहले एक शख्स को रौंदा उसके बाद दुकान के बाहर खड़ा सेल्समैन उसे देखने के लिए आगे बढ़ा तो थार ने उस युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि इस हादसे में एक युवक की दोनों टांगों में फैक्चर हो गया है। इस हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आस-पास के दुकानदार इकट्‌ठे हो गए। दुकानदारों ने थार चालक को काबू करना चाहा, लेकिन थार चालक गाड़ी छोड़ वहां से फरार हो गया। घायल हुए युवकों को पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवकों की पहचान वरुण, शरणजीत और मनिंदर के रूप में हुई है। बता दें कि यहां यह घटना हुई है वहां थोड़ी ही दूरी पर पुलिस थाना पड़ता है जहां पुलिस हर समय मौजूद रहती है।

  • सैनिक स्कूल कपूरथला को रक्षा मंत्री से मिली ट्रॉफी

    सैनिक स्कूल कपूरथला को रक्षा मंत्री से मिली ट्रॉफी

     

    कपूरथला -पंजाब का एकमात्र सैनिक स्कूल कपूरथला देश का सर्वश्रेष्ठ सैनिक स्कूल घोषित हुआ है। देश के सैनिक स्कूलों में कपूरथला सैनिक स्कूल एकमात्र ऐसा स्कूल है जिसको रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रक्षा मंत्री ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया है। विदित हो कि 9 फरवरी को नई दिल्ली में सभी सैनिक स्कूलों के प्रधानाचार्यो के एक सम्मेलन में यह सम्मान प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ग्रहण किया।

    एक प्रेस विज्ञप्ति में सैनिक स्कूल कपूरथला के प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने बताया कि 2022 में सैनिक स्कूल कपूरथला ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में सबसे ज्यादा कैडेट्स भेजकर या ट्रॉफी प्राप्त की है। यह ट्रॉफी सैनिक स्कूल कपूरथला को 35 वर्षों के बाद प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह रक्षा मंत्री ट्रॉफी कपूरथला सैनिक स्कूल पहली बार प्राप्त नहीं की है बल्कि अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए अतीत में भी 10 बार प्राप्त कर चुका है। इस स्कूल का इतिहास प्रख्यात रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक यह स्कूल करीब 1000 से अधिक ऑफिसर देश को समर्पित कर चुका है जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत हैं। यहाँ तक कि यहाँ के कैडेट्स गवर्नर, फौज तथा प्रशासन के सर्वश्रेष्ठ पदों तथा तकनीकी क्षेत्रों में भी सर्वोत्तम पदों पर आसीन रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रख्यात इस स्कूल की उपलब्धि भी सर्वश्रेष्ठ है। स्कूल सभागार में कल आयोजित एक अभिनंदन समरोह में प्रधानाचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ट्राफी को औपचारिक तौर पर स्कूल कैप्टन कैडेट आयुष्मान पराशर को सुपूर्द किया। इस मौके पर सभागार में जहाँ सम्पूर्ण स्कूल उपस्थित था वही – 2015 – 2022 बैच तथा 148 वें एन•डी•ए• कोर्स के सैकेपियन भी खडग़वासला (पूणे) से ऑनलाइन मौजूद हुए।

    इस मौके पर अनेकों सीनियर सैकेपियन्स ने अपनी प्रसन्नता वाया वीडियो व्यक्त की। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में
    कर्नल प्रशांत सक्सेना ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, आफिसर्स, सभी कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को दिया। 1961 से सैनिक स्कूल कपूरथला चल रहा है। यह कपूरथला के महाराजा जगतजीत सिंह के महल में तब से लेकर आज तक अनवरत गति से अपनी उपलब्धियों के लिए जाना जाता रहा है। यहाँ की उपलब्धियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गवर्नर, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेकों देश और विदेशों की शख्सीयतें यहाँ आ चुकी हैं। पंजाब के लोगों में अपने इस इकलौता लोकप्रिय संस्थान की उपलब्धि पर गर्व है और सभी में हर्ष व्याप्त है। स्कूल के प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना, उप प्राचार्या विंग कमांडर दीपिका रावत एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर जेबीएस बेग ने इस उपलब्धि का श्रेय यहाँ के शिक्षकों एवं छात्रों को देते हुए इन्हें बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस सम्मान के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकगण भी बधाई के पात्र हैं जिनका सहयोग और मार्गदर्शन समय-समय पर मिलता रहा है।